Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसपुर देवसरा थाने में तैनात दारोगा सचिन पटेल पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो वायरल कर अपनी आपबीती साझा की है। आरोप यह भी है कि दारोगा द्वारा देख लेने की धमकी दी गई। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह एक गंभीर मामला हो सकता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
आसपुर देवसरा थाने में तैनात दारोगा सचिन पटेल पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने एक वीडियो वायरल कर अपनी आपबीती साझा की है। आरोप यह भी है कि दारोगा द्वारा देख लेने की धमकी दी गई। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह एक गंभीर मामला हो सकता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
More news from Pratapgarh and nearby areas
- 🔴 *स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ लालगंज में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन* *प्रदेशभर में बढ़ते विरोध के बीच सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप* रविंद्र प्रताप सिंह विशाल प्रभात प्रतापगढ़, लालगंज। कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक आराधना मिश्रा मोना के निर्देश पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ लालगंज तहसील क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बिजली उपभोक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष **डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित अवैध वसूली, बढ़े हुए बिजली बिल और अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 🚶♂️ *इंदिरा चौक से तहसील तक पैदल मार्च* प्रदर्शनकारियों ने लालगंज के इंदिरा चौक से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर विरोध जताया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जबकि बिजली व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। ⚖️ *विद्युत अधिनियम का उल्लंघन का आरोप* कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का उल्लंघन करते हुए जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जो उपभोक्ता अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सहमति और पारदर्शिता के इस तरह की व्यवस्था थोपना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। 📜 *राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन* प्रदर्शन के दौरान महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, लालगंज (प्रतापगढ़) के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर योजना पर रोक लगाने, बढ़े हुए बिलों की जांच कराने और बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने की मांग की गई। 🌐 *प्रदेशभर में तेज हो रहा विरोध* उल्लेखनीय है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ विरोध केवल प्रतापगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में यह मुद्दा तेजी से उभर रहा है। कई जिलों में उपभोक्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आरोप है कि मीटर रिचार्ज प्रणाली लागू होने से गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को नियमित बिजली उपयोग में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अचानक बैलेंस खत्म होने पर बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ी है। ऊर्जा विभाग द्वारा इसे पारदर्शी और डिजिटल सुधार की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसे लेकर असंतोष लगातार बढ़ रहा है। 👥 *ये रहे प्रमुख मौजूद लोग* प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि भगौती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर अमित प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष केडी मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव, अशोक धर द्विवेदी, रघुराई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकृपाल पासी, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष आर पी वर्मा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 🗣️ *कांग्रेस का ऐलान* कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और स्मार्ट मीटर सहित हर जनविरोधी नीति के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। 📌 *निष्कर्ष*: लालगंज का यह प्रदर्शन संकेत दे रहा है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर का मुद्दा अब स्थानीय नहीं, बल्कि प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। आने वाले समय में यह विषय राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर और अधिक गहराने की संभावना है।1
- *👉 थाना मानिक पुलिस द्वारा हत्या व दुष्कर्म के इनामिया 50,000/- रुपये वांछित अभियुक्त शुभम सोनकर के दोनों पैरो में मुठभेड के दौरान लगी गोली, अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल कारतूस बरामद-* *प्रतापगढ़* आज दिनांक 30.04.2026 को थाना मानिकपुर पुलिस व स्वाट (SWAT)/सर्विलांस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 91/2026 (धारा 103(1)/70(1)/3(5)/61(2)/238(ए) BNS) में वांछित 50,000 रुपये का इनामी अपराधी शुभम सोनकर अवैध असलहे के साथ जनपद कौशाम्बी की ओर से करेंटी गंगा पुल होते हुए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम करेंटी तिराहे पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की गई। दोपहर करीब 13:45 बजे संदिग्ध अभियुक्त शुभम सोनकर को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। *कार्यवाही-* 01. दिनांक 27.04.2026: घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त (बाल अपचारी) को पुलिस संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे पर्यवेक्षण गृह भेजा गया। 02. दिनांक 28.04.2026: अपराध में संलिप्त दूसरे अभियुक्त विष्णु प्रकाश गौतम पुत्र अज्ञात (जाति हरिजन) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। 03. दिनांक 30.04.2026 (आज): शेष वांछित इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया है। *गिरफ्तार ईनामिया अभियुक्त का विवरण:* 01. शुभम सोनकर पुत्र दिलीप सोनकर, निवासी पम्पापुर, थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र 21 वर्ष)। 2. *बरामदगी का विवरण:* 01 अदद देशी पिस्टल (32 बोर), 01 अदद खोखा कारतूस (32 बोर), 03 अदद जिंदा कारतूस (32 बोर, मैगजीन सहित बरामद *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:* प्रभारी निरीक्षक, थाना मानिकपुर (मय हमराह फोर्स) स्वाट/ सर्विलांस टीम-उ0नि0 अमित कुमार चौरसिया, उ0नि0 दिनेश सिंह,उ0नि0 अमित सिन्हा, मु0आ0 मोहित राज यादव मु0आ0 धनंजय राय मु0आ0 महेंद्र प्रताप, मु0आ0 राजेंद्र प्रसाद सिंह, आरक्षी जागीर सिंह, आरक्षी अरविंद दुबे, आरक्षी सनोज (सर्विलांस टीम) आरक्षी सूर्य प्रताप सिंह (सर्विलांस टीम) घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कालाकांकर भेजा गया, जहाँ से उसे बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया है। अभियुक्त की स्थिति खतरे से बाहर है। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।1
- सुलतानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सौरमऊ अंडरपास से 50 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार। एएनटीएफ और नगर कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, 98 किलो से ज्यादा गांजा, कार व मोबाइल भी जब्त। सुलतानपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नगर पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने सौरमऊ अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 98.927 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के नेटवर्क पर एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान वेदप्रकाश मिश्रा (निवासी बेलाही, थाना लंभुआ) और पवन कुमार तिवारी (निवासी पठखौली रोज, थाना लंभुआ) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक बलेनो कार, चार मोबाइल फोन और 6050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। संयुक्त टीम की इस सटीक कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। थाना कोतवाली नगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।3
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- सुल्तानपुर। जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में हुई एक निर्मम हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और दबाव बनाकर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। घटना के बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर डटे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को जबरन हटाया और उन्हें डराकर अंतिम संस्कार के लिए मजबूर किया। इससे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले को नियंत्रण में होने की बात कह रहा है, लेकिन गांव में तनाव बरकरार है। (अपडेट जारी...)1
- *पीपी कमैचा बना मिसाल: सभागार के साथ मीडिया कक्ष का शिलान्यास, पत्रकारों के सम्मान ने जीता दिल* विकास खंड पीपी कमैचा बुधवार को एक ऐतिहासिक पहल का साक्षी बना, जब यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार एवं अत्याधुनिक मीडिया कक्ष के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल एवं जिला सहकारी समिति अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर विकास की नई नींव रखी। इस आयोजन की खास बात सिर्फ भवन निर्माण नहीं रही, बल्कि पत्रकारों के सम्मान को जिस गरिमा के साथ जोड़ा गया, उसने पूरे कार्यक्रम को अलग पहचान दी। भूमि पूजन के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह सम्मान, संवाद और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। सबसे उल्लेखनीय पहल यह रही कि पीपी कमैचा जनपद का पहला ऐसा ब्लॉक बन गया है, जहां ब्लॉक प्रमुख ने पत्रकारों के लिए अलग से मीडिया कक्ष की आवश्यकता को समझा और उसे साकार रूप देने की दिशा में ठोस कदम उठाया। यह पहल न केवल पत्रकारों के कार्य को सुगम बनाएगी, बल्कि ब्लॉक स्तर पर पारदर्शिता और सूचना के प्रवाह को भी मजबूत करेगी। ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल इस पूरे आयोजन की केंद्रीय भूमिका में रहीं। उनकी सक्रियता, दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होते हैं। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि वे निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता कर सकें।” उनकी इस पहल को क्षेत्र में एक जनहितैषी और प्रगतिशील नेतृत्व के रूप में सराहा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने भी मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और मीडिया कक्ष बनने से पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे विकास कार्यों की जानकारी तेजी से आमजन तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी, ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार द्वारा किया गया। कुल मिलाकर, पीपी कमैचा ब्लॉक में यह पहल सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पत्रकारिता के सम्मान और सुशासन की दिशा में उठाया गया एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।4
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- सुलतानपुर में सनसनी: सब्जी लेकर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या,6 नामजद समेत 8 पर केस दर्ज। रंजिश में वारदात का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिस बल तैनात। सुलतानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भेटौरा गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ सब्जी लेकर घर लौट रहे एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम करीब 28 वर्षीय जसवंत सिंह बाइक से शिवगढ़ बाजार से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भेटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जसवंत को परिजन तत्काल सीएचसी लंभुआ ले गए, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के बड़े भाई बलवंत सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ग्राम प्रधान पति मान सिंह के खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने जसवंत का मोबाइल और करीब 10 हजार रुपये लूट लिए तथा बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। जसवंत अपने पीछे दो छोटे मासूम बच्चों—3 वर्षीय बेटा रुद्र प्रताप और 4 वर्षीय बेटी पलक—को छोड़ गए हैं। परिवार पहले से ही दुखों से जूझ रहा था, क्योंकि 11 अप्रैल को उनके पिता का निधन हुआ था और 2019 में बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की तहरीर पर 6 नामजद और 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।4
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1