नकली सोने की ईंट और साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 53 लाख 39 हजार 500 रुपये, पीतल की ईंट, मोबाइल व 10 एटीएम कार्ड जब्त अमरदीप सेन | डीग। पुलिस अधीक्षक डीग श्री शरण गोपीनाथ के. IPS के निर्देशन में जिले में साइबर ठगों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन एंटीवायरस” के तहत थाना जुरहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सोने की ईंट बेचने और साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साइबर ठगी से अर्जित 53 लाख 39 हजार 500 रुपये, सोने जैसी दिखने वाली पीतल की ईंट, एक छैनी, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, 10 एटीएम कार्ड तथा साइबर ठगी से खरीदी गई एक हैरियर गाड़ी जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित तरीके से गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगों को सस्ते दामों में असली सोने की ईंट बेचने का झांसा देते थे। गिरोह के सदस्य पहले फोन अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से संभावित शिकार से संपर्क करते और उसे विश्वास में लेकर सोने की ईंट का सैंपल दिखाते थे। इसके बाद बड़ी रकम लेकर नकली पीतल की ईंट थमा देते थे। अलग-अलग राज्यों में बनाते थे लोगों को निशाना जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य राजस्थान के अलावा हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को अपना निशाना बनाते थे। गिरोह में प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। कोई व्यक्ति फोन पर पार्टी को अपने जाल में फंसाता था तो कोई दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर सोने की ईंट का सैंपल दिखाने और सौदा तय करने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी साइबर ठगी के साथ-साथ सेक्सटॉर्शन के जरिए भी लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर महंगी कीमतों में पुरानी मुद्रा खरीदने और बेचने के विज्ञापन डालकर भी लोगों को अपने झांसे में लेते थे। 53.39 लाख रुपये और अन्य सामान बरामद थाना जुरहरा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों से साइबर ठगी से अर्जित कुल 53,39,500 रुपये बरामद किए। इसके साथ ही सोने जैसी दिखाई देने वाली पीतल की ईंट, एक छैनी, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन मय एक सिम कार्ड और 10 एटीएम कार्ड जब्त किए गए। पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदी गई हैरियर गाड़ी को भी जब्त किया है। ये पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैकुल पुत्र साहब खां (35), निवासी भण्डारा थाना जुरहरा; फकरूद्दीन पुत्र जुम्मा (35), फारूख खान पुत्र अतर खां (23), दोनों निवासी बिरगमा थाना नगर; यूसुफ पुत्र दीनू (30), निवासी नन्देरा थाना कामां तथा साकिर पुत्र कमरू (25), निवासी भण्डारा थाना जुरहरा, जिला डीग को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा साइबर ठगी की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।
नकली सोने की ईंट और साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार डीग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 53 लाख 39 हजार 500 रुपये, पीतल की ईंट, मोबाइल व 10 एटीएम कार्ड जब्त अमरदीप सेन | डीग। पुलिस अधीक्षक डीग श्री शरण गोपीनाथ के. IPS के निर्देशन में जिले में साइबर ठगों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन एंटीवायरस” के तहत थाना जुरहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सोने की ईंट बेचने और साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साइबर ठगी से अर्जित 53 लाख 39 हजार 500 रुपये, सोने जैसी दिखने वाली पीतल की ईंट, एक छैनी, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, 10 एटीएम कार्ड तथा साइबर ठगी से खरीदी गई एक हैरियर गाड़ी जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित तरीके से गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगों को सस्ते दामों में असली सोने की ईंट बेचने का झांसा देते थे। गिरोह के सदस्य पहले फोन अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से संभावित शिकार से संपर्क करते और उसे विश्वास में लेकर सोने की ईंट का सैंपल दिखाते थे। इसके बाद बड़ी रकम लेकर नकली पीतल की ईंट थमा देते थे। अलग-अलग राज्यों में बनाते थे लोगों को निशाना जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य राजस्थान के अलावा हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को अपना निशाना बनाते थे। गिरोह में प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग जिम्मेदारी
