शहीद नायक पंकज पाल की प्रतिमा का भव्य अनावरण, तिरंगा यात्रा में गूंजे ‘अमर रहें’ के नारे प्रतापगढ़ जनपद के ग्राम सभा ईशीपुर में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को शहीद नायक पंकज पाल की मूर्ति का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शुकुलपुर से बाइक द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा से हुई। देशभक्ति गीतों और “शहीद पंकज पाल अमर रहें” के नारों के साथ तिरंगा यात्रा शहीद स्थल पहुंची। शहीद पंकज पाल के परिवारजनों की मौजूदगी में फीता काटकर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया और उपस्थित लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद को नमन किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा के नेतृत्व में शहीद पंकज पाल की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया गया। सांसद प्रतिनिधि ने सांसद निधि से शहीद स्थल पर बाउंड्री वॉल, इंडिया मार्का हैंडपंप और सोलर लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह, प्रधान संजय पाल, प्रधान उमेश चन्द्र पाल, प्रधान अमित पाल, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, प्रभाकर पाल, पप्पू पाल एडवोकेट, केके पाल एडवोकेट, डॉ. विकास पाल, उमाशंकर पाल, चंचल पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रामबहादुर पटेल, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश यादव, युवजन सभा अध्यक्ष संजीव पटेल, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल, शिवकुमार सोनी, मुकेश पाल, उत्तम सिंह यादव, सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में नेतागण एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीद नायक पंकज पाल के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

- अमेठी में गूंजा "भारत माता की जय", व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा हजारों हाथों में लहराया तिरंगा अमेठी में गूंजा "भारत माता की जय", व्यापार मंडल के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा हजारों हाथों में लहराया तिरंगा अमेठी। स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक साथ हजारों हाथों में तिरंगा लहराया गया और "भारत माता की जय", "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए। 15 अगस्त के पहले अमेठी में तिरंगे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे अमेठी कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे। हाथों में तिरंगा और मुंह पर "भारत माता की जय" के नारे देशभक्ति का माहौल बना रहे थे।यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी और जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय व्यापारी और युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू भी यात्रा में मौजूद रहे।आयोजक महेश सोनी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हम तिरंगे के लिए अपने सर को भी कटा सकते हैं। इस यात्रा के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। गौरीगंज बाईपास से यातायात रूट को डायवर्ट किया गया था ताकि तिरंगा यात्रा असुविधा न हो।तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अमेठी में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, पवन वैश्य, राज वैश्य, कृष्णा मोदनवाल, विकास गुप्ता, आयुष अग्रवाल, अनिल शुक्ला, राकेश लोहिया, प्रदीप जयसवाल, सतीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी, नीरज रावत, मोहम्मद कलाम, रामजी अग्रहरि एवं सुरेश मौर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।4
- प्रतापगढ़: मकान हादसे में 6 की मौत पर कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सवाल, बोले - सिस्टम हादसे का इंतजार कर रहा था?`1
- थाना कुंडा क्षेत्र के श्रद्धालु हॉस्पिटल एवं हार्ट केयर सेंटर में हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकार कुंडा ने क्या कहा थाना कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालु हॉस्पिटल एवं हार्ट केयर सेंटर में इलाज के दौरान 01 व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बंध -क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस की बाइट1
- अमेठी में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, व्यापारियों-बच्चों और महिलाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा राष्ट्र पर्व स्वतंत्रता दिवस से पूर्व अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अमेठी मंडल में उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी की अगुवाई में बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में व्यापारी, भाजपा पदाधिकारी, स्कूली बच्चे, महिलाएं और संस्कृत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा से पहले सेवानिवृत्त भारतीय सेना के जवानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में हुआ। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ समेत बड़ी संख्या में व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा रायपुर फुलवारी स्थित उद्योग व्यापार मंडल जिला कार्यालय से शुरू होकर सगरा तिराहा, गांधी चौक, कोतवाली मोड़, अंबेडकर तिराहा, रामलीला मैदान और राजर्षि तिराहा होते हुए दोबारा गांधी चौक पहुंची। इसके बाद सगरा तिराहा होते हुए यात्रा वापस जिला कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। गांधी चौक पर व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला का स्वागत एवं सम्मान किया। पूरी यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। तिरंगे के साथ उमड़े जनसैलाब ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी की सड़कों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।4
- अतीक अहमद के बेटे आबान की गाड़ी के एक्सीडेंट का लाइव वीडियो अतीक अहमद के बेटे आबान की गाड़ी के एक्सीडेंट का लाइव वीडियो1