बेबसी को मिली रफ्तार और बीमारी को संजीवनी, जनता दर्शन में लौटी चेहरों पर मुस्कान हाथ-पैर नहीं दे रहे थे साथ, प्रशासन ने रेडिको खेतान के सहयोग से 3 दिव्यांगों को दी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल तकनीकी पेंच में अटका था गंभीर बीमारी का इलाज, डीएम ने पहले बनवाया अंत्योदय कार्ड, फिर थमाया आयुष्मान जनता दर्शन बेबसों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर उभरा है। यहां सिर्फ शिकायतें कागजों में दर्ज नहीं हो रहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को सर्वाेपरि रखते हुए उनका ऐसा त्वरित समाधान हो रहा है, जो सीधे लोगों की जिंदगी बदल रहा है। कलेक्ट्रेट प्रांगण में एक तरफ उन दिव्यांगों के चेहरों पर नई रफ्तार मिलने की खुशी थी जिनके हाथ-पैर साधारण ट्राईसाइकिल चलाने में भी अक्षम थे, तो दूसरी तरफ उन बेटियों की आंखों में सुकून था, जिनका इलाज पैसों और कागजी पेंच के अभाव में अटका था मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक चलने वाले जनता दर्शन में कुछ दिनों पहले एक मार्मिक स्थिति सामने आई थी। आलिया निवासी घेर आज़म, नैपाल सिंह निवासी मोवीनपुर अहमदाबाद और ओमपाल निवासी सिरसा, तहसील मिलक ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मिलकर अपना दर्द साझा किया था। इन दिव्यांगजनों की शारीरिक स्थिति ऐसी थी कि वे विभाग द्वारा दी जाने वाली सामान्य (हाथ से चलाने वाली) ट्राईसाइकिल का उपयोग नहीं कर सकते थे, क्योंकि उनके अंगों में उसे चलाने की ताकत नहीं थी जिलाधिकारी ने इस समस्या को बेहद संवेदनशीलता से लिया। उन्होंने स्थानीय कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड से संपर्क किया। सीएसआर फंड के माध्यम से रेडिको खेतान ने 10 मोटराइज्ड इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल प्रशासन को उपलब्ध कराईं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में रेडिको खेतान की चेयरपर्सन सीएसआर अनिता चौहान, डायरेक्टर अमर सिंह और वाइस प्रेसिडेंट अजय प्रताप सिंह की मौजूदगी में इन तीनों पात्र दिव्यांगजनों को यह मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें सौंपी गईं, जिससे अब वे बिना किसी के सहारे अपना सफर तय कर सकेंगे। शेष 7 ट्राईसाइकिलें भी जल्द ही अन्य पात्रों को दी जाएंगी जब नियम बने बाधा, तो प्रशासन ने निकाला मानवीय रास्ता जनता दर्शन में ही एक और मार्मिक मामला रेखा कश्यप ग्राम नरखेड़ा, तहसील स्वार और काजल निवासी सोहना, तहसील शाहबाद का आया। दोनों गंभीर असाध्य बीमारियों से पीड़ित हैं और परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। उनका आयुष्मान कार्ड इसलिए नहीं बन पा रहा था क्योंकि वर्ष 2011 की एसईसीसी सूची में उनका नाम नहीं था। बीमारी से जूझती इन बेटियों के लिए जिलाधिकारी ने नियमों के दायरे में रहकर एक मानवीय रास्ता निकाला। पहले प्रशासन ने इनकी पात्रता की जांच कर इनका अंत्योदय राशन कार्ड बनवाया। अंत्योदय कार्ड बनते ही ये स्वतः आयुष्मान योजना के लिए पात्र हो गईं और फिर उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज वाला आयुष्मान कार्ड सौंप दिया गया। डीएम ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत अब तक 200 से अधिक ऐसे जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें जीवनदान देने का प्रयास किया गया है जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हो। जनता दर्शन का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि आम जनमानस की पीड़ा का न सिर्फ त्वरित बल्कि पारदर्शी और मानवीय तरीके से समाधान किया जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके

- ब्रेकिंग न्यूज.यूपी प्रतापगढ़ से चौंकाने वाला मुर्गा मिला है जो बोलता है अल्लाह अल्लाह सुनकर सब हैरान उड़ाएंगे होश।1
- बैजलपुर में गूंजा जनसंपर्क कार्यक्रम, ग्रामीणों ने रखीं सड़क-बिजली-पानी की बड़ी समस्याएं1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव निवासिनी रुखसाना ने बृहस्पतिवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि बुधवार की शाम मेरे जेठ पारिवारिक विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए धक्का देकर गिरा दिया इसके बाद सूचना पर 112 डायल हंड्रेड पहुंची दोनों में सुलह समझौता कर दिया जैसे ही पुलिस वापस गई पुनः विपक्षिगण गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए महिला के घर की बिजली का तार काट दिए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।1
- राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज इलाके में दबंगो का बोलबाला! मेहता लॉन में बग्गी चालक की पिटाई, बारातियों ने बग्गी चालक को बेरहमी से पीटा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल !! जानकारी अनुसार, दूल्हे की एंट्री के समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद कुछ बारातियों ने मिलकर बग्गी चालक की पिटाई कर दी! मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया !!1
- *थाना जेठवारा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में धर्म संपरिवर्तन प्रकरण में ₹25,000-₹25,000 के 03 ईनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल की बाइट ।*1
- जौनपुर पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत मुंगराबादशाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त सोनू पुत्र अली मोहम्मद, निवासी सतहरिया, थाना मुंगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कृष्णा कोल्ड स्टोरेज, सतहरिया के पास से हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा (.12 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मुंगराबादशाहपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त पर पूर्व में भी गौ हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है।1
- मण्डला आयुक्त राजेश कुमार व डीएम कुमार हर्ष पहुंचे लम्भुआ तहसील, किया औचक निरीक्षण सुलतानपुर। अयोध्या मंडल के मण्डला आयुक्त राजेश कुमार व सुलतानपुर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मंगलवार को लम्भुआ तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में हलचल मच गई और कर्मचारी अभिलेखों व फाइलों को दुरुस्त करने में जुट गए। काफी समय बाद कर्मचारियों को गले में आई-कार्ड लगाए देखा गया। निरीक्षण के दौरान तहसील की कई जमीनी कमियां उजागर होती नजर आईं। बताया गया कि कुछ आवश्यक पद आज तक सृजित नहीं हैं। विद्युत व्यवस्था की देखरेख के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, वहीं महिला व पुरुष शौचालयों की नियमित सफाई के लिए भी सफाई कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। सबसे गंभीर समस्या चेनमैन के पद की बताई गई। पूर्व चेनमैन के निधन के बाद पूरी तहसील में एक भी चेनमैन तैनात नहीं है, जिससे भूमि माप के दौरान किसानों को संतोषजनक परिणाम नहीं मिल पाता। तहसील क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत भूमि चिन्ह (चिह्नड़े) या तो गायब हो चुके हैं या तोड़ दिए गए हैं। इसके चलते संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विवादों से संबंधित होती हैं, जिनकी जड़ में अधिकतर जमीनी सीमांकन विवाद ही पाया जाता है। गांवों की संख्या की तुलना में लेखपालों की तैनाती भी अपर्याप्त बताई जा रही है, जिससे शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बाधा आती है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा रही कि यदि निजी व्यक्तियों के सहारे काम न लिया जाए तो तहसील की व्यवस्था सुचारु रूप से चल पाना कठिन हो जाए। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों, विकास कार्यों की प्रगति, जन शिकायतों के निस्तारण तथा कार्यालयी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच भी की। मण्डला आयुक्त व डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह निरीक्षण केवल औपचारिकता न बनकर वास्तविक सुधार की दिशा में ठोस कदम साबित होगा। अब देखना यह है कि व्यवस्थाओं में कितना बदलाव आता है और कमियों के लिए जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।3
- बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे पट्टी तहसील क्षेत्र के नादी गांव निवासी संजय यादव ने पट्टी पुलिस को तहरीर देकर आरोपित किया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के तीन चार व्यक्ति सुबह 7:30 बजे मेरे दरवाजे पर चढ़ा आये भद्दी भद्दी गालियां देने लगे विरोध करने पर लाठी डंडा व सरिया से पीड़ित को मारने लगे पीड़ित का सर फट गया हल्ला गुहार सुनकर उनका लड़का सागर लड़की महक बीच बचाव करने पहुंचे उसे भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल किया पट्टी कोतवाली पुलिस घायल अवस्था में पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करने के लिए सीएचसी पट्टी भेजा जहां इनका इलाज चल रहा है।1