logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला किया तो दिल्ली, मुंबई पर गिराएंगे बम: पाक राजनयिक अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने अमेरिकी हमले के जवाब में भारत पर बम गिराने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने के लिए हमला करता है तो हम भारत में जहां चाहें, वहां हमला करेंगे। उन्होंने यह धमकी एक टीवी डिबेट के दौरान दी है। मध्य पूर्व संकट के बीच पाकिस्तान के पूर्व वरिष्ठ राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत पर हमले की धमकी दी है। अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं। उन्होंने एक टेलीविजन डिबेट में अमेरिका के हमले के जवाब में भारत पर हमले की गीदड़भभकी दी। उन्होंने कहा कि अगर सबसे बुरे हालात में अमेरिका हमला करता है, तो पाकिस्तान के पास भारत पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। भले ही भारत इस युद्ध की पार्टी न हो। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है।

2 hrs ago
user_Nikhil Vyas Official
Nikhil Vyas Official
Rudauli, Ayodhya•
2 hrs ago

अमेरिका ने पाकिस्तान पर हमला किया तो दिल्ली, मुंबई पर गिराएंगे बम: पाक राजनयिक अब्दुल बासित की गीदड़भभकी पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने अमेरिकी हमले के जवाब में भारत पर बम गिराने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने के लिए हमला करता है तो हम भारत में जहां चाहें, वहां हमला करेंगे। उन्होंने यह धमकी एक टीवी डिबेट के दौरान दी है। मध्य पूर्व संकट के बीच पाकिस्तान के पूर्व वरिष्ठ राजनयिक अब्दुल बासित ने भारत पर हमले की धमकी दी है। अब्दुल बासित भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं। उन्होंने एक टेलीविजन डिबेट में अमेरिका के हमले के जवाब में भारत पर हमले की गीदड़भभकी दी। उन्होंने कहा कि अगर सबसे बुरे हालात में अमेरिका हमला करता है, तो पाकिस्तान के पास भारत पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। भले ही भारत इस युद्ध की पार्टी न हो। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सार्वजनिक सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले युवक पर क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज बताते चलें कि बाराबंकी जनपद के थाना में कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत भिम्मूसिपाह में गाटा स0 494/0.484 हेक्टर भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है तो वही क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा तहरीर में अवगत कराया गया कि बंजर भूमि पर ब्रह्मा दिन पुत्र रामगुलाम द्वारा टीन रखने का प्रयास किया जा रहा था जिसे दिनांक 16 /3/2026 को क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर जाकर भूमि चिन्हित किया गया और भूमि पर टीन आदि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने से मना किया गया तो वही लेखपाल द्वारा तहरीर में बताया गया कि मना करने के बावजूद ब्रह्मदिन पुत्र रामगुलाम द्वारा दिनांक 18/ 3 /2026 की रात्रि में टीन सेट रखकर सरकारी भूमि को क्षति पहुंचाई गई है तो वही कोतवाली बदोसराय पुलिस ने क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज किया है
    1
    सार्वजनिक सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले युवक पर क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज 
बताते चलें कि बाराबंकी जनपद के थाना में कोतवाली बदोसराय क्षेत्र अंतर्गत भिम्मूसिपाह में गाटा स0 494/0.484 हेक्टर भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है 
तो वही क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा तहरीर में अवगत कराया गया कि बंजर भूमि पर ब्रह्मा दिन पुत्र रामगुलाम द्वारा टीन रखने का प्रयास किया जा रहा था
जिसे दिनांक 16 /3/2026 को क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर जाकर भूमि चिन्हित किया गया और भूमि पर टीन आदि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने से मना किया गया
तो वही लेखपाल द्वारा तहरीर में बताया गया कि मना करने के बावजूद ब्रह्मदिन पुत्र रामगुलाम द्वारा दिनांक 18/ 3 /2026 की रात्रि में टीन सेट रखकर सरकारी भूमि को क्षति पहुंचाई गई है 
