logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनपीएस के खिलाफ कालीपट्टी बांधकर शिक्षक व सभी कर्मी ने किया कार्य कुमारखंड। पुरानी पेंशन व्यवस्था को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सरकारी कर्मी एनपीएस हटाओ एवं ओपीएस बहाल करने को लेकर ब्लैक डे मनाते हुए कार्य किया। जिले के सभी स्कूलों में कार्यरत सभी कोटी के शिक्षक एवं सभी सरकारी दफ्तर, अस्पताल में कर्मियों ने कालीपट्टी बांधकर कार्य करते हुए आंदोलन का शंखनाद किया । संघ के जिलाध्यक्ष भुवन कुमार ने कहा कि बिहार में राज्य सरकार ने 1 सितंबर 2005 को पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन नीति लागू किया था ।जो सरकारी सेवक के लिए सेवानिवृत्ति उपरांत उसके भविष्य को अंधकार में एवं जीवन यापन को असुरक्षित कर दिया । उन्होंने कहा कि पुनः पुरानी पेंशन ही सभी सरकारी कर्मी के सेवानिवृत्ति उपरांत सुरक्षित जीवन यापन करने का एकमात्र साधन है। जिले के सभी सरकारी कार्यालय ,चिकित्सालय एवं स्कूल में कार्यकरत अधिकारी ,कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी, एलएस एवं शिक्षक सरकार के नई पेंशन नीति एनपीएस के विरोध में तथा पुरानी पेंशन लागू करवाने के लेकर कालीपट्टी बांधकर कार्य करते हुए ब्लैक डे मनाया। श्री कुमार ने स्पष्ट कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के गलत नीति के कारण 60 वर्ष सरकारी सेवकों को नई पेंशन एवं 5 वर्ष के नवनिर्वाचित लोकसभा ,विधानसभा के सदस्यों को पुरानी पेंशन की व्यवस्था है ,जो सरकार की दोरंगी नीति का द्योतक है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन लागू होने तक एनएमओपीएस का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार संजीव, कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, कमल किशोर यादव, उपेन्द्र शर्मा, सदानंद यादव, संजय कुमार, संजीव कुमार, कुमारी सुषमा, सुधा कुमारी, मृणालिनी, जुली कुमारी, निर्मला कुमारी, सुनीता कुमारी, कुमारी ममता, वीणा कुमारी, संजय सरदार, रामेन्दर सरदार सहित अन्य शिक्षक व कर्मी मौजूद थे। फोटो -काली पट्टी बांध कर काम करते शिक्षक व कर्मी

48 min ago
user_Ashish Thakur
Ashish Thakur
कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • महिलाओं को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए महिला पुलिस को मिला स्कूटी कुमारखंड। बिहार के सभी थानों में महिलाओं और स्कूली छात्रों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करने के लिए सरकार ने महिला पुलिस दीदी को स्कूटी बाइक दिए हैं। कुमारखंड थाना को एक स्कूटी बाइक दिया गया है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, मॉल, बाजार जैसे सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्र में असामाजिक तत्व और मनचले पर नकेल कसने के लिए महिला पुलिस दीदी को स्कूटी बाइक उपलब्ध कराया गया है। इससे संवेदनशील और सुनसान जगहों पर पेट्रोलिंग की जाएगी। महिला पुलिस आम लोगों तत्कालिन सेवा 112 के बारे में जागरूक करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के बारे में जानकारी देंगे। महिला पुलिस ने स्कूटी मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और जागरूक करने के लिए कुमारखंड थाना से क्षेत्र में गस्त के लिए निकल गए। मौके पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, एसआई रविकांत कुमार, एसआई जीउत राम महिला व पुलिस कर्मी मौजूद थी। फोटो - कुमारखंड थाना के महिला पुलिस दीदी स्कूटी से गस्ती पर निकलते हुए
    1
    महिलाओं को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए महिला पुलिस को मिला स्कूटी  
कुमारखंड। बिहार के सभी थानों में महिलाओं और स्कूली छात्रों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करने के लिए सरकार ने महिला पुलिस दीदी को स्कूटी बाइक दिए हैं। कुमारखंड थाना को एक स्कूटी बाइक दिया गया है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, मॉल, बाजार जैसे सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्र में असामाजिक तत्व और मनचले पर नकेल कसने के लिए महिला पुलिस दीदी को स्कूटी बाइक उपलब्ध कराया गया है। इससे संवेदनशील और सुनसान जगहों पर पेट्रोलिंग की जाएगी। महिला पुलिस आम लोगों तत्कालिन सेवा 112 के बारे में जागरूक करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के बारे में जानकारी देंगे। महिला पुलिस ने स्कूटी मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और जागरूक करने के लिए कुमारखंड थाना से क्षेत्र में गस्त के लिए निकल गए। मौके पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, एसआई रविकांत कुमार, एसआई जीउत राम महिला व पुलिस कर्मी मौजूद थी।
फोटो - कुमारखंड थाना के महिला पुलिस दीदी स्कूटी से गस्ती पर निकलते हुए
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    40 min ago
  • थिएटर की लड़की बताई, काम करना शौक नहीं मजबूरी है? #थिएटरडांसर #TheatreGirl #TrendingNews #शोभा_सम्राट_थियेटर #kajalaggarwal #dancerkajal थिएटर की लड़की बताई, काम करना शौक नहीं मजबूरी है? #थिएटरडांसर #TheatreGirl #TrendingNews #शोभा_सम्राट_थियेटर #kajalaggarwal #dancerkajal
    1
    थिएटर की लड़की बताई, काम करना शौक नहीं मजबूरी है?

