के, एस, पान्डेय पब्लिक एकेडमी हरिहरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन के. एस. पाण्डेय पब्लिक एकेडमी, हरिहरपुर–संत कबीर नगर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि आजादी हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिएl इस मुख्य समारोह में प्रबंधक (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 313 खलीलाबाद )डॉo अमरेंद्र पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन किया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. अमरेंद्र पांडे ने कहा, "आज का दिन हमें उन महान बलिदानों की याद दिलाता है जिनके कारण हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हमें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और डिजिटल एवं आर्थिक प्रगति के संकल्प को मिलकर आगे बढ़ाना होगा।" उन्हें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से भी समृद्ध होना चाहिए। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के सह -निर्देशक आलोक पांडे ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और सभी अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार में उल्लास और देशभक्ति का अद्भुत वातावरण रहा। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। के. एस. पाण्डेय पब्लिक एकेडमी का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का संदेश देते हुए यादगार बन गया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में शत्रुजीत राय, रामाज्ञा यादव,मनोज शुक्ला, आरिफ खान, उत्कर्ष राय, सूरज, मोहन, दिलीप कुमार, नागेन्द्र यादव, अभिनव यादव, राहुल राय, शिवेंद्र पांडे, शुभम् मधेशिया, अंकित श्रीवास्तवा, सरिता त्रिपाठी,सविता श्रीवास्तवा, कविता प्रजापति, श्वेता तिवारी, सीमा गौंड, मुस्कान गुप्ता, सोनी यादव, आंशिका यादव, हिमांशी, श्रेया, सोनी यादव, माया, प्रिया, नेहा एवं अन्य सभी शिक्षकों का अभूतपूर्व योगदान रहा।

- महुली पुलिस का जनसंवाद अभियान: गाँव-गाँव पहुँची पुलिस, बेटियों की सुरक्षा का दिया भरोसा ऑपरेशन मजनू के तहत स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई चेकिंग संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास व संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में जनसंवाद अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा सुरक्षा संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। जनसंवाद अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि जनता से मिलने वाली सूचना अपराध की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और पुलिस-जनता का सहयोग ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव है। ऑपरेशन मजनू के तहत मनचलों पर कड़ी नजर जनसंवाद अभियान के साथ ही महुली पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मजनू” के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा ऐसे स्थानों पर चेकिंग और निगरानी की गई, जहां अनावश्यक रूप से युवकों के जमावड़े अथवा छात्राओं और महिलाओं को परेशान किए जाने की शिकायत या आशंका रहती है। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करते हुए युवाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि किसी महिला या छात्रा को परेशान करना, पीछा करना, अशोभनीय व्यवहार करना अथवा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं के बीच सुरक्षा का भरोसा पैदा करना भी है। “पुलिस की मौजूदगी केवल कार्रवाई के लिए नहीं, विश्वास के लिए भी” महुली पुलिस ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान यह संदेश दिया कि पुलिस की भूमिका केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं है। अपराध की संभावना को पहले ही रोकना, लोगों की समस्याओं को सुनना और जरूरत के समय तत्काल सहायता उपलब्ध कराना भी पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। साथ ही अभिभावकों और युवाओं से भी अपील की गई कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। बेटियों की राह सुरक्षित बनाना पुलिस की प्राथमिकता महुली पुलिस के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां गांव की बेटी हो या शहर की छात्रा, बाजार जाने वाली महिला हो या स्कूल जाने वाला बच्चा—हर व्यक्ति बिना भय के अपने दैनिक कार्य कर सके। पुलिस का प्रयास है कि किसी बेटी के कदम डर की वजह से न रुकें और अभिभावकों की चिंता सुरक्षा के भरोसे में बदले। इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण, जनसंवाद, चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की जा रही है। महुली पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।1
