logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रेस विज्ञप्ति* *पन्ना पुलिस द्वारा देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में गड़ा धन निकालने का लालच देकर 6 लाख 81 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार* *पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र व गुप्त दान के नाम पर रची गई थी ठगी की साजिश* *आरोपियो के कब्जे से ठगी गई राशि 5 लाख 50 हजार रूपये नगद, 01 अर्टिगा कार एवं 04 मोबाइल सहित कुल मशरूका कीमती करीब 18 लाख 75 रूपये का जप्त* *पन्ना, सोमवार 02 फरवरी 2026* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में गड़ा धन निकालने के नाम पर 06 लाख 81 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में फरियादी आनंद सिंह घोषी पिता श्री शिव सिंह घोषी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सकरिया थाना देवेन्द्रनगर, जिला पन्ना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि तीन व्यक्तियों ने झारखंडन माता मंदिर क्षेत्र में गड़ा धन (सोना) होने का झाँसा देकर पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र एवं गुप्त दान के नाम पर डराया कि पूजा नहीं कराने पर अनहोनी हो सकती है। उक्त व्यक्तियो द्वारा अंधविश्वास का लाभ उठाकर फरियादी व उसके साथियों को विभिन्न चरणों में मैहर एवं अजमेर (राजस्थान) ले जाकर पूजा, गुप्त दान एवं अन्य खर्चों के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल 6,81,000/- ले लिये गये । दिनांक 29-30 जनवरी 2026 को तीनो व्यक्तियों द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह एवं पुष्कर ले जाकर गुप्त दान कराने का नाटक किया गया तथा बाद में झारखंडन रोड पर गड़ा धन निकालने के बहाने फरियादी एवं उसके साथियों को धोखे में रखकर मौके से फरार हो गए । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 51/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि संतोष यादव द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष यादव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । परिणामस्वरूप दिनांक 01/02/2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर तीनों संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूँछताछ की गई । कड़ाई से पूँछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी की राशि 5 लाख 50 हजार रूपये, घटना में प्रयुक्त 01 कार कीमती करीब 13 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल जप्त किये जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । *गिरफ्तार आरोपी* – 1. नसीम खान पिता हबीब खान उम्र 60 साल निवासी इमाम चौक मैहर 2. गफ्फार खान पिता रज्जाक खान उम्र 46 वर्ष निवासी बेरमा थाना कोतवाली मैहर 3. राहुल कुशवाहा पिता रामलाल कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी जीतनगर बरही मैहर *जप्त सामग्री* – पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जप्त की गई है – 1. धोखाधड़ी पूर्वक ठगी गई राशि 5 लाख 50 हजार रूपये नगद 2. घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार कीमती करीब 13 लाख रूपये 3. आरोपियों द्वारा उपयोग किये जा रहे 04 मोबाइल कीमती करीब 25 हजार रूपये पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल मशरूका कीमती करीब 18 लाख 75 रूपये का जप्त किया गया हैं । *सराहनीय योगदान*– उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि संतोष यादव, प्र.आर. धीरेन्द्र सिंह, आर. बृजेन्द्र रैकवार एवं भूरी सिंह का सराहनीय योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

23 hrs ago
user_Media panna atul Raikwar
Media panna atul Raikwar
पत्रकार पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नहर रिसाव से 70 एकड़ खेती चौपट, लमतरा के किसानों का SDM दफ्तर पर हल्ला—समाधान का मिला आश्वासन *डकार तक नहीं ली और जल संसाधन विभाग निगल गया 70 एकड़ भूमि की खेती* *जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के भ्रष्ट रवैया के कारण भूखे मरने की कगार पर किसान* शाहनगर। जल संसाधन विभाग की भारी लापरवाही ने ग्राम पंचायत लमतरा के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। नहर के रिसाव से खेतों में पानी भर गया और करीब 70 एकड़ जमीन पर इस सीजन बोनी तक नहीं हो सकी। हालात से त्रस्त किसानों का सब्र आज जवाब दे गया।
    1
    नहर रिसाव से 70 एकड़ खेती चौपट, लमतरा के किसानों का SDM दफ्तर पर हल्ला—समाधान का मिला आश्वासन
*डकार तक नहीं ली और जल संसाधन विभाग निगल गया 70 एकड़ भूमि की खेती*
*जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के भ्रष्ट रवैया के कारण भूखे मरने की कगार पर किसान*
शाहनगर। 
जल संसाधन विभाग की भारी लापरवाही ने ग्राम पंचायत लमतरा के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। नहर के रिसाव से खेतों में पानी भर गया और करीब 70 एकड़ जमीन पर इस सीजन बोनी तक नहीं हो सकी। हालात से त्रस्त किसानों का सब्र आज जवाब दे गया।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पत्रकार पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के द्वारा लगातार मतदाता बिशेश गहन पुनरीक्षण ( SIR) प्रक्रिया चलाई गई जिसमें पन्ना जिले में एस आई आर बी एल ओ के माध्यम से मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया जिसमें कांग्रेस कमेटी पन्ना जिला अध्यक्ष अनीश खान एवं वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा एस आई आर के संबंध में पन्ना निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर एस आई आर के संबंध में विधिवत चर्चा की
    1
    मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के द्वारा लगातार मतदाता बिशेश गहन पुनरीक्षण ( SIR) प्रक्रिया चलाई गई जिसमें पन्ना जिले में एस आई आर बी एल ओ के माध्यम से मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया जिसमें कांग्रेस कमेटी पन्ना जिला अध्यक्ष अनीश खान एवं वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा एस आई आर के संबंध में पन्ना निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर एस आई आर के संबंध में विधिवत चर्चा की
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    11 hrs ago
  • सम्पूर्णता अभियान में मिले इंडिगेटर को पूरा कराने शिक्षा विभाग की बैठक हुई संपन्न अजयगढ़:-नीति आयोग के द्वारा विगत दिवस सम्पूर्णता अभियान 2.0 की शुरुवात की गई जिसमे 3 विभागों के 6 इंडिगेटर के तहत कार्य किया जाना है।इन्ही इंडिगेटर को पूरा करने के लिए आज खंड शिक्षा अधिकारी बी डी रजक व बी आर सी सी अरविन्द सिंह की उपस्थिति में अजयगढ़ तहसील के समस्त प्राचार्य व प्रधानाध्यापको की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सम्पूर्णता अभियान के तहत शिक्षा विभाग के लिए निर्धारित बालिका शौचालय को लेकर सभी से जानकारिया ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील में संचालित लगभग 305 स्कूलो में से लगभग 150 स्कूलों में अभी बालिका छात्रावास पूर्ण व्यवस्थित नहीं है इनमे से आधे से अधिक विद्यालयों में 15फ़रवरी तक जबकि बाकि बचे हुए विद्यालयों में 15 मार्च तक बालिका शौचालय का कार्य पूरा कर लिया जायेगा।
    4
    सम्पूर्णता अभियान में मिले इंडिगेटर को पूरा कराने शिक्षा विभाग की बैठक हुई संपन्न 
अजयगढ़:-नीति आयोग के द्वारा विगत दिवस सम्पूर्णता अभियान 2.0 की शुरुवात की गई जिसमे 3 विभागों के 6 इंडिगेटर के तहत कार्य किया जाना है।इन्ही इंडिगेटर को पूरा करने के लिए आज खंड शिक्षा अधिकारी बी डी रजक व बी आर सी सी अरविन्द सिंह की उपस्थिति में अजयगढ़ तहसील के समस्त प्राचार्य व प्रधानाध्यापको की एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सम्पूर्णता अभियान के तहत शिक्षा विभाग के लिए निर्धारित बालिका शौचालय को लेकर सभी से जानकारिया ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील में संचालित लगभग 305 स्कूलो में से लगभग 150 स्कूलों में अभी बालिका छात्रावास पूर्ण व्यवस्थित नहीं है इनमे से आधे से अधिक विद्यालयों में 15फ़रवरी तक जबकि बाकि बचे हुए विद्यालयों में 15 मार्च तक बालिका शौचालय का कार्य पूरा कर लिया जायेगा।
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    19 hrs ago
  • #बांदा #जिला# तहसील# नरैनी# ग्राम #पंचायत #कबोली #मैं नाली में इतना कीचड़ है और घर के सामने कितना कचरा पड़ा है प्रधान कोई शासन नहीं ले रहा अब बताओ गांव कैसे साफ सुथरा रहेगा 🤢🤮🤮
    1
    #बांदा #जिला# तहसील# नरैनी# ग्राम #पंचायत #कबोली #मैं नाली में इतना कीचड़ है और घर के सामने कितना कचरा पड़ा है प्रधान कोई शासन नहीं ले रहा अब बताओ गांव कैसे साफ सुथरा रहेगा 🤢🤮🤮
