नारलाई-शोभावास रोड स्थित मोडिया महादेव मंदिर में संतों के सानिध्य में चातुर्मास समारोह सम्पन्न नारलाई-शोभावास रोड पर स्थित श्री मोडिया महादेव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय चातुर्मास समापन समारोह रविवार को संत-महात्माओं के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के अंतिम दिन मूर्ति स्थापना, हवन, पूजा-अर्चना एवं विशाल महाप्रसादी का आयोजन हुआ। धार्मिक आयोजन में नारलाई सहित आसपास के गांवों तथा दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक जयकारों से गूंजता रहा। समारोह के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। संत-महात्माओं के सानिध्य में हुए धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परम पूज्य गुरुदेव संत श्री श्री 1008 श्री चेतन गिरी महाराज, उत्तराखंड मंडल, जूना भैरव अखाड़ा हरिद्वार एवं रुद्राक्ष वाले बाबा सहित संत-महात्माओं की उपस्थिति ने समारोह को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा श्री मोडिया महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मूर्ति स्थापना एवं हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इसके बाद आयोजित विशाल महाप्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा और सहयोग से सफल हुआ आयोजन पांच दिवसीय चातुर्मास समापन समारोह को सफल बनाने में भरत मालवीय ,राजेंद्र कुमार मनाराम मीणा, गणेश कुमार दोलाराम जनवा, सुजाराम हकाराम जनवा, प्रकाशचंद केसाराम मालवीय, श्रीमती धापुबाई पत्नी स्व. चमनाराम मीणा, कालूराम माली आना, कुपाराम जनवा, नारायणलाल मीणा, रतनलाल जनवा, लालचंद मीणा, श्रीमती देवीबाई वरदाराम मेघवाल, श्रीमती पुष्पाबाई स्व. नारायणलाल मालवीय, श्रीमती कंकुबाई मांगीलाल जनवा, बंशीलाल पुत्र स्व. रघुनाथ मालवीय, दलाराम जनवा, नारलाई प्रशासक शेखर मीणा, पकाराम जनवा, अमरजीत जादौन, समाजसेवी भैरूसिंह राजपुरोहित, अजीतसिंह राव, पूर्व प्रधान श्रीमती संगीता कंवर, अमरसिंह राजपुरोहित सहित सैकड़ों भक्तों एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। संतों ने श्रद्धालुओं को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी संत-महात्माओं, भामाशाहों, सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार जताया।
नारलाई-शोभावास रोड स्थित मोडिया महादेव मंदिर में संतों के सानिध्य में चातुर्मास समारोह सम्पन्न नारलाई-शोभावास रोड पर स्थित श्री मोडिया महादेव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय चातुर्मास समापन समारोह रविवार को संत-महात्माओं के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के अंतिम दिन मूर्ति स्थापना, हवन, पूजा-अर्चना एवं विशाल महाप्रसादी का आयोजन हुआ। धार्मिक आयोजन में नारलाई सहित आसपास के गांवों तथा दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक जयकारों से गूंजता रहा। समारोह के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। संत-महात्माओं के सानिध्य में हुए धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परम पूज्य गुरुदेव संत श्री श्री 1008 श्री चेतन गिरी महाराज, उत्तराखंड मंडल, जूना भैरव अखाड़ा हरिद्वार एवं रुद्राक्ष वाले बाबा सहित संत-महात्माओं की उपस्थिति ने समारोह को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा श्री मोडिया महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की
कामना की। मूर्ति स्थापना एवं हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इसके बाद आयोजित विशाल महाप्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा और सहयोग से सफल हुआ आयोजन पांच दिवसीय चातुर्मास समापन समारोह को सफल बनाने में भरत मालवीय ,राजेंद्र कुमार मनाराम मीणा, गणेश कुमार दोलाराम जनवा, सुजाराम हकाराम जनवा, प्रकाशचंद केसाराम मालवीय, श्रीमती धापुबाई पत्नी स्व. चमनाराम मीणा, कालूराम माली आना, कुपाराम जनवा, नारायणलाल मीणा, रतनलाल जनवा, लालचंद मीणा, श्रीमती देवीबाई वरदाराम मेघवाल, श्रीमती पुष्पाबाई स्व. नारायणलाल मालवीय, श्रीमती कंकुबाई मांगीलाल जनवा, बंशीलाल पुत्र स्व. रघुनाथ मालवीय, दलाराम जनवा, नारलाई प्रशासक शेखर मीणा, पकाराम जनवा, अमरजीत जादौन, समाजसेवी भैरूसिंह राजपुरोहित, अजीतसिंह राव, पूर्व प्रधान श्रीमती संगीता कंवर, अमरसिंह राजपुरोहित सहित सैकड़ों भक्तों एवं श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। संतों ने श्रद्धालुओं को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी संत-महात्माओं, भामाशाहों, सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार जताया।
- उमस के बाद जमकर बरसे बादल, खुशी से लबालब हुए किसानों के चेहरे सोमेसर। निम्बाडा कस्बे सहित आसपास के गांवों में पिछले कुछ समय से बनी उमस के बाद आखिरकार बादलों ने जमकर बरसना शुरू किया। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश के बाद खेतों में पानी पहुंचने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इसे फसलों के लिए राहत भरा माना। खेतों में बारिश का पानी पहुंचने से फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। बारिश के दौरान गांवों और कस्बे की गलियों में भी पानी जमा हुआ। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने बारिश का आनंद लिया। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।2
- डुठारियां के मेघवालों के छोटे वास, वार्ड नंबर 11 में आबादी क्षेत्र के बीच बिजली का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। डुठारियां में मेघवालों के बास में बिजली का टुटने से बड़ा हादसा टला आबादी क्षेत्र में इस तरह बिजली के तार टूटना और विभाग द्वारा *समय पर रखरखाव नहीं किया जाना **घोर निंदनीय एवं गंभीर लापरवाही है। बिजली विभाग से मांग है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टूटे तार की मरम्मत करवाकर* पूरे क्षेत्र की बिजली लाइन की जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।3
- मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया।। पाली मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया।। मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए प्रस्तुत।। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने किया नामांकन प्रस्तुत।। कांग्रेस पार्टी से मनोहर लाल ने एवं भाजपा से देवाराम वागोरिया ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन प्रस्तुत।। मारवाड़ जंक्शन उपखंड कार्यालय पर 18 सितंबर को होगी नाम वापसी प्रकिया।।। 21 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान।।1
- बडी उमस के बाद इन्द्रदेव महेरबान जम कर बरसें बादल किसानों के चहरे पर छाई खुशी घेनड़ी गांव में बडी उमस के बाद इन्द्रदेव महेरबान जम कर बरसें बादल1
- जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, हेमावास बांध को बड़े खतरे से बचाया खिंवाड़ा 15 सितम्बर =कस्बे में जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर, प्रसिद्ध पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली और उनकी टीम के नेतृत्व में दो दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अथक परिश्रम कर गांव की नदी को कचराघर (डस्टबिन) बनने से मुक्त कराया। दो दिनों तक चले इस महा-सफाई अभियान में नदी के बहाव क्षेत्र से करीब 55 ट्रैक्टर यानी 60,000 किलो (60 टन) घातक कचरा बाहर निकालकर एक तरफ सुरक्षित डाला गया, जिसमें मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल और पुराने कपड़े शामिल थे, हेमावास बांध पर मंडरा रहा था 'कैंसर' का खतरा... अभियान का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली ने बताया कि अगर समय रहते इस कचरे को नदी से नहीं निकाला जाता, तो आगामी बारिश में यह सारा प्लास्टिक बहकर सीधे हेमावास बांध में समा