logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मसुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक गया। कलेक्ट्रेट स्थित तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारद्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद बालिकाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए ताकि वे मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, सीओ प्रिया यादव, वरिष्ठ समाज सेवी काजल खुराना, महिला थाना एसएचओ  ममतेश रानी एवं महिला थाना पुलिस की टीम मौजूद रही।

8 hrs ago
user_Quazi Shahid Ahmed
Quazi Shahid Ahmed
Saharanpur, Uttar Pradesh•
8 hrs ago
47039da1-f0d5-4ce6-ae02-c111acd5ace5

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मसुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक गया। कलेक्ट्रेट स्थित तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारद्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद बालिकाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए ताकि वे मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, सीओ प्रिया यादव, वरिष्ठ समाज सेवी काजल खुराना, महिला थाना एसएचओ  ममतेश रानी एवं महिला थाना पुलिस की टीम मौजूद रही।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सहारनपुर बार काउंसिल में स्थायी लोक अदालत को लेकर विधिक जागरूकता शिविर *युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और क्षेत्राधिकार की दी गई जानकारी — अधिवक्ताओं ने रखे सवाल और सुझाव, अधिकारियों ने दिए जवाब* सहारनपुर। स्थायी लोक अदालत, सहारनपुर की कार्यप्रणाली एवं क्षेत्राधिकार को लेकर आज अधिवक्ता बार काउंसिल, सहारनपुर में युवा अधिवक्ताओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की स्थापना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, अधिकारिता, वादों की प्रकृति तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में व्यावहारिक एवं कानूनी जानकारी उपलब्ध कराना रहा। *न्यायिक एवं विधिक अधिकारियों की रही मौजूदगी* कार्यक्रम में श्री मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, सहारनपुर; श्री आशुतोष तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर; श्री पप्पू कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सहारनपुर; श्री राहुल त्यागी, अध्यक्ष, बार काउंसिल, सहारनपुर; श्री पालम राणा, महासचिव, बार काउंसिल, सहारनपुर तथा श्री जगपाल सिंह, सदस्य, स्थायी लोक अदालत सहित अन्य अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री पालम राणा, महासचिव, बार काउंसिल, सहारनपुर द्वारा किया गया। *स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी* कार्यक्रम के दौरान श्री मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, सहारनपुर ने युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की स्थापना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं क्षेत्राधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के निस्तारण तथा सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिवक्ता को स्थायी लोक अदालत के क्षेत्राधिकार, किसी विधिक प्रावधान, वाद की पोषणीयता अथवा अन्य कानूनी विषय को लेकर कोई कठिनाई या जिज्ञासा हो, तो वह स्थायी लोक अदालत में आकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। *न्यायिक प्रक्रिया पर भी हुआ मंथन* श्री पप्पू कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सहारनपुर ने युवा अधिवक्ताओं को विधिक प्रक्रिया एवं न्यायिक कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को अपने विधिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव को लगातार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर चर्चा* श्री आशुतोष तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से विधिक सेवा गतिविधियों से जुड़कर जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता एवं कानूनी जागरूकता पहुंचाने का आह्वान किया। *बार काउंसिल अध्यक्ष ने किया युवा अधिवक्ताओं का उत्साहवर्धन* श्री राहुल त्यागी, अध्यक्ष, बार काउंसिल, सहारनपुर ने युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत के लाभों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी विधिक विषय को लेकर समस्या अथवा जिज्ञासा होने पर युवा अधिवक्ता अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत से संपर्क कर समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। *युवा अधिवक्ताओं ने पूछे महत्वपूर्ण सवाल* कार्यक्रम के दौरान युवा अधिवक्ताओं ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, क्षेत्राधिकार