logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुत्तों के हमले से गोवंश की मौत, ग्रामीणों व गौ रक्षकों ने कराया अंतिम संस्कार पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव औंध में मंगलवार को कुत्तों के हमले से एक गोवंश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से गोवंश का अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के अनुसार गांव में एक गोवंश पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। कुत्तों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया और उसका पेट तक फाड़ दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने गौ रक्षा दल को दी। जब तक गौ रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे, तब तक गोवंश के प्राण निकल चुके थे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से गोवंश का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान हिमांशु शर्मा, सचिन तिवारी, अरुण, लवकुश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Neeraj Singh
Neeraj Singh
Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
81b2eb90-8caf-49df-a075-aa55654cf46a
82777cb9-0842-4e10-b83f-bd3dd43a0a46

कुत्तों के हमले से गोवंश की मौत, ग्रामीणों व गौ रक्षकों ने कराया अंतिम संस्कार पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव औंध में मंगलवार को कुत्तों के हमले से एक गोवंश की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से गोवंश का अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के अनुसार गांव में एक गोवंश पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। कुत्तों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया और उसका पेट तक फाड़ दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने गौ रक्षा दल को दी। जब तक गौ रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे, तब तक गोवंश के प्राण निकल चुके थे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से गोवंश का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान हिमांशु शर्मा, सचिन तिवारी, अरुण, लवकुश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा में एटीएम से रुपये निकालते समय लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एटीएम में फेविक्विक लगा देते थे जिससे रुपये निकालते समय डेबिट कार्ड फंस जाता था। फिर मदद के बहाने पिन पूछकर पीड़ित को दूसरा कार्ड थमा देते और किसी अन्य एटीएम से उसके कार्ड से पैसे निकाल लेते थे। आगरा के निवासी बीएसएफ के अधिकारी से ठगी के मामले में जांच कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 153 डेबिट कार्ड, 1.06 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया। गिरोह का सरगना साउथ दिल्ली के थाना नेब सराय का खानपुर निवासी सोनू कुमार है। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि थाना सदर के शमसाबाद रोड स्थित हरिनगर काॅलोनी निवासी बीएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट आसिफ खान ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 अक्तूबर 2025 की शाम घर के पास एटीएम से रुपये निकालने गए थे। मशीन में डेबिट कार्ड फंसने पर दो युवकों ने मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया था। एक सप्ताह बाद दोबारा रकम निकालने पहुंचे तो कार्ड बदले जाने की जानकारी हुई।बैंक जाने पर पता चला कि 16.56 लाख रुपये खाते से निकाले जा चुके हैं। पुलिस टीम ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी और आरोपियों की तलाश शुरू की। जिन एटीएम से रुपये निकाले गए थे, उनकी भी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी गई। आरोपियों के बारे में सुराग मिलने पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए।सोमवार रात पुलिस को आरोपियों के वारदात की फिराक में आने की जानकारी मिली। फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सरगना सोनू कुमार, मेरठ के गंगानगर थाना के गांव अमेड़ा निवासी वैभव गोयल और मुजफ्फर नगर के थाना मंसूरपुर के गांव पुरा बुढ़ाना निवासी आकाश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।सोनू कुमार पर गाजियाबाद, दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं। वहीं, वैभव गोयल पर आगरा और हापुड़ में दो मामले दर्ज हैं। आरोपी आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, लखनऊ, कानपुर नगर, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली समेत अन्य राज्यों में लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
    2
    आगरा में एटीएम से रुपये निकालते समय लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एटीएम में फेविक्विक लगा देते थे जिससे रुपये निकालते समय डेबिट कार्ड फंस जाता था। फिर मदद के बहाने पिन पूछकर पीड़ित को दूसरा कार्ड थमा देते और किसी अन्य एटीएम से उसके कार्ड से पैसे निकाल लेते थे।
