सीएचसी पट्टी में अवैध वसूली का मामला, जांच टीम पहुंची मौके पर पट्टी, प्रतापगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी में अवैध वसूली और निजी पैथोलॉजी से जांच कराने के आरोपों के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें डॉ. श्याम भार्गव भी शामिल रहे, ने शिकायतकर्ता और आरोपी डॉक्टर से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली और रिपोर्ट तैयार की। मीडिया से बातचीत के दौरान टीम ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। क्या है पूरा मामला उपाध्यपुर निवासी अजीत कुमार मिश्र ने आरोप लगाया था कि सीएचसी पट्टी में डॉक्टर के केबिन में निजी पैथोलॉजी के लोगों द्वारा ब्लड सैंपल कलेक्शन कराया जाता है और जांच के नाम पर 2000 रुपये की मांग की जाती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर मुख्य चिकित्सा सचिव अमित कुमार घोष ने संज्ञान लेते हुए आरोपी डॉक्टर का वेतन आधा करने और 24 घंटे के भीतर विभागीय जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज दोपहर जांच टीम ने अस्पताल पहुंचकर संबंधित पक्षों से पूछताछ की और आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की। अस्पताल की स्थिति पर उठे सवाल बताया जा रहा है कि सीएचसी पट्टी की स्थिति इन दिनों काफी बदहाल है। आरोप है कि निजी पैथोलॉजी संचालक, मेडिकल स्टोर संचालक और एमआर की मिलीभगत से गरीब मरीजों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग

- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- बेलखरनाथ विकासखंड के अंतर्गत दोनई ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति देर रात किसी समय मोटरसाइकिल समेत गहरे गड्ढे (खाई) में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 🌅 सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में गिरा पड़ा है। यह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। 📞 ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पट्टी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 🆔 मृतक की पहचान जलालपुर किठौली निवासी के रूप में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 1️⃣ “गड्ढे ने ली एक और जान! बाइक सवार की दर्दनाक मौत” 2️⃣ “सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा खौफनाक मंजर, गड्ढे में मिली लाश” 3️⃣ “बेलखरनाथ में बड़ा हादसा: खाई में गिरकर युवक की मौत”1
- प्रयागराज में आंधी तूफान से पैंटून पुल बह गया.." प्रयागराज की मेजा तहसील क्षेत्र में गंगा फेरी घाट पर बना ये पैंटून पुल काफी पुराना था.. मंगलवार रात आए तेज आंधी-तूफान में पुल क्षतिग्रस्त होकर बह गया.. पुल टूटने से घाट के दोनों ओर आवागमन ठप हो गया और लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने को मजबूर होना पड़ा.. इससे पहले मिर्जापुर में उद्घाटन के 15 दिन के भीतर ही दो पैंटून पुल बह चुके हैं.... !!1
- पट्टी, प्रतापगढ़। नगर पंचायत पट्टी में राज्य सरकार द्वारा नामित सभासदों को बृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। आयोजित कार्यक्रम में नामित सभासद के एल विश्वकर्मा, रमेश चंद्र सोनी एवं मनोज कुमार खंडेलवाल को एसडीएम पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सभासदों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नगर के विकास में सभी सभासदों से मिलकर कार्य करने की अपील की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल ईओ रोबिन सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद मुन्ना जायसवाल, बी.के. सिंह, संतोष पुष्पा कर, प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव, सजीवन सोनी, राजेश सरोज, अतुल सिंह सहित सभी सभासद मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के जुग्गी लाल जायसवाल, बुदुल सिंह, बालेंद्र भूषण पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव, प्रिंस बरनवाल विपिन सिंह, कन्हैयालाल सोनी, विजेंद्र सोनी, आशीष खंडेलवाल, दारा विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, संदीप बरनवाल, करुण सिंह, विजय सोनी, पाले जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नगर के गण मान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए नगर के विकास में सहयोग करने का भरोसा जताया।1
- leduka bazar ka hal h bazar wale dukan Wale sb kachada fhakte h ham log ke dukan me bhi paani kagaj sb bhar jata h kai log ko bola bhi bhe 2,4 din nahi aayege uske baad wapas fekna chalu kr dete h dukan daar ka bhi wahi haal h agar kachra ki gadi aaye to koi nahi lfakega1
- Post by नेशन न्यूज़ 181
- सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास का आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। एक किशोर पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा था। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद परिजनों में काफी रोष था। जिन्हें समझा बुझा कर पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू किया। इस क्रम में पुलिस को गुरुवार रात में सूचना मिली कि आरोपी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के नीचे छिपा हुआ है। कोतवाली देहात पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1