तो वही कोतवाली बदोसराय पुलिस ने क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज किया है
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संकल्प से सिद्धि तक सुरेश यादव का कमाल, सरयू तट पर गूंजी रामकथा, आस्था का उमड़ा जनसैलाब
    1
    संकल्प से सिद्धि तक सुरेश यादव का कमाल, सरयू तट पर गूंजी रामकथा, आस्था का उमड़ा जनसैलाब
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या में वंदे मातरम चौक की मांग तेज, 23 मार्च को जिलाधिकारी घेराव, उमेश सिंह के आह्वान पर जुटेंगे कार्यकर्ता
    1
    अयोध्या में वंदे मातरम चौक की मांग तेज, 23 मार्च को जिलाधिकारी घेराव, उमेश सिंह के आह्वान पर जुटेंगे कार्यकर्ता
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    8 hrs ago
  • Post by A news 88
    1
    Post by A news 88
    user_A news 88
    A news 88
    TV News Anchor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • motivational story
    1
    motivational story
    user_Shukla Ji
    Shukla Ji
    Waiter/Waitress गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जर्मनी के नन्हे भक्त अंजनेय कहते हैं दर्शन करके बहुत अच्छा लगा  अयोध्या धाम  श्री राम मंदिर दर्शन के लिए जर्मनी के नन्हे भक्त अंजनेय कहते हैं, - "श्री राम मंदिर का दर्शन बहुत अच्छा लगा यह सुखद अनुभव है भारत में बहुत गर्मी है, लेकिन मैं गर्मी बर्दाश्त कर सकता हूं। मंदिर वास्तव में बहुत अच्छा है। भगवान राम की मूर्ति को देखना वास्तव में एक अच्छा अनुभव था।
    1
    जर्मनी के नन्हे भक्त अंजनेय कहते हैं दर्शन करके बहुत अच्छा लगा 
अयोध्या धाम 
श्री राम मंदिर दर्शन के लिए जर्मनी के नन्हे भक्त अंजनेय कहते हैं, - "श्री राम मंदिर का दर्शन बहुत अच्छा लगा यह सुखद अनुभव है
भारत में बहुत गर्मी है, लेकिन मैं गर्मी बर्दाश्त कर सकता हूं। मंदिर वास्तव में बहुत अच्छा है। भगवान राम की मूर्ति को देखना वास्तव में एक अच्छा अनुभव था।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सोनपा में रामकथा का महाकुंभ, पं. सुखेन त्रिपाठी के प्रवचन से भावविभोर श्रद्धालु, माँ कामाख्या मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
    1
    सोनपा में रामकथा का महाकुंभ, पं. सुखेन त्रिपाठी के प्रवचन से भावविभोर श्रद्धालु, माँ कामाख्या मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रतिभा खोज परीक्षा पुरस्कार वितरण व वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत पूरे मुसद्दी स्थित श्री अमेरिका प्रसाद वर्मा मेमोरियल चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक उत्सव व प्रतिभा खोज प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री छोटे बाबा जी महाराज पीठाधीश्वर सोनबरसा धाम, महेंद्र कुमार वर्मा आईपीएस, श्रीमती कमलेश निरंजन मुख्य ट्रस्टी पटेल संस्थान गोंडा व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर मंसाराम वर्मा विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग एलबीएस कॉलेज गोंडा एवं प्रोफेसर डॉक्टर अवधेश वर्मा भूगोल विभाग एलबीएस कॉलेज गोंडा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई इसी के साथ-साथ स्वागत गीत लोकगीत कवि सम्मेलन हास्य परिहास नाटक एवं देश गीत सहित अन्य कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए इन कार्यक्रमों को देख कर उपस्थित लोगों अभिभूत हो गए इसी के साथ-साथ श्री अमेरिका प्रसाद वर्मा इंस्टीट्यूट कंप्यूटर सेंटर का भी उद्घाटन किया गया इस बारे में विशेष जानकारी देते हुए संरक्षक श्री अंबिका प्रसाद वर्मा मेमोरियल ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रामू वर्मा ने बताया प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई गई थी जिसमें 585 बच्चों का पंजीकरण हुआ था 547 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे तीन ग्रुपों में परीक्षा प्राइमरी जूनियर और सीनियर वर्गों में कराई गई थी जिसका आज पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसमें प्राइमरी वर्ग प्रथम अभिजीत सोनकर द्वितीय साक्षी भारती व तृतीय दिव्यांशी शुक्ला, जूनियर वर्ग प्रथम