- टिकरियाखोर विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस पाली, गोरखपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरियाखोर, विकास खंड पाली में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत घघसरा के चेयरमैन श्री प्रभाकर दुबे तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री कुंवर विक्रम पांडेय रहे। इस अवसर पर चेयरमैन श्री प्रभाकर दुबे ने अपने पूर्व वादे के अनुरूप विद्यालय में स्थापित वॉटर प्यूरिफायर का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ शुभम चतुर्वेदी, सुधा यादव, बलवंत सिंह, कृष्णानंद त्रिपाठी, अभयदीप धर दुबे, रामाश्रय सिंह, गोरख वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि श्री प्रभाकर दुबे एवं विशिष्ट अतिथि श्री कुंवर विक्रम पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।4
- जिला अंबेडकरनगर ग्राम बाहरी में सुंदर से भगवान शिव का अभिषेक हुआ जय श्री राम1
- गोरखपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा,हाईटेंशन तार से टकराया कांवड़ियों का डीजे,करंट की चपेट में आने से एक कांवड़िए की मौत,हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी........ #Gorakhpur #GorakhpurNews #KanwarYatra #Kanwariya #BreakingNews #GorakhpurBreaking #हादसा #कांवड़यात्रा #कांवड़िए #हाईटेंशनतार #बिजलीतार #मौत #UPNews #UPBreakingNews #ABC_Hindustan1
- करंट से झुलसे 2 कांवड़िये, एक की दर्दनाक मौत; बिजली तार से छू गया ट्रॉली,पिपराइच क्षेत्र का मामला गोरखपुर।पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा में कांवड़ियों की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई।ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे अचानक सड़क किनारे गुजर रहे बिजली के तार से सट गया।तार के संपर्क में आते ही डीजे और ट्रॉली में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आकर दो कांवड़िया झुलस गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इलाज के दौरान एक कांवड़िया की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे।जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा के पिपराइच मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बिजली के तार गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे बिजली के तार के संपर्क में आ गया।करंट की चपेट में आने से ट्रॉली पर सवार दो कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।झुलसे कावड़ियों पहचान गोरखपुर के जंगल औराही के रहने वाले मोहन भारती (उम्र 25 वर्ष) पुत्र सुदामा और जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा के रहने वाले करन चौहान (उम्र 24 वर्ष) पुत्र रामसिंह चौहान के रूप में हुई। हादसे में झुलसे दो कावंड़ियों में से एक करन चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई।उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे बिजली के तार से छू जाने के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस,घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।1
- सौरभ हत्याकांड पर घनश्याम विश्वकर्मा का बड़ा बयान, सरकार पर साधा निशाना सौरभ हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान! लीलापुर थाना क्षेत्र में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ उर्फ मोनू विश्वकर्मा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी दरोगा तिवारी उर्फ विपिन तिवारी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया गया है। वहीं, मृतक के परिजन सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी समेत कई मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। इस पूरे मामले को लेकर आजमगढ़ के समाजसेवी घनश्याम विश्वकर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में विश्वकर्मा समाज से जुड़े 5 लोगों की हत्याएं सामने आई हैं और इन घटनाओं को लेकर समाज में नाराजगी है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन घटनाओं पर भाजपा के नेताओं की आवाज क्यों नहीं सुनाई दे रही है। देखिए TV24 NEWS EXPRESS की पूरी रिपोर्ट और जानिए इस हत्याकांड को लेकर घनश्याम विश्वकर्मा ने क्या कहा। #SaurabhVishwakarma #SaurabhMurderCase #Lilapur #Pratapgarh #VishwakarmaSamaj #BreakingNews #UPNews #TV24NewsExpress1
- गोरखपुर में चीनी मांझे पर पुलिस का शिकंजा! 🚨 ड्रोन से निगरानी, दुकानों की जांच | Rajghat Police Action1
- कुशीनगर में खुलेआम युवको द्वारा अवैध पिस्टल लहराने का वीडियो हुआ वायरल कुशीनगर में खुलेआम युवको द्वारा अवैध पिस्टल लहराने का वीडियो हुआ वायरल पुलिस कर रहीं जाच1
- गोरखपुर: जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मेडिकल कॉलेज चौकी पर हंगामा #गोरखपुर #जमीनीविवाद #सुधाकरगौड़ #युवककीमौत #मारपीट #मेडिकलकॉलेज #गुलरिहा #खुटहनखास #पुलिसपरआरोप #पुलिसकार्रवाई #गोरखपुरन्यूज #ABCHindustan#गोरखपुर #जमीनीविवाद #सुधाकरगौड़ #युवककीमौत #मारपीट #मेडिकलकॉलेज #गुलरिहा #खुटहनखास #पुलिसपरआरोप #पुलिसकार्रवाई #गोरखपुरन्यूज #ABCHindustan1