Shuru
Apke Nagar Ki App…
“बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी
S.P.RAWAT
“बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेरठ की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सस्पेंडेड महिला दरोगा अनु कालिस पूरे पांच दिन बाद लाइव आई। अनु ने लाइव में कहा पिछले पांच दिन से वो परेशान हैं, कमरे में बंद हैं उनको सुइसाइड के ख्याल आ रहे। मेरी लाइफ,करियर,फ्यूचर सब बर्बाद हो गया। अनु ने ये भी कहा कि उनपर लगाए सभी आरोप बेबुनिया,झूठे है वहीं वीडियो वायरल करने वाले अमित किल्होर की सच्चाई भी अनु ने अपने लाइव में कही है। अनु कॉलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया जिसमें आरोप थे कि वो अपने वीडियो पर QR कोड लगाकर फंडिंग करती हैं। #SubInspector #anu #meerut मेरठ की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सस्पेंडेड महिला दरोगा अनु कालिस पूरे पांच दिन बाद लाइव आई। अनु ने लाइव में कहा पिछले पांच दिन से वो परेशान हैं, कमरे में बंद हैं उनको सुइसाइड के ख्याल आ रहे। मेरी लाइफ,करियर,फ्यूचर सब बर्बाद हो गया। अनु ने ये भी कहा कि उनपर लगाए सभी आरोप बेबुनिया,झूठे है वहीं वीडियो वायरल करने वाले अमित किल्होर की सच्चाई भी अनु ने अपने लाइव में कही है। अनु कॉलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया जिसमें आरोप थे कि वो अपने वीडियो पर QR कोड लगाकर फंडिंग करती हैं। #SubInspector #anu #meerut1
- जलभराव से तालाब बनी बागापार-विष्णुपुरवा की मुख्य सड़क, शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालु परेशान महराजगंज: सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बागापार के टोला विष्णुपुरवा से प्रसिद्ध शिव मंदिर बैद्धकालीन कटहरा जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर करीब दो फीट पानी जमा होने से मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। इससे राहगीरों के साथ ही शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि महराजगंज मुख्यालय से रामपुर बुजुर्ग होते हुए बागापार के टोला विष्णुपुरवा के पास से बैद्धकालीन कटहरा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के लिए मुख्य मार्ग जाता है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को मंदिर से जोड़ता है। चौक बाजार, महेशपुर, चैनपुर, रेहाव, नदुआ, बरवा राजा, बसंतपुर राजा, परसा राजा, दहरौटा, बागापार, विष्णुपुरवा, परासखाड़ समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचते हैं। बारिश के बाद सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़क पर ही जमा हो गया है। करीब दो फीट पानी होने के कारण सड़क और आसपास का क्षेत्र एक समान दिखाई देने लगा है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। स्थानीय समाजसेवी उमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए लिखित शिकायत के साथ आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। संबंधित विभाग से सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सावन सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क पर लगातार पानी जमा रहना किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क को आवागमन योग्य बनाए जाने की मांग की है।1
- कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को सौंपा ज्ञापन पुलिस कार्यालय पर धरने पर बैठे किसान नेता व कांग्रेस नेता राजू कुमार गुप्ता, तमाम कांग्रेसी नेताओं के साथ एस एच ओ निचलौल के खिलाफ प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग की।1
- ठूठीबारी में कस्टम विभाग की छापेमारी, 10 किलो सोने की ईंट मामले में जांच तेज | Gold Smuggling Case कन्नौज में 10 किलो सोने की ईंट बरामदगी के बाद नौतनवां कस्टम विभाग ने ठूठीबारी में संदिग्ध ठिकानों पर करीब तीन घंटे तक छापेमारी की। संदीप और रियाज से जुड़े घर व दुकान में दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच की गई। मामले में कस्टम विभाग की जांच अभी जारी है।1
- वकील के द्वारा एक महिला को गली देना और मारे नौतनवा का मामला1
- नौतनवा तहसील में सरकारी अभिलेखों की गोपनीयता पर सवाल, निजी हाथों में दस्तावेज देने का आरोप नौतनवा तहसील में सरकारी अभिलेखों की गोपनीयता पर सवाल, निजी हाथों में दस्तावेज देने का आरोप1
- मोबाइल रिकवरी में महराजगंज प्रदेश में तीसरे स्थान पर, 75.21 स्कोर प्राप्त महराजगंज पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी CEIR डेटा रिपोर्ट जुलाई 2026 में महराजगंज पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। दूरसंचार विभाग द्वारा निर्धारित नए रैंकिंग पैटर्न के आधार पर महराजगंज ने कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि गोरखपुर रेंज और जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद ने मोबाइल बरामदगी में टॉप-5 में जगह बनाई। जुलाई माह में ट्रेस हुए मोबाइलों में महराजगंज ने 88.54% रिकवरी एक्यूरेसी स्कोर हासिल किया। पिछले 5 महीनों में कुल 518 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 51 लाख रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए। सर्विलांस सेल ने IMEI ट्रैकिंग और आधुनिक तकनीक से विभिन्न कंपनियों के फोन खोजे। इस सफलता में का.ऑ. ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी कुतुबुद्दीन, राजकुमार राजभर, आलोक पांडेय, आरक्षी सुधीर यादव, सूरज गुप्ता, नीरज गोंड और सभी थानों की CEIR टीम का योगदान रहा।2
- मेरे अथक प्रयास के द्वारा कटखोर सिवान में स्थित माता जी के मंदिर के सामने इंटरलॉकिंग करवाया गया। कहीं भी इस तरह की स्थिति हो तो आप लोग भी समाज हित में कार्य करें इस वीडियो को बनाने का मकसद सिर्फ इतना ही है कि अन्य जो मेरे भाई हैं वह भी समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहें।जय माता दी। मेरे अथक प्रयास के द्वारा कटखोर सिवान में स्थित माता जी के मंदिर के सामने इंटरलॉकिंग करवाया गया। कहीं भी इस तरह की स्थिति हो तो आप लोग भी समाज हित में कार्य करें इस वीडियो को बनाने का मकसद सिर्फ इतना ही है कि अन्य जो मेरे भाई हैं वह भी समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहें।जय माता दी। #sprawat #katkhor #jaymatadi1
- महराजगंज में भारी वाहनों की नो-एंट्री 🚨 बारावफात पर 26 अगस्त को ट्रैफिक डायवर्जन | Maharajganj News बारावफात को लेकर महराजगंज पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 26 अगस्त सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक महराजगंज कस्बे में भारी कमर्शियल वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। वाहनों को सिंदुरिया, शिकारपुर, झंझनपुर और पकड़ी चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालक निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें।1