logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना परशुरामपुरी में पुलिसकर्मियों को बहनों ने बांधी राखी, मिला सुरक्षा का वचन परशुरामपुरी (शाहजहांपुर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर एकल अभियान की बहनों ने थाना परशुरामपुरी परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान सहित मौजूद पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। राखी बांधने के बाद बहनों ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। वहीं थाना प्रभारी ने भी बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनकी रक्षा का वचन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र की महिलाओं और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। रक्षाबंधन के इस भावनात्मक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने भी बहनों का उत्साह बढ़ाया। पुलिस प्रशासन की ओर से बहनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और पुलिस-जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग का संदेश देखने को मिला। इस अवसर पर एकल अभियान के प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अमरजीत, गतिविधि प्रमुख ज्योतिष मिश्रा, परशुरामपुरी इकाई के प्रशिक्षक सुरजीत तथा कांट क्षेत्र के प्रशिक्षक विकास सहित बड़ी संख्या में आचार्य बहनें एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

2 hrs ago
user_विमल गुप्ता पत्रकार
विमल गुप्ता पत्रकार
Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
4a8374d4-2740-4852-a71c-e0fcaf248f22

थाना परशुरामपुरी में पुलिसकर्मियों को बहनों ने बांधी राखी, मिला सुरक्षा का वचन परशुरामपुरी (शाहजहांपुर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर एकल अभियान की बहनों ने थाना परशुरामपुरी परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान सहित मौजूद पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। राखी बांधने के

324bd798-e943-4250-965e-919a0a364c82

बाद बहनों ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। वहीं थाना प्रभारी ने भी बहनों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनकी रक्षा का वचन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र की महिलाओं और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। रक्षाबंधन के इस भावनात्मक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने भी बहनों का उत्साह

