स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार *राज्यभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती जारी, एक्सपायर्ड व संदूषित खाद्य सामग्री पर कार्रवाई* *समस्तीपुर में अस्वच्छ किचन पर लाइसेंस निलंबित, मुजफ्फरपुर में छेना मिठाई निर्माण प्लांट बंद* *रोहतास में एक्सपायर्ड पापड़ नष्ट, मुजफ्फरपुर में पनीर-छेना समेत खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित* 15 सितंबर 2026 राज्य में आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा विभिन्न जिलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की जा रही है। इसी क्रम में राज्य के विभिन्न जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों के दौरान संदूषित एवं एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को जब्त कर नियमानुसार नष्ट किया गया तथा खाद्य पदार्थों के लीगल सैंपल भी संग्रहित किए गए हैं। *रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट* 15 सितंबर को रोहतास जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह द्वारा लाल जालाराम स्थित Beyond Bread Roods का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालक मोहित सिंह की उपस्थिति में खाद्य सामग्री की जांच की गई। इस दौरान श्रीराम पापड़, जिसकी यूज़-बाई अवधि जून 2026 में समाप्त हो चुकी थी, पाया गया। एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। खाद्य सामग्री का निरीक्षण खाद्य कारोबारी की उपस्थिति में किया गया तथा उनकी सहमति से मौके पर ही विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। *मुजफ्फरपुर में पनीर और छेना के लीगल सैंपल* 15 सितंबर को ही मुजफ्फरपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दो खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान से पनीर का लीगल सैंपल तथा श्री बाला जी स्वीट्स से छेना मिठाई का लीगल सैंपल संग्रहित किया गया। रामदयालु नगर स्थित मुक्तिनाथ मंदिर के पास श्री बाला जी स्वीट्स के निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान की स्वच्छता एवं भंडारण की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। यहां करीब 20 किलोग्राम संदूषित छेना मिठाई पाई गई, जिसे जब्त कर नियमानुसार विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। छेना मिठाई का लीगल सैंपल संग्रहित किया गया है। दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठान संचालकों को Food Safety and Standards Regulations, 2011 के निर्धारित स्वच्छता एवं हाइजीन मानकों का पालन करने तथा खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। *समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सख्ती* 15 सितंबर 2026 को समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। समस्तीपुर में गंभीर अनियमितता मिलने पर एक फूड वेंडिंग प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई। वहीं, मुजफ्फरपुर में पनीर, छेना, राबड़ी और पेड़ा के 5 नमूने जांच के लिए लिए गए तथा गया-मोतिहारी रोड स्थित छेना मिठाई निर्माण प्लांट में गंभीर कमियां मिलने पर उसे तत्काल बंद कराया गया। अन्य प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई और FIFO/FEFO प्रणाली के पालन का निर्देश दिया गया। *अबतक 488 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए* खाद्य सुरक्षा एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य श्रेणियों के अब तक कुल 488 संग्रहित किए गए हैं। इनमें दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद के 179, मिठाई के 106, अनाज एवं दाल के 65,मसाले एवं सॉस के 64, बेवरेज के 37 स्ट्रीट फूड एवं बेकरी उत्पाद के 19, एवं खाद्य तेल के 18 नमूने शामिल हैं। वहीं, मांस, मछली एवं अंडा श्रेणी के नमूने जांच हेतु भेजा गया है। *जांच और कार्रवाई रहेगी जारी* स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खाद्य कारोबारियों को उपभोक्ताओं को केवल सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक्सपायर्ड, खराब, मिलावटी अथवा असुरक्षित खाद्य सामग्री का भंडारण, उपयोग या बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा राज्यभर में निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं जांच की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार *राज्यभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती जारी, एक्सपायर्ड व संदूषित खाद्य सामग्री पर कार्रवाई* *समस्तीपुर में अस्वच्छ किचन पर लाइसेंस निलंबित, मुजफ्फरपुर में छेना मिठाई निर्माण प्लांट बंद* *रोहतास में एक्सपायर्ड पापड़ नष्ट, मुजफ्फरपुर में पनीर-छेना समेत खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित* 15 सितंबर 2026 राज्य में आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा विभिन्न जिलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की जा रही है। इसी क्रम में राज्य के विभिन्न जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों के दौरान संदूषित एवं एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को जब्त कर नियमानुसार नष्ट किया गया तथा खाद्य पदार्थों के लीगल सैंपल भी संग्रहित किए गए हैं। *रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट* 15 सितंबर को रोहतास जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह द्वारा लाल जालाराम स्थित Beyond Bread Roods का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालक मोहित सिंह की उपस्थिति में खाद्य सामग्री की जांच की गई। इस दौरान श्रीराम