रुपये और शराब नहीं पिलाने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने रुपये छीनने का भी लगाया आरोप बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने युवक को रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि रुपये और शराब पिलाने को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मारपीट के साथ ही रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
रुपये और शराब नहीं पिलाने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने रुपये छीनने का भी लगाया आरोप बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप
है कि कुछ दबंगों ने युवक को रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि
रुपये और शराब पिलाने को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मारपीट के साथ ही रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
- श्री स्वर्णकार शिवालय सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण भगवान का बरहव श्री कृष्ण बरहव भंडारे में बंटा बंटा-कढ़ी और चावल का प्रसाद ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS म्योहर/कौशांबी .....कौशांबी विकास खंड अंतर्गत म्योहर में भगवान श्रीकृष्ण के बरहव के अवसर पर श्री स्वर्णकार शिवालय सेवा ट्रस्ट की ओर से धार्मिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बरहव के अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को बंटा-कढ़ी और चावल का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। ट्रस्ट के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम किशोर वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बरहव जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को एक साथ आने और धर्म-कर्म के कार्यों में सहभागिता करने का अवसर मिलता है। ट्रस्ट भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करता रहेगा।इस मौके अर्का पुलिस चौंकी प्रभारी रवि मौर्या अरुण विश्वकर्मा नव रत्न अर्कवंशी शुशील मिश्र रमेश सिंह आषीश तिवारी अंजनी पांडेय मनीष द्विवेदी जय करन यादव गौरव सोनी कमलेश कुमार मिश्र संदीप सिंह गौरी सोनी रक्सवारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार गुप्ता आकाश विश्वकर्मा म्योहर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बल राम सिंगरौर विजय कृष्ण वर्मा गोपाल स्वर्णकार नित्या नन्द सोनी आदि बृजभान सिंह ग्रामीण तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- कौशाम्बी में मौत का कुंड बनी सड़क, गड्ढे में गिरा ई-रिक्शा, महिलाएं घायल कौशाम्बी। फकीराबाद। मिलन पैलेस के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे में ई-रिक्शा गिरने से उसमें सवार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बना गड्ढा आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने CSIL से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को नजरअंदाज करना राहगीरों की जान जोखिम में डालने के समान है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE1
- कौशाम्बी: दबंगई के आरोपों से परेशान व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर, मकान की छत तोड़ने का लगाया आरोप बेटे पर हमले के पुराने मामले का भी जिक्र, पीड़ित ने मंझनपुर पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारातफरीक निवासी इन्द्रकिशोर पुत्र स्वर्गीय शिवशम्भू ने थाना प्रभारी मंझनपुर को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर दबंगई और उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक, प्रार्थी कर्मकांडी ब्राह्मण होने के कारण अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि वर्ष 2022 में उसके पुत्र सोमदत्त पर गांव के दबंग मेवालाल ने जानलेवा हमला किया था। पीड़ित का कहना है कि उसके बेटे की चोटों का मेडिकल प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल से कराया गया था, लेकिन आरोपियों के दबाव के चलते पुलिस ने मामले में अपेक्षाकृत हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। भूसा रखने के लिए बनाए मकान की छत तोड़ने का आरोप इन्द्रकिशोर के अनुसार, गांव में उसका एक मकान गांव के दूसरे छोर पर स्थित है, जिसमें वह भूसा रखता है। आरोप है कि मकान कच्चा होने के कारण विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसकी छत काट दी, जिससे अंदर रखा भूसा खराब हो जाता था। इसके बाद प्रार्थी ने मकान पर सीमेंट की चादरें लगवा दीं। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद विपक्षी पक्ष ने अपने कथित साथी पुष्पराज पुत्र मुन्ना लाल यादव के साथ मिलकर सीमेंट की चादरों को भी पूरी तरह तोड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से उसे काफी नुकसान हुआ है और वह विपक्षी पक्ष की कथित दबंगई से परेशान है। पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग पीड़ित ने थाना प्रभारी से विपक्षी पक्ष द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न और तोड़फोड़ को रोकने तथा मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। शिकायती पत्र 16 सितंबर 2026 का है। फिलहाल लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1
- राजस्थान में UGC की वजह से निर्दलीयों की चांदी? BJP के राजपूत नेताओं के क्षेत्र में हार, UGC जिम्मेदार? निकाय चुनाव में BJP के लिए बड़ा संदेश छुपा है! #RajasthanCivicPolls #BJP #UGC #RajputPolitics #CivicElections #Khabardar | @SwetaSinghAT1
- माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री धर्मराज मौर्य जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज सायं ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में एक सुंदर एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली सभी माताओं एवं बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। सभी माताओं और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच श्री धर्मराज मौर्य जी का जन्मदिवस मनाया और इस खास दिन को यादगार बनाया।1
- कौशाम्बी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कौशाम्बी।आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष तनवीरुल हसन के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़ी इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी..!!1
- पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक आज दिनांक 16.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निर्देश दिए। एसपी द्वारा प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कर आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निर्देश दिए।1
- कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं कई बकरियां, बाल-बाल बचीं महिलाएं प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं कई बकरियां, बाल-बाल बचीं महिलाएं1