*ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ* *योगी सख्त, सिस्टम ढीला — पुल के नीचे चलता काला साम्राज्य* *डग्गामारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश बेअसर!* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों और कड़े तेवरों के बावजूद राजधानी लखनऊ में अवैध बस संचालन खुलेआम जारी है।* *लखनऊ प्रशासन की सुस्ती के चलते डग्गामार बसें बेलगाम होकर सड़कों पर दौड़ रही हैं।* *कनौसी पुल के नीचे डग्गामार बसों का पूरा अवैध बस अड्डा संचालित हो रहा है।* *मौके पर मौजूद बस चालक ने बताया कि यहां बस खड़ी करने के बदले पैसे दिया जाते हैं।* *चालक के अनुसार “गोलू” नाम का व्यक्ति पैसे वसूलता है और खुद को विधायक का भाई बताता है।* *एक ओर सरकारी रोडवेज बसें खाली खड़ी रहती हैं, वहीं दूसरी ओर डग्गामार बसें धड़ल्ले से सवारियां भरकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुँचा रही हैं।* *वीडियो में बसें ओवरलोड भी दिखाई दे रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो इनके लिए कोई नियम-कानून लागू ही नहीं।* *अब सबसे बड़ा सवाल* *आखिर किसके संरक्षण में चल रहा यह अवैध बस स्टैंड?* *गोलू नाम का व्यक्ति कौन है और किसके दम पर वसूली कर रहा है?* *प्रशासन की कार्रवाई कागज़ों तक ही सीमित क्यों?* *और सबसे अहम — मुख्यमंत्री के आदेशों पर जमीनी कार्रवाई कब होगी?*
*ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ* *योगी सख्त, सिस्टम ढीला — पुल के नीचे चलता काला साम्राज्य* *डग्गामारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश बेअसर!* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों और कड़े तेवरों के बावजूद राजधानी लखनऊ में अवैध बस संचालन खुलेआम जारी है।* *लखनऊ प्रशासन की सुस्ती के चलते डग्गामार बसें बेलगाम होकर सड़कों पर दौड़ रही हैं।* *कनौसी पुल के नीचे डग्गामार बसों का पूरा अवैध बस अड्डा संचालित हो रहा है।* *मौके पर मौजूद बस चालक ने बताया कि यहां बस खड़ी करने के बदले पैसे दिया जाते हैं।* *चालक के अनुसार “गोलू” नाम का व्यक्ति पैसे वसूलता है और खुद को विधायक
का भाई बताता है।* *एक ओर सरकारी रोडवेज बसें खाली खड़ी रहती हैं, वहीं दूसरी ओर डग्गामार बसें धड़ल्ले से सवारियां भरकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुँचा रही हैं।* *वीडियो में बसें ओवरलोड भी दिखाई दे रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो इनके लिए कोई नियम-कानून लागू ही नहीं।* *अब सबसे बड़ा सवाल* *आखिर किसके संरक्षण में चल रहा यह अवैध बस स्टैंड?* *गोलू नाम का व्यक्ति कौन है और किसके दम पर वसूली कर रहा है?* *प्रशासन की कार्रवाई कागज़ों तक ही सीमित क्यों?* *और सबसे अहम — मुख्यमंत्री के आदेशों पर जमीनी कार्रवाई कब होगी?*
- लखनऊ में औचक निरीक्षण के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल ने चीफ इंजीनियर मनोज प्रभात को कड़ी फटकार लगाई। *कहा- तुम्हारे खिलाफ शासन में कार्र्रवाई के लिए लिखूंगी। विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं''*1
- लखनऊ पुलिस ने किराए की थार गाड़ी का इस्तेमाल कर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अपने शौक पूरे करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने 2 फरवरी को सैरपुर क्षेत्र में एक युवक के साथ लूटपाट की थी। बदमाशों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे खेत में छोड़ दिया और उससे 60,000 रुपये नकद तथा उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। इस घटना के संबंध में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था। सैरपुर पुलिस और क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ऋषभ अक्षय, शुभम आलोक, ऋषभ गोस्वामी, ज्ञानी और रामसफल के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपियों के कब्जे से 40,130 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और दो तमंचे बरामद हुए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए ऐसी आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा एडीसीपी उत्तरी ऋषभ रुनवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि सैरपुर थाना अध्यक्ष मनोज कोरी और उनकी टीम के अथक प्रयासों से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो पाया।3
- तुम्हारे खिलाफ शासन में कार्र्रवाई के लिए लिखूंगी। विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं'' औचक निरीक्षण के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल ने चीफ इंजीनियर मनोज प्रभात को कड़ी फटकार लगाई।1
- *लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू ताज होटल में लगी आग समिट बिल्डिंग के पास। ⚡*1
- ब्रेकिंग लखनऊ थाना विभूति खंड क्षेत्र में बना रहे नए होटल ताज में आग लगने का मामला सामने आया है इस घटना की जानकारी पाकर मौके पर फायर सर्विस एवं पुलिस बल मौजूद है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।4
- यूजीसी के समर्थन मे परिवर्तन चौराहा पर धरना प्रदर्शन का आयोजन संपन्न हुआ1
- Post by MAKKI TV1
- ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में भीषण आग न्यू ताज होटल निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही हैं धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैला दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कत निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ी संख्या में लेबर-मिस्त्री मौजूद कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका मौके पर कई एंबुलेंस को भी बुलाया गया मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तैनात आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश जारी3