पापड़, जिसकी यूज़-बाई अवधि जून 2026 में समाप्त हो चुकी थी, पाया गया। एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। खाद्य सामग्री का निरीक्षण खाद्य कारोबारी की उपस्थिति में किया गया तथा उनकी सहमति से मौके पर ही विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। *मुजफ्फरपुर में पनीर और छेना के लीगल सैंपल* 15 सितंबर को ही मुजफ्फरपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दो खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान से पनीर का लीगल सैंपल तथा श्री बाला जी स्वीट्स से छेना मिठाई का लीगल सैंपल संग्रहित किया गया। रामदयालु नगर स्थित मुक्तिनाथ मंदिर के पास श्री बाला जी स्वीट्स के निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान की स्वच्छता एवं भंडारण की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। यहां करीब 20 किलोग्राम संदूषित छेना मिठाई पाई गई, जिसे जब्त कर नियमानुसार विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। छेना मिठाई का
लीगल सैंपल संग्रहित किया गया है। दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठान संचालकों को Food Safety and Standards Regulations, 2011 के निर्धारित स्वच्छता एवं हाइजीन मानकों का पालन करने तथा खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। *समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सख्ती* 15 सितंबर 2026 को समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। समस्तीपुर में गंभीर अनियमितता मिलने पर एक फूड वेंडिंग प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई। वहीं, मुजफ्फरपुर में पनीर, छेना, राबड़ी और पेड़ा के 5 नमूने जांच के लिए लिए गए तथा गया-मोतिहारी रोड स्थित छेना मिठाई निर्माण प्लांट में गंभीर कमियां मिलने पर उसे तत्काल बंद कराया गया। अन्य प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई और FIFO/FEFO प्रणाली के पालन का निर्देश दिया गया। *अबतक 488 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए* खाद्य सुरक्षा एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य श्रेणियों के अब तक कुल 488 संग्रहित किए गए हैं। इनमें दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद के 179, मिठाई के 106, अनाज एवं दाल के 65,मसाले एवं सॉस के 64, बेवरेज के 37 स्ट्रीट फूड एवं बेकरी उत्पाद के 19, एवं खाद्य तेल के 18 नमूने शामिल हैं। वहीं, मांस, मछली एवं अंडा श्रेणी के नमूने जांच हेतु भेजा गया है। *जांच और कार्रवाई रहेगी जारी* स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त श्री कुमार रवि ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खाद्य कारोबारियों को उपभोक्ताओं को केवल सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक्सपायर्ड, खराब, मिलावटी अथवा असुरक्षित खाद्य सामग्री का भंडारण, उपयोग या बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा राज्यभर में निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं जांच की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- आज मैथन संजय चौक, बालाजी धाम मंदिर के पास जनता सेवा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी रंजीत महतो ने कहा कि इस कार्यालय को खोलने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छोटी-बड़ी जनसमस्याओं का समाधान कराने में हर संभव सहयोग करना है। इस कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को जल सेवा, एम्बुलेंस सेवा, ब्लड डोनर की सहायता, पेंशन संबंधी सुविधा, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य आवश्यक जनसेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग किया जाएगा। यह कार्यालय किसी एक पार्टी या राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं है। यहां सभी वर्ग, सभी समाज, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत है। सभी लोग यहां बैठकर क्षेत्र और समाज के हित में विचार-विमर्श कर सकते हैं। यह कार्यालय किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा के लिए समर्पित है। रंजीत महतो समाजसेवी | जनता की सेवा में सदैव तत्पर5
- गोविंदपुर के फकीरडीह मोड़ के पास विगत दिन सोमवार की शाम 5 बजे जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड की बदहाली, ऊंची नाली और संकीर्ण सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दस दिनों के भीतर जीटी रोड पर यह तीसरी जानलेवा दुर्घटना बताई जा रही है। मृतक की पहचान आसनबनी-2 ग्राम पंचायत के तिलाबनी गांव निवासी विदेशी मल्लिक के बड़े पुत्र दीपक मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को दीपक अपने तीन वर्षीय बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ससुराल सिंदरी जा रहे थे। इसी दौरान फकीरडीह मोड़ के पास टर्न लेने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका मासूम पुत्र बाल-बाल बच गया।1
- दूसरे दिन जामताड़ा गांधी मैदान में दिखा आस्था और उत्साह का संगम। गणेश महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समिति व पुलिस रही मुस्तैद।1
- राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर समाहरणालय में परिचर्चा, हिंदी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प जामताड़ा। राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने की। परिचर्चा को संबोधित करते हुए डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय पहचान भी है। हिंदी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाली भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्धन को बढ़ावा देना सभी का नैतिक दायित्व है। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रचार और प्रसार को बढ़ाने तथा इसके संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार भी रखे। गौरतलब है कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष समेत अन्य पदाधिकारी और समाहरणालय संवर्ग के कर्मी मौजूद रहे।2