#थिएटरडांसर #TheatreGirl #TrendingNews #शोभा_सम्राट_थियेटर #kajalaggarwal #dancerkajal
थिएटर की लड़की बताई, काम करना शौक नहीं मजबूरी है?
#थिएटरडांसर #TheatreGirl #TrendingNews #शोभा_सम्राट_थियेटर #kajalaggarwal #dancerkajal
    user_HAM TAK NEWS
    HAM TAK NEWS
    Local News Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
  • छातापुर:राघोपुर के सिमराही नगर पंचायत में कचरा डंपिंग पर लोगों का फूटा गुस्सा,वार्ड-04 स्थित 50 पुल नहर किनारे श्मशान घाट के पास कचरा डंपिंग का विरोध,स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कचरा फेंकने और जलाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग,जहरीले धुएं से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर खतरे का आरोप छातापुर:राघोपुर के सिमराही नगर पंचायत में कचरा डंपिंग पर लोगों का फूटा गुस्सा,वार्ड-04 स्थित 50 पुल नहर किनारे श्मशान घाट के पास कचरा डंपिंग का विरोध,स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कचरा फेंकने और जलाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग,जहरीले धुएं से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर खतरे का आरोप
    1
    छातापुर:राघोपुर के सिमराही नगर पंचायत में कचरा डंपिंग पर लोगों का फूटा गुस्सा,वार्ड-04 स्थित 50 पुल नहर किनारे श्मशान घाट के पास कचरा डंपिंग का विरोध,स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कचरा फेंकने और जलाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग,जहरीले धुएं से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर खतरे का आरोप

    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    6 hrs ago
  • 🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️ नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और International Trip जाने का मौका पाएं ! 🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️ नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और International Trip जाने का मौका पाएं !
    1
    🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️
नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और  International Trip जाने का मौका पाएं !

🏍️ PULSAR के साथ जुड़ें और पाएं SRI LANKA जाने का मौका! 🇱🇰✈️
नीचे दिए गए लिंक पर Registration करें, अपनी Audience से जुड़ें और  International Trip जाने का मौका पाएं !
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher Chhatapur, Supaul•
    10 hrs ago
  • बिहार सरकार के निर्देश पर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के कई विभाग के अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं के समाधान हेतु इसका आयोजन किया जाता है जिसमें प्राप्त आवेदन का तीस दिनों भीतर समाधान किया जाता है। मामले की जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया की आज के शिविर में कुल 6 आवेदन आए थे जिसका समाधान तत्काल कर दिया गया। इसके अलावा सहयोग शिविर में इन्दिरा आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, नए बिजली कनेक्शन योजना का मुद्दा छाया रहा जिसे समय रहते निष्पादन करने का भरोसा दिया गया। सरकार द्वारा सहयोग शिविर आयोजित कार्यक्रम दूसरी बार सभी पंचायतों में आयोजित की जा रही है जिसमें पंचायत वासियों के सभी समस्या को सुनते हुए उसे समाधान किया जाता है। आयोजित सहयोग शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
    1
    बिहार सरकार के निर्देश पर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित 
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के कई विभाग के अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं के समाधान हेतु इसका आयोजन किया जाता है जिसमें प्राप्त आवेदन का तीस दिनों भीतर समाधान किया जाता है। मामले की जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने बताया की आज के शिविर में कुल 6 आवेदन आए थे जिसका समाधान तत्काल कर दिया गया। इसके अलावा सहयोग शिविर में इन्दिरा आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, नए बिजली कनेक्शन योजना का मुद्दा छाया रहा जिसे समय रहते निष्पादन करने का भरोसा दिया गया। सरकार द्वारा सहयोग शिविर आयोजित कार्यक्रम दूसरी बार सभी पंचायतों में आयोजित की जा रही है जिसमें पंचायत वासियों के सभी समस्या को सुनते हुए उसे समाधान किया जाता है। आयोजित सहयोग शिविर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    13 hrs ago