एवं वादों के निस्तारण से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। मौजूद अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने उनके सवालों का समाधान किया तथा सुझावों का स्वागत और समर्थन किया गया। *कार्यक्रम से संबंधित हस्तलिखित सूची भी सामने आई* कार्यक्रम के संबंध में सामने आई हस्तलिखित सूची में कई अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों के नाम दर्ज हैं। उपलब्ध सूची में चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट, शैलेश त्यागी एडवोकेट, जयप्रकाश सिंह एडवोकेट, गौरव, देवेंद्र पंवार, मोहन राणा, सतीश चौहान, अनीता रानी, सचिन, नरेश खान, सुयम सिंह, गौरव राणा, जमाल साबरी, मुबीन अली, मोहम्मद इशान, फैसल चौहान, रविंद्र, मुकीम खान, विक्रम सिंह, अमीष सैनी, अमी राणा, जावेद अहमद, अरशद अली, आदित्य गौतम, विशाल गौतम, विनीत कपूर, मनोज, आशीष शर्मा, नवल बोघल, ताजिब चौहान, अशोक, मोहम्मद आरिफ, रुकय्या मिर्जा, विपिन खटाना, सुमित बाटला, अरशद अली जैदी, एडवोकेट सोम्य गौतम, एडवोकेट विशाल के. गौतम, एडवोकेट विनीत कपूर, एडवोकेट हंसराज, एडवोकेट आशीष शर्मा, अशोक भाटिया , सचिन बत्रा, दीपक खाना, मुकुल, राहुल सहित अन्य नाम दर्ज दिखाई देते हैं। इसके अतिरिक्त पहले उपलब्ध सूची में दर्ज नरेश खान, सुयम सिंह, गौरव राणा, देवेंद्र पंवार, मोहन राणा, चंद्रभान सिंह, जमाल साबरी, मुबीन अली, अनीता रानी, सचिन, नरेंद्र, जावेद, खालिद खान, सतीश चौहान, चंदन भान सिंह, जुमैल साबरी, हनी कुमार शर्मा समेत अन्य नाम भी कार्यक्रम से संबंधित सूची में दर्ज हैं। *विधिक जागरूकता को मजबूत करने पर जोर* कार्यक्रम के अंत में श्री पालम राणा, महासचिव, बार काउंसिल, सहारनपुर ने उपस्थित अतिथियों एवं युवा अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवा अधिवक्ताओं के विधिक ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सहारनपुर में आयोजित यह विधिक जागरूकता शिविर इसलिए महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इसमें स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और क्षेत्राधिकार को लेकर युवा अधिवक्ताओं को सीधे जानकारी दी गई और उनके सवालों पर खुलकर संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत से परिचित कराने के साथ-साथ आमजन को इसके लाभों के प्रति जागरूक करना और त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी न्याय की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
    1
    सहारनपुर बार काउंसिल में स्थायी लोक अदालत को लेकर विधिक जागरूकता शिविर
*युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और क्षेत्राधिकार की दी गई जानकारी — अधिवक्ताओं ने रखे सवाल और सुझाव, अधिकारियों ने दिए जवाब*
सहारनपुर। स्थायी लोक अदालत, सहारनपुर की कार्यप्रणाली एवं क्षेत्राधिकार को लेकर आज अधिवक्ता बार काउंसिल, सहारनपुर में युवा अधिवक्ताओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की स्थापना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, अधिकारिता, वादों की प्रकृति तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में व्यावहारिक एवं कानूनी जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
*न्यायिक एवं विधिक अधिकारियों की रही मौजूदगी*
कार्यक्रम में श्री मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, सहारनपुर; श्री आशुतोष तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर; श्री पप्पू कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सहारनपुर; श्री राहुल त्यागी, अध्यक्ष, बार काउंसिल, सहारनपुर; श्री पालम राणा, महासचिव, बार काउंसिल, सहारनपुर तथा श्री जगपाल सिंह, सदस्य, स्थायी लोक अदालत सहित अन्य अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री पालम राणा, महासचिव, बार काउंसिल, सहारनपुर द्वारा किया गया।
*स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी*
कार्यक्रम के दौरान श्री मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, सहारनपुर ने युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की स्थापना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं क्षेत्राधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के निस्तारण तथा सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिवक्ता को स्थायी लोक अदालत के क्षेत्राधिकार, किसी विधिक प्रावधान, वाद की पोषणीयता अथवा अन्य कानूनी विषय को लेकर कोई कठिनाई या जिज्ञासा हो, तो वह स्थायी लोक अदालत में आकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
*न्यायिक प्रक्रिया पर भी हुआ मंथन*
श्री पप्पू कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सहारनपुर ने युवा अधिवक्ताओं को विधिक प्रक्रिया एवं न्यायिक कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को अपने विधिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव को लगातार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर चर्चा*
श्री आशुतोष तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सहारनपुर ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से विधिक सेवा गतिविधियों से जुड़कर जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता एवं कानूनी जागरूकता पहुंचाने का आह्वान किया।
*बार काउंसिल अध्यक्ष ने किया युवा अधिवक्ताओं का उत्साहवर्धन*
श्री राहुल त्यागी, अध्यक्ष, बार काउंसिल, सहारनपुर ने युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत के लाभों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी विधिक विषय को लेकर समस्या अथवा जिज्ञासा होने पर युवा अधिवक्ता अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत से संपर्क कर समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
*युवा अधिवक्ताओं ने पूछे महत्वपूर्ण सवाल*
कार्यक्रम के दौरान युवा अधिवक्ताओं ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, क्षेत्राधिकार एवं वादों के निस्तारण से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
मौजूद अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने उनके सवालों का समाधान किया तथा सुझावों का स्वागत और समर्थन किया गया।
*कार्यक्रम से संबंधित हस्तलिखित सूची भी सामने आई*
कार्यक्रम के संबंध में सामने आई हस्तलिखित सूची में कई अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों के नाम दर्ज हैं। उपलब्ध सूची में चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट, शैलेश त्यागी एडवोकेट, जयप्रकाश सिंह एडवोकेट, गौरव, देवेंद्र पंवार, मोहन राणा, सतीश चौहान, अनीता रानी, सचिन, नरेश खान, सुयम सिंह, गौरव राणा, जमाल साबरी, मुबीन अली, मोहम्मद इशान, फैसल चौहान, रविंद्र, मुकीम खान, विक्रम सिंह, अमीष सैनी, अमी राणा, जावेद अहमद, अरशद अली, आदित्य गौतम, विशाल गौतम, विनीत कपूर, मनोज, आशीष शर्मा, नवल बोघल, ताजिब चौहान, अशोक, मोहम्मद आरिफ, रुकय्या मिर्जा, विपिन खटाना, सुमित बाटला, अरशद अली जैदी, एडवोकेट सोम्य गौतम, एडवोकेट विशाल के. गौतम, एडवोकेट विनीत कपूर, एडवोकेट हंसराज, एडवोकेट आशीष शर्मा, अशोक भाटिया , सचिन बत्रा, दीपक खाना, मुकुल, राहुल सहित अन्य नाम दर्ज दिखाई देते हैं।
इसके अतिरिक्त पहले उपलब्ध सूची में दर्ज नरेश खान, सुयम सिंह, गौरव राणा, देवेंद्र पंवार, मोहन राणा, चंद्रभान सिंह, जमाल साबरी, मुबीन अली, अनीता रानी, सचिन, नरेंद्र, जावेद, खालिद खान, सतीश चौहान, चंदन भान सिंह, जुमैल साबरी, हनी कुमार शर्मा समेत अन्य नाम भी कार्यक्रम से संबंधित सूची में दर्ज हैं।
*विधिक जागरूकता को मजबूत करने पर जोर*
कार्यक्रम के अंत में श्री पालम राणा, महासचिव, बार काउंसिल, सहारनपुर ने उपस्थित अतिथियों एवं युवा अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवा अधिवक्ताओं के विधिक ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सहारनपुर में आयोजित यह विधिक जागरूकता शिविर इसलिए महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इसमें स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और क्षेत्राधिकार को लेकर युवा अधिवक्ताओं को सीधे जानकारी दी गई और उनके सवालों पर खुलकर संवाद हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत से परिचित कराने के साथ-साथ आमजन को इसके लाभों के प्रति जागरूक करना और त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी न्याय की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
    user_जिला प्रभारी हलचल इंडिया न्यूज
    जिला प्रभारी हलचल इंडिया न्यूज
    Local News Reporter Saharanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • सहारनपुर में सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर मंडल आयुक्त नाराज सहारनपुर में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार शाम पांच बजे सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों, चकबंदी और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीआईजी अभिषेक सिंह समेत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कई विभागों की खराब रैंकिंग पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। सहारनपुर और शामली डी-श्रेणी वाले डे-एनआरएलएम आरएफ-सीआईएफ, शामली की मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, तीनों जिलों की जननी सुरक्षा योजना और फैमिली आईडी में सी-श्रेणी रही। पर्यटन में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर डी-श्रेणी, पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना में सहारनपुर डी-श्रेणी और आईसीडीएस पोषण अभियान में सहारनपुर डी-श्रेणी में रहा। उन्होंने अधिकारियों को रैंकिंग सुधारकर उच्चतम श्रेणी में लाने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग जल्द कराने और सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने को कहा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के निष्प्रयोज्य भवनों को एक सप्ताह में ध्वस्त कराने के निर्देश दिए।