- Slug:- इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने मोतिहारी से आरोपी को दबोचा नेपाल बॉर्डर के समीप से हुई गिरफ्तारी.............. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी भेजा गया जेल................ Anchor:- धनबाद के धनसार थाना पुलिस ने युवती को अश्लील और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती करने और उसके निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नेपाल बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार किया। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर मोतिहारी के रहने वाले युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिया। आरोप है कि बाद में वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। शिकायत मिलने के बाद धनसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया और धनबाद लेकर आई। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। Byte:- मनोहर करमाली — थाना प्रभारी, धनसार थाना।2
- “वासेपुर में बंटी खान का बयान वायरल, पिटाई के बाद कहा- ‘भाई आतंकवादी है, कर दो एनकाउंटर’” “बंटी खान का चौंकाने वाला बयान वायरल, प्रिंस खान को लेकर कही बड़ी बात!”1
- मिर्जाटांड में बच्चा चोरी के संदेह में महिला पकड़ी गई, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा ढाई वर्षीय बच्चे को ले जाने का आरोप, चंद्रपुरा पुलिस कर रही मामले की जांच; घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मिर्जाटांड गांव में मंगलवार को बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक ढाई वर्षीय बच्चे को एक महिला द्वारा अपने साथ ले जाने का प्रयास किए जाने का आरोप है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने महिला को बच्चे के साथ जाते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की और तत्काल इसकी सूचना चंद्रपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। इस पूरे मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पंचायत समिति सदस्य ने दी घटना की जानकारी तेलो पश्चिमी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र महतो ने बताया कि एक महिला गांव के ही ढाई वर्षीय बच्चे को पकड़कर ले जा रही थी। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उसे पकड़ा गया और पूछताछ की गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। घटना की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बच्चा चोरी के संदेह से जुड़ी इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला पर लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- निरसा प्रखंड परिसर में अव्यवस्था से आम जनता परेशान पार्किंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का अभाव, शौचालय भी उपयोग लायक नहीं; SIR प्रक्रिया पंचायत स्तर पर कराने की मांग निरसा। निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण गांव-देहात से आने वाले आम लोगों, विशेषकर महिला, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर के बाहर समुचित पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहनों को लेकर भी अव्यवस्था बनी रहती है। वहीं, प्रखंड परिसर के बाहर दो शौचालय निर्मित होने के बावजूद दोनों का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। एक शौचालय में अक्सर ताला लगा रहता है, जबकि दूसरे में गंदगी की स्थिति होने के कारण वह भी आम लोगों के उपयोग के लायक नहीं है। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को काफी परेशानी होती है। विधायक प्रतिनिधि, निरसा विधानसभा क्षेत्र मनु सिंह ने कहा कि इस समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से बार-बार अनुरोध किया गया है, लेकिन अब तक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकारी परिसर में आने वाली जनता के लिए पेयजल, बैठने और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन दिनों SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार एवं संबंधित कार्य चल रहे हैं। इस वजह से बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं। पहले से मौजूद अव्यवस्थाओं के बीच SIR की प्रक्रिया लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है। मनु सिंह ने कहा कि SIR से संबंधित कार्य संबंधित BLO के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर कराया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को छोटे-छोटे सुधार कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से दोनों शौचालयों को तत्काल साफ-सफाई कराकर उपयोग योग्य बनाने, बंद शौचालय को नियमित रूप से खोलने, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पार्किंग की समस्या का समाधान करने की मांग की। साथ ही वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। मनु सिंह ने कहा कि जनता को सरकारी कार्यालय में सुविधा और सम्मान के साथ अपना काम कराने का अधिकार है। केवल भवन बना देना पर्याप्त नहीं, बल्कि वहां उपलब्ध सुविधाओं का नियमित संचालन और रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए विधायक प्रतिनिधि निरसा प्रखंड6