कमलकांत वर्मा, द्वितीय लक्ष्य शुक्ला और तृतीय अमर पटेल वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम गौरव कुमार द्वितीय दिनेश यादव और तृतीय अर्चना सोनी रहे। संस्थान के द्वारा प्रथम पुरस्कार साइकिल, छत का पंखा व तृतीय पुरस्कार टेबल कुर्सी सहित मेडल व प्रमाण पत्र देकर इन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया इसी के साथ-साथ 94 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैग मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राम उजागर वर्मा, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार, अरविंद वर्मा , पवन कुमार द्विवेदी पत्रकार सहित कई स्कूलों के प्रबंधक प्रधानाचार्य अभिभावक उपस्थित रहे सभी लोगों का प्रबंधक राजमनि वर्मा ने स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन संतराम वर्मा ने किया।
    3
    प्रतिभा खोज परीक्षा पुरस्कार वितरण व वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन                                              इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत पूरे मुसद्दी स्थित श्री अमेरिका प्रसाद वर्मा मेमोरियल चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक उत्सव व प्रतिभा खोज प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री छोटे बाबा जी महाराज पीठाधीश्वर सोनबरसा धाम, महेंद्र कुमार वर्मा आईपीएस, श्रीमती कमलेश निरंजन मुख्य ट्रस्टी पटेल संस्थान गोंडा व विशिष्ट अतिथि  के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर मंसाराम वर्मा विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग एलबीएस कॉलेज गोंडा एवं प्रोफेसर डॉक्टर अवधेश वर्मा भूगोल विभाग एलबीएस कॉलेज गोंडा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई इसी के साथ-साथ स्वागत गीत लोकगीत कवि सम्मेलन हास्य परिहास नाटक एवं देश गीत सहित अन्य  कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए इन कार्यक्रमों को देख कर उपस्थित लोगों अभिभूत हो गए इसी के साथ-साथ श्री अमेरिका प्रसाद वर्मा इंस्टीट्यूट कंप्यूटर सेंटर का भी उद्घाटन किया गया इस बारे में विशेष जानकारी देते हुए संरक्षक श्री अंबिका प्रसाद वर्मा मेमोरियल ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रामू वर्मा ने बताया प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई गई थी जिसमें 585 बच्चों का पंजीकरण हुआ था 547 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे तीन ग्रुपों में परीक्षा  प्राइमरी जूनियर और सीनियर वर्गों में कराई गई थी जिसका आज पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसमें प्राइमरी वर्ग प्रथम  अभिजीत सोनकर द्वितीय साक्षी भारती व तृतीय दिव्यांशी शुक्ला, जूनियर वर्ग प्रथम  कमलकांत वर्मा, द्वितीय लक्ष्य शुक्ला और तृतीय अमर पटेल वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम  गौरव कुमार द्वितीय  दिनेश यादव और तृतीय अर्चना सोनी रहे। संस्थान के द्वारा प्रथम पुरस्कार साइकिल, छत का पंखा व तृतीय पुरस्कार टेबल कुर्सी सहित मेडल व प्रमाण पत्र देकर इन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया इसी के साथ-साथ 94 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैग मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राम उजागर वर्मा, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार, अरविंद वर्मा , पवन कुमार द्विवेदी पत्रकार सहित कई स्कूलों के प्रबंधक प्रधानाचार्य अभिभावक उपस्थित रहे सभी लोगों का प्रबंधक राजमनि वर्मा ने स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन संतराम वर्मा ने किया।
    user_Fastnewsindia Gonda चैनल में काम करता हूं
    Fastnewsindia Gonda चैनल में काम करता हूं
    पत्रकार गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • थाना तारून, अयोध्या मिशन शक्ति- पदयात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न आज दिनांक 22.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या ( डा0 गौरव ग्रोवर), अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (बलवन्त चौधरी) के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम व क्षेत्राधिकारी बीकापुर (पियूष) के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे मिशन शक्ति फेज 05 द्वितीय चरण के तहत आरोही संस्थान की किशोरियों द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत थीम - सशक्त किशोरी, सशक्त समाज की ओर एक कदम थीम पर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में लगभग 500 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बलवंत (पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अयोध्या), पीयूष पाल (क्षेत्राधिकारी, बीकापुर), प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुशीला जी (ब्लाक तारुन) एवं डॉ. अंशुमान गुप्ता (सीएचसी अधीक्षक, तारुन) द्वारा हरी झंडी दिखाकर नन्सा बाजार से किया गया, नन्सा बाजार से करीब 07 किमी0 की पदयात्रा के दौरान रास्ते में ग्राम सहसीपुर में नूर मोहम्मद जी द्वारा किशोरियों के लिए जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया गया, थाना तारून परिसर में उक्त पदयात्रा का समापन हुआ । थाने के प्रवेश द्वार पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय तथा प्रभारी निरीक्षक तारुन के नेतृत्व में थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रा में शामिल किशोरियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । थाना तारून पर विशिष्ठ अतिथि व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोही संस्थान व थाना तारून की मिशन शक्ति टीम के सहकर्मीयों एवं बालिकाओं द्वारा भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आयोजित कार्यक्रम में शालिनी द्वारा स्वागत गीत एवं एकता द्वारा मिशन शक्ति पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया गया साथ ही एक सशक्त नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें आरोही संस्थान की कोर पीयर लीडर फेलोज पिंकी, मौसम, शालिनी, सोनाली, अंशिका एवं अन्य किशोरियों ने भाग लिया । इसके अतिरिक्त किशोरियों द्वारा करियर गोल पर रोल प्ले प्रस्तुत किया गया तथा लक्ष्मी द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बीकापुर एवं प्रभारी निरीश्रक श्री देवेन्द्र पाण्डेय थाना तारून, अयोध्या द्वारा अपनी सहभागिता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया एवं मौजूद बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानून और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 181, 108, 1098, 112,1930) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं क्षेत्रीय महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम में पानी संस्थान के विक्रम सिंह, युवा खुशहाली कार्यक्रम के साथी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, अभिभावक एवं आरोही संस्थान के कोर एवं एसोसिएट पीयर लीडर फेलोज भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं किशोरियों को मुख्य अतिथि श्री बलवंत जी द्वारा लक्ष्मी, प्रेमलता, अनुष्का, शालू, अनन्या, मीनाक्षी एकता जिन्होंने समाज में खेल की दिशा में राष्ट्रीय स्तर, लोक नृत्य की दिशा राज्य स्तर पर तथा सामाजिक क्षेत्र में किशोरियों और महिलाओं को अधिकारों के बारे में जागरूक किया उनको सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इन किशोरियों को संगठित कर सशक्त बनाने एवं संस्था के विकास में पानी संस्थान का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। मिशन शक्ति टीम 1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय थाना तारून, अयोध्या 2. निरीक्षक अपराध शशिकान्त यादव थाना तारून, अयोध्या 3. म0उ0नि0 सुश्री ज्योति यादव थाना तारून, अयोध्या (प्रभारी मिशन शक्ति टीम) 4. म0उ0नि0 सुश्री ऐश्वर्या श्रीवास्तव थाना तारून, अयोध्या 5. उ0नि0 रवि कुमार शर्मा थाना तारून, अयोध्या 6. उ0नि0 रितेश सिंह थाना तारून, अयोध्या 7. म0हे0का0 रीना यादव थाना तारून, अयोध्या 8. म0का0 मीना चौधरी थाना तारून, अयोध्या 9. का0 गम्भीर सिंह थाना तारून, अयोध्या
    6
    थाना तारून, अयोध्या
