logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर लगे भारी जाम से परेशान हो रहे राहगीर डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर लगे भारी जाम से परेशान हो रहे राहगीर स्कूली छात्र,कामकाजीलोग और एंबुलेंस तक को समस्याओं से होना पडता है दो चार जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर अव्यवस्थित यातायात,सड़क किनारे खड़े वाहन और बढ़ती भीड़ जाम की मुख्य वजह हैं। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों तक की लंबी लाइनें लगने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे,मरीज और कामकाजी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है,लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यदि समय रहते पुलिस और प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए और अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।

9 hrs ago
user_INDIA TIMES NEWS AGENCY SDR Riyaj khan journalist
INDIA TIMES NEWS AGENCY SDR Riyaj khan journalist
इटवा, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर लगे भारी जाम से परेशान हो रहे राहगीर डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर लगे भारी जाम से परेशान हो रहे राहगीर स्कूली छात्र,कामकाजीलोग और एंबुलेंस तक को समस्याओं से होना पडता है दो चार जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर अव्यवस्थित यातायात,सड़क किनारे खड़े वाहन और बढ़ती भीड़ जाम की मुख्य वजह हैं। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों तक की लंबी लाइनें लगने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे,मरीज और कामकाजी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है,लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यदि समय रहते पुलिस और प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए और अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Umesh Kumar
    1
    Post by Umesh Kumar
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • तुलसीपुर (बलरामपुर): प्रसिद्ध देवीपाटन मेला आज 20 अप्रैल 2026 को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। यह मेला 18 मार्च 2026 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें एक माह से अधिक समय तक श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती रही। मेले के दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत माहौल बना रहा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, दुकानें और खान-पान के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, सफाई और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे मेले के दौरान शांति और सुव्यवस्था बनी रही। स्थानीय व्यापारियों को भी मेले से अच्छा लाभ मिला। समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लेकर मेले को विदाई दी। इस वर्ष का देवीपाटन मेला श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    2
    तुलसीपुर (बलरामपुर):
प्रसिद्ध देवीपाटन मेला आज 20 अप्रैल 2026 को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। यह मेला 18 मार्च 2026 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें एक माह से अधिक समय तक श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती रही।
मेले के दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में धार्मिक आस्था का अद्भुत माहौल बना रहा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, दुकानें और खान-पान के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा, सफाई और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरे मेले के दौरान शांति और सुव्यवस्था बनी रही। स्थानीय व्यापारियों को भी मेले से अच्छा लाभ मिला।
समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लेकर मेले को विदाई दी। इस वर्ष का देवीपाटन मेला श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_सौरभ कौशल
    सौरभ कौशल
    Local News Reporter तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जनपद में हीट वेव का खतरा, तापमान 47°C तक जाने की चेतावनी, भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी, लू का प्रकोप बढ़ा, दोपहर में घर से निकलने से बचें—प्रशासन, 45-47°C तक पहुंचेगा पारा, लोगों से सतर्क रहने की अपील,गर्म हवाओं का कहर, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह, हीट वेव अलर्ट जारी, पानी ज्यादा पीने और धूप से बचने की अपील
