*तिरंगामय रूप से की केन आरती* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति के जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि बांदा जनपद के भूरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत केन जल आरती स्थल पर भव्य तिरंगामय आरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में तिरंगामय आरती भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की खुशी को दर्शा रहा था। मितेश कुमार ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्वविजेता बनने की खुशी श्रद्धालुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जाहिर की। इस मौके पर उपस्थित समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने कहा कि यह तिरंगामय आरती भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में आयोजित की गई है, भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार विश्वविजेता बनकर हम सब भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया है और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है और यह बहुत ही खुशी की बात है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि यह जीत सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम की नहीं बल्कि पूरे देश की है और देशवासियों ने भी भारतीय क्रिकेट टीम का उत्साहवर्धन किया है जिससे उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर एक दूसरे को बधाई दी साथ ही सभी ने मिलकर उनके भविष्य को लेकर प्रार्थना की और कहा कि आगे भी ऐसे ही हमारे देश के खिलाड़ी अपने भारत का नाम रोशन करते रहे। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय और केन मईया की जय के जयकारों के साथ पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया, सभी के चेहरों पर भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने पर खुशी दिखाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संतोष मिश्रा, दीपक शुक्ला अधिवक्ता प्रकोष्ठ, शिवानी सिंह गौतम, रोशनी प्रजापति, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, सौरभ कुमार, शिवा प्रजापति, गौरव सिंह, कृष्णा, सौरभ सैनी, सुधांशु सिंह, सहदेव सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।

- बांदा पुलिस ने चेन स्नेचिंग,टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।1
- बांदा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपाल डेरा में दोपहर 2:38 पर विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला जब स्कूल में पढ़ाई के समय ही ताला झूलता मिले तो सवाल उठना लाजमी आखिर बच्चे की पढ़ाई किस भरोसे चल रही है? सरकार शिक्षा सुधार के दावे कर रहे लेकिन जमीनी हकीकत पर विद्यालय बंद और बच्चे शिक्षा से वंचित नजर आ रहे हैं अब देखना है कि शिक्षा विभाग इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी हमेशा की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा1
- Post by Raj dwivedi1
- होली के शुभ अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बुढ़वा मंगल को लेकर रीति रिवाज द्वारा गाना बजाने पर बुढ़वा मंगल खेल अपने सहयोगियों के साथ1
- बाँदा में IT–ED की बड़ी कार्रवाई! ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप, कई प्रतिष्ठान जांच के दायरे में 📍 बाँदा जनपद बाँदा में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक इनकम टैक्स विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संयुक्त टीम शहर में पहुंच गई। टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के कई व्यापारियों और प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई शुरू कर दी। छापेमारी की खबर फैलते ही व्यापारियों में अफरा-तफरी और हलचल का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग और आयकर से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद केंद्र सरकार की एजेंसियों ने यह कार्रवाई की है। इसी सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम ने जनपद में पहुंचकर कुछ चुनिंदा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया। सूत्रों के मुताबिक, टीम कई दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी के दौरान कितनी नकदी, दस्तावेज या अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल जांच कार्रवाई लगातार जारी है और अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।1
- Post by Mamta chaurasiya1
- आगरा के राजामंडी स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ब्रज प्रांत कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन से हुई, जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने प्रथम आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। समारोह में राधा-कृष्ण स्वरूपों के नृत्य और फूलों की होली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों ने समाज में सद्भाव, प्रेम और समरसता के साथ होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग और अभाविप के पूर्व व वर्तमान कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बांदा की बेटियों ने योग और जिम्नास्टिक में शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है।1