  • फायरिंग से फारबिसगंज में मचा हड़कंप, मुखिया पति सह कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे । फायरिंग से फारबिसगंज में मचा हड़कंप, मुखिया पति सह कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे ।
    1
    फायरिंग से फारबिसगंज में मचा हड़कंप, मुखिया पति सह कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे ।
फायरिंग से फारबिसगंज में मचा हड़कंप, मुखिया पति सह कांग्रेस नेता बाल-बाल बचे ।
    user_India News Live
    India News Live
    Local News Reporter Forbesganj, Araria•
    2 hrs ago
  • 20 वर्षों से सरकारी जमीन पर बसे 15 परिवारों पर मंडराया विस्थापन का संकट, पुनर्वास की मांग #Kenagar #BithnauliEast #GovernmentLand #LandlessFamilies #DisplacementCrisis #RehabilitationDemand #LegalDocuments #PanchayatGovernmentBuilding #BiharNews #PurneaNews #LocalNews #RuralNews #केनगर #बिठनोलीपूरब #सरकारीजमीन #भूमिहीनपरिवार #विस्थापनकासंकट #पुनर्वासकीमांग #वैधकागजात #पंचायतसरकारभवन #बिहारसमाचार #पूर्णियासमाचार #स्थानीयसमाचार #ग्रामीणसमाचार
    1
    20 वर्षों से सरकारी जमीन पर बसे 15 परिवारों पर मंडराया विस्थापन का संकट, पुनर्वास की मांग
#Kenagar #BithnauliEast #GovernmentLand #LandlessFamilies #DisplacementCrisis #RehabilitationDemand #LegalDocuments #PanchayatGovernmentBuilding #BiharNews #PurneaNews #LocalNews #RuralNews
#केनगर #बिठनोलीपूरब #सरकारीजमीन #भूमिहीनपरिवार #विस्थापनकासंकट #पुनर्वासकीमांग #वैधकागजात #पंचायतसरकारभवन #बिहारसमाचार #पूर्णियासमाचार #स्थानीयसमाचार #ग्रामीणसमाचार
    user_Auwal BaBu खबर हर पल
    Auwal BaBu खबर हर पल
    पत्रकार कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • प्रखंड कांग्रेस कमेटी का संगठन विस्तार की कवायद शुरू कुमारखंड। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद कुमारखंड में कांग्रेस संगठन को पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। 31 अगस्त तक ब्लॉक संगठन का विधिवत गठन, ‘चलो पंचायत, चलो वार्ड’ अभियान और ‘हर घर झंडा’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश पर मंगलवार को केवटगामा स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कमेटी के विस्तार के साथ पंचायत एवं वार्ड स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। मौके पर विभिन्न पदों पर कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में सिंघेश्वर विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी मो.जाबेद, प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, महासचिव साजिद आलम एवं अंकित कुमार, सचिव मो. जब्बार हुसैन एवं विनोद कुमार, प्रवक्ता कुंदन कुमार सहित मंडल अध्यक्ष अशोक मेहता, नूर आलम, मिथिलेश कुमार, अमोद कुमार तथा पंचायत अध्यक्ष मो. इजहार आलम, डब्लू कुमार, मो. सदरुल अंसारी, प्रिंस कुमार एवं अभिमन्यु कुमार मौजूद थे। फोटो - केवटगामा में आयोजित बैठक में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य
    1
    प्रखंड कांग्रेस कमेटी का संगठन विस्तार की कवायद शुरू 
कुमारखंड। 
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद कुमारखंड में कांग्रेस संगठन को पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। 31 अगस्त तक ब्लॉक संगठन का विधिवत गठन, ‘चलो पंचायत, चलो वार्ड’ अभियान और ‘हर घर झंडा’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश पर मंगलवार को केवटगामा स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कमेटी के विस्तार के साथ पंचायत एवं वार्ड स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। मौके पर विभिन्न पदों पर कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में सिंघेश्वर विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी मो.जाबेद, प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, महासचिव साजिद आलम एवं अंकित कुमार, सचिव मो. जब्बार हुसैन एवं विनोद कुमार, प्रवक्ता कुंदन कुमार सहित मंडल अध्यक्ष अशोक मेहता, नूर आलम, मिथिलेश कुमार, अमोद कुमार तथा पंचायत अध्यक्ष मो. इजहार आलम, डब्लू कुमार, मो. सदरुल अंसारी, प्रिंस कुमार एवं अभिमन्यु कुमार मौजूद थे। 
फोटो - केवटगामा में आयोजित बैठक में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    43 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.