logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत घूरा सागर गांव की होनहार छात्रा अंशु कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशु ने इस परीक्षा में 720 में से 569 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 24,259 हासिल की है। बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे परिवार के साथ-साथ गांव और प्रखंड में खुशी का माहौल है। अंशु सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह की पोती और मध्य विद्यालय मेहिया के शिक्षक आनंद कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। बेहतर पारिवारिक और शैक्षणिक माहौल मिलने के कारण अंशु ने शुरू से ही मेडिकल की तैयारी का लक्ष्य तय कर लिया था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV पब्लिक स्कूल, नवीनगर से प्राप्त की, जहां मैट्रिक परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। इसके बाद उन्होंने अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय, नवीनगर से इंटरमीडिएट की परीक्षा 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। अंशु के परिवार में दो भाई अंकित कुमार और संचित कुमार हैं। अंशु की इस गौरवमयी उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने खुशी जताई है। शिक्षक नेता धनंजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुधीर कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, लाल मोहन पासवान, उपेंद्र यादव और बिनोद यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने अंशु के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

8 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
8 hrs ago

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत घूरा सागर गांव की होनहार छात्रा अंशु कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशु ने इस परीक्षा में 720 में से 569 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 24,259 हासिल की है। बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे परिवार के साथ-साथ गांव और प्रखंड में खुशी का माहौल है। अंशु सेवानिवृत्त शिक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह की पोती और मध्य विद्यालय मेहिया के शिक्षक आनंद कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। बेहतर पारिवारिक और शैक्षणिक माहौल मिलने के कारण अंशु ने शुरू से ही मेडिकल की तैयारी का लक्ष्य तय कर लिया था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV पब्लिक स्कूल, नवीनगर से प्राप्त की, जहां मैट्रिक परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। इसके बाद उन्होंने अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय, नवीनगर से इंटरमीडिएट की परीक्षा 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। अंशु के परिवार में दो भाई अंकित कुमार और संचित कुमार हैं। अंशु की इस गौरवमयी उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने खुशी जताई है। शिक्षक नेता धनंजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुधीर कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, लाल मोहन पासवान, उपेंद्र यादव और बिनोद यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने अंशु के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दर्शाया गया है कि जहां से शुरू हुआ था वहीं पर जैकलीन तो हुआ।
    1
    बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दर्शाया गया है कि जहां से शुरू हुआ था वहीं पर जैकलीन तो हुआ।
    user_Abhishek Kumar eMedia
    Abhishek Kumar eMedia
    Content Creator (YouTuber) डेहरी, रोहतास, बिहार•
    7 hrs ago
  • चतरा के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत खूंटीकेवाल पंचायत के झिकटिया में स्थित सूर्य मंदिर परिसर के बाबा कुटिया आश्रम में प्रसिद्ध संत श्री श्री 1008 महेशानंद भारती उर्फ अकुरिया बाबा की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक माहौल के बीच मनाई गई। इस अवसर पर बाबा के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा, संत प्रवचन, बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री का वितरण और विशाल भंडारे जैसे कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बिहार के रानीगंज से पहुंचे संत नारायण चेतन महाराज ने अपने प्रवचन में अकुरिया बाबा के जीवन को त्याग, तपस्या, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित बताया और उन्हें शिष्यों के लिए गंगा के समान पावन कहा। इसके साथ ही, रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय, हंटरगंज के प्राचार्य अनूप कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी और कलम सहित अन्य पठन सामग्री बांटी। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस पावन अवसर पर जनार्दन चेतन, सत्यनारायण सिंह, अरुण कुमार, शिक्षक उमेश कुमार, दिलीप कुमार शर्मा, संजय कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, भजू यादव, चंद्रिका यादव, सीता यादव, विकास कुमार भारती, सुरेंद्र कुमार भारती, गणेश कुमार यादव, माही, भोलू, नीतीश, संतोष और सुधांशु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    1
    चतरा के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत खूंटीकेवाल पंचायत के झिकटिया में स्थित सूर्य मंदिर परिसर के बाबा कुटिया आश्रम में प्रसिद्ध संत श्री श्री 1008 महेशानंद भारती उर्फ अकुरिया बाबा की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक माहौल के बीच मनाई गई। इस अवसर पर बाबा के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा, संत प्रवचन, बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री का वितरण और विशाल भंडारे जैसे कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें झारखंड और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान बिहार के रानीगंज से पहुंचे संत नारायण चेतन महाराज ने अपने प्रवचन में अकुरिया बाबा के जीवन को त्याग, तपस्या, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित बताया और उन्हें शिष्यों के लिए गंगा के समान पावन कहा। इसके साथ ही, रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय, हंटरगंज के प्राचार्य अनूप कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी और कलम सहित अन्य पठन सामग्री बांटी।

इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस पावन अवसर पर जनार्दन चेतन, सत्यनारायण सिंह, अरुण कुमार, शिक्षक उमेश कुमार, दिलीप कुमार शर्मा, संजय कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, भजू यादव, चंद्रिका यादव, सीता यादव, विकास कुमार भारती, सुरेंद्र कुमार भारती, गणेश कुमार यादव, माही, भोलू, नीतीश, संतोष और सुधांशु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • गया जी के वार्ड 38 में जन वितरण प्रणाली (PDS) पर कालाबाज़ारी के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन की कार्यशैली और रुख पर सीधा सवाल उठाया गया है कि आखिर प्रशासन इस गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कब करेगा।
    1
    गया जी के वार्ड 38 में जन वितरण प्रणाली (PDS) पर कालाबाज़ारी के आरोप लगे हैं। इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन की कार्यशैली और रुख पर सीधा सवाल उठाया गया है कि आखिर प्रशासन इस गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कब करेगा।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • रोहतास के सासाराम में भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    1
    रोहतास के सासाराम में भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Abbey सासाराम, रोहतास, बिहार•
    3 hrs ago
  • गया के मस्तीपुर (बोधगया) और इसके आसपास फिजियोथैरेपी की सुविधा चाहने वाले लोगों के लिए डॉ. प्रकाश का क्लिनिक सबसे नजदीकी और अच्छी रेटिंग वाला विकल्प है। यदि आप इस क्षेत्र में फिजियोथैरेपिस्ट की तलाश में हैं, तो मस्तीपुर में कार्यरत डॉ. प्रकाश का यह फिजियोथैरेपी क्लिनिक आपके लिए सबसे उपयुक्त और बेहतर रेटिंग के साथ उपलब्ध है।
    1
    गया के मस्तीपुर (बोधगया) और इसके आसपास फिजियोथैरेपी की सुविधा चाहने वाले लोगों के लिए डॉ. प्रकाश का क्लिनिक सबसे नजदीकी और अच्छी रेटिंग वाला विकल्प है। यदि आप इस क्षेत्र में फिजियोथैरेपिस्ट की तलाश में हैं, तो मस्तीपुर में कार्यरत डॉ. प्रकाश का यह फिजियोथैरेपी क्लिनिक आपके लिए सबसे उपयुक्त और बेहतर रेटिंग के साथ उपलब्ध है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    3 hrs ago
  • गया जिले के बाराचट्टी अंतर्गत इटवां बाजार से तीन महिला कारोबारियों को 75 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
    1
    गया जिले के बाराचट्टी अंतर्गत इटवां बाजार से तीन महिला कारोबारियों को 75 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
    user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
    Ganesh Prasad Ganesh Prasad
    पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
    14 hrs ago
  • मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावाँ मोड़ पर एक 40 वर्षीय युवक मनोज राम ने अपने घर में दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। बीते शाम मनोज शराब पीकर घर आया था, जिसके बाद उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर बहस होने लगी। पत्नी के कुछ बोलने पर मनोज ने गुस्से में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सूत्रों के अनुसार, मनोज कोई काम-धंधा नहीं करता था और सचिवालय के अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए अपने पिता राजाराम के पेंशन के पैसे पर ही जीवन-यापन कर रहा था। वह रोज ही शराब पीकर घर आता था और अपनी पत्नी से झगड़ा व हंगामा करता था। घटना के बाद जब पत्नी के दरवाजा पीटने पर भी कमरा नहीं खुला, तो स्थानीय लोगों के सहयोग से मदनपुर थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मनोज का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है।
    1
    मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावाँ मोड़ पर एक 40 वर्षीय युवक मनोज राम ने अपने घर में दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। बीते शाम मनोज शराब पीकर घर आया था, जिसके बाद उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर बहस होने लगी। पत्नी के कुछ बोलने पर मनोज ने गुस्से में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

सूत्रों के अनुसार, मनोज कोई काम-धंधा नहीं करता था और सचिवालय के अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए अपने पिता राजाराम के पेंशन के पैसे पर ही जीवन-यापन कर रहा था। वह रोज ही शराब पीकर घर आता था और अपनी पत्नी से झगड़ा व हंगामा करता था। घटना के बाद जब पत्नी के दरवाजा पीटने पर भी कमरा नहीं खुला, तो स्थानीय लोगों के सहयोग से मदनपुर थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मनोज का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत नागर गांव के होनहार छात्र आदित्य कुमार सिंह ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू), वाराणसी में प्रवेश पाकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। संजीत कुमार सिंह के सुपुत्र आदित्य ने अपनी कठिन मेहनत, कड़े अनुशासन और अटूट लगन के बल पर देश की इस बेहद कठिन प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आदित्य की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है, जो यह दर्शाती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सीमित संसाधन भी सपनों की राह में बाधा नहीं बनते। इस ऐतिहासिक चयन पर उनके भाई अभिमन्यु सिंह और कांग्रेस नेता आशुतोष कुमार ने फोन पर उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने भी आदित्य की प्रतिभा और मेहनत को सराहते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
    1
    चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत नागर गांव के होनहार छात्र आदित्य कुमार सिंह ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू), वाराणसी में प्रवेश पाकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। संजीत कुमार सिंह के सुपुत्र आदित्य ने अपनी कठिन मेहनत, कड़े अनुशासन और अटूट लगन के बल पर देश की इस बेहद कठिन प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

आदित्य की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है, जो यह दर्शाती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सीमित संसाधन भी सपनों की राह में बाधा नहीं बनते। इस ऐतिहासिक चयन पर उनके भाई अभिमन्यु सिंह और कांग्रेस नेता आशुतोष कुमार ने फोन पर उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने भी आदित्य की प्रतिभा और मेहनत को सराहते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • रोहतास जिले के डेहरी से कलयुगी बेटों की हरकत का एक मामला सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है। अभिषेक कुमार मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहे इस वीडियो में बेटों के इस व्यवहार को कलयुगी करार देते हुए लोगों से उनकी हरकत को देखने के लिए कहा गया है।
    1
    रोहतास जिले के डेहरी से कलयुगी बेटों की हरकत का एक मामला सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है। अभिषेक कुमार मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहे इस वीडियो में बेटों के इस व्यवहार को कलयुगी करार देते हुए लोगों से उनकी हरकत को देखने के लिए कहा गया है।
    user_Abhishek Kumar eMedia
    Abhishek Kumar eMedia
    Content Creator (YouTuber) डेहरी, रोहतास, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.