कैलारस पुलिस ने 3 किलो से अधिक गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 60 हजार रुपये बताई कीमत मुरैना। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कैलारस थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 किलो 86 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैलारस पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कैलारस से अपने गांव बिलौआ की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिए लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जौरा रोड स्थित भगवती वेयरहाउस के सामने अंडरब्रिज पर घेराबंदी की। इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास मिले एक थैले में दो पैकेट रखे हुए थे। जांच करने पर उनमें करीब 3.086 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी के पास गांजे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 369/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

- मुरैना में हर्ष फायरिंग करने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, 2 लाख की रायफल जब्त माताबसैया पुलिस की कार्रवाई, लाइसेंसी हथियार के शस्त्र लाइसेंस के निलंबन की प्रक्रिया शुरू मुरैना। जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना माताबसैया पुलिस ने थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई 315 बोर की लाइसेंसी रायफल जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, संबंधित हथियार के लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि हर्ष फायरिंग जैसी गैरजिम्मेदाराना हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।2
- थरा में कुशवाहा मोहल्ला में चलाया सफाई अभियान,, नालियों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश अंबाह।थरा में कुशवाहा मोहल्ला में चलाया सफाई अभियान,, नालियों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश1
- *त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों पर हमला - राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य सम्मान पर सवाल* त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के कलमचौरा थाना क्षेत्र के आशाबारी में सोमवार को हुई घटना ने सभी को चिंतित