    1
    जनपद में हीट वेव का खतरा, तापमान 47°C तक जाने की चेतावनी, भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी,  लू का प्रकोप बढ़ा, दोपहर में घर से निकलने से बचें—प्रशासन, 45-47°C तक पहुंचेगा पारा, लोगों से सतर्क रहने की अपील,गर्म हवाओं का कहर, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह, हीट वेव अलर्ट जारी, पानी ज्यादा पीने और धूप से बचने की अपील
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटियाथोक ब्लाक के मोहनपुर असधा गांव में पानी की तलाश में आये हिरन को कुत्तो ने किया घायल, बबलू दुबे के घर के पास लोगो ने उसे बचाया, वन विभाग को हुई सूचना #gonda #HindiNews #balrampurnews
    1
    इटियाथोक ब्लाक के मोहनपुर असधा गांव में पानी की तलाश में आये हिरन को कुत्तो ने किया घायल, बबलू दुबे के घर के पास लोगो ने उसे बचाया, वन विभाग को हुई सूचना
#gonda #HindiNews  #balrampurnews
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती (कलवारी)। भीषण गर्मी और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कलवारी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर इन दिनों उपभोक्ताओं के सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है। आरोप है कि पंप पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। "तेल नहीं है" का बहाना बनाकर राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों इंतजार कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मनमानी की हद: घंटों इंतजार, फिर भी खाली हाथ स्थानीय लोगों और पंप पर आए ग्राहकों का सीधा आरोप है कि पंप संचालक और कर्मचारी अपनी मर्जी से सप्लाई को नियंत्रित कर रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि जब वे तेल लेने पहुंचते हैं, तो कर्मचारी टालमटोल वाला रवैया अपनाते हैं। कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का सवाल: "अगर टैंक में तेल मौजूद है, तो उसे मशीनों तक क्यों नहीं पहुँचाया जा रहा? क्या प्रशासन की नाक के नीचे तेल की किल्लत का कृत्रिम संकट खड़ा किया जा रहा है?" सप्लाई में 'बाधा' या कोई बड़ी साजिश? हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहाँ जिला प्रशासन निर्बाध आपूर्ति के दावे करता है, वहीं कलवारी का यह पंप अपनी अलग ही रफ़्तार से चल रहा है। लोगों का मानना है कि स्टॉक होने के बावजूद सप्लाई रोकना किसी बड़ी लापरवाही या 'ब्लैक मार्केटिंग' की मंशा की ओर इशारा करता है। इस स्थिति से सबसे ज्यादा परेशान वो राहगीर हैं जिन्हें लंबी दूरी तय करनी है और रास्ते में ईंधन खत्म होने के डर से वे इस चिलचिलाती धूप में घंटों रुकने को मजबूर हैं। कार्रवाई की मांग नाराज ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि: पंप के स्टॉक रजिस्टर और मशीन रीडिंग की तत्काल जांच की जाए। उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले कर्मचारियों और संचालक पर कठोर कार्रवाई हो। क्षेत्र में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किया जाए। ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती।
    1
    अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती (कलवारी)। भीषण गर्मी और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कलवारी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर इन दिनों उपभोक्ताओं के सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है। आरोप है कि पंप पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। "तेल नहीं है" का बहाना बनाकर राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों इंतजार कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मनमानी की हद: घंटों इंतजार, फिर भी खाली हाथ
स्थानीय लोगों और पंप पर आए ग्राहकों का सीधा आरोप है कि पंप संचालक और कर्मचारी अपनी मर्जी से सप्लाई को नियंत्रित कर रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि जब वे तेल लेने पहुंचते हैं, तो कर्मचारी टालमटोल वाला रवैया अपनाते हैं। कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का सवाल: "अगर टैंक में तेल मौजूद है, तो उसे मशीनों तक क्यों नहीं पहुँचाया जा रहा? क्या प्रशासन की नाक के नीचे तेल की किल्लत का कृत्रिम संकट खड़ा किया जा रहा है?"
सप्लाई में 'बाधा' या कोई बड़ी साजिश?
हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहाँ जिला प्रशासन निर्बाध आपूर्ति के दावे करता है, वहीं कलवारी का यह पंप अपनी अलग ही रफ़्तार से चल रहा है। लोगों का मानना है कि स्टॉक होने के बावजूद सप्लाई रोकना किसी बड़ी लापरवाही या 'ब्लैक मार्केटिंग' की मंशा की ओर इशारा करता है। इस स्थिति से सबसे ज्यादा परेशान वो राहगीर हैं जिन्हें लंबी दूरी तय करनी है और रास्ते में ईंधन खत्म होने के डर से वे इस चिलचिलाती धूप में घंटों रुकने को मजबूर हैं।
कार्रवाई की मांग
नाराज ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि:
पंप के स्टॉक रजिस्टर और मशीन रीडिंग की तत्काल जांच की जाए।
उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले कर्मचारियों और संचालक पर कठोर कार्रवाई हो।
क्षेत्र में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किया जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आज दिनांक 20.04.2026 को दिन में 10:30 बजे थाना घुघली क्षेत्र में यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम चौमुखा नौका टोला निवासी दो भाइयों के मध्य मामूली घरेलू विवाद हुआ। जिसमें बड़े भाई द्वारा छोटे भाई पर कैंची से वार किया गया जिससे वह घायल हो गया छोटे भाई को तत्काल पुलिस द्वारा CHC घुघली ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मारने वाला तथा मृतक दोनों सगे भाई हैं तथा नाबालिक हैं प्रकरण में अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई प्रचलित है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। उक्त प्रकरण में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी बाइट 👇
    1
    आज दिनांक 20.04.2026 को दिन में 10:30 बजे थाना घुघली क्षेत्र में यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम चौमुखा नौका टोला निवासी दो भाइयों के मध्य मामूली घरेलू विवाद हुआ। जिसमें बड़े भाई द्वारा छोटे भाई पर कैंची से वार किया गया जिससे वह घायल हो गया छोटे भाई को तत्काल पुलिस द्वारा CHC घुघली ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मारने वाला तथा मृतक दोनों सगे भाई हैं तथा नाबालिक हैं प्रकरण में अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई प्रचलित है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। उक्त प्रकरण में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी बाइट 👇
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम कुसम्ही मे दो पक्षो मे मारपीट का मामला सामने आया सुनीता शर्मा पीड़िता के मुताबिक मेरे सास ससुर को दबंग द्वारा मारा पीटा गया जिनके इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया लें जाया गया है! सुनीता द्वारा 112 पर सूचना दीं मौके पर पहुंची पुलिस हाथ ऊपर कर लौट आई किसी से कोई पूछ ताछ नही की और पुलिस वापस चली गयी! जमीन की बात करें एक तो बंजर जमीन पर कब्जा किया है दूसरे का बैनामा है विवाद की वजह बैनामा दार द्वारा पी डब्लू डी सड़क से सटे पट्टी जोड़ाई की जा रही थी जिसके कारण मारपीट हो गया जिससे बनामा धारक के पक्ष मे तीन को चोटे आई वही दूसरे को पुलिस अपने साथ लेकर गयी और एक पक्ष की सूनी तक नही गयी!
    1
    थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम कुसम्ही मे दो पक्षो मे मारपीट का मामला सामने आया सुनीता शर्मा पीड़िता के मुताबिक मेरे सास ससुर को दबंग द्वारा मारा पीटा गया जिनके इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया लें जाया गया है!
सुनीता द्वारा 112 पर सूचना दीं मौके पर पहुंची पुलिस हाथ ऊपर कर लौट आई किसी से कोई पूछ ताछ नही की और पुलिस वापस चली गयी!
जमीन की बात करें एक तो बंजर जमीन पर कब्जा किया है दूसरे का बैनामा है विवाद की वजह बैनामा दार द्वारा पी डब्लू डी सड़क से सटे पट्टी जोड़ाई की जा रही थी जिसके कारण मारपीट हो गया जिससे बनामा धारक के पक्ष मे तीन को चोटे आई  वही दूसरे को पुलिस अपने साथ लेकर गयी और एक पक्ष की सूनी तक नही गयी!
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पूर्व विधायक जगराम पासवान का सीधा वादा 2027 में जीत दिलाइए बलरामपुर में स्टेडियम बनकर रहेगा,
    1
    पूर्व विधायक जगराम पासवान का सीधा वादा 2027 में जीत दिलाइए बलरामपुर में स्टेडियम बनकर रहेगा,
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Janta ki awaz 647
    1
    Post by Janta ki awaz 647
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.