जाता। प्लास्टिक के सड़ने से उसके माइक्रोप्लास्टिक (सूक्ष्म कण) पानी में घुल जाते, जिससे पशु-पक्षियों और इंसानों में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा था। टीम की इस सजगता ने पूरे क्षेत्र को एक बड़ी स्वास्थ्य त्रासदी से बचा लिया है। "प्लास्टिक को नदी में न फेंकें, भोपू प्रचार से की अपील, "पंडित जीवराज श्रीमाली, पंचायत प्रशासक श्रीपाल वैष्णव, श्री बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट सचिव एडवोकेट निर्मल आचार्य सहित गांव के युवा टीम ने भोपू से कस्बे के सभी गली मोहल्लों में घूमकर ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, कि प्लास्टिक नदी में नहीं डाले, "नदी से जो कचरा निकाला गया है, वह लंबे समय से पानी, मिट्टी और धूल में सने होने के कारण अब किसी काम का नहीं रहा है, उसे हमने एक तरफ करवा दिया है। लेकिन आगे के लिए मेरी सभी ग्रामीणों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि आप अपने घरों और दुकानों के प्लास्टिक कचरे को नदी-नालों में फेंककर जल को दूषित न करें। इस प्लास्टिक को सहेजकर रखें और भंगार (कबाड़) वाले को दें। जब आप इसे भंगार में देंगे, तो यह प्लास्टिक फैक्ट्रियों में रीसायकल (Recycle) होने जाएगा, जिससे बैठने के लिए मजबूत टेबल, कुर्सियां और अन्य उपयोगी सामान तैयार हो सकेगा। इसे ही 'कचरे से कंचन' बनाना कहते हैं।" पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि अक्सर लोग हर व्यवस्था के लिए सरकार के भरोसे बैठे रहते हैं, लेकिन असल में हम सब नागरिक मिलकर ही सरकार बनते हैं। अपनी नदियों, तालाबों और झीलों जैसे जल स्रोतों को साफ रखना हम सबका परम कर्तव्य है। टीम पंडित जीवराज श्रीमाली ने प्लास्टिक को भंगार में दें, कचरे को नदी में फेंकने के बजाय कबाड़ वाले को दें, सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार कर पॉलीथिन, प्लास्टिक डिस्पोजल और थर्माकोल का उपयोग पूरी तरह बंद करें। टीम ने नदी किनारे संकल्प लिया है कि जल स्रोतों और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का यह कारवां आगे भी निरंतर जारी रखे, पुनीत कार्य को लेकर पंडित श्री माली कई बार सम्मानित हो चुके है, पंडित जीवराज श्री माली मूलतः घेनडी गांव के है जो वर्तमान में जोधपुर शहर में इस अभियान को चला रहे हैं, इस स्वच्छता अभियान के इस पुनीत कार्य को लेकर जोधपुर जिला कलक्टर द्रारा 15 अगस्त 2024 , पर्यावरण दिवस 5 जून 26 को जल गौरव सम्मान से जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया जोधपुर नगर निगम के द्वारा 15 अगस्त 2019 सम्मानित किया व अन्य संस्थान द्वारा सम्मानित किया वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान 27:अगस्त 2026 को समानित किया गया,3
- यहां पर यह नाले वगैरा खुले हैं या कोई काम नहीं करवाती कोई सी भी सरकार2
- महापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस में हलचल के बीच विधायक भीमराज भाटी के भाई से मारपीट, कोतवाली में दी रिपोर्ट पाली। कांग्रेस महापौर पद के लिए सिब्बल जमा करने के बाद स्कूटी से जा रहे विधायक भीमराज भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण भाटी के साथ बाइक सवार कुछ लोगों द्वारा टक्कर मारकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लक्ष्मीनारायण भाटी ने पाली के कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। लक्ष्मीनारायण भाटी के अनुसार वे नगर निगम में पार्टी का टिकट देकर नए बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान व्यास सर्कल के पास बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी के सामने बाइक डाल दी। इसके बाद वे स्कूटी लेकर पुराने बस स्टैंड और विवेकानंद सर्कल की तरफ मुड़ गए। आरोप है कि बाइक सवार उनका पीछा करते हुए पहुंचे और उन्हें नीचे गिराकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि मारपीट करने वालों में से दो लोगों को वे पहचानते हैं, जबकि अन्य लोगों को नहीं जानते। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह भी कोतवाली थाने पहुंचे। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक थाने के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे चुनावी विवाद है या कोई अन्य कारण, यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा। बाइट लक्ष्मी नारायण भाटी विधायक भाई1