    user_यू पी 90 सैफ कबौली
    यू पी 90 सैफ कबौली
    नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गौवंश की उपेक्षा, अवैध खेती, अनाज बिक्री और गौहत्या के आरोप—एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी समाचार विवरण: छतरपुर जिले में स्थित बुंदेलखंड गौशाला को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गौशाला प्रबंधन पर गौवंश की उपेक्षा, अवैध खेती, अनाज की बिक्री और गौहत्या जैसे संगीन आरोप लगाते हुए सर्वहिंदू समाज एवं स्थानीय ग्रामीणों ने जिला जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि बुंदेलखंड गौशाला ग्राम मऊ सहानियां में स्थित है, जो लगभग 84 एकड़ भूमि में फैली हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस भूमि का उपयोग गौवंश के चरने के लिए किए जाने के बजाय गौशाला अध्यक्ष संजू पाठक एवं समिति द्वारा खेती के उद्देश्य से किया जा रहा है। खेती से प्राप्त अनाज को बाजार में बेचे जाने का भी आरोप लगाया गया है, जबकि गौशाला में मौजूद गौवंश भूख, अव्यवस्था और उपेक्षा का शिकार है। ग्रामीणों ने यह भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि बीते दिनों गौशाला प्रबंधन द्वारा ज़हर दिए जाने से लगभग 70 से 80 सियार एवं अन्य जंगली जीवों के साथ-साथ 24 से 25 गौवंशों की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें: सर्वहिंदू समाज एवं ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं— वर्तमान गौशाला समिति को तत्काल भंग किया जाए नई गौशाला समिति का गठन किया जाए, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को शामिल किया जाए गौशाला अध्यक्ष संजू पाठक एवं समिति के सदस्यों पर गौहत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए सभी 32 गौवंशों को गौशाला परिसर में सुरक्षित रखा जाए, केवल दुधारू पशुओं तक सीमित न किया जाए शासन से प्राप्त अनुदान एवं दान राशि के उपयोग का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल एवं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करता है। फिलहाल पूरे जिले की निगाहें इस मामले पर टिकी हुई हैं।
    1
    गौवंश की उपेक्षा, अवैध खेती, अनाज बिक्री और गौहत्या के आरोप—एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
समाचार विवरण:
छतरपुर जिले में स्थित बुंदेलखंड गौशाला को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गौशाला प्रबंधन पर गौवंश की उपेक्षा, अवैध खेती, अनाज की बिक्री और गौहत्या जैसे संगीन आरोप लगाते हुए सर्वहिंदू समाज एवं स्थानीय ग्रामीणों ने जिला जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि बुंदेलखंड गौशाला ग्राम मऊ सहानियां में स्थित है, जो लगभग 84 एकड़ भूमि में फैली हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस भूमि का उपयोग गौवंश के चरने के लिए किए जाने के बजाय गौशाला अध्यक्ष संजू पाठक एवं समिति द्वारा खेती के उद्देश्य से किया जा रहा है। खेती से प्राप्त अनाज को बाजार में बेचे जाने का भी आरोप लगाया गया है, जबकि गौशाला में मौजूद गौवंश भूख, अव्यवस्था और उपेक्षा का शिकार है।
ग्रामीणों ने यह भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि बीते दिनों गौशाला प्रबंधन द्वारा ज़हर दिए जाने से लगभग 70 से 80 सियार एवं अन्य जंगली जीवों के साथ-साथ 24 से 25 गौवंशों की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:
सर्वहिंदू समाज एवं ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं—
वर्तमान गौशाला समिति को तत्काल भंग किया जाए
नई गौशाला समिति का गठन किया जाए, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को शामिल किया जाए
गौशाला अध्यक्ष संजू पाठक एवं समिति के सदस्यों पर गौहत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए
सभी 32 गौवंशों को गौशाला परिसर में सुरक्षित रखा जाए, केवल दुधारू पशुओं तक सीमित न किया जाए
शासन से प्राप्त अनुदान एवं दान राशि के उपयोग का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए
ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल एवं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