0cab7196-9781-4509-8982-2fd9cf8a62ea

बढ़ाया। पुलिस प्रशासन की ओर से बहनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और पुलिस-जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग का संदेश देखने को मिला। इस अवसर पर एकल अभियान के प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अमरजीत, गतिविधि प्रमुख ज्योतिष मिश्रा, परशुरामपुरी इकाई के प्रशिक्षक सुरजीत तथा कांट क्षेत्र के प्रशिक्षक विकास सहित बड़ी संख्या में आचार्य बहनें एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🇳🇵 नेपाल में तबाही का मंजर! भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, पानी ने सब कुछ अपने साथ बहा लिया। 😢
    1
    🇳🇵 नेपाल में तबाही का मंजर!  भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई
तबाही, पानी ने सब कुछ अपने साथ बहा लिया। 😢
    user_Himanshu deval
    Himanshu deval
    Electrician जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • रौली बौरी गांव से बड़े उत्साह के साथ निकल गया बारा वफात का जलूस रौली बौरी से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के साथ मनाया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी जलालाबाद (शाहजहांपुर)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर गांव रौली बौरी से जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस गांव से निकलकर मुख्य मार्गों से होते हुए याकूबपुर और 12 पत्थर पहुंचा, जहां से नगर जलालाबाद के जुलूस में शामिल होकर बड़ी मस्जिद पर पहुंचकर समापन हुआ।समाज सेवी राजू ने जलापन की व्यवस्था की और जलूस पर पुष्पा वर्षा की जुलूस का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अकीदतमंदों के लिए रास्ते में पानी, शरबत और लंगर की व्यवस्था की गई थी। जुलूस के दौरान "मरहबा या मुस्तफा ﷺ" के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जुलूस का नेतृत्व राजू, हसनैन, मुनाजिर शमशाद, जाबिद , अजहरुद्दीन, नदीम, असलम, फारूक अली, आकाश अली, राशिद, पप्पू और हसनैन व मुनाजिर भाई सहित अन्य लोगों ने किया
    1
    रौली बौरी गांव से बड़े उत्साह के साथ निकल गया बारा वफात का जलूस 
रौली बौरी से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के साथ मनाया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर गांव रौली बौरी से जुलूस-ए-मोहम्मदी ﷺ बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस गांव से निकलकर मुख्य मार्गों से होते हुए याकूबपुर और 12 पत्थर पहुंचा, जहां से नगर जलालाबाद के जुलूस में शामिल होकर बड़ी मस्जिद पर पहुंचकर समापन हुआ।समाज सेवी राजू ने जलापन की व्यवस्था की और जलूस पर पुष्पा वर्षा की 
जुलूस का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अकीदतमंदों के लिए रास्ते में पानी, शरबत और लंगर की व्यवस्था की गई थी। जुलूस के दौरान "मरहबा या मुस्तफा ﷺ" के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जुलूस का नेतृत्व राजू, हसनैन, मुनाजिर शमशाद, जाबिद , अजहरुद्दीन, नदीम, असलम, फारूक अली, आकाश अली, राशिद, पप्पू और हसनैन व मुनाजिर भाई सहित अन्य लोगों ने किया
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जलालाबाद में धूम धाम से निकाली गई ईद मिलादुन्नबी का जुलुश पुलिस रही अलर्ट जलालाबाद ईद मिलादुन्नबी का जुलुश हर्षोल्लास से निकला गया नगर एवं ग्रामीण से छोटे छोटे अंजुमन की शकल में जुलुश आए और नीलम टॉकीज के पास जमा हो कर एक साथ कस्बे में निर्धारित रूट से बड़ी दरगाह हजरत निजाम शाह बर्री के यहां समापन हो गया इस खबर को विस्तार से बजलालाबाद ना दे जानकारी के अनुसार इस्लाम में अल्लाह के पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिन को ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है मोहम्मद साहब ने दुनिया को शांति के मार्ग पर चलने की सीख देने का काम किया और सब्र से काम लेने की नसीहत दी मां बहनों को बराबरी का सम्मान दियाला ऊंच नीच खत्म किया कि इसीलिए इस्लाम में अल्लाह के पैगम्बर मोहम्मद साहब को पूरी दुनिया मानती है और उनके बताए रास्ते पर चलने का काम करते है बुधवार को सुबह सात बजे से गांव याकूबपुर गुनारा सिकंदरपुर दियारा रौली बोरी सुल्तान पुर ,सहित नगर के मोहल्ले गौस नगर,अशफाक नगर,सादुल्लाहगंज, बर्क जई, आदि से छोटे छोटे अंजुमन की शकल में जुलुश एकत्रित हुए नीलम टॉकीज के पास फिर एक साथ नगर में निर्धारित रूट से बड़ी दरगाह हजरत निजाम शाह बर्री की मजार पर दुआ के साथ समापन हुआ इस दौराक कोतवाल अरविंद सिंह चौहान, सी ओ दीपक सिंह,सहित तमाम पुलिस फोर्स ने बेहतर निगरानी की और शांति रूप से जुलुश को अंजाम दिया जुलुश में शामिल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शकील अहमद खा,पूर्व अध्यक्ष शादिक अली खा एडवोकेट , अमान अली खां, अख्तर अली मंजूरी ,इंतजार अली मंसूरी,शाबान अली हाफिज ,अबुल खा,सलामतुल्ला,अंसारी, मोहसिन , अहमद नूर, दिलशाद शादाब ,आदिल ,सगीर, फ़दन अली, नन्हे अली गुड्डे खा ,मो,शकील खा ,भरी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए
    3
    जलालाबाद में धूम धाम से निकाली गई ईद मिलादुन्नबी का जुलुश पुलिस रही अलर्ट 