मिशन सेफ फ्यूचर के तहत स्कूली वाहन चालकों का शत-प्रतिशत चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर उनसे संवाद बढ़ाने और सकारात्मक माहौल बनाने के निर्देश दिए।सरकारी और अर्धसरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने, पिछड़े विकासखंडों में योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर पात्रों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग और जागरूकता अभियान तेज करने को कहा। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में कोई प्रकरण लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए।आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने को कहा। बेहतर फीडबैक नहीं मिलने पर अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। तीन से पांच साल पुराने राजस्व वादों के निस्तारण और चारागाह की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान चलाने को कहा।बारावफात, रक्षाबंधन समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। रक्षाबंधन पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने और चालकों का सत्यापन कराने को कहा।डीआईजी अभिषेक सिंह ने बारावफात के मद्देनजर एसडीएम और सीओ को संयुक्त निरीक्षण करने तथा रक्षाबंधन पर चोरी गिरोहों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही बढ़े यातायात को देखते हुए बेहतर यातायात व्यवस्था की तैयारी करने को कहा। बैठक में तीनों जिलों के डीएम, सीडीओ, एसएसपी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सहारनपुर में सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर मंडल आयुक्त नाराज
सहारनपुर में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार शाम पांच बजे सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों, चकबंदी और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीआईजी अभिषेक सिंह समेत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कई विभागों की खराब रैंकिंग पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। सहारनपुर और शामली डी-श्रेणी वाले डे-एनआरएलएम आरएफ-सीआईएफ, शामली की मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, तीनों जिलों की जननी सुरक्षा योजना और फैमिली आईडी में सी-श्रेणी रही। पर्यटन में मुजफ्फरनगर और सहारनपुर डी-श्रेणी, पिछड़ा वर्ग कल्याण की शादी अनुदान योजना में सहारनपुर डी-श्रेणी और आईसीडीएस पोषण अभियान में सहारनपुर डी-श्रेणी में रहा। उन्होंने अधिकारियों को रैंकिंग सुधारकर उच्चतम श्रेणी में लाने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग जल्द कराने और सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने को कहा। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के निष्प्रयोज्य भवनों को एक सप्ताह में ध्वस्त कराने के निर्देश दिए।मिशन सेफ फ्यूचर के तहत स्कूली वाहन चालकों का शत-प्रतिशत चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर उनसे संवाद बढ़ाने और सकारात्मक माहौल बनाने के निर्देश दिए।सरकारी और अर्धसरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने, पिछड़े विकासखंडों में योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर पात्रों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग और जागरूकता अभियान तेज करने को कहा। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में कोई प्रकरण लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए।आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने को कहा। बेहतर फीडबैक नहीं मिलने पर अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। तीन से पांच साल पुराने राजस्व वादों के निस्तारण और चारागाह की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान चलाने को कहा।बारावफात, रक्षाबंधन समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। रक्षाबंधन पर अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने और चालकों का सत्यापन कराने को कहा।