कृष्ण तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपटुवा गांव में जश्न ए मिलादुन्नबी जश्न-ए-मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में निकला जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल रामपुर / करछना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत , कपठुआ, रामपुर,हल्दी क्षेत्र में बुधवार को जश्न-ए-मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में धार्मिक जुलूस निकाला गया। जुलूस का आयोजन पुरवा खास कटरा , कपठुआ से चनैनी होते हुए हल्दी तक किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सहित काफी संख्या में लोग जुलूस में उत्साह के साथ शामिल हुए। जश्न-ए-मिलादुन्नबी मुस्लिम समुदाय द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशी और उनके जीवन एवं शिक्षाओं को याद करने के अवसर के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग उनके बताए रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और इंसानियत का संदेश देते हैं। इसी क्रम में कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जुलूस भी निकाला जाता है। कपठुआ, रामपुर, हल्दी में निकाला गया जुलूस कपठुआ गांव से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में धार्मिक झंडे नजर आए। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत भी किया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर निगरानी बनाए रखी और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोग किया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनी रही और जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से भी जुलूस के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की गई। लोगों ने कहा कि जश्न-ए-मिलादुन्नबी का उद्देश्य केवल धार्मिक खुशी मनाना ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, इंसानियत और भाईचारे का संदेश पहुंचाना भी है। इस मौके पर, मोहम्मद अजमत ताहिर, जमील ख़ान जमशेद ख़ान, हासिम ख़ान, मोहम्मद महफुज सिद्दीकी,बाबा खान, मोहम्मद तबरेज,नबी अहमद, मोहम्मद चांद, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद कैश, मोहम्मद शोएब, तुफैल अहमद, अफरीदी, साकिब, जीशान, मोहम्मद अलीम, आदि लोग शामिल रहे।
कृष्ण तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपटुवा गांव में जश्न ए मिलादुन्नबी जश्न-ए-मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में निकला जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल रामपुर / करछना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत , कपठुआ, रामपुर,हल्दी क्षेत्र में बुधवार को जश्न-ए-मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में धार्मिक जुलूस निकाला गया। जुलूस का आयोजन पुरवा खास कटरा , कपठुआ से चनैनी होते हुए हल्दी तक किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बच्चे, युवा, बुजुर्ग सहित काफी संख्या में लोग जुलूस में उत्साह के साथ शामिल हुए। जश्न-ए-मिलादुन्नबी मुस्लिम समुदाय द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशी और उनके जीवन एवं शिक्षाओं को याद करने के अवसर के रूप में मनाया
जाता है। इस मौके पर लोग उनके बताए रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और इंसानियत का संदेश देते हैं। इसी क्रम में कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जुलूस भी निकाला जाता है। कपठुआ, रामपुर, हल्दी में निकाला गया जुलूस कपठुआ गांव से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में धार्मिक झंडे नजर आए। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत भी किया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने पूरे मार्ग पर निगरानी बनाए रखी और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग
से आगे बढ़ाने में सहयोग किया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनी रही और जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से भी जुलूस के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की गई। लोगों ने कहा कि जश्न-ए-मिलादुन्नबी का उद्देश्य केवल धार्मिक खुशी मनाना ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, इंसानियत और भाईचारे का संदेश पहुंचाना भी है। इस मौके पर, मोहम्मद अजमत ताहिर, जमील ख़ान जमशेद ख़ान, हासिम ख़ान, मोहम्मद महफुज सिद्दीकी,बाबा खान, मोहम्मद तबरेज,नबी अहमद, मोहम्मद चांद, मुस्ताक अहमद, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद कैश, मोहम्मद शोएब, तुफैल अहमद, अफरीदी, साकिब, जीशान, मोहम्मद अलीम, आदि लोग शामिल रहे।
- ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम करछना। करछना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार हरिजन (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार सफाई कर्मी के रूप में कार्य करते थे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव और क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच-पड़ताल में जुटा है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।1
- तेज रफ्तार मोटर ग्रेडर ने छात्र को रौंदा,कक्षा छह के छात्र का पैर टूटा, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती; घूरपुर प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे कक्षा छह के छात्र को रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी तेज रफ्ताके मोटर ग्रेडर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छात्र का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मरुआ गांव निवासी ऋषभ यादव (12) पुत्र शिव कैलाश यादव, अपने मामा सत्येंद्र कुमार यादव के घर नीबी तालुका खुर्द में रहकर ज्योतिबा राव फुले पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता है। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वह पैदल विद्यालय जा रहा था। जैसे ही वह मौनी बाबा आश्रम के पास पहुंचा, रिंग रोड निर्माण में लगी मोटर ग्रेडर HR16AC6957 ने पीछे से टक्कर मार दी और छात्र को कुछ दूरी तक घसीट लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे मामा सत्येंद्र कुमार घायल छात्र को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। मामा सत्येंद्र कुमार यादव ने घूरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मोटर ग्रेडर चालक पर तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।2