जलालाबाद ईद मिलादुन्नबी का जुलुश हर्षोल्लास से निकला गया  नगर एवं ग्रामीण से छोटे छोटे अंजुमन की शकल में जुलुश आए और नीलम टॉकीज के पास जमा हो कर एक साथ कस्बे में निर्धारित रूट से बड़ी दरगाह हजरत निजाम शाह बर्री के यहां समापन हो गया इस खबर को विस्तार से बजलालाबाद ना दे जानकारी के अनुसार इस्लाम में अल्लाह के पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिन को ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है मोहम्मद साहब ने दुनिया को शांति के मार्ग पर चलने की सीख देने का काम किया और सब्र से काम लेने की नसीहत दी मां बहनों को बराबरी का सम्मान दियाला ऊंच नीच खत्म किया कि इसीलिए इस्लाम में अल्लाह के पैगम्बर मोहम्मद साहब को पूरी दुनिया मानती है और उनके बताए रास्ते पर चलने का काम करते है बुधवार को सुबह सात बजे से गांव याकूबपुर गुनारा सिकंदरपुर दियारा रौली बोरी सुल्तान पुर ,सहित नगर के मोहल्ले गौस नगर,अशफाक नगर,सादुल्लाहगंज, बर्क जई, आदि से छोटे छोटे अंजुमन की शकल में जुलुश एकत्रित हुए नीलम टॉकीज के पास फिर एक साथ नगर में निर्धारित रूट से बड़ी दरगाह हजरत निजाम शाह बर्री की मजार पर दुआ के साथ समापन हुआ इस दौराक कोतवाल अरविंद सिंह चौहान, सी ओ दीपक सिंह,सहित तमाम पुलिस फोर्स ने बेहतर निगरानी की और शांति रूप से जुलुश को अंजाम दिया जुलुश में शामिल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शकील अहमद खा,पूर्व अध्यक्ष शादिक अली खा एडवोकेट , अमान अली खां, अख्तर अली मंजूरी ,इंतजार अली मंसूरी,शाबान अली हाफिज ,अबुल खा,सलामतुल्ला,अंसारी, मोहसिन , अहमद नूर, दिलशाद शादाब ,आदिल ,सगीर, फ़दन अली, नन्हे अली गुड्डे खा ,मो,शकील खा ,भरी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए
    user_Shakeel ahmed patrakar
    Shakeel ahmed patrakar
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पाली में चेयरमैन रिजवान खां ने दिखाई हरी झंडी, असमधा में ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में निकला जुलूस पाली में चेयरमैन रिजवान खां ने दिखाई हरी झंडी, असमधा में ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में निकला जुलूस
    1
    पाली में चेयरमैन रिजवान खां ने दिखाई हरी झंडी, असमधा में ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में निकला जुलूस
पाली में चेयरमैन रिजवान खां ने दिखाई हरी झंडी, असमधा में ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में निकला जुलूस
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • गांव के विकास के लिये सेवा में श्रीमान🙏 सेवा में श्रीमान महोदय🙏 हमारा गांव बहुत साल पुराना बस हुआ है जिसमें आज तक कोई नाली या खड़ंजा मिट्टी कर नहीं हुआ है और आज भी यहां गलियां कीचड़ से भर जाती हैं बरसात के मौसम में निकलना इतना दरबार हो जाता है कि बड़े बुढो को घर में ही गुजारा करना पड़ता है अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसको कंधे पर बिठाकर 2 किलोमीटर मैन हाईवे तक ले जाते है माननीय जी से निवेदन है कि हमारे जांच करके उचित कार्रवाई करें🙏 धन्यवाद
    2
    गांव के विकास के लिये 
 सेवा में श्रीमान🙏
सेवा में श्रीमान महोदय🙏
हमारा गांव बहुत साल पुराना बस हुआ है जिसमें आज तक कोई नाली या खड़ंजा मिट्टी कर नहीं हुआ है और आज भी यहां गलियां कीचड़ से भर जाती हैं बरसात के मौसम में निकलना इतना दरबार हो जाता है कि बड़े बुढो को घर में ही गुजारा करना पड़ता है
अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसको कंधे पर बिठाकर 2 किलोमीटर मैन हाईवे तक ले जाते है 
माननीय जी से निवेदन है कि हमारे जांच करके उचित कार्रवाई करें🙏 धन्यवाद
    user_Kumar yadav
    Kumar yadav
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहाबाद में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़। शाहाबाद में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़। शाहाबाद, हरदोई। बारावफात पर बुधवार को शाहाबाद नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे जुलूस में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। जुलूस के दौरान पूरा नगर धार्मिक माहौल से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से प्रमुख मार्गों पर काफी चहल-पहल रही। जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने जुलूस के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी रखी तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस के संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
    1
    शाहाबाद में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़।
शाहाबाद में धूमधाम से निकला बारावफात का जुलूस, उमड़ी हजारों की भीड़।
शाहाबाद, हरदोई। बारावफात पर बुधवार को शाहाबाद नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे जुलूस में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर जुलूस में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।
जुलूस के दौरान पूरा नगर धार्मिक माहौल से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से प्रमुख मार्गों पर काफी चहल-पहल रही। जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने जुलूस के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।