डीआईजी अभिषेक सिंह ने बारावफात के मद्देनजर एसडीएम और सीओ को संयुक्त निरीक्षण करने तथा रक्षाबंधन पर चोरी गिरोहों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही बढ़े यातायात को देखते हुए बेहतर यातायात व्यवस्था की तैयारी करने को कहा। बैठक में तीनों जिलों के डीएम, सीडीओ, एसएसपी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 3 सितंबर को सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली, रिकॉर्ड बनाने का दावा सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आगामी 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर कॉलेज मैदान में ‘स्वाभिमान रैली’ का आयोजन किया जाएगा। रैली को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को सहारनपुर के सर्किट हाउस में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि रैली में मुजफ्फरनगर शामिल सहारनपुर के किसान, युवा, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि स्वाभिमान रैली पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाएगी। चंदन चौहान ने कहा कि गन्ना किसानों के हितों को लेकर रालोद लगातार आवाज उठा रहा है। चीनी के बढ़ते दामों को देखते हुए गन्ने के मूल्य में और बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि गोचर कॉलेज में निर्माण कार्य के लिए 1 रैली के दौरान जयंत चौधरी इस निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और खेल सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए जाएंगे। रालोद नेताओं ने कहा कि 3 सितंबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सहारनपुर मंडल के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली में पहुंचाने का आह्वान किया गया है। बाइट। चंदन सिंह चौहान सांसद बिजनौर राष्ट्रीय महासचिव
    1
    3 सितंबर को सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली, रिकॉर्ड बनाने का दावा
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आगामी 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर कॉलेज मैदान में ‘स्वाभिमान रैली’ का आयोजन किया जाएगा। रैली को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे। 
रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को सहारनपुर के सर्किट हाउस में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिजनौर सांसद चंदन सिंह  चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि रैली में मुजफ्फरनगर शामिल सहारनपुर के किसान, युवा, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि स्वाभिमान रैली पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाएगी।
चंदन चौहान ने कहा कि गन्ना किसानों के हितों को लेकर रालोद लगातार आवाज उठा रहा है। चीनी के बढ़ते दामों को देखते हुए गन्ने के मूल्य में और बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि गोचर कॉलेज में निर्माण कार्य के लिए 1 रैली के दौरान जयंत चौधरी इस निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और खेल सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए जाएंगे।
रालोद नेताओं ने कहा कि 3 सितंबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सहारनपुर मंडल के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रैली में पहुंचाने का आह्वान किया गया है।
बाइट।  चंदन सिंह चौहान सांसद बिजनौर राष्ट्रीय महासचिव
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Ankur Saini
    1
    Post by Ankur Saini
    user_Ankur Saini
    Ankur Saini
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • थाना नकुड़ की फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम की मुठभेड़ में लूट का वांछित शातिर बदमाश मोहम्मद अली मल्हामाजरा गोली लगने से घायल गिरफ्तार. सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र में थाना नकुड़ नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। फंदपुरी-नकुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश मोहम्मद अली (निवासी मल्ला माजरा) घायल होकर गिर पड़ा, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, लूटे गए ₹10,000 नकद, आधार कार्ड और बाइक बरामद हुई हैं। अभियुक्त पर नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित करीब 1 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। थाना नकुड़ की फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मात्र 40 घंटे में लूटेरे को उसके अंजाम तक पहुंचाया।
    1
    थाना नकुड़ की फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम की मुठभेड़ में लूट का वांछित शातिर बदमाश मोहम्मद अली मल्हामाजरा गोली लगने से घायल गिरफ्तार.
सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र में थाना नकुड़  नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के नेतृत्व में फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। फंदपुरी-नकुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर भागने की कोशिश की।
पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश मोहम्मद अली (निवासी मल्ला माजरा) घायल होकर गिर पड़ा, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस, लूटे गए ₹10,000 नकद, आधार कार्ड और बाइक बरामद हुई हैं। अभियुक्त पर नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित करीब 1 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। थाना नकुड़ की फंदपुरी चौकी प्रभारी विरेन्द्र कुमार पुलिस टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मात्र 40 घंटे में लूटेरे को उसके अंजाम तक पहुंचाया।
    user_कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
    कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़
    नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 🔥 चीनी की किल्लत की अफवाह पर CM योगी का करारा जवाब! बोले- 7 महीने का स्टॉक,140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य रखता है यूपी लखनऊ से बड़ी खबर। चीनी के बढ़ते दाम और किल्लत की अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में सात महीने की चीनी का स्टॉक मौजूद है और अक्टूबर में चीनी मिलें दोबारा चालू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ 25 करोड़ नहीं, बल्कि भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य है। CM Yogi, Yogi Adityanath, चीनी के बढ़ते दाम, चीनी की किल्लत, चीनी स्टॉक, यूपी चीनी मिल, अक्टूबर में चीनी मिल, Lucknow Breaking News, UP Breaking News, Sugar Price, Sugar Shortage, Uttar Pradesh News, योगी आदित्यनाथ बयान, लखनऊ न्यूज़ #CMYogi #YogiAdityanath #SugarPrice #SugarShortage #UPNews #LucknowNews #BreakingNews #DBD24NEWS
    1
    🔥 चीनी की किल्लत की अफवाह पर CM योगी का करारा जवाब! बोले- 7 महीने का स्टॉक,140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य रखता है यूपी
लखनऊ से बड़ी खबर। चीनी के बढ़ते दाम और किल्लत की अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में सात महीने की चीनी का स्टॉक मौजूद है और अक्टूबर में चीनी मिलें दोबारा चालू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ 25 करोड़ नहीं, बल्कि भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य है।
CM Yogi, Yogi Adityanath, चीनी के बढ़ते दाम, चीनी की किल्लत, चीनी स्टॉक, यूपी चीनी मिल, अक्टूबर में चीनी मिल, Lucknow Breaking News, UP Breaking News, Sugar Price, Sugar Shortage, Uttar Pradesh News, योगी आदित्यनाथ बयान, लखनऊ न्यूज़
#CMYogi #YogiAdityanath #SugarPrice #SugarShortage #UPNews #LucknowNews #BreakingNews #DBD24NEWS
    user_DBD 24 NEWS
    DBD 24 NEWS
    देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अपराध शाखा-2 की टीम ने करीब 12 लाख कीमत की 5 किलो 718 ग्राम चरस (सुल्फा) किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।जिनकी पहचान हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लु के गांव जटहेड़ वासी मिलापचंद पुत्र दुनी चंद व गांव कांडाधारा वासी नितेश कुमार उर्फ निटू पुत्र कौल राम के रुप मे हुई।............. अपराध शाखा-2 की टीम ने करीब 12 लाख कीमत की 5 किलो 718 ग्राम चरस (सुल्फा) किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।जिनकी पहचान हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लु के गांव जटहेड़ वासी मिलापचंद पुत्र दुनी चंद व गांव कांडाधारा वासी नितेश कुमार उर्फ निटू पुत्र कौल राम के रुप मे हुई।
    1
    अपराध शाखा-2 की टीम ने करीब 12 लाख कीमत की 5 किलो 718 ग्राम चरस (सुल्फा) किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।जिनकी पहचान हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लु के गांव जटहेड़ वासी मिलापचंद पुत्र दुनी चंद व गांव कांडाधारा वासी नितेश कुमार उर्फ निटू पुत्र कौल राम के रुप मे हुई।.............
अपराध शाखा-2 की टीम ने करीब 12 लाख कीमत की 5 किलो 718 ग्राम चरस (सुल्फा) किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।जिनकी पहचान हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लु के गांव जटहेड़ वासी मिलापचंद पुत्र दुनी चंद व गांव कांडाधारा वासी नितेश कुमार उर्फ निटू पुत्र कौल राम के रुप मे हुई।
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • सहारनपुर में महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने सुनीं 6 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश सहारनपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने मंगलवार दोपहर तीन बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित तहसील सदर सभागार में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल आयोजित की। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मामलों का नियमानुसार व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल छह प्रकरणों पर सुनवाई हुई। इनमें तीन घरेलू हिंसा, दो राशन कार्ड और एक मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराने और जरूरत के अनुसार फॉलोअप लेने के निर्देश दिए। सपना कश्यप ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की जानकारी भी दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बाल सेवा योजना की जानकारी दी।
    1
    सहारनपुर में महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने सुनीं 6 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सहारनपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने मंगलवार दोपहर तीन बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित तहसील सदर सभागार में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल आयोजित की। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मामलों का नियमानुसार व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल छह प्रकरणों पर सुनवाई हुई। इनमें तीन घरेलू हिंसा, दो राशन कार्ड और एक मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराने और जरूरत के अनुसार फॉलोअप लेने के निर्देश दिए। सपना कश्यप ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की जानकारी भी दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बाल सेवा योजना की जानकारी दी।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.