दी गई थी। कोई व्यक्ति फोन पर पार्टी को अपने जाल में फंसाता था तो कोई दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर सोने की ईंट का सैंपल दिखाने और सौदा तय करने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी साइबर ठगी के साथ-साथ सेक्सटॉर्शन के जरिए भी लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर महंगी कीमतों में पुरानी मुद्रा खरीदने और बेचने के विज्ञापन डालकर भी लोगों को अपने झांसे में लेते थे। 53.39 लाख रुपये और अन्य सामान बरामद थाना जुरहरा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों से साइबर ठगी से अर्जित कुल 53,39,500 रुपये बरामद किए। इसके साथ ही सोने जैसी दिखाई देने वाली पीतल की ईंट, एक छैनी, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन मय एक सिम कार्ड और 10 एटीएम कार्ड जब्त किए गए। पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदी गई हैरियर गाड़ी को भी जब्त किया है। ये पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैकुल पुत्र साहब खां (35), निवासी भण्डारा थाना जुरहरा; फकरूद्दीन पुत्र जुम्मा (35), फारूख खान पुत्र अतर खां (23), दोनों निवासी बिरगमा थाना नगर; यूसुफ पुत्र दीनू (30), निवासी नन्देरा थाना कामां तथा साकिर पुत्र कमरू (25), निवासी भण्डारा थाना जुरहरा, जिला डीग को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा साइबर ठगी की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।
- बिल्कुल। नीचे गोवा का नाम कैसे पड़ा, इतिहास, पुर्तगाली शासन, मुक्ति, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और आज के गोवा को जोड़कर YouTube/News Voice-over के अंदाज़ में पूरी स्क्रिप्ट तैयार है। ऐतिहासिक तारीखों को सरकारी स्रोतों से मिलाया गया है। 🔥 वायरल टाइटल “गोवा का नाम कैसे पड़ा? 450 साल तक पुर्तगालियों का राज… जानिए समुद्र, संस्कृति और इतिहास से जुड़े इस खूबसूरत राज्य की पूरी कहानी” वीडियो के लिए हुक लाइन: **“एक ऐसा राज्य, जो आज पार्टी और समुद्र तटों के लिए मशहूर है, लेकिन कभी यहां 450 साल तक पुर्तगालियों का शासन था… आखिर कैसे आजाद हुआ गोवा? जानिए पूरी कहानी!”**1
- भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन मथुरा भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन से 10 अगस्त 2026 को देशव्यापी जेल भरो और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा और SKM के मथुरा जिला प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन व मांगों का विस्तृत चार्टर प्रस्तुत किया किसान नेताओं का कहना है कि 9 दिसंबर 2021 को दिल्ली की सीमाओं पर चले ऐतिहासिक किसान आंदोलन के समापन पर केंद्र सरकार ने एमएसपी कर्ज माफी बिजली विधेयक और दर्ज मामलों की वापसी पर जो लिखित आश्वासन दिए थे उन्हें अब तक लागू नहीं किया गया है सभी फसलों के लिए C2+50\% के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP और सुनिश्चित सरकारी खरीद का कानून बनाया जाए कृषि कर्जग्रस्तता खत्म करने के लिए व्यापक कर्ज माफी लागू की जाए आत्महत्या पीड़ित किसान परिवारों को 25 लाख का मुआवजा और पूर्ण पुनर्वास मिले भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते और बिना चर्चा पारित सभी प्रतिकूल व्यापार समझौतों को रद्द किया जाए चारों श्रम संहितों को रद्द कर सभी श्रमिकों के लिए 42 हजार प्रति माह का वैधानिक न्यूनतम वेतन तय किया जाए मनरेगा में प्रतिवर्ष 200 दिनों के रोजगार की गारंटी के साथ न्यूनतम 7 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी दी जाए विद्युत निजीकरण विधेयक 2025 बीज विधेयक 2025 और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम NFSA में प्रस्तावित संशोधनों को वापस लिया जाए कॉर्पोरेट समर्थक भूमि पूलिंग और जबरन अधिग्रहण रोका जाए तथा LARR अधिनियम 2013 वन अधिकार अधिनियम FRA 2006 व PESA अधिनियम 1996 के तहत मिले अधिकारों को बनाए रखा जाए 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी किसानों को 10 हजार प्रतिमाह की सार्वभौमिक पेंशन और व्यापक सार्वजनिक फसल व पशुधन बीमा योजना लागू की जाए FCI की रक्षा की जाए और साइलो संचालन में एकाधिकार खत्म किया जाए उर्वरक डीजल व ईंधन पर सब्सिडी बहाल कर कालाबाजारी रोकी जाए अनुसंधान एवं विकास के लिए GDP का 3\% केंद्रीय बजट का 6\% और शिक्षा के लिए GDP का 6\% भाग आवंटित किया जाए सहकारी संस्थाओं को कॉर्पोरेट कब्जे से बचाकर उनका लोक तंत्री करण किया जाए यह विरोध प्रदर्शन केवल एक ज्ञापन नहीं बल्कि देश के किसानों मजदूरों युवाओं और महिलाओं की सामूहिक आवाज है यदि केंद्र सरकार ने इन मांगों पर तत्काल संज्ञान नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा ज्ञापन प्रस्तुत करने वालों में किसान सभा जिला कमेटी मथुरा के अध्यक्ष जिला मंत्री तेजबीर सिंह राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार एवं सुरेश कुमार सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे4
- vrindancan me baad ka khatra hone ke aadaar #vrindavan #yamuna #newd vrindancan me baad ka khatra #vrindavan #yamuna #newd pahado me lagatar barish ke kaaran vrindavan delhi me barish ka khatra #vrindavan #news #yamuna1