वहीं, बारावफात जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी रखी तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस के संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26.08.2026 को क्षेत्राधिकार नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के द्वारा बस स्टैंड हरदोई पर महिला सुरक्षा/महिला सम्मान के संबंध में जागरूकता एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित महसूस करने के लिए विश्वास दिलाया गया साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा के संबंध में सतर्कता बरतने एवं किसी सहायता की आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क साधने के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,1930,181,108,102 आदि के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया । इसी क्रम में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत महिलाओं को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में तत्काल सूचित करने के लिए भी बताया गया है । इसी क्रम में बस स्टैंड पर उपस्थित विभिन्न रोडवेज बसों के ड्राइवर को भी यह बताया गया कि वह गाड़ी चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से दूर रहें । साथ ही क्षेत्राधिकार नगर के द्वारा सभी ड्राइवर से यह अनुरोध किया गया कि वह सतर्क रहें, किसी संदिग्ध व्यक्ति के बस में प्रवेश करने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, गाड़ी में फोटो एवं वीडियो ग्राफी भी की जाए ताकि संदिग्ध व्यक्ति किसी भी घटना को अंजाम न दे सकें यदि किसी घटना को अंजाम दिया जाता है तो उसकी पहचान करते हुए उसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सके।
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26.08.2026 को क्षेत्राधिकार नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के द्वारा बस स्टैंड हरदोई पर महिला सुरक्षा/महिला सम्मान के संबंध में जागरूकता एवं तलाशी अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित महसूस करने के लिए विश्वास दिलाया गया साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा के संबंध में सतर्कता बरतने एवं किसी सहायता की आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क साधने के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,1930,181,108,102 आदि के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया । इसी क्रम में आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत महिलाओं को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में तत्काल सूचित करने के लिए भी बताया गया है ।
इसी क्रम में बस स्टैंड पर उपस्थित विभिन्न रोडवेज बसों के ड्राइवर को भी यह बताया गया कि वह गाड़ी चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से दूर रहें । साथ ही क्षेत्राधिकार नगर के द्वारा सभी ड्राइवर से यह अनुरोध किया गया कि वह सतर्क रहें, किसी संदिग्ध व्यक्ति के बस में प्रवेश करने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, गाड़ी में फोटो एवं वीडियो ग्राफी भी की जाए ताकि संदिग्ध व्यक्ति किसी भी घटना को अंजाम न दे सकें यदि किसी घटना को अंजाम दिया जाता है तो उसकी पहचान करते हुए उसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सके।
    user_मुनीश कुमार पत्रकार
    मुनीश कुमार पत्रकार
    पत्रकार Shahabad, Hardoi•
    21 hrs ago
  • परशुरामपुरी क्षेत्र में यमुना सिटी के गेट पर खुला OYO होटल,, परशुरामपुरी तहसील मुख्यालय के अधिवक्ताओं द्वारा विरोध करने पर प्रशासन ने बंद करवाया था OYO फिर खुला,, परशुरामपुरी कस्बे में कुछ महा पूर्व फर्रुखाबाद के रहने वाले एक OYO संचालक ने परशुरामपुरी जलालाबाद नगर में खोला था OYO होटल जिसका विरोध तहसील मुख्यालय के अधिवक्ताओं द्वारा किया गया था और अधिवक्ताओं द्वारा बंद भी कराया गया पर परशुरामपुरी क्षेत्र शाहजहांपुर रोड निकट यमुना सिटी के गेट पर बजाज मोटर साइकिल एजेंसी की बिल्डिंग में फिर से खुला OYO होटल यमुना र्सिटी के स्वामी और यमुना सिटी के रहने वाले स्थानीय निवासी पर OYO होटल का प्रभाव पड़ेगा परशुराम नगरी में बस OYO ही खुलने को बाकी रह गया था जिम्मेदार मौन,, देखना यह है कि क्या अब यह होटल बंद होगा या पुनः संचालित रहेगा
    1
    परशुरामपुरी क्षेत्र में यमुना सिटी के गेट पर खुला OYO होटल,,

परशुरामपुरी तहसील मुख्यालय के अधिवक्ताओं द्वारा विरोध करने पर प्रशासन ने बंद करवाया था OYO फिर खुला,,
परशुरामपुरी कस्बे में कुछ महा पूर्व फर्रुखाबाद के रहने वाले एक OYO संचालक ने परशुरामपुरी जलालाबाद नगर में खोला था OYO होटल जिसका विरोध तहसील मुख्यालय के अधिवक्ताओं द्वारा किया गया था और अधिवक्ताओं द्वारा बंद भी कराया गया पर परशुरामपुरी क्षेत्र शाहजहांपुर रोड निकट यमुना सिटी के गेट पर बजाज मोटर साइकिल एजेंसी की बिल्डिंग में फिर से खुला OYO होटल यमुना र्सिटी के स्वामी और यमुना सिटी के रहने वाले स्थानीय निवासी पर OYO होटल का प्रभाव पड़ेगा परशुराम नगरी में बस OYO ही खुलने को बाकी रह गया था जिम्मेदार मौन,,
देखना यह है कि क्या अब यह होटल बंद होगा या पुनः संचालित रहेगा
    user_Himanshu deval
    Himanshu deval
    Electrician जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.