logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं, व्यवस्थाओं में सुधार करें अधिकारी: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक: शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आपदा प्रबंधन, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए बजट और फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन अधिकारियों को परिणामोन्मुखी (रिजल्ट ओरिएंटेड) दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा। ​ ​बैठक के दौरान मंत्री हीरालाल नागर ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों, विशेषकर आपदा प्रबंधन, चिकित्सा कर्मियों और शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की। चिकित्सा कर्मियों की कमी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके से ही प्रिंसिपल सेक्रेटरी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) से वार्ता की और जल्द से जल्द जनहित में इन रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्कूलों भवनों का समय रहते सर्वे कराने के निर्देश दिए ताकि शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। *​जर्जर भवनों का निस्तारण और आंगनबाड़ियों का मेंटेनेंस* ​ऊर्जा मंत्री ने स्कूल भवनों और आंगनवाड़ी केंद्रों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर भवनों को तुरंत चिन्हित कर उन्हें डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके लिए उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान (समसा) और पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए सर्वे के डेटा का मिलान करने को कहा। साथ ही, भवन-विहीन और जर्जर भवनों वाले स्कूलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आंगनवाड़ी व स्कूल भवनों के नियमित रखरखाव के लिए एक नोडल एजेंसी बनाने के निर्देश दिए। *​वृक्षारोपण: 70% पौधे जीवित रखना अनिवार्य, कागजी खानापूर्ति पर रोक* ​विभिन्न स्थानों पर आयोजित 'पौधारोपण अभियान' की समीक्षा करते हुए मंत्री नागर ने सख्त लहजे में कहा कि केवल कागजी आंकड़े प्रस्तुत करने से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों को पूर्व में तय लक्ष्य, लगाए गए कुल पौधों और वर्तमान में जीवित पौधों का सटीक डेटा पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि "पौधा लगाने से ज्यादा जोर उसे पेड़ बनाने पर होना चाहिए।" उन्होंने लक्ष्य दिया कि कम से कम 70% पौधे हर हाल में जीवित रहने चाहिए। इसके लिए बच्चों और ग्रामीणों में वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने और व्यापक प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। *​अधिकारियों को सख्त हिदायत* ​बैठक में आगामी बारिश और मौसम से जुड़ी आपदा तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मंत्री नागर ने अधिकारियों को ताकीद की कि भविष्य में किसी भी समीक्षा बैठक में वे पूरी तैयारी, अद्यतन आंकड़ों और स्पष्ट योजना के साथ ही उपस्थित हों। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम सीलिंग रवि वर्मा, एसई पीडब्ल्यूडी अशोक सनाढ्य, सीएमएचओ नरेंद्र नागर, एसडीओ दीपक महावर, डीईओ सेकेंडरी रामचरण मीणा, एडीपीसी नवल किशोर महावर समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_कुलदीप नागर
कुलदीप नागर
सांगोद, कोटा, राजस्थान•
1 hr ago
f18090ca-5aea-4b9e-a63a-14c39610ab55

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खानपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित पंचायत-निकाय चुनावों की रणनीति पर मंथन खानपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित,पंचायत-निकाय चुनावों की रणनीति पर मंथन
    1
    खानपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित पंचायत-निकाय चुनावों की रणनीति पर मंथन 
खानपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित,पंचायत-निकाय चुनावों की रणनीति पर मंथन
    user_Ram raj Nagar
    Ram raj Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया झालावाड़। शहर के मिनी सचिवालय के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपाल से कोटा जा रही राजस्थान रोडवेज की एक बस का चालक कथित रूप से शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। काफी देर तक बस नहीं चलने पर यात्रियों और राहगीरों ने चालक को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह भड़क उठा और हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सियाराम नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक पुलिसकर्मियों से भी बहस करता रहा। इस दौरान उसने खुद को मंत्री जवाहर सिंह बेड़म का करीबी बताते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
    1
    शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया
झालावाड़। शहर के मिनी सचिवालय के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भोपाल से कोटा जा रही राजस्थान रोडवेज की एक बस का चालक कथित रूप से शराब के नशे में बस सड़क किनारे खड़ी कर चालक सीट पर ही सो गया। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। काफी देर तक बस नहीं चलने पर यात्रियों और राहगीरों ने चालक को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह भड़क उठा और हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक सियाराम नशे की हालत में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चालक पुलिसकर्मियों से भी बहस करता रहा। इस दौरान उसने खुद को मंत्री जवाहर सिंह बेड़म का करीबी बताते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • झालावाड़ पुलिस का अवैध साहुकारी व धोखाधडी के खिलाफ जिलास्तरीय बड़ा एक्शन ➤ बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसा देकर आर्थिक चंगुल में फसाने वालों पर थाना मनोहरथाना, जावर, पिड़ावा, सुनेल व घाटोली की कार्यवाही, 321 किलो चांदी, 04 किलो सोना, 128 थ्रेशर, 35 कल्टीवेटर, दर्जनों वाहन व जमीनों के संदिग्ध स्टाम्प, झालावाड़ । झालावाड़ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताय कि झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले में असंगठित व अवैध रूप से संचालित भारी ब्याज वसूली, आमजन के आर्थिक-मानसिक शोषण एवं धोखाधड़ी के विरुद्ध एक विशेष और वृहद अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, अनपढ़ काश्तकारों तथा असहाय नागरिकों की लाचारी का अनुचित लाभ उठाकर उनकी जमीन-जायदाद, आभूषण व कृषि उपकरणों को अवैध रूप से हड़पने वाले पर अंकुश लगाना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के निकटतम सुपरविजन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाइयां की गईं। पुलिस कार्यवाहीः- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी मनोहरथाना के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आंवलहेडा निवासी कृष्णगोपाल, राजाराम, भारत सिंह और मनोहरथाना निवासी भप्या सोनी उर्फ श्रीकिशन ठिकानों तथा बाड़ों की नियमानुसार तलाशी के दौरान से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। इसी प्रकार थाना जावर द्वारा परमानंद तथा थाना पिडावा द्वारा गोविंदपुरा निवासी ओंकार सिंह व शंकरसिंह के यहां से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। बरामदगी आभूषण और नकदीः जिले भर में की गई कार्यवाहियों के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी मिली है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान की गई कुल बरामदगी निम्नलिखित है- कीमती धातुएँः 321 किलोग्राम चांदी एवं 04 किलोग्राम सोना नकद राशिः ₹37,35,300/- सैंतीस लाख पैंतीस हजार तीन सौ रुपये नकद कृषि उपकरणः 128 थ्रेशर मशीनें एवं 35 कल्टीवेटर वाहनः 25 ट्रॉलियाँ, 03 ट्रैक्टर, 02 बोलेरो पिकअप डीजे, 01 टाटा 4074, 01 टवेरा, 01 टेम्पो तथा 03 मोटरसाइकिलें अवैध हथियारः 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस आर्मस एक्ट के तहत कार्रवाई वित्तीय दस्तावेजः बिना किसी वैध लाइसेंस के ब्याज पर पैसे देकर जमीनों को रहन रखने के व्यापक दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने दर्जनों लेन-देन की डायरियां, बही. खाते, हस्ताक्षरित खाली व दर्ज स्टाम्प पेपर, ब्लैंक चेक, चेकबुक, बैंक पासबुक और गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां बरामद की हैं। धारा 106 बीएनएसएसः सुनेल एवं घाटोली में संदिग्ध दस्तावेजों की जप्ती सुनेल एवं घाटोली थाना क्षेत्रों में संदिग्ध साहूकारी व वित्तीय लेन-देन के संबंध में धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुनेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम केसरपुरा में निर्माणाधीन परिसर से 02 लेन-देन की डायरियां, 01 हस्ताक्षरित स्टाम्प जिसमें ₹1.5 लाख का ब्याज लेन-देन अंकित है, 08 बैंक पासबुक बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई व केंद्रीय सहकारी बैंक तथा 03 चेकबुक जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत अग्रिम जांच हेतु रिकॉर्ड पर ली गईं। इसी प्रकार थानाधिकारी घाटोली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घाटोली स्थित मकान / दुकान की नियमानुसार तलाशी ली गई। मौके से लेन-देन व गिरवी का हिसाब दर्ज 04 रोकड़ बही-खाते, 11 स्टाम्प पेपर, 05 बैंक पासबुक, 01 संदिग्ध मोबाइल तथा डिब्बे में सीलशुदा रखे गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां धारा 106 बीएनसएस के तहत जप्त की गईं। झालावाड़ पुलिस की समस्त नागरिकों और काश्तकारों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी वित्तीय आवश्यकता के लिए केवल अधिकृत एवं वैध बैंकिंग संस्थानों का ही सहार तथा किसी भी अवैध साहूकार के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति डरा धमकाकर स्टाम्पए चेक या संपत्ति हड़पने की कोशिश करेए तो बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के संकल् साथ जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। झालावाड पुलिसः आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय
    1
    झालावाड़ पुलिस का अवैध साहुकारी व धोखाधडी के खिलाफ जिलास्तरीय बड़ा एक्शन

➤ बिना लाइसेंस भारी ब्याज पर पैसा देकर आर्थिक चंगुल में फसाने वालों पर थाना मनोहरथाना, जावर, पिड़ावा, सुनेल व घाटोली की कार्यवाही, 321 किलो चांदी, 04 किलो सोना, 128 थ्रेशर, 35 कल्टीवेटर, दर्जनों वाहन व जमीनों के संदिग्ध स्टाम्प, 
झालावाड़ । झालावाड़  पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताय कि झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले में असंगठित व अवैध रूप से संचालित भारी ब्याज वसूली, आमजन के आर्थिक-मानसिक शोषण एवं धोखाधड़ी के विरुद्ध एक विशेष और वृहद अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, अनपढ़ काश्तकारों तथा असहाय नागरिकों की लाचारी का अनुचित लाभ उठाकर उनकी जमीन-जायदाद, आभूषण व कृषि उपकरणों को अवैध रूप से हड़पने वाले पर अंकुश लगाना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भागचंद एवं संबंधित वृत्ताधिकारियों के निकटतम सुपरविजन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाइयां की गईं।
पुलिस कार्यवाहीः- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी मनोहरथाना के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आंवलहेडा निवासी कृष्णगोपाल, राजाराम, भारत सिंह और मनोहरथाना निवासी भप्या सोनी उर्फ श्रीकिशन ठिकानों तथा बाड़ों की नियमानुसार तलाशी के दौरान से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है। इसी प्रकार थाना जावर द्वारा परमानंद तथा थाना पिडावा द्वारा गोविंदपुरा निवासी ओंकार सिंह व शंकरसिंह के यहां से बडी मात्रा में सामग्रियां बरामद की है।
बरामदगी आभूषण और नकदीः जिले भर में की गई कार्यवाहियों के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी मिली है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान की गई कुल
बरामदगी निम्नलिखित है-
कीमती धातुएँः 321 किलोग्राम चांदी एवं 04 किलोग्राम सोना
नकद राशिः ₹37,35,300/- सैंतीस लाख पैंतीस हजार तीन सौ रुपये नकद
कृषि उपकरणः 128 थ्रेशर मशीनें एवं 35 कल्टीवेटर
वाहनः 25 ट्रॉलियाँ, 03 ट्रैक्टर, 02 बोलेरो पिकअप डीजे, 01 टाटा 4074, 01 टवेरा, 01
टेम्पो तथा 03 मोटरसाइकिलें
अवैध हथियारः 12 बोर के 06 जिंदा कारतूस आर्मस एक्ट के तहत कार्रवाई
वित्तीय दस्तावेजः बिना किसी वैध लाइसेंस के ब्याज पर पैसे देकर जमीनों को रहन रखने के व्यापक दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने दर्जनों लेन-देन की डायरियां, बही. खाते, हस्ताक्षरित खाली व दर्ज स्टाम्प पेपर, ब्लैंक चेक, चेकबुक, बैंक पासबुक और गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां बरामद की हैं।
धारा 106 बीएनएसएसः सुनेल एवं घाटोली में संदिग्ध दस्तावेजों की जप्ती
सुनेल एवं घाटोली थाना क्षेत्रों में संदिग्ध साहूकारी व वित्तीय लेन-देन के संबंध में धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी सुनेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम केसरपुरा में निर्माणाधीन परिसर से 02 लेन-देन की डायरियां, 01 हस्ताक्षरित स्टाम्प जिसमें ₹1.5 लाख का ब्याज लेन-देन अंकित है, 08 बैंक पासबुक बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई व केंद्रीय सहकारी बैंक तथा 03 चेकबुक जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत अग्रिम जांच हेतु रिकॉर्ड पर ली गईं। इसी प्रकार थानाधिकारी घाटोली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घाटोली स्थित मकान / दुकान की नियमानुसार तलाशी ली गई। मौके से लेन-देन व गिरवी का हिसाब दर्ज 04 रोकड़ बही-खाते, 11 स्टाम्प पेपर, 05 बैंक पासबुक, 01 संदिग्ध मोबाइल तथा डिब्बे में सीलशुदा रखे गिरवी गहनों से संबंधित पर्चियां धारा 106 बीएनसएस के तहत जप्त की गईं।
झालावाड़ पुलिस की समस्त नागरिकों और काश्तकारों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी वित्तीय आवश्यकता के लिए केवल अधिकृत एवं वैध बैंकिंग संस्थानों का ही सहार तथा किसी भी अवैध साहूकार के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति डरा धमकाकर स्टाम्पए चेक या संपत्ति हड़पने की कोशिश करेए तो बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के संकल् साथ जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
झालावाड पुलिसः आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय
    user_Hadoti Khabar
    Hadoti Khabar
    Newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 day ago
  • कोटा में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी, अलग-अलग जगहों से निकली कांग्रेस की रैलियां, कलेक्ट्रेट पर हुआ शक्ति प्रदर्शन कोटा में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी ब्रेकिंग: अलग-अलग जगहों से निकली कांग्रेस की रैलियां, कलेक्ट्रेट पर हुआ शक्ति प्रदर्शन ब्रेकिंग: प्रहलाद गुंजल अलग रैली के साथ पहुंचे, शहर-देहात कांग्रेस ने निकाला अलग मार्च ब्रेकिंग: शांति धारीवाल कलेक्ट्रेट चौराहे से हुए रैली में शामिल ब्रेकिंग: आर्मी कार्यालय के सामने से राखी गौतम के नेतृत्व में निकली रैली ब्रेकिंग: एक मंच पर पहुंचे कांग्रेस नेता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी बड़ी खबर: कांग्रेस प्रदर्शन में गुटबाजी की तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय कोटा: 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में अलग-अलग गुटों का शक्ति प्रदर्शन सियासी हलचल: कांग्रेस के अलग-अलग गुटों ने निकाली अलग-अलग रैलियां
    1
    कोटा में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी, अलग-अलग जगहों से निकली कांग्रेस की रैलियां, कलेक्ट्रेट पर हुआ शक्ति प्रदर्शन
कोटा में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी
ब्रेकिंग: अलग-अलग जगहों से निकली कांग्रेस की रैलियां, कलेक्ट्रेट पर हुआ शक्ति प्रदर्शन
ब्रेकिंग: प्रहलाद गुंजल अलग रैली के साथ पहुंचे, शहर-देहात कांग्रेस ने निकाला अलग मार्च
ब्रेकिंग: शांति धारीवाल कलेक्ट्रेट चौराहे से हुए रैली में शामिल
ब्रेकिंग: आर्मी कार्यालय के सामने से राखी गौतम के नेतृत्व में निकली रैली
ब्रेकिंग: एक मंच पर पहुंचे कांग्रेस नेता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
बड़ी खबर: कांग्रेस प्रदर्शन में गुटबाजी की तस्वीरें बनीं चर्चा का विषय
कोटा: 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में अलग-अलग गुटों का शक्ति प्रदर्शन
सियासी हलचल: कांग्रेस के अलग-अलग गुटों ने निकाली अलग-अलग रैलियां
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    33 min ago
  • गेण्डोली थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से गंभीर घायल चालक की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया सुपुर्द।7।30 गेण्डोली थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से गंभीर घायल चालक की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया सुपुर्द।7।30
    1
    गेण्डोली थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से गंभीर घायल चालक की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया सुपुर्द।7।30
गेण्डोली थाना क्षेत्र में बाइक फिसलने से गंभीर घायल चालक की इलाज के दौरान मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव किया सुपुर्द।7।30
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच विवाद का वीडियो वायरल ! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक कार चालक ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो बनाते देख पुलिसकर्मी नाराज हो गया और कार चालक के साथ मारपीट तथा मोबाइल छीनने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर क्षेत्र का है। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायत भी दी गई है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर यह जानकारी साझा की जा रही है। हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच विवाद का वीडियो वायरल ! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक कार चालक ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो बनाते देख पुलिसकर्मी नाराज हो गया और कार चालक के साथ मारपीट तथा मोबाइल छीनने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर क्षेत्र का है। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायत भी दी गई है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर यह जानकारी साझा की जा रही है।
    1
    हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच विवाद का वीडियो वायरल ! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक कार चालक ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एक पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो बनाते देख पुलिसकर्मी नाराज हो गया और कार चालक के साथ मारपीट तथा मोबाइल छीनने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर क्षेत्र का है। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायत भी दी गई है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर यह जानकारी साझा की जा रही है।

    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    36 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.