*दशलक्षण महापर्व के छठे दिन - लार मे "उत्तम संयम धर्म" और "धूप दशमी" बड़े ही उल्लास से मनाया* *दशलक्षण महापर्व के छठे दिन - लार मे "उत्तम संयम धर्म" और "धूप दशमी" बड़े ही उल्लास से मनाया* टीकमगढ़ - समीपस्थ दिगंबर जैन मंदिर लार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा। इस विशेष दिन भक्तों ने भगवान का अभिषेक विनोद जैन एवं जगत कल्याण की कामना के लिये वृहत महाशांतिधारा करने का डॉक्टर शिखर चंद्र जैन,विपिन जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। और सभी ने विशेष पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में संयम धारण करने का संकल्प लिया।दोपहर में उत्तम संयम धर्म के साथ-साथ धूप दशमी का पर्व बड़े ही भक्ति भाव से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जैन मंदिर में पहुँचकर भगवान के चरणों में धूप अर्पित की,जिससे पूरा मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण सुगंधित और भक्तिमय हो उठा।अभिषेक और शांतिधारा: सुबह के समय श्रावक-श्राविकाओं ने पारंपरिक केसरिया और धार्मिक परिधान धारण कर तीर्थंकर प्रतिमाओं का विधि-विधान से अभिषेक किया और विश्व कल्याण के लिए शांतिधारा प्रवाहित की।संगीतमय पूजन और जयकारे: मंत्रोच्चारण और घंटनाद के बीच भगवान की सामूहिक आरती की गई। मंदिर मे भक्तों ने प्रभु भक्ति में झूमते हुए नृत्य भी किए।मुकेश जैन लार ने उत्तम संयम धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मन, वचन और काय (शरीर) पर नियंत्रण रखना ही वास्तविक संयम है। जीवन में सही मार्ग पर चलने और आत्मा की शुद्धि के लिए संयम बेहद जरूरी है।शाम के समय मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया और देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे तम्बोला प्रतियोगोता ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

- *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़-सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।1
- टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश जिसमें 07 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाईक सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ है..! पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में खबर टीकमगढ़ -: जहा पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश जिसमें 07 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाईक सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ है..! पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ विदेश में तर्क के लिए लड़ाई होती है हमारे बुंदेलखंड में मंदिरों के ऊपर लड़ाई होती है जात-पात हिंदू छुआछूत भेदभाव अजब गजब कहानी1
- टीकमगढ़ जिले में बच्चों के विरोध के बाद टौरिया स्कूल पहुंचा प्रशासन, तहसीलदार-टीआई ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा... टीकमगढ़ जिले में बच्चों के विरोध के बाद टौरिया स्कूल पहुंचा प्रशासन, तहसीलदार-टीआई ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा... पलेरा। पलेरा जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले टौरिया गांव के प्राथमिक स्कूल में गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर स्कूली बच्चों के विरोध के बाद सोमवार को प्रशासनिक अमला स्कूल पहुंचा। शनिवार को स्कूल की व्यवस्थाओं से नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल में ताला लगाकर विरोध जताया था। बच्चों ने स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार, टूटे पड़े पंखे और जगह-जगह फैली अव्यवस्थाओं की शिकायत की थी। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया। मामले की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने आवेदन देकर थाने में शिकायत की थी। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने भी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। मामला शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा होने के चलते सोमवार को तहसीलदार पलक जैन और थाना प्रभारी प्रीति भार्गव टौरिया गांव पहुंचीं और स्कूल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। साथ ही पूरे मामले से जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया। बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित तहसीलदार पलक जैन ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर स्कूल परिसर में सफाई भी कराई गई। अधिकारियों ने स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- छात्रों के विरोध के बाद खुली विधि महाविद्यालय की लाइब्रेरी, तोड़े गए ताले।1
- बागेश्वर धाम सरकार से लिया आशीर्वाद, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ टीकमगढ़। यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन और पूजा अर्चना के पश्चात गुरुदेव पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी से आशीर्वाद लिया।1
- बाइक में आग लगाने और मारपीट करने वाले एक आरोपी को दिगौड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा1
- लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को दिगौड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा1