logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत निरंकारी मिशन का ‘प्रोजेक्ट अमृत’ चौथा चरण 22 फरवरी को ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के तहत देशभर के 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ होगा आयोजन सहारनपुर। जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से संत निरंकारी मिशन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान का चौथा चरण 22 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक देशभर में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार भव्य रूप से संपन्न होगा। सहारनपुर में यह आयोजन पूर्वांचल छठ घाट मानकमऊ तथा देवबंद स्थित श्री त्रिपुर माँ बाला सुंदरी देवीकुंड भवन में किया जाएगा। मिशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि देशभर में 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ होने वाला यह अभियान ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा और जल संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएगा। जल संरक्षण को जीवनशैली बनाने का संदेश उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज को यह अनुभूति कराना है कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। वर्ष 2023 में मिशन ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का शुभारंभ किया था, जो जल संरक्षण को एक सतत जीवनशैली और सेवा-भाव के रूप में अपनाने की प्रेरणा देता है। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए समर्पित इस अभियान के पहले तीन चरणों में व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली थी। चौथे चरण को और अधिक संगठित एवं व्यापक स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे आयोजित अभियान के तहत गीत-संगीत, सामूहिक गान, जागरूकता संगोष्ठियों और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से जलजनित रोगों और स्वच्छता के महत्व पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मिशन का संदेश है कि स्वच्छ जल से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस धरती को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं संतुलित रूप में संजोकर रखना हम सबका दायित्व है। ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान इसी संकल्प का सशक्त प्रतीक बनकर उभर रहा है।

5 hrs ago
user_Manoj Midha
Manoj Midha
सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
70e6891e-e090-4451-a781-57dd18a554ed

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सहारनपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी।दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी। जिलाधिकारी व एसएसपी ने सहारनपुर में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज बुधवार को परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा के शांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की हिंदी की परीक्षा सम्पन्न करायी गई। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पहले प्रश्न पत्र को देख परिक्षार्थियों के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। द्वितीय पाली में परीक्षा देने वाली आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकुड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हया अंजुम, अदीबा ताज़ीम, जैस्मीन कौर, लायबा खान, निगहत इस्लाम, श्रेया शर्मा, अनुष्का शर्मा आदि का कहना था की उनका हिंदी का पेपर अच्छा गया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के बीच हुई परीक्षा में बेहद सख्ती देखी गई। परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
    4
    सहारनपुर। 
जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी।दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी।
जिलाधिकारी व एसएसपी ने सहारनपुर में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आज बुधवार को परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा के शांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की हिंदी की परीक्षा सम्पन्न करायी गई। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पहले प्रश्न पत्र को देख परिक्षार्थियों  के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। द्वितीय पाली में परीक्षा देने वाली आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकुड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हया अंजुम, अदीबा ताज़ीम, जैस्मीन कौर, लायबा खान, निगहत इस्लाम, श्रेया शर्मा, अनुष्का शर्मा आदि का कहना था की उनका हिंदी का पेपर अच्छा गया। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के बीच हुई परीक्षा में बेहद सख्ती देखी गई।
परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न  कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • स्कूल संचालक को जिलाधिकारी मनीष बंसल की कड़ी चेतावनी
    1
    स्कूल संचालक को जिलाधिकारी मनीष बंसल की कड़ी चेतावनी
    user_Rajat gupta
    Rajat gupta
    बेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by HR02 City News
    1
    Post by HR02 City News
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • यमुना नगर बुढ़िया नहर मे दो सगे भाई पूजा करने जाते है और अचानक नहर मे पैर फिसलने से नहर मे ही गिर जाते है जिसे दोनों की मौत पानी मे डूबने से हो जाती है फिर सुबह उनका शव नहर से निकला जाता है
    1
    यमुना नगर बुढ़िया नहर मे दो सगे भाई पूजा करने जाते है और अचानक नहर मे पैर फिसलने से नहर मे ही गिर जाते है जिसे दोनों की मौत पानी मे डूबने से हो जाती है फिर सुबह उनका शव नहर से निकला जाता है
    user_Karan singh
    Karan singh
    जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • कभी-कभी इंसान को परखना चाहिए जाने पूरी कहानी
    1
    कभी-कभी इंसान को परखना चाहिए जाने पूरी कहानी
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Narsan, Haridwar•
    3 hrs ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • Post by सरताज अहमद पत्रकार
    1
    Post by सरताज अहमद पत्रकार
    user_सरताज अहमद पत्रकार
    सरताज अहमद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख़्त निर्देशो का असर लगातार जनपद की पुलिसिंग में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद कुख्यात बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त नसीम पुत्र कय्यूम को दबोच लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    सहारनपुर। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के सख़्त निर्देशो का असर लगातार जनपद की पुलिसिंग में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद कुख्यात बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में गौकशी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त नसीम पुत्र कय्यूम को दबोच लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा बछड़ा और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.