- ब्लॉक फरह से निकाली गई बाइक तिरंगा रैली रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह संवादाता जिला मथुरा के ब्लॉक फरह परिसर से सोमवार दोपहर को निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैली जानकारी देते हुए विकासखंड अधिकारी फरह प्रवीण कुमार ने बताया 10 अगस्त सोमवार दोपहर को फरह ब्लॉक सहित सभी ग्राम पंचायतो से बाइक तिरंगा रैली निकाली गई है जो कि विकासखंड मुख्यालय पर पहुंची है और विकासखंड मुख्यालय से बाइक तिरंगा रैली जिला मुख्यालय राजीव भवन पर जाकर समापन किया गया विकासखंड फरह से लेकर जिला मथुरा के हर ब्लॉक स्तर पर तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारीया जोरों शोरों पर चल रही हैं तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने के लिए बच्चे बूढ़े और जवान सभी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं1
- कान्हा की नगरी में भोले बाबा के कांवरियों की धूम मची हुई है कान्हा की नगरी में भोले बाबा के कांवरियों की धूम1
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से दीवानी मामलों का आपसी सहमति से हुआ निपटारा। अमर दीप सेन डीग न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायालय, डीग के समक्ष प्रकरण संख्या 49ध्2026 रूपेन्द्र कुमार शर्मा बनाम उपेन्द्र कुमार शर्मा वगै0 विचाराधीन था। प्राधिकरण के निर्देशानुसार इस प्रकरण में श्री हेमराज गौड़, अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग) की अध्यक्षता में आज दिनांक 10 अगस्त, 2026 को मध्यस्थता की कार्यवाही का आयोजन किया गया। श्री हेमराज गौड जी के कुशल मार्गदर्शन, विधिक समझ और दोनों पक्षों को दी गई समझाइश के चलते यह मध्यस्थता पूर्णतः सफल रही और दोनों पक्ष आपसी रजामंदी से मामले को समाप्त करने पर सहमत हो गए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) श्री राम किशन शर्मा ने कहा कि मध्यस्थता न्यायालयों में लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने और पक्षों के बीच प्रेम-भाव बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम है। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं को इस सफल समाधान के लिए बधाई दी। इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से 03 प्रकरणों को सफलतापूर्वक सुलझाया गया। इस अवसर पर लीगल डिफेन्स काउन्सिल के चीफ विनोद कुमार शर्मा एवं डिप्टी चीफ राजेन्द्र कुमार शर्मा, अनिल गुप्ता, मनोज खण्डेलवाल, गौकुलचंद शर्मा, प्रेमसिंह, गणेशीलाल यादव आदि अधिवक्तागण एवं पक्षकारान उपस्थित रहे।4
- भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय वृंदावन प्रवास के दौरान ब्रज की भक्ति और अध्यात्म के रंग में रंगे नजर आए। वे सपरिवार ज्ञान गुदड़ी स्थित वैजंती आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने देश में सुख-शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। वैजंती आश्रम पहुंचने पर प्रख्यात भागवत प्रवक्ता पुंडरीक महाराज ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने आश्रम की यज्ञशाला में विधि-विधानपूर्वक पूर्णाहुति अर्पित की और देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आश्रम प्रवास के दौरान उन्होंने पुंडरीक महाराज के पूज्य बाबा स्वर्गीय अतुल कृष्ण गोस्वामी एवं पिता स्वर्गीय श्रीभूति गोस्वामी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावांजलि दी। इसके उपरांत, आश्रम के समीप गोपी संवाद स्थल पर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पुंडरीक महाराज के साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन मूल्यों पर गहन चर्चा की। वैजंती आश्रम के बाद पूर्व राष्ट्रपति श्री राधारमण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ठाकुर राधारमण जी के दर्शन कर पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने पवित्र निधिवन राज मंदिर में भी धार्मिक परंपराओं के अनुसार दर्शन-पूजन किया। पूर्व राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान सुकृति गोस्वामी माता जी सहित कई गणमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे प्रवास के दौरान पूर्व राष्ट्रपति का ब्रज भूमि के प्रति अटूट आध्यात्मिक जुड़ाव साफ दिखाई दिया1
- छाता शुगर मिल पर गरजा सवाल—“चाबी किसके पास है?” 2 दशक से ताला, किसानों की आवाज बनकर धरने पर बैठे दीपक शर्मा छाता शुगर मिल पर गरजा सवाल—“चाबी किसके पास है?” 2 दशक से ताला, किसानों की आवाज बनकर धरने पर बैठे दीपक शर्मा1
- भाजपा विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने खुले मंच से दी गाली मथुरा जनपद के गोवर्धन भाजपा विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने खुले मंच से दी गाली जिसका वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल1