logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ सीकर ACB की बड़ी कार्रवाई: अयोध्या साइबर थाने के SI समेत 4 पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप सीकर ACB ने अयोध्या साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह समेत कांस्टेबल गौरव, सोहन और पवन त्रिपाठी को 2 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। मामले को रफा-दफा करने के एवज में 4 लाख रुपए मांगे गए थे, बाद में 2.80 लाख में सौदा तय हुआ। सीकर-बीकानेर हाईवे पर रसीदपुरा टोल के पास ACB ने आरोपियों की गाड़ी रोककर कार्रवाई की। आरोप है कि बचने के प्रयास में ACB की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश भी की गई। कार्रवाई ASP विजय सिंह के नेतृत्व में हुई।

23 hrs ago
user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
Sikar, Rajasthan•
23 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ सीकर ACB की बड़ी कार्रवाई: अयोध्या साइबर थाने के SI समेत 4 पुलिसकर्मी 2.80 लाख की रिश्वत लेते ट्रैप सीकर ACB ने अयोध्या साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह समेत कांस्टेबल गौरव, सोहन और पवन त्रिपाठी को 2 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। मामले को रफा-दफा करने के एवज में 4 लाख रुपए मांगे गए थे, बाद में 2.80 लाख में सौदा तय हुआ। सीकर-बीकानेर हाईवे पर रसीदपुरा टोल के पास ACB ने आरोपियों की गाड़ी रोककर कार्रवाई की। आरोप है कि बचने के प्रयास में ACB की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश भी की गई। कार्रवाई ASP विजय सिंह के नेतृत्व में हुई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रदेश के 309 शहरी निकायों में चुनाव का ऐलान राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान बड़ी खबर | राजस्थान निकाय चुनाव 2026 🚨 🗳️ प्रदेश के 309 शहरी निकायों में चुनाव का ऐलान राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के सभी 309 शहरी निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव 2 चरणों में होंगे। 📌 पहले चरण का मतदान: 9 सितंबर 📌 दूसरे चरण का मतदान: 11 सितंबर 📌 अधिसूचना व नामांकन शुरू: 27 अगस्त 📌 नाम वापसी की अंतिम तारीख: 3 सितंबर 📌 निकाय प्रमुखों का चुनाव: 21 सितंबर 📌 उपाध्यक्ष/उपसभापति/डिप्टी मेयर का चुनाव: 22 सितंबर ⚠️ आचार संहिता लागू चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक यह प्रभावी रहेगी। 📢 अब शुरू होगा चुनावी घमासान… कौन बनेगा निकाय का मुखिया?
    1
    प्रदेश के 309 शहरी निकायों में चुनाव का ऐलान
राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान
बड़ी खबर | राजस्थान निकाय चुनाव 2026 🚨
🗳️ प्रदेश के 309 शहरी निकायों में चुनाव का ऐलान
राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के सभी 309 शहरी निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव 2 चरणों में होंगे।
📌 पहले चरण का मतदान: 9 सितंबर
📌 दूसरे चरण का मतदान: 11 सितंबर
📌 अधिसूचना व नामांकन शुरू: 27 अगस्त
📌 नाम वापसी की अंतिम तारीख: 3 सितंबर
📌 निकाय प्रमुखों का चुनाव: 21 सितंबर
📌 उपाध्यक्ष/उपसभापति/डिप्टी मेयर का चुनाव: 22 सितंबर
⚠️ आचार संहिता लागू
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक यह प्रभावी रहेगी।
📢 अब शुरू होगा चुनावी घमासान… कौन बनेगा निकाय का मुखिया?
    user_खबर आस पास झुंझुनूं
    खबर आस पास झुंझुनूं
    Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 🚨 🚕 राजस्थान में टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों पर हो रहे अत्याचार एवं अंधाधुंध चालानों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई! ✊ परिवहन विभाग और पुलिस की कथित हठधर्मिता के विरोध में Ola, Uber, One-Way एवं प्राइवेट टैक्सी सहित विभिन्न यूनियनें एकजुट होकर बड़ा निर्णय लेने जा रही हैं। 📅 21 अगस्त, शुक्रवार ⏰ दोपहर 3:00 बजे 📍 पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर यहां ऑल राजस्थान कार टूरिस्ट एसोसिएशन, क्रांतिकारी टैक्सी यूनियन राजस्थान एवं राजस्थान वाहन चालक संगठन आगामी चक्का जाम और आंदोलन की रणनीति को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे। 🔥 सवाल सिर्फ चालान का नहीं, चालक के अधिकार और सम्मान का भी है! सभी चालक भाई एकजुट हों और अपनी आवाज बुलंद करें। 👇 आप इस आंदोलन के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें। 📲 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा ड्राइवर भाइयों तक शेयर करें। JUST JAIPUR LIVE — आपकी आवाज, आपकी खबर।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 🚨
🚕 राजस्थान में टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों पर हो रहे अत्याचार एवं अंधाधुंध चालानों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई! ✊
परिवहन विभाग और पुलिस की कथित हठधर्मिता के विरोध में Ola, Uber, One-Way एवं प्राइवेट टैक्सी सहित विभिन्न यूनियनें एकजुट होकर बड़ा निर्णय लेने जा रही हैं।
📅 21 अगस्त, शुक्रवार
⏰ दोपहर 3:00 बजे
📍 पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर
यहां ऑल राजस्थान कार टूरिस्ट एसोसिएशन, क्रांतिकारी टैक्सी यूनियन राजस्थान एवं राजस्थान वाहन चालक संगठन आगामी चक्का जाम और आंदोलन की रणनीति को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे।
🔥 सवाल सिर्फ चालान का नहीं, चालक के अधिकार और सम्मान का भी है!
सभी चालक भाई एकजुट हों और अपनी आवाज बुलंद करें।
👇 आप इस आंदोलन के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
📲 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा ड्राइवर भाइयों तक शेयर करें।
JUST JAIPUR LIVE — आपकी आवाज, आपकी खबर।
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 🚨 🚕 राजस्थान में टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों पर हो रहे अत्याचार एवं अंधाधुंध चालानों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई! ✊ परिवहन विभाग और पुलिस की कथित हठधर्मिता के विरोध में Ola, Uber, One-Way एवं प्राइवेट टैक्सी सहित विभिन्न यूनियनें एकजुट होकर बड़ा निर्णय लेने जा रही हैं। 📅 21 अगस्त, शुक्रवार ⏰ दोपहर 3:00 बजे 📍 पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर यहां ऑल राजस्थान कार टूरिस्ट एसोसिएशन, क्रांतिकारी टैक्सी यूनियन राजस्थान एवं राजस्थान वाहन चालक संगठन आगामी चक्का जाम और आंदोलन की रणनीति को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे। 🔥 सवाल सिर्फ चालान का नहीं, चालक के अधिकार और सम्मान का भी है! सभी चालक भाई एकजुट हों और अपनी आवाज बुलंद करें। 👇 आप इस आंदोलन के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें। 📲 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा ड्राइवर भाइयों तक शेयर करें। JUST JAIPUR LIVE — आपकी आवाज, आपकी खबर
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 🚨

🚕 राजस्थान में टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों पर हो रहे अत्याचार एवं अंधाधुंध चालानों के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई! ✊

परिवहन विभाग और पुलिस की कथित हठधर्मिता के विरोध में Ola, Uber, One-Way एवं प्राइवेट टैक्सी सहित विभिन्न यूनियनें एकजुट होकर बड़ा निर्णय लेने जा रही हैं।

📅 21 अगस्त, शुक्रवार
⏰ दोपहर 3:00 बजे
📍 पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर

यहां ऑल राजस्थान कार टूरिस्ट एसोसिएशन, क्रांतिकारी टैक्सी यूनियन राजस्थान एवं राजस्थान वाहन चालक संगठन आगामी चक्का जाम और आंदोलन की रणनीति को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे।

🔥 सवाल सिर्फ चालान का नहीं, चालक के अधिकार और सम्मान का भी है!

सभी चालक भाई एकजुट हों और अपनी आवाज बुलंद करें।
👇 आप इस आंदोलन के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
📲 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा ड्राइवर भाइयों तक शेयर करें।

JUST JAIPUR LIVE — आपकी आवाज, आपकी खबर
    user_NCR समाचार
    NCR समाचार
    Media company Jaipur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • माता सीता पर BJP विधायक पन्नालाल शाक्य की विवादित टिप्पणी, मंच पर ही महिला विधायक ने जताया विरोध गुना। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का माता सीता और महिलाओं को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। गुना के नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम महोत्सव के दौरान शाक्य ने रामायण और महाभारत के प्रसंगों का जिक्र करते हुए महिलाओं को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने माता सीता के संदर्भ में 'मौत का सामान' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि इन युद्धों में पुरुष मारे गए, महिलाएं नहीं। शाक्य के बयान पर मंच पर मौजूद भाजपा की चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने तत्काल आपत्ति जताई। उन्होंने महिलाओं के त्याग और बलिदान का उल्लेख करते हुए ऐसी टिप्पणी को गलत बताया। इस दौरान दोनों विधायकों के बीच मंच पर ही तीखी नोकझोंक हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाक्य ने महिला विधायक को बैठ जाने के लिए कहा और अपने तर्क का बचाव किया। विवाद बढ़ने के बाद शाक्य ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनका उद्देश्य महिलाओं को दोषी ठहराना नहीं था।
    1
    माता सीता पर BJP विधायक पन्नालाल शाक्य की विवादित टिप्पणी, मंच पर ही महिला विधायक ने जताया विरोध
गुना। मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का माता सीता और महिलाओं को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। गुना के नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम महोत्सव के दौरान शाक्य ने रामायण और महाभारत के प्रसंगों का जिक्र करते हुए महिलाओं को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने माता सीता के संदर्भ में 'मौत का सामान' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि इन युद्धों में पुरुष मारे गए, महिलाएं नहीं।
शाक्य के बयान पर मंच पर मौजूद भाजपा की चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने तत्काल आपत्ति जताई। उन्होंने महिलाओं के त्याग और बलिदान का उल्लेख करते हुए ऐसी टिप्पणी को गलत बताया। इस दौरान दोनों विधायकों के बीच मंच पर ही तीखी नोकझोंक हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाक्य ने महिला विधायक को बैठ जाने के लिए कहा और अपने तर्क का बचाव किया।
विवाद बढ़ने के बाद शाक्य ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनका उद्देश्य महिलाओं को दोषी ठहराना नहीं था।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • महेश मीणा हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश जयपुर। महेश मीणा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी कविता मीणा को ही मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस के अनुसार कविता ने अपने कथित बॉयफ्रेंड गणेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि कविता ने कथित तौर पर पाइनएप्पल जूस में सेल्फस नामक जहरीला पदार्थ मिलाकर महेश को पिला दिया। पत्नी पर भरोसा होने के कारण महेश ने बिना किसी संदेह के जूस पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मामले ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने मामले में कविता मीणा और गणेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और पूरी साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा विश्वकर्मा थाना SHO रविंद्र सिंह की टीम ने कड़ी मेहनत और जांच के बाद किया। मामले को लेकर DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई और जांच से जुड़े तथ्य सामने रखे।
    1
    महेश मीणा हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश
जयपुर। महेश मीणा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सनसनीखेज मामले में मृतक की पत्नी कविता मीणा को ही मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस के अनुसार कविता ने अपने कथित बॉयफ्रेंड गणेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
जांच में सामने आया कि कविता ने कथित तौर पर पाइनएप्पल जूस में सेल्फस नामक जहरीला पदार्थ मिलाकर महेश को पिला दिया। पत्नी पर भरोसा होने के कारण महेश ने बिना किसी संदेह के जूस पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मामले ने हत्या का रूप ले लिया।
पुलिस ने मामले में कविता मीणा और गणेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और पूरी साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा विश्वकर्मा थाना SHO रविंद्र सिंह की टीम ने कड़ी मेहनत और जांच के बाद किया। मामले को लेकर DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई और जांच से जुड़े तथ्य सामने रखे।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Gen Z के लिए टिकट को लेकर डोटासरा की दो टूक—युवा चेहरों को मिलेगा मौका #GenZ #GovindDotasra #Congress #CityCablenewsjaipur
    1
    Gen Z के लिए टिकट को लेकर डोटासरा की दो टूक—युवा चेहरों को मिलेगा मौका #GenZ #GovindDotasra #Congress #CityCablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • युवाओं द्वारा पार्क में स्वच्छता अभियान: राष्ट्र सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ​जयपुर। महावीर नगर क्षेत्र के स्थानीय पार्क में आज युवाओं एवं बालकों द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता संकल्प से प्रेरणा लेते हुए युवाओं ने न केवल पार्क परिसर की सफाई की, बल्कि समाज को स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों का संदेश भी दिया। ​कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं को खेल-कूद के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना है। खेल-कूद के साथ जब युवा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठाएंगे, तो इससे समाज में एक नई चेतना और अनुशासन का निर्माण होगा। ​अभियान के दौरान युवाओं ने पार्क की सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण किया और आगे भी पार्क के रखरखाव एवं स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक युवा और बच्चे उपस्थित रहे
    4
    युवाओं द्वारा पार्क में स्वच्छता अभियान: राष्ट्र सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
​जयपुर। महावीर नगर क्षेत्र के स्थानीय पार्क में आज युवाओं एवं बालकों द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता संकल्प से प्रेरणा लेते हुए युवाओं ने न केवल पार्क परिसर की सफाई की, बल्कि समाज को स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों का संदेश भी दिया।
​कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं को खेल-कूद के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना है। खेल-कूद के साथ जब युवा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठाएंगे, तो इससे समाज में एक नई चेतना और अनुशासन का निर्माण होगा।
​अभियान के दौरान युवाओं ने पार्क की सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण किया और आगे भी पार्क के रखरखाव एवं स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक युवा और बच्चे उपस्थित रहे
    user_Mahendra choudhary
    Mahendra choudhary
    Student union आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कुत्तों की नसबंदी में कथित भ्रष्टाचार और कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को लेकर खंडवा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विरोध का उनका अंदाज भी अनूठा रहा। उन्होंने कुत्तों की समस्या को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया #ViralNews #Protest #LatestNews #CityCablenewsjaipur
    1
    कुत्तों की नसबंदी में कथित भ्रष्टाचार और कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को लेकर खंडवा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विरोध का उनका अंदाज भी अनूठा रहा। उन्होंने कुत्तों की समस्या को लेकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया #ViralNews #Protest #LatestNews #CityCablenewsjaipur
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • विराटनगर के स्थित बीलवाड़ी में अंधेरे के कारण दो बाइक सवार सड़क पर भैंस से टकराकर गिर गए। गनीमत रही कि हेलमेट की वजह से दोनों की जान बच गई। प्रशासन से रोड लाइट जल्द चालू करवाने की मांग। 🙏 #बीलवाड़ी #रोड_लाइट #सड़क_सुरक्षा
    1
    विराटनगर के स्थित बीलवाड़ी में अंधेरे के कारण दो बाइक सवार सड़क पर भैंस से टकराकर गिर गए। गनीमत रही कि हेलमेट की वजह से दोनों की जान बच गई।

प्रशासन से रोड लाइट जल्द चालू करवाने की मांग। 🙏

#बीलवाड़ी #रोड_लाइट #सड़क_सुरक्षा
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.