आगरा के निवासी बीएसएफ के अधिकारी से ठगी के मामले में जांच कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 153 डेबिट कार्ड, 1.06 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त कार, तीन मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया। गिरोह का सरगना साउथ दिल्ली के थाना नेब सराय का खानपुर निवासी सोनू कुमार है।
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि थाना सदर के शमसाबाद रोड स्थित हरिनगर काॅलोनी निवासी बीएसएफ के रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट आसिफ खान ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 13 अक्तूबर 2025 की शाम घर के पास एटीएम से रुपये निकालने गए थे। मशीन में डेबिट कार्ड फंसने पर दो युवकों ने मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया था। एक सप्ताह बाद दोबारा रकम निकालने पहुंचे तो कार्ड बदले जाने की जानकारी हुई।बैंक जाने पर पता चला कि 16.56 लाख रुपये खाते से निकाले जा चुके हैं। पुलिस टीम ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी और आरोपियों की तलाश शुरू की। जिन एटीएम से रुपये निकाले गए थे, उनकी भी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी गई। आरोपियों के बारे में सुराग मिलने पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए।सोमवार रात पुलिस को आरोपियों के वारदात की फिराक में आने की जानकारी मिली। फतेहाबाद टोल प्लाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सरगना सोनू कुमार, मेरठ के गंगानगर थाना के गांव अमेड़ा निवासी वैभव गोयल और मुजफ्फर नगर के थाना मंसूरपुर के गांव पुरा बुढ़ाना निवासी आकाश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।सोनू कुमार पर गाजियाबाद, दिल्ली और राजस्थान के विभिन्न थानों में 11 मामले दर्ज हैं। वहीं, वैभव गोयल पर आगरा और हापुड़ में दो मामले दर्ज हैं। आरोपी आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, लखनऊ, कानपुर नगर, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली समेत अन्य राज्यों में लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव मंगलवार को बाह पहुंचे। यहां कोतवाली पुलिस द्वारा मंडल प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ कथित अभद्रता के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष नीरज यादव ने शाम 5 बजे बताया कि मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने मामले में दो दिन के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने धरना स्थगित कर दिया। नीरज यादव ने चेतावनी दी कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मीकांत शर्मा, राजीव भदौरिया, शर्मण भदौरिया, चंदा यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव मंगलवार को बाह पहुंचे। यहां कोतवाली पुलिस द्वारा मंडल प्रवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ कथित अभद्रता के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष नीरज यादव ने शाम 5 बजे बताया कि मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने मामले में दो दिन के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने धरना स्थगित कर दिया। नीरज यादव ने चेतावनी दी कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मीकांत शर्मा, राजीव भदौरिया, शर्मण भदौरिया, चंदा यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_बबलू यादव
    बबलू यादव
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पिनाहट। कस्बा पिनाहट के नवीन थाना क्षेत्र के पास खेत में काम कर रहे किसान पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार गिरने के मामले में सोमवार को विद्युत विभाग के एसडीओ रवि प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी किसान सोनू उर्फ रवि पुत्र रामभरोसी रविवार सुबह अपने आलू के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसे भीषण करंट लग गया। घटना के समय आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक के ऊपर से विद्युत तार हटाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ रवि प्रताप सिंह ने बताया कि जर्जर हाईटेंशन लाइन को हटाकर दूसरी जगह से जोड़ा जाएगा। साथ ही फार्म-44 भरने के बाद विभाग की ओर से विद्युत निरीक्षक द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने जल्द ही लाइन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।
    1
    पिनाहट। कस्बा पिनाहट के नवीन थाना क्षेत्र के पास खेत में काम कर रहे किसान पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार गिरने के मामले में सोमवार को विद्युत विभाग के एसडीओ रवि प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी किसान सोनू उर्फ रवि पुत्र रामभरोसी रविवार सुबह अपने आलू के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की विद्युत लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसे भीषण करंट लग गया। घटना के समय आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक के ऊपर से विद्युत तार हटाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में चल रहा है।
घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ रवि प्रताप सिंह ने बताया कि जर्जर हाईटेंशन लाइन को हटाकर दूसरी जगह से जोड़ा जाएगा। साथ ही फार्म-44 भरने के बाद विभाग की ओर से विद्युत निरीक्षक द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने जल्द ही लाइन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।
    user_धर्मेंद्र चौहान - अमर उजाला
    धर्मेंद्र चौहान - अमर उजाला
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • @yogeshstudioFirozabad फिरोजाबाद के जरौली कलां गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टीनशेड गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान ट्रक से अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    @yogeshstudioFirozabad 
फिरोजाबाद के जरौली कलां गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टीनशेड गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान ट्रक से 
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Mr योगेश यादव गांव प्रधान
    Mr योगेश यादव गांव प्रधान
    Accountant शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण किया तथा भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया। आयोजकों ने बताया कि राम कथा और 1108 कुण्डीय यज्ञ का यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
    1
    कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण किया तथा भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया।
आयोजकों ने बताया कि राम कथा और 1108 कुण्डीय यज्ञ का यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
    user_लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    लक्ष्यसीमा पत्रिका (LSNNEWS)
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भिंड, खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने खाद वितरण के नियम में बदलाब किया हैँ.अब किसानो को बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिल सकेगा. खाद लेने के लिए किसान को फार्मर आईडी बनबाना जरूरी हैँ.इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प लगाकर किसानो की फार्मर Only बनाई जा रही हैँ.जिन किसानों की अभी तक आईडी नहीं बनी हैँ,ऐसे किसान अपने हल्का पटवारी से सम्पर्क करके अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैँ।
    1
    भिंड, खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने खाद वितरण के नियम में बदलाब किया हैँ.अब किसानो को बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिल सकेगा. खाद  लेने के लिए किसान को फार्मर आईडी बनबाना जरूरी हैँ.इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प लगाकर किसानो की फार्मर Only बनाई जा रही हैँ.जिन किसानों की अभी तक आईडी नहीं बनी हैँ,ऐसे किसान अपने हल्का पटवारी से सम्पर्क करके अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैँ।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by अंकित कुमार पत्रकार
    1
    Post by अंकित कुमार पत्रकार
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    6 hrs ago
  • कस्बा सैंया निवासी देवेंद्र मोहनपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह एक मार्च को बाइक से घर जा रहा था। केतकी कोल्ड स्टोरेज के सामने बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दी। इसके बाद उसकी बाइक व मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। डीसीपी वेस्ट आदित्य ने बताया कि रविवार की रात किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में कटी पुल के नीचे खड़े बदमाशों कोमल निवासी गढ़ी बुराना थाना रूपवास, राजस्थान, राहुल निवासी कूकारा थाना सहपऊ, राजस्थान, सुंदर निवासी नगला पहाड़ी थाना खेरागढ़, विकास निवासी चौरहा मुड़ी थाना खंदौली को पुलिस ने पकड़ा। एक अन्य बदमाश शिवम् निवासी एकटा थाना सहपऊ जिला धौलपुर, राजस्थान भाग निकला। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, और नकदी मिली है। भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया।
    1
    कस्बा सैंया निवासी देवेंद्र मोहनपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वह एक मार्च को बाइक से घर जा रहा था। केतकी कोल्ड स्टोरेज के सामने बाइक सवार पांच बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दी। इसके बाद उसकी बाइक व मोबाइल फोन छीनकर भाग गए।
डीसीपी वेस्ट आदित्य ने बताया कि रविवार की रात किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में कटी पुल के नीचे खड़े बदमाशों कोमल निवासी गढ़ी बुराना थाना रूपवास, राजस्थान, राहुल निवासी कूकारा थाना सहपऊ, राजस्थान, सुंदर निवासी नगला पहाड़ी थाना खेरागढ़, विकास निवासी चौरहा मुड़ी थाना खंदौली को पुलिस ने पकड़ा। एक अन्य बदमाश शिवम् निवासी एकटा थाना सहपऊ जिला धौलपुर, राजस्थान भाग निकला। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, और नकदी मिली है। भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.