- मिशन मानस प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री की की आकृति बनाकर दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा। मारवाड़ जंक्शन,पाली जिला कलेक्टर श्रीमान डॉ रविंद्र गोस्वामी की पहल पर पाली जिले में संचालित मिशन मानस के तहत विद्यार्थी में शिक्षा के साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल बंजारा के निर्देशन में पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरियारी में आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने पीएम श्री सिरियारी की आकृति बनाकर अनूठी रचनात्मक प्रस्तुति दी जिसमें संगीतमय प्रार्थना अंग्रेजी समाचार वाचन प्रतिज्ञा प्रेरणादायक अंग्रेजी सुविचार व सामान्य ज्ञान प्रस्तुत किया गया प्रधानाचार्य श्री मांगीलाल परेरिया वर्तमान परिदृश्य में अंग्रेजी शिक्षा की महत्वता के बारे में जानकारी दी व समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर भागीदारी निभाई ।1
- रानी खुर्द में अध्यक्ष पद पर भाजपा से बाबूलाल भाट और कांग्रेस से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह में सीधा मुकाबला, नामांकन से पहले भाजपा ने किए मिठेश्वर महादेव और अंबे माता के दर्शन रानी खुर्द में अध्यक्ष पद पर भाजपा से बाबूलाल भाट और कांग्रेस से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह में सीधा मुकाबला, नामांकन से पहले भाजपा ने किए मिठेश्वर महादेव और अंबे माता के दर्शन कांग्रेस ने जोजावर की बैठक में कच्छवाह को घोषित किया था प्रत्याशी, 8 पार्षद ले चुके शपथ, अध्यक्ष चुनाव 21 सितंबर को, पद OBC आरक्षित* रानी। रानी खुर्द नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए तस्वीर साफ हो गई है। *भाजपा से वार्ड 13 से जीते बाबूलाल भाट (54) और कांग्रेस से वार्ड 5 से जीते विरेन्द्रसिंह कच्छवाह (60)* ने निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शिवा जोशी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद OBC के लिए आरक्षित है, दोनों ही OBC वर्ग से हैं। *नामांकन से पहले मंदिर दर्शन -* नामांकन से पहले भाजपा के चेयरमैन पद के दावेदार *बाबूलाल भाट व पार्षद हरीश गेहलोत, भरत जैन बोराणा, चुनाव प्रभारी लूणकरण जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव ने मिठेश्वर महादेव मंदिर तथा अंबे माता मंदिर पर जाकर दर्शन किए, उसके बाद सभी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे* और नामांकन दाखिल किया। *कांग्रेस की तैयारी -* इससे पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक में *विरेन्द्रसिंह कच्छवाह को कांग्रेस का अध्यक्ष प्रत्याशी* घोषित किया था, जिस पर 8 पार्षदों ने सहमति दी थी। *शपथ ग्रहण -* अब तक कुल 8 पार्षद शपथ ले चुके हैं। कांग्रेस के 4 पार्षद सुनील बाबू बैरवा वार्ड 20, मोहम्मद इलियास वार्ड 12, मोहम्मद अकरम वार्ड 7, विरेन्द्रसिंह कच्छवाह वार्ड 5 और कांग्रेस बागी सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया वार्ड 10 तथा भाजपा के 3 पार्षद हरीश गेहलोत वार्ड 6, बाबूलाल भाट वार्ड 13, भरत जैन बोराणा वार्ड 16 ने शपथ लेकर प्रमाण पत्र लिया। *चुनाव कार्यक्रम -* निर्वाचन अधिकारी ने नियम 78 के तहत लोक सूचना जारी की है - संवीक्षा 17 सितंबर सुबह 11.30 बजे, नाम वापसी 18 सितंबर शाम 3 बजे तक, मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नगरपालिका में निर्वाचित सदस्यों की बैठक में होगा।1