- *आने वाले 36 घंटे बिहार के लिए बहुत मुश्किल से भरा होने वाला है!* *आने वाले 36 घंटे बिहार के लिए बहुत मुश्किल से भरा होने वाला है!*1
- वराछा रोड पर हॉटफिक्स कचरा जब AAP कार्यकर्ता उठाकर मेयर के घर ले गए, तो कार्यकर्ताओं को डिटेन करके, धाराएं लगाकर जेल भेजने का काम सिंघम पुलिसवाले कर रहे हैं: मनोज सोरठिया* *जहां आम आदमी पार्टी ने शराब के अड्डे पर रेड की, उस वराछा पुलिस स्टेशन के स्टाफ पर हर्ष संघवी कब एक्शन लेंगे?: मनोज सोरठिया* वराछा रोड पर हॉटफिक्स कचरा जब AAP कार्यकर्ता उठाकर मेयर के घर ले गए, तो कार्यकर्ताओं को डिटेन करके, धाराएं लगाकर जेल भेजने का काम सिंघम पुलिसवाले कर रहे हैं: मनोज सोरठिया* *जहां आम आदमी पार्टी ने शराब के अड्डे पर रेड की, उस वराछा पुलिस स्टेशन के स्टाफ पर हर्ष संघवी कब एक्शन लेंगे?: मनोज सोरठिया* *खुलेआम शराब बिकती है और इन शराबियों के आतंक के कारण बहनें-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं: मनोज सोरठिया* *आप शराबियों, बूटलेगरों और पुलिसवालों पर एक्शन लेने के बजाय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एक्शन ले रहे हैं: मनोज सोरठिया* *आपके पापों का घड़ा भर रहा है, गुजरात की जनता आपको सजा देगी: मनोज सोरठिया* *अहमदाबाद/सूरत/गुजरात* आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने गंभीर मुद्दे पर पुलिस प्रशासन और सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि एक तरफ गुजरात के लोग शराब की बिक्री और शराब पीने से त्राहिमाम कर रहे हैं और लोग मर रहे हैं। आप फर्जी कार्रवाई करते हैं कि “जिस इलाके से शराब पकड़ी जाएगी, वहां के पीआई और पीएसआई को सस्पेंड करेंगे।” केवल बातें करके आप जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं। आज आम आदमी पार्टी की टीम द्वारा वराछा इलाके में शराब के अड्डे पर रेड की गई और पुलिस को बुलाया गया। फिर भी पुलिस हरकत में नहीं आई और अब देखना है कि हर्ष संघवी वराछा पुलिस स्टेशन के कितने पुलिसवालों को सस्पेंड करते हैं? आगे आम आदमी पार्टी के नेता मनोज सोरठिया ने कहा कि वराछा रोड पर हॉटफिक्स का जो कचरा है, उसके ढेर लग गए हैं, जिससे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। जब आम आदमी पार्टी के लोग यह कचरा उठाकर मेयर के घर ले गए तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डिटेन करके, धाराएं लगाने और जेल भेजने का काम सिंघम पुलिसवाले कर रहे हैं। गुजरात में लोगों के सवालों के समाधान के लिए आवाज उठाना अपराध है और गुजरात में लोकतंत्र मर चुका है क्योंकि ऐसे लोग सत्ता में बैठे हैं। उन लोगों को डर है कि अगर कोई आवाज उठाएगा तो उनका कुछ लूटने वाला है, इसलिए ये लोग आम आदमी पार्टी पर कार्रवाई कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी भाजपा की पुलिस से या किसी धारा से नहीं डरती। आप आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ धाराएं लगा रहे हैं लेकिन अब देखना यह है कि वराछा पुलिस स्टेशन के स्टाफ पर हर्ष संघवी कब एक्शन लेते हैं? हम शराब के अड्डे पर रेड करके दिखा रहे हैं कि इस इलाके में शराब बिकती है। खुलेआम शराब बिकती है और इन शराबियों के आतंक के कारण बहनें-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। तब आप शराबियों, बूटलेगरों और पुलिसवालों पर एक्शन लेने के बजाय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एक्शन ले रहे हैं। लोग देख रहे हैं और आपके पापों का घड़ा भर रहा है। गुजरात की जनता आपको सजा देगी। *आम आदमी पार्टी गुजरात*4
- भाजपा सरकार में भू माफियाओं का बोलबाला रिटायर्ड दरोगा परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर को खड़ा कर दिया कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी Bayte,,,पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,पीड़ित जय प्रकाश यादव रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,गवाह विजय शंकर तिवारी Bayte,,गवाह उमा शंकर तिवारी4
- कानपुर विमान हादसा... दोनों पायलट को एम्बुलेंस से पुलिस ने भेजा अस्पताल राजेश सरकार प्रयागराज। गुरुवार 27 अगस्त को कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुए पायलटों को गंभीर हालत में निकलते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों की संवेदनाएं भी शब्दों में बयां हो रही हैं।2
- कानपुर गंगा बैराज के पास एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त पायलट कैप्टन पुजारी की मृत्यु और गुजरात निवासी प्रशिक्षणरत पायलट सचिन गम्भीर रूप से घायल प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद कानपुर गंगा बैराज के पास एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त पायलट कैप्टन पुजारी की मृत्यु और गुजरात निवासी प्रशिक्षणरत पायलट सचिन गम्भीर रूप से घायल प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद1
- शादीशुदा शिक्षक के रेप और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, 17 दिन बाद FIR दर्ज प्रयागराज के जॉर्जटाउन में 17 साल की नाबालिग छात्रा ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फंदे पर लटकी थी। पिता का आरोप है कि एक शादीशुदा टीचर ने बहलाफुसला कर उससे रेप किया। उसकी अश्लील तस्वीरें भी बना लीं। उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे वह इतना परेशान हो गई कि उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता की तहरीर पर 17 दिन बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।1
- लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस प्रयागराजः कर्नलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।1