logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*थाना फतनपुर पुलिस द्वारा 03 वाहन चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 चोरी की मोटरसाइकिलें व घटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शा बरामद कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) शैलेन्द्र लाल की बाइट ।*

9 hrs ago
user_Krishnaabhan singh
Krishnaabhan singh
पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

*थाना फतनपुर पुलिस द्वारा 03 वाहन चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 चोरी की मोटरसाइकिलें व घटना में प्रयुक्त 01 ई-रिक्शा बरामद कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) शैलेन्द्र लाल की बाइट ।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इसे ध्यान से देखें और समझे हमारे देश के हीरो.
    1
    इसे ध्यान से देखें और समझे हमारे देश के हीरो.
    user_अपना गांव
    अपना गांव
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • विकासखंड रामनगर के शेखपुर मलपुरा का मामला अम्बेडकर नगर विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत शेखपुर मलपुरा में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी से कीड़ेयुक्त पानी आने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों तक पहुंचाया जा रहा पानी पूरी तरह से अशुद्ध है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जगह-जगह सड़क किनारे वाल्व लगाने के लिए जो गड्ढे खोदे गए थे, उनमें पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। कई स्थानों पर गड्ढों पर ढक्कन तक नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण वाल्व टूटने की स्थिति में हैं। खुले गड्ढों में गंदगी जमा होने से दूषित पानी सप्लाई लाइन में जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से गांव में बुखार, दस्त और अन्य जलजनित बीमारियां फैलने लगी हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल जांच कराकर समस्या का समाधान कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।
    1
    विकासखंड रामनगर के शेखपुर मलपुरा का मामला अम्बेडकर नगर विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत शेखपुर मलपुरा में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी से कीड़ेयुक्त पानी आने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों तक पहुंचाया जा रहा पानी पूरी तरह से अशुद्ध है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जगह-जगह सड़क किनारे वाल्व लगाने के लिए जो गड्ढे खोदे गए थे, उनमें पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। कई स्थानों पर गड्ढों पर ढक्कन तक नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण वाल्व टूटने की स्थिति में हैं। खुले गड्ढों में गंदगी जमा होने से दूषित पानी सप्लाई लाइन में जाने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से गांव में बुखार, दस्त और अन्य जलजनित बीमारियां फैलने लगी हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल जांच कराकर समस्या का समाधान कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाबागंज में 18 किमी नहर पटरी सड़क के चौड़ीकरण और उच्चीकरण का कार्य 25 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के विकास में नई गति आएगी और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। राजा भैया द्वारा इस परियोजना का लोकार्पण करना इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह दिखाता है कि कैसे नेतृत्व और विकास की दिशा में काम करने से समुदाय को लाभ हो सकता है।
    1
    बाबागंज में 18 किमी नहर पटरी सड़क के चौड़ीकरण और उच्चीकरण का कार्य 25 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के विकास में नई गति आएगी और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। राजा भैया द्वारा इस परियोजना का लोकार्पण करना इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह दिखाता है कि कैसे नेतृत्व और विकास की दिशा में काम करने से समुदाय को लाभ हो सकता है।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पट्टी आदर्श नगर पंचायत में शनिवार सुबह 11:00 बजे आवारा गोवंश को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशाला भेजा गया। यह कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल के निर्देश पर की गई। नगर क्षेत्र में आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या से राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया। विशेष टीम गठित कर व्यवस्थित ढंग से गोवंश को पकड़ा गया और उन्हें सुरक्षित वाहन से गौशाला पहुंचाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और नगर की स्वच्छता व व्यवस्था बेहतर होगी। नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी आवारा गोवंश दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नगर पंचायत कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    1
    पट्टी आदर्श नगर पंचायत में शनिवार सुबह 11:00 बजे आवारा गोवंश को सुरक्षित रूप से पकड़कर गौशाला भेजा गया। यह कार्रवाई नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल के निर्देश पर की गई।
नगर क्षेत्र में आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या से राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया। विशेष टीम गठित कर व्यवस्थित ढंग से गोवंश को पकड़ा गया और उन्हें सुरक्षित वाहन से गौशाला पहुंचाया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और नगर की स्वच्छता व व्यवस्था बेहतर होगी।
नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी आवारा गोवंश दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नगर पंचायत कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रतापगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है! फतनपुर थाना पुलिस ने 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें और 1 ई-रिक्शा बरामद किया है। अभियुक्तों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी करते थे और सुनियोजित तरीके से मोटरसाइकिल चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें और ई-रिक्शा बरामद किया है।