अब यह देखना होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों को कितनी गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करता है। फिलहाल पूरे जिले की निगाहें इस मामले पर टिकी हुई हैं।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकेशन , नौगांव छतरपुर ब्रेकिंग छतरपुर एसपी अगम जैन की शक्त कारवाही नौगांव थाने मे पदस्थ आरक्षक अजय प्रताप सिंह को गाली गलौज एवं जबरदस्ती मोबाइल से ₹7000 ट्रांसफर करने के संबंध में शिकायत प्राप्त के बाद छतरपुर एसपी अगम जैन ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक अजय प्रताप सिंह को किया निलंबित ।
    1
    लोकेशन , नौगांव 
छतरपुर ब्रेकिंग
छतरपुर एसपी अगम जैन की शक्त कारवाही
नौगांव थाने मे पदस्थ आरक्षक अजय प्रताप सिंह को गाली गलौज एवं जबरदस्ती मोबाइल से ₹7000 ट्रांसफर करने के संबंध में शिकायत प्राप्त के बाद छतरपुर एसपी अगम जैन ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक अजय प्रताप सिंह को किया निलंबित ।
    user_The best news
    The best news
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *सतना: बिरला सीमेंट की 'जहरीली राख' से घुट रहा घूरडांग का दम, प्रदूषण विभाग मौन* सतना। शहर के बीचों-बीच स्थित बिरला सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र के निवासियों के लिए काल बन रही है। घूरडांग मोहल्ले में फैक्ट्री द्वारा नियमों को ताक पर रखकर भारी मात्रा में कोल डस्ट और राख का उत्सर्जन किया जा रहा है, जिससे पूरा इलाका धूल की चादर में लिपटा है। हालत यह है कि लोगों के घरों के आंगन और छतों पर राख की मोटी परतें बिछ गई हैं। बच्चे घर से बाहर निकलने और खेलने को तरस रहे हैं, जबकि बुजुर्गों और मासूमों में सांस और फेफड़ों से जुड़ी जानलेवा बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रदूषण विभाग 'कुंभकर्णी निद्रा' में है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और फैक्ट्री प्रबंधन की कथित मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सतना की जनता इस विकास की कीमत अपनी सांसों से चुकाने को मजबूर है
    4
    💥 *बड़ी खबर*💥
*सतना: बिरला सीमेंट की 'जहरीली राख' से घुट रहा घूरडांग का दम, प्रदूषण विभाग मौन*
सतना। शहर के बीचों-बीच स्थित बिरला सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र के निवासियों के लिए काल बन रही है। घूरडांग मोहल्ले में फैक्ट्री द्वारा नियमों को ताक पर रखकर भारी मात्रा में कोल डस्ट और राख का उत्सर्जन किया जा रहा है, जिससे पूरा इलाका धूल की चादर में लिपटा है। हालत यह है कि लोगों के घरों के आंगन और छतों पर राख की मोटी परतें बिछ गई हैं। बच्चे घर से बाहर निकलने और खेलने को तरस रहे हैं, जबकि बुजुर्गों और मासूमों में सांस और फेफड़ों से जुड़ी जानलेवा बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रदूषण विभाग 'कुंभकर्णी निद्रा' में है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और फैक्ट्री प्रबंधन की कथित मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सतना की जनता इस विकास की कीमत अपनी सांसों से चुकाने को मजबूर है
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़ च
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़ च
    Local News Reporter कोठी, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पन्ना में 1 महीने तक चला यातायात जागरूक अभियान जिसका समापन जगन्नाथ स्वामी टाउन हॉल में हुआ मुख्य अतिथि पन्ना कलेक्टर उषा परमार पन्ना एसपी निवेदिता नायडू वंदना सिंह चौहान पुलिस की जो अधिकारी मौजूद रहे नन्हे मुन्ने बच्चे और नगर के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और जिसमें यातायात जागरूक अभियान के तहत यमराज भी जमीन पर लोगों को समझने के लिए आ गए और साथ में विष्णु जी का अवतार
    4
    पन्ना में 1 महीने तक चला यातायात जागरूक अभियान जिसका समापन जगन्नाथ स्वामी टाउन हॉल में हुआ मुख्य अतिथि पन्ना कलेक्टर उषा परमार पन्ना एसपी निवेदिता नायडू वंदना सिंह चौहान पुलिस की जो अधिकारी मौजूद रहे नन्हे मुन्ने बच्चे और नगर के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और जिसमें यातायात जागरूक अभियान के तहत यमराज भी जमीन पर लोगों को समझने के लिए आ गए और साथ में विष्णु जी का अवतार
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पत्रकार पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.