*पैरालीगल वॉलेण्टियर्स की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित* ---------- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा पैरालीगल वॉलेण्टियर्स की एक वर्ष की अवधि के लिए नवीन नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। न्यूनतम कक्षा 12वीं उत्तीर्ण इच्छुक व्यक्ति आगामी 06 अगस्त तक आवेदन पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय पन्ना अथवा तहसील विधिक सेवा समिति पवई एवं अजयगढ़ से आवेदन प्रारूप प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों, शिक्षकों, चिकित्सक, विधि छात्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एनजीओ सदस्य को अधिमान्यता दी जाएगी। पात्र उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 08 अगस्त को किया जाएगा, जबकि 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से आवेदकों का साक्षात्कार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना के दूरभाष क्रमांक 07732-299011 पर संपर्क किया जा सकता है। प्राधिकरण के कार्यालय में भी संपर्क कर वांछित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना के आदेशानुसार जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना और तहसील विधिक सेवा समिति पवई एवं अजयगढ़ के लिए स्वैच्छिक सेवा कार्य करने को तत्पर पैरालीगल वॉलेण्टियर्स का चयन किया जाएगा। इनके द्वारा नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार सहित किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, ग्राम व जनपद पंचायतों में स्थापित किए जाने वाले लीगल एड क्लीनिक व क्लब, पुलिस थानों में समाज व पिछड़े एवं कमजोर वर्गों के लिए विधिक सलाह व सहायता तथा नालसा-सालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं का दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वयन किया जाएगा।

- बृजपुर पुलिस की सराहनीय पहल: परिजनों से बिछड़े दो लावारिस बच्चे सुरक्षित परिजनों को सौंपे बृजपुर बृजपुर पुलिस की सराहनीय पहल: परिजनों से बिछड़े दो लावारिस बच्चे सुरक्षित परिजनों को सौंपे बृजपुर1
- *शासकीय माध्यमिक शाला बोदा में रहें शिक्षक पुरुषोत्तम पांडे जी हुए सेवानिवृत्त उन्होंने अपनी सेवा समाप्ति के दिन शिक्षकों को दिया अच्छा संदेश* *शासकीय माध्यमिक शाला बोदा में रहें शिक्षक पुरुषोत्तम पांडे जी हुए सेवानिवृत्त उन्होंने अपनी सेवा समाप्ति के दिन शिक्षकों को दिया अच्छा संदेश*1
- *दक्षिण पन्ना वनमंडल के शाहनगर परिक्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास विफल* दक्षिण पन्ना वनमंडल के शाहनगर वन परिक्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। दिनांक 31 जुलाई 2026 को मानसून गश्ती अभियान के दौरान बोरी सर्किल अंतर्गत बीट अतरहाई के कक्ष 949 में गश्त के समय कुछ व्यक्तियों द्वारा ईंटें रखकर वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। वन अमले ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया तथा संबंधित सामग्री जप्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की। इस अभियान में परिक्षेत्र सहायक विनीता सिंह, वनपाल एवं बीट प्रभारी प्रेमनारायण वर्मा, वनरक्षक शिव प्रताप सिंह, वनरक्षक राजेश सिंह यादव, जनप्रतिनिधि केशव प्रसाद दहायत, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा समिति सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय सहयोग रहा। इसके पूर्व दिनांक 29 जुलाई 2026 को बीट रमगढ़ा के कक्ष 1023 में भी वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया गया। राजस्व क्षेत्र से वन भूमि की ओर बढ़ाई गई बागड़ को हटाकर लगभग 1 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक अनिल प्रताप सिंह, वनपाल एवं बीट प्रभारी सत्यप्रभा सिंह, वनपाल आशीष कुमार पाण्डेय, वनरक्षक अरविंद सिंह यादव तथा समिति सुरक्षा श्रमिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। दक्षिण पन्ना वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अतिक्रमण के किसी भी प्रयास के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।4
- सोच बदलो देश बदल जाएगा सरकार बदलो हालात बदल जाएंगे।। अपने लिए नहीं अपने देश अपनो के लिए जियो सुकून मिलेगा।।1
- क्षेत्र में बारिश न होने से किसान चिंतित फसल सूखने के बन रहे आसार इस समय क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता होने लगी है क्योंकि सावन का महीना चालू हो गया है और बारिश प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष बहुत कम बारिश देखने को मिल रही है जहां आषाढ़ के मौसम में फासले एवं खेत बारिश होने से लबालब भरे रहते थे वहीं इस वर्ष सभी खेत खाली दिख रहे हैं किसानों के द्वारा अभी तक खरीफ की फसल में उरद तीली अरहर की कुछ फसल बोई गई थी और धान की फसल लगाई जानी है लेकिन वर्षा न होने पर किसान वर्षा का इंतजार कर रहा है जिससे आगामी फसलकी सही ढंग से खेती कर सके1
- *पन्ना पुलिस का बड़ा खुलासा, बैंक से निकलते ही शिकार बनाते थे डिग्गीचोर, शहडोल के दो बदमाश गिरफ्तार!* *500 CCTV खंगालकर पन्ना पुलिस ने दबोचे अंतरजिला डिग्गीचोर, कई जिलों की वारदातों का हुआ खुलासा!*1