मेरा युवा भारत, चरखी दादरी द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का हुआ आयोजन* *चरखी दादरी, 11 मई 2026।* *युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार* के तत्वावधान में *मेरा युवा भारत, चरखी दादरी* व *सेवा संकल्प संगठन, कोल्हावास सांवड* द्वारा *राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस* का आयोजन आज सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में *कोल्हावास सरपंच राजकुमार* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की *अध्यक्षता सेवा संकल्प संगठन के प्रधान जतिन गर्ग* ने की, जबकि *मुख्य वक्ता प्रवीण गोलागढ़* रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़कर *'तकनीक से राष्ट्र निर्माण'* का संदेश देना था। इस अवसर पर तकनीकी से जुड़ी *क्विज प्रतियोगिता, नवाचार संवाद और युवा प्रेरणा सत्र* आयोजित किए गए। मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। *मेरा युवा भारत विभाग से प्रवीण गोलागढ़* ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों को याद करने और युवाओं को नई तकनीकों के लिए प्रेरित करने का अवसर है। *'मेरा युवा भारत'* के तहत ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर देश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर *मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक सन्नी झींझर, दीपक शर्मा, सतपाल, अजय* सहित कई युवा उपस्थित रहे।
मेरा युवा भारत, चरखी दादरी द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का हुआ आयोजन* *चरखी दादरी, 11 मई 2026।* *युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार* के तत्वावधान में *मेरा युवा भारत, चरखी दादरी* व *सेवा संकल्प संगठन, कोल्हावास सांवड* द्वारा *राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस* का आयोजन आज सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में *कोल्हावास सरपंच राजकुमार* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की *अध्यक्षता सेवा संकल्प संगठन के प्रधान जतिन गर्ग* ने की, जबकि *मुख्य वक्ता प्रवीण गोलागढ़* रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़कर *'तकनीक से राष्ट्र निर्माण'* का संदेश देना था। इस अवसर पर तकनीकी से जुड़ी *क्विज प्रतियोगिता, नवाचार संवाद और युवा प्रेरणा सत्र* आयोजित किए गए। मेरा युवा भारत के
स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। *मेरा युवा भारत विभाग से प्रवीण गोलागढ़* ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों को याद करने और युवाओं को नई तकनीकों के लिए प्रेरित करने का अवसर है। *'मेरा युवा भारत'* के तहत ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर देश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर *मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक सन्नी झींझर, दीपक शर्मा, सतपाल, अजय* सहित कई युवा उपस्थित रहे।
- 🚆 Bhiwani Train Accident | रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव | Breaking News ⚠️ भिवानी बाइपास पर बड़ा हादसा | ट्रेन से कटकर युवक की मौत | Railway Police जांच में जुटी1
- बवानी खेड़ा अवैध निर्माण विवाद को लेकर एडवोकेट राजेश सिंधु और एडवोकेट रामकिशन ने जाने क्या कहा1
- थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना में कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी ने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भारत नगर, नई अनाज मंडी हिसार निवासी महिला ने थाना सिविल लाइन पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21अप्रैल को वह अपनी मां के साथ सेक्टर-13 भिवानी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति दीपक वहां आया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया। आरोपी पहले अपने ई-रिक्शा से एक डंडा लेकर आया और अपनी पत्नी सोनिया पर हमला कर दिया। जब उसकी मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी वापस ई-रिक्शा में गया और वहां से एक दरांती लेकर आया। आरोपी ने दरांती से अपनी पत्नी सोनिया व उसकी मां पर कई वार किए तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। दोनों घायल महिलाओं को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला की शिकायत पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। महिला विरुद्ध अपराध में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसी दिन आरोपी को सेक्टर-13 भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना सिविल लाइन भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 इंचार्ज एएसआई विजय कुमार ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र रोशन निवासी बरवाला हिसार, हाल निवासी भारत नगर, नई सब्जी मंडी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया ई-रिक्शा, एक डंडा व एक दरांती बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिसार में ई-रिक्शा चलाने का काम करता है तथा शराब पीने का आदी है। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी व सास पर तेजधार हथियार से हमला किया था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।1
- ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत -धड़ से अलग हुआ सिर मृतक की नहीं हो पाई पहचान शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत धड़ से अलग हुआ सिर मृतक की नहीं हो पाई पहचान शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में शव रखवाया गया1
- भिवानी के देवसर गांव में नरेंद्र ने 24 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी विजय के बाद गांव के लोगों का आभार व्यक्त किया।1
- हरियाणा के बवानी खेड़ा में बुलडोजर कार्रवाई से कई घर टूट गए। पीड़ितों का आरोप है कि जब घर में कोई नहीं था, तब घरों को तोड़ा गया और उनका सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए बड़ा दर्द और नुकसान लेकर आई है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ तट से दुनिया को अहम संदेश दिया। वहीं, महेंद्रगढ़ जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहाँ शिव स्तुति की गूंज सुनाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया।1
- भिवानी में प्लेटफार्म पर ही गार्ड और टीटी में बजी बॉक्सिंग। देखें किसकी हुई धुला ईई1