logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर, अधेड़ की मौत, बरेली-बीसलपुर मार्ग पर हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम बरेली-बीसलपुर मार्ग पर हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम भुता (बरेली)। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम नवदिया के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक साइकिल से रिश्तेदारी जा रहे थे, तभी रोड पार करते समय पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुर्गपाल निवासी ग्राम अमृती को सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने तुरंत निजी वाहन से बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्गपाल अपनी बेटी के ससुराल ग्राम नवदिया जा रहे थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे—मिट्ठू, रीपू और विपिन तथा तीन विवाहित बेटियां हैं। उनकी पत्नी गीता का चार वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही

21 hrs ago
user_Sumit Awasthi पत्रकार
Sumit Awasthi पत्रकार
Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर, अधेड़ की मौत, बरेली-बीसलपुर मार्ग पर हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम बरेली-बीसलपुर मार्ग पर हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम भुता (बरेली)। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम नवदिया के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक साइकिल से रिश्तेदारी जा रहे थे, तभी रोड पार करते समय पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुर्गपाल निवासी ग्राम अमृती को सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने तुरंत निजी वाहन से बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्गपाल अपनी बेटी के ससुराल ग्राम नवदिया जा रहे थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे—मिट्ठू, रीपू और विपिन तथा तीन विवाहित बेटियां हैं। उनकी पत्नी गीता का चार वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही

  • user_Harikrishn
    Harikrishn
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश
    💣
    6 hrs ago
More news from Bareilly and nearby areas
  • 👉देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गाड़ी अचानक ओवर ब्रज के नीचे रुक गई।
    1
    👉देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गाड़ी अचानक ओवर ब्रज के नीचे रुक गई।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    4 hrs ago
  • बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत भुता पुलिस ने हादसा संभावित स्थानों का निरीक्षण किया और मौके पर ही कई अहम सुधारात्मक कार्य शुरू किए। पुलिस ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, वहीं सड़क किनारे उगी झाड़-झंकार को हटवाकर वाहन चालकों की दृश्यता बेहतर की गई। इसके अलावा, सड़कों के किनारे लगे अवैध बोर्ड, बैनर और बाधक पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया। इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत भुता पुलिस ने हादसा संभावित स्थानों का निरीक्षण किया और मौके पर ही कई अहम सुधारात्मक कार्य शुरू किए।
पुलिस ने उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, वहीं सड़क किनारे उगी झाड़-झंकार को हटवाकर वाहन चालकों की दृश्यता बेहतर की गई।
इसके अलावा, सड़कों के किनारे लगे अवैध बोर्ड, बैनर और बाधक पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया।
इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते नजर आए।
पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Prashant mishra
    1
    Post by Prashant mishra
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में गुरु मां डॉ. सुरभि के निर्देशन में “थर्ड आई एक्टिवेशन” नामक तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12, 13 और 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बरेली सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। गुरु मां डॉ. सुरभि ने बताया कि यह विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ध्यान, ऊर्जा संतुलन और गुरु के माध्यम से “शक्तिपात” जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन अभ्यासों के माध्यम से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है तथा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक केंद्रित हो सकता है। शिविर में बताए गए कुछ विशेष अनुभव, जैसे बिना बोले संवाद करना, वस्तुओं को हिलाना या चम्मच मोड़ना आदि प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इन्हें व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक अनुभव के रूप में ही देखा जाना चाहिए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करना है। शिविर में मुख्य रूप से पूनम गुप्ता, रवि प्रकाश कनाडा , डॉ. गीता चौहान रुद्रपुर , राकेश राजपूत, जया, आदित्य फर्रुखाबाद , देवेश यादव बदायूं , राजीव वर्मा गजरौला , डॉ. भुवनेश जौनपुर, प्रीती शर्मा जयपुर , अवनि आर्य, कीर्ति स्वरूप, नीता यादव, मनमोहन गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अनीता सिंह, पूजा मित्तल, अंजना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अक्षत मिश्रा, सुशील सोनी, आयुष सक्सेना, रीता सिंघल, निधि अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, उषा खंडेलवाल सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    1
    बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में गुरु मां डॉ. सुरभि के निर्देशन में “थर्ड आई एक्टिवेशन” नामक तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12, 13 और 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बरेली सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। गुरु मां डॉ. सुरभि ने बताया कि यह विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ध्यान, ऊर्जा संतुलन और गुरु के माध्यम से “शक्तिपात” जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन अभ्यासों के माध्यम से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है तथा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक केंद्रित हो सकता है। शिविर में बताए गए कुछ विशेष अनुभव, जैसे बिना बोले संवाद करना, वस्तुओं को हिलाना या चम्मच मोड़ना आदि प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इन्हें व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक अनुभव के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करना है।
शिविर में मुख्य रूप से पूनम गुप्ता, रवि प्रकाश कनाडा , डॉ. गीता चौहान रुद्रपुर , राकेश राजपूत, जया, आदित्य फर्रुखाबाद , देवेश यादव बदायूं , राजीव वर्मा गजरौला , डॉ. भुवनेश जौनपुर, प्रीती शर्मा जयपुर , अवनि आर्य, कीर्ति स्वरूप, नीता यादव, मनमोहन गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अनीता सिंह, पूजा मित्तल, अंजना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अक्षत मिश्रा, सुशील सोनी, आयुष सक्सेना, रीता सिंघल, निधि अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, उषा खंडेलवाल सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहेड़ी में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, रातों-रात लाखों का सामान खाक बरेली (बहेड़ी): नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम लपटों में घिर गया। स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसके बाद दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मालिक सुभाष अरोड़ा के मुताबिक नुकसान काफी बड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। 🚨 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    बहेड़ी में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, रातों-रात लाखों का सामान खाक
बरेली (बहेड़ी):
नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम लपटों में घिर गया।
स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसके बाद दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
घटना में टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मालिक सुभाष अरोड़ा के मुताबिक नुकसान काफी बड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
🚨 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by के के मिश्रा अमरउजाला
    1
    Post by के के मिश्रा अमरउजाला
    user_के के मिश्रा अमरउजाला
    के के मिश्रा अमरउजाला
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। वहीं, आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
    1
    आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। वहीं, आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people Hadaura•
    6 hrs ago
  • मिर्जापुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी बताया गया कि वारदात के बाद एक साथी बाइक स्टार्ट नहीं कर पाया, जिसके चलते दूसरे ने बाइक स्टार्ट कर दोनों मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है।
    1
    मिर्जापुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात
मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी
घटना
शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी
बताया गया कि वारदात के बाद एक साथी बाइक स्टार्ट नहीं कर पाया, जिसके चलते दूसरे ने बाइक स्टार्ट कर दोनों मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.