मिशन शक्ति- पदयात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज दिनांक 22.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद अयोध्या ( डा0 गौरव ग्रोवर), अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  (बलवन्त चौधरी) के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम व क्षेत्राधिकारी बीकापुर (पियूष) के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे मिशन शक्ति फेज 05 द्वितीय चरण के तहत आरोही संस्थान की किशोरियों द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत थीम - सशक्त किशोरी, सशक्त समाज की ओर एक कदम थीम पर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में लगभग 500 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बलवंत (पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अयोध्या), पीयूष पाल (क्षेत्राधिकारी, बीकापुर), प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुशीला जी (ब्लाक तारुन) एवं डॉ. अंशुमान गुप्ता (सीएचसी अधीक्षक, तारुन) द्वारा हरी झंडी दिखाकर नन्सा बाजार से किया गया, नन्सा बाजार से करीब 07 किमी0 की पदयात्रा के दौरान रास्ते में ग्राम सहसीपुर में नूर मोहम्मद जी द्वारा किशोरियों के लिए जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया गया, थाना तारून परिसर में उक्त पदयात्रा का समापन हुआ । थाने के प्रवेश द्वार पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय तथा प्रभारी निरीक्षक तारुन के नेतृत्व में थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रा में शामिल किशोरियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
थाना तारून पर विशिष्ठ अतिथि व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोही संस्थान व थाना तारून की मिशन शक्ति टीम के सहकर्मीयों एवं बालिकाओं द्वारा भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आयोजित कार्यक्रम में शालिनी द्वारा स्वागत गीत एवं एकता द्वारा मिशन शक्ति पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया गया साथ ही एक सशक्त नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें आरोही संस्थान की कोर पीयर लीडर फेलोज पिंकी, मौसम, शालिनी, सोनाली, अंशिका एवं अन्य किशोरियों ने भाग लिया । इसके अतिरिक्त किशोरियों द्वारा करियर गोल पर रोल प्ले प्रस्तुत किया गया तथा लक्ष्मी द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बीकापुर  एवं प्रभारी निरीश्रक श्री देवेन्द्र पाण्डेय थाना तारून, अयोध्या द्वारा अपनी सहभागिता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया एवं मौजूद बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानून और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 181, 108, 1098, 112,1930) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं क्षेत्रीय महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम में पानी संस्थान के विक्रम सिंह, युवा खुशहाली कार्यक्रम के साथी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, अभिभावक एवं आरोही संस्थान के कोर एवं एसोसिएट पीयर लीडर फेलोज भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं किशोरियों को मुख्य अतिथि श्री बलवंत जी द्वारा लक्ष्मी, प्रेमलता, अनुष्का, शालू, अनन्या, मीनाक्षी एकता जिन्होंने समाज में खेल की दिशा में राष्ट्रीय स्तर, लोक नृत्य की दिशा राज्य स्तर पर तथा सामाजिक क्षेत्र में किशोरियों और महिलाओं को अधिकारों के बारे में जागरूक किया उनको सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इन किशोरियों को संगठित कर सशक्त बनाने एवं संस्था के विकास में पानी संस्थान का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
मिशन शक्ति टीम 
1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय थाना तारून, अयोध्या 
2. निरीक्षक अपराध शशिकान्त यादव थाना तारून, अयोध्या
3. म0उ0नि0 सुश्री ज्योति यादव थाना तारून, अयोध्या (प्रभारी मिशन शक्ति टीम)
4. म0उ0नि0 सुश्री ऐश्वर्या श्रीवास्तव थाना तारून, अयोध्या
5. उ0नि0 रवि कुमार शर्मा थाना तारून, अयोध्या
6. उ0नि0  रितेश सिंह थाना तारून, अयोध्या
7. म0हे0का0 रीना यादव थाना तारून, अयोध्या
8. म0का0 मीना चौधरी थाना तारून, अयोध्या
9. का0 गम्भीर सिंह थाना तारून, अयोध्या
    user_प्रहरी न्यूज दर्पण
    प्रहरी न्यूज दर्पण
    Building society फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.