    1
    प्रतापगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है! फतनपुर थाना पुलिस ने 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें और 1 ई-रिक्शा बरामद किया है। 
अभियुक्तों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी करते थे और सुनियोजित तरीके से मोटरसाइकिल चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें और ई-रिक्शा बरामद किया है।
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दो कुन्तल मिलावटी खोवा को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया नष्ट JST डीडीयू नगर।नगर स्थित जीटीआर ब्रिज पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक मालवाहक से 1 2 कुन्तल खोवा बरामद किया। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर टीम ने दो कुंतल खोवे को नष्ट करा दिया। वहीं सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया। त्योहार नजदीक आता देखकर मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर सकिय हो गए है। सबसे अधिक खपत खोवे की होती है। इसमें लोग रिफाइंड के अलावा आलू और स्टार्च का मिश्रण करते हैं। शुक्रवार को सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पुलिसकर्मियों के साथ जीटीआर ब्रिज पर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने वहां से गुजर रही एक मालवाहन को रूकवा लिया। मौके पर पकड़े गये चालक से अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि गाड़ी में लगभग 12 कुंतल खोवा है। खोवा नौगढ़ से नगर स्थित खोवा मंडी में बिक्री के लिए जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ऑयोडिन टिंचर की मदद से खोवे सैंपल लेकर उसकी जांच शुरू की। इस दौरान विभिन्न परात से खोवे के सैंपल लिये। लगभग दो कुतंल खोवा प्रारंभिक टेस्ट में खरा नहीं उतरा। इसके बाद टीम ने उन खोवे के परात से सेंपल पैक किये। शेष खोवे को छोड़कर दो कुतंल खोवे को जब्त कर उसे गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि दो कुतंल खोवे को नष्ट करा दिया गया है। बताया कि आगे भी जांच जारी रहेगी।
    1
    दो कुन्तल मिलावटी खोवा को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया नष्ट 
JST 
डीडीयू नगर।नगर स्थित जीटीआर ब्रिज पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक मालवाहक से 1 2 कुन्तल  खोवा बरामद किया। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर टीम ने दो कुंतल खोवे को नष्ट करा दिया। वहीं सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया।
त्योहार नजदीक आता देखकर मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर सकिय हो गए है। सबसे अधिक खपत खोवे की होती है। इसमें लोग रिफाइंड के अलावा आलू और स्टार्च का मिश्रण करते हैं। शुक्रवार को सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पुलिसकर्मियों के साथ जीटीआर ब्रिज पर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने वहां से गुजर रही एक मालवाहन को रूकवा लिया। मौके पर पकड़े गये चालक से अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि गाड़ी में लगभग 12 कुंतल खोवा है। खोवा नौगढ़ से नगर स्थित खोवा मंडी में बिक्री के लिए जा रहा था।  खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ऑयोडिन टिंचर की मदद से खोवे सैंपल लेकर उसकी जांच शुरू की। इस दौरान विभिन्न परात से खोवे के सैंपल लिये। लगभग दो कुतंल खोवा प्रारंभिक टेस्ट में खरा नहीं उतरा। इसके बाद टीम ने उन खोवे के परात से सेंपल पैक किये। शेष खोवे को छोड़कर दो कुतंल खोवे को जब्त कर उसे गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि दो कुतंल खोवे को नष्ट करा दिया गया है। बताया कि आगे भी जांच जारी रहेगी।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में फतनपुर पुलिस ने वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश। एक ई रिक्शा सहित सात मोटरसाइकिल बरामद तीन शातिर गिरफ्तार । अभियुक्तों को सुवंसा नहर मोड़ के पास से पकड़ा । भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर कम दामों में थे बेचते ।इस कार्यवाई क्षेत्र मे हो रही प्रशंसा ।
    1
    प्रतापगढ़ में फतनपुर पुलिस ने वाहन  चोर गैंग का  किया पर्दाफाश। एक ई रिक्शा सहित सात मोटरसाइकिल बरामद  तीन शातिर गिरफ्तार । अभियुक्तों को सुवंसा नहर मोड़ के पास से पकड़ा ।  भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर कम दामों में थे बेचते ।इस कार्यवाई क्षेत्र मे हो रही प्रशंसा ।
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट — सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर का मामला* उत्तर प्रदेश के सीतापुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल दो महिलाएं मौजूद थीं। इसी का फायदा उठाकर आरोपित जबरन घर में घुस गए और युवती के साथ अभद्रता की। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    *घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट — सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर का मामला*
उत्तर प्रदेश के सीतापुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल दो महिलाएं मौजूद थीं। इसी का फायदा उठाकर आरोपित जबरन घर में घुस गए और युवती के साथ अभद्रता की।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में यह निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की और सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
    1
    प्रतापगढ़ में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में यह निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की और सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.