जिले की बालिकाओं ने नेशनल, स्टेट और स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया गौरव महिला दिवस विशेष जिले की बालिकाओं ने नेशनल, स्टेट और स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया गौरव ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। जिला वॉलीबॉल संघ, खेल विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले की बालिकाओं ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर तक पहुंचकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मानसी कुशवाहा,इच्छा मेहरा और वीनू ठाकुर ने सीनियर नेशनल हेतु प्रदेश टीम में चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है, जबकि आयुषी ठाकुर ने स्कूल सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसी क्रम में वैष्णवी नेमा, निधि पटवा और खुशी जाट यूथ नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहीं आराध्या विश्वकर्मा ने सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। अन्तर्विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निहारिका गिरी, कनुप्रिया तिवारी(बरमान), वैष्णवी नेमा और ईशु विश्वकर्मा ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। गोटेगांव की साध्वी पगारे ने जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश टीम में स्थान बनाया। सब जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में सोनिया मेहरा, इरम कुरैशी, शिवानी मेहरा, टीना कहार, सपना चौधरी, प्रतिज्ञा छिपा, श्रद्धा कहार, शुभ्रा लोधी, महिमा सोनी तथा बरमान से कल्याणी नोरिया और काजल मांझी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार स्टेट सब जूनियर प्रतियोगिता में नरसिंहपुर की अनन्या राव, अमीषा शर्मा, गोटेगांव की अदिति पाराशर, लेखा परसवार, गाडरवारा की पावनी कहार और मोहिनी कहार ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। स्कूल स्टेट सीनियर प्रतियोगिता में आयुषी ठाकुर, ऋचा राजपूत, सपना चौधरी (नरसिंहपुर), मानसी लोधी (गोटेगांव) और अंशिका कुर्मी (गाडरवारा) ने अपनी प्रतिभा दिखाई एवं स्कूल जूनियर स्टेट प्रतियोगिता हेतु गाडरवाड़ा की सोनिया साहू ने सम्भाग टीम में स्थान बनाया। वहीं आराध्या विश्वकर्मा (नरसिंहपुर) और आस्था बाल्मीकि (गाडरवारा) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीनियर स्टेट प्रतियोगिता में पारुल नेमा, ईशु विश्वकर्मा, कनुप्रिया तिवारी, कल्याणी नोरिया, अनुष्का यादव और शना शाह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। 9 बेटियों ने मध्यप्रदेश दल में स्थान बनाया,6बेटियों ने विश्वविद्यालय टीम में और 32 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु संभाग और जोन दल में चयनित हुई।पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि प्रतियोगिताओं में पहुंचकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने से बेटियों में खेलों के प्रति आत्मविश्वास और भागीदारी लगातार बढ़ रही है ।जिससे जिले की बेटियां खेलों में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। महिला दिवस के अवसर पर इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धियां जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। व्हालीवाल जोनल सेक्रेटरी नर्मदापुरम जोन श्री मनीष कटारे ने कहा कि इन सभी बेटियों की उपलब्धियां यह सिद्ध करती हैं कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं।जिले की बालिका खिलाड़ियों की सफलता पर जिला वॉलीबाल के संरक्षक श्री जालम सिंह पटैल,श्री संजय शर्मा,श्री सुनील जायसवाल,श्री तरुवर सिंह,श्री नीरज महाराज,अजय प्रताप पटैल,विक्रांत पटैल, अजीत ठाकुर,ठा हेमेंद्रसिंह एवं पदाधिकारी श्री मृदुलेश दुबे,श्री प्रमेश शर्मा,श्री नृपेंद्र शर्मा,श्री योगेश शर्मा,श्री लीलाधर पटैल, श्री एस एन मिश्रा,श्रीमती सुनीता यादव,आर बी उइके,अनुज जैन,रघुवीर लोधी,विजय विश्वकर्मा,नीरज पटैल,दिग्विजय रघुवंशी,आशीष नामदेव,पंकज नेमा,लकी दुबे,मुकेश परिहार,शाकिर हुसैन,सतीश डेहरिया,अभिनव चौकसे,रोहित विश्वकर्मा,विजय सेन,नवनीत पटैल,सतेंद्र पटैल, राकेश पटैल, दीपक विश्वकर्मा,योगेश सोनी,अंजिता वर्मा,महेंद्र कौरव,मुकेश पटैल,परेश शर्मा,विपुल शर्मा,फरहीन शेख,पवन राय,अमन रजक,शहबाज,यशवंत सिलावट,अमर मेहरा आदि ने बालिका खिलाड़ियो की सफलता पर हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

- MansiNarsimhapur, Narsinghpur🙏4 hrs ago
- नरसिंहपुर जिले के पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल की डैम की बढ़ोतरी की अफवाह के चलते भारी भीड़ उमर रही है जिससे तनाव की स्थिति बन रही है1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- मैं ठाकुर हूं.. तेरी ऐसी-तैसी कर दूंगी कहने वाली बैंक कर्मचारी ने बताई मैं ब्राह्मण का सम्मान करती1
- जबलपुर क्षेत्र में फिर देखने को मिला गर्मी का मिजाज, लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी क्षेत्र में आज का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।1
- Post by Savita vishwkarama1
- 📍जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनपुरा में जादू-टोना के शक में 50 वर्षीय भूरालाल यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि दो लोगों ने कुल्हाड़ी से गले पर वार कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया और शव को गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया। - 🔻 मृतक की पहचान भूरालाल यादव (50) निवासी ग्राम बिसनपुरा, थाना कुंडम, जबलपुर के रूप में हुई है। - 🔻 बताया जा रहा है कि जादू-टोना और झाड़-फूंक को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों को शक था कि उनके परिवार की परेशानियों के पीछे भूरालाल का हाथ है। - 🔻 गांव के बाहर सिर कटी लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। - 🔻 पुलिस ने मृतक के भांजे पिट्टी उर्फ संत कुमार और मधु शाह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। - 📍 स्थान: कुंडम, जबलपुर (मध्यप्रदेश) 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - Follow करें @sachtakpatrikanews @deepak_vishwakarma_891
- नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला ने बताया कि कुम्हडी निवासी है और आरोपी उसके घर में घुसे जिन्होंने पहले मारपीट की और सोने की पांचाली छीन कर भाग गए1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- जनता को मिले MP-MLA को हटाने का अधिकार, हायर तो... फायर1