बबीना में लाइव प्रसारण के दौरान राशन कोटेदारों को बड़ी सौगात, नए लाभार्थियों को सौंपे राशन कार्ड बबीना। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राशन कोटेदारों के हित में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव वीडियो प्रसारण के माध्यम से संबोधन किया। बबीना ब्लॉक सभागार में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्र के राशन कोटेदारों ने देखा और सुना। कार्यक्रम में सरकार की ओर से प्रदेश के 18 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की जानकारी दी गई। लाभांश में वृद्धि को राशन कोटेदारों के लिए बड़ी राहत और सौगात माना जा रहा है। साथ ही राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने की दिशा में नई प्रणाली की शुरुआत की गई। इस अवसर पर बबीना ब्लॉक सभागार में बबीना विधायक राजीव सिंह ‘परीछा’, मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष पलविंदर सिंह नंदा, महामंत्री मनोज साहू, सादिक मंसूरी सहित जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में राशन कोटेदार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कुछ नए पात्र कार्डधारकों को राशन कार्ड भी सौंपे गए। नए राशन कार्ड मिलने पर लाभार्थियों में खुशी देखने को मिली। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लाभार्थियों को सरकार की खाद्यान्न योजना का लाभ लेने की शुभकामनाएं दीं। लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता, डिजिटल प्रणाली और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद राशन कोटेदारों ने लाभांश बढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत किया। बबीना ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की नई राशन वितरण व्यवस्था, कोटेदारों के बढ़े हुए लाभांश और पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने की पहल की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।

- शिक्षा को राजनीति के केंद्र में लाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मनाया जन्मदिन। झांसी। आम आदमी पार्टी, झांसी के कार्यकर्ताओं ने देश की बदहाल शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं जैसे मुद्दों को राजनीति के केंद्र में लाने वाले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिवस केक काटकर मनाया। शिवाजीनगर स्थित कार्यालय पर आयोजित जन्मदिवस समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल जी की दीर्घायु की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में न सिर्फ़ दिल्ली में पुनः आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी बल्कि केंद्र में भी पार्टी सत्ता में आएगी और देश की शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं का निराकरण करेगी। जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि आज देश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था के प्रति जो जागरूकता और विरोध दिखाई दे रहा है उसमें केजरीवाल जी द्वारा शिक्षा को महत्व देते हुए इसे एक राजनैतिक मुद्दा बनाने की नीति का पूरा योगदान है, जिस गंभीरता से उन्होंने अच्छी शिक्षा को देश के सभी बच्चों का अधिकार मानते हुए दिल्ली के सरकारी टीचरों को विदेश से प्रशिक्षित करवा कर, सरकारी भवनों एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर स्कूलों का काया पलट किया और लगातार शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने की मुहिम चलाई जिसके परिणाम स्वरूप आज देश का जेन - ज़ी और जेन - अल्फ़ा सड़क पर उतर चुका है। प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए देश को केजरीवाल जी के नेतृत्व की आवश्यकता है। महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने कहा कि हम सब केजरीवाल जी की लंबी आयु की कामना करते हैं जिससे वे अधिक से अधिक समय देश की सेवा कर सही मायनों में देश को विकसित और दुनिया का नंबर एक देश बना सकें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज, महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज़ खान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रिजवान खान आदि उपस्थित रहे।4
- झांसी व्यूरो रिपोर्ट 8 साल की बच्ची ने कावड़ यात्रा पूरी कर जलाभिषेक किया1
- आर्यों का इतिहास और सप्त सैन्धव झाँसी - खान सर के द्वारा बताया गया आर्यों का इतिहास और सप्त सैन्धव झाँसी - खान सर के द्वारा बताया गया1
- झांसी की जा जनता बोली अब चाहने बदलाव- रवि शर्मा विधायक वोट लेवे आत फिर भूल जात* *MBKS न्यूज़ नेटवर्क* * लोकेश मिश्रा बुंदेली* * *झांसी की जा जनता बोली अब चाहने बदलाव- रवि शर्मा विधायक वोट लेवे आत फिर भूल जात* *MBKS न्यूज़ नेटवर्क* * लोकेश मिश्रा बुंदेली*1
- रॉन्ग साइड से बाजार में घुसा कैश वाहन, यातायात पुलिस ने पकड़ा दतिया। तिगलिया पर रॉन्ग साइड से बाजार में घुसे बैंक कैश सप्लाई करने वाले फोरव्हीलर वाहन के कारण बड़ी तिगलिया से गांधी रोड तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन को रॉन्ग साइड आते देख तिगलिया पर तैनात ट्रैफिक कर्मी ने तत्काल अपने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब 100 मीटर आगे बढ़े कैश वाहन को टाउनहाल की तरफ से यातायात थाना टीआई हिमांशु तिवारी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर रोक लिया। इसके बाद वाहन को कार्रवाई के लिए यातायात थाने भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने अपनी सफाई में कहा कि वह बैंकों में कैश सप्लाई करने का काम करता है, लेकिन यातायात पुलिस का कहना है कि नियम-कायदे सभी के लिए बराबर हैं। अब वाहन का चालान सहित अन्य कार्रवाई थाने पर की जाएगी। खास बात यह रही कि कैश सप्लाई करने वाला वाहन हो या कोई आम वाहन—रॉन्ग साइड चलने पर कार्रवाई से कोई छूट नहीं।1
- लखनऊ : देह व्यापार से जुड़ी विदेशी महिला लोला को पुलिस ने बनाया ओला,,,,,1
- झांसी व्यूरो रिपोर्ट झांसी में मानसून का अलर्ट जारी हुआ1
- पृथ्वीपुर नगर में देशभक्ति के उल्लास के साथ संपन्न हुई भव्य तिरंगा यात्रा; कलेक्टर एवं एसपी सहित गणमान्य नागरिकों ने की सहभागिता आजादी के अमृत महोत्सव एवं राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में नगर में देशभक्ति और जन-उत्साह के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा स्थानीय तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहाँ जगह-जगह नागरिकों द्वारा इसका आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा का औपचारिक समापन नगर के अमर सिंह राठौर स्टेडियम ग्राउंड में किया गया, जहाँ परिसर में आकर्षक एवं भव्य रंगोली सजाई गई। तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस की अभूतपूर्व सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित जन-प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता कर तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, एसडीएम/तहसीलदार शुभम मिश्रा, एसडीओपी संजीव कुमार तिवारी तथा थाना प्रभारी गौरव राजोरिया। डीपीसी राजेश पटेरिया, खंड शिक्षा अधिकारी एन. के. अहिरवार, बीआरसीसी अनिल तिवारी तथा सीएमओ अरविंद तिवारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक: नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलू केशव खटीक, उपाध्यक्ष संजीव यादव, भूपेन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर का वातावरण 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा। इस यात्रा में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिससे पूरा आयोजन एक जन-उत्सव में बदल गया।2
- निकल गयी हैकड़ी... आज सुबह इंदरगढ़ के शीतला गंज में रोल जमाने के चक्कर में फायरिंग करने वाले की इंदरगढ़ पुलिस ने निकाली हैकड़ी... कान पकडकर गलती मनाता आरोपी.... 👆 निकल गयी हैकड़ी... आज सुबह इंदरगढ़ के शीतला गंज में रोल जमाने के चक्कर में फायरिंग करने वाले की इंदरगढ़ पुलिस ने निकाली हैकड़ी... कान पकडकर गलती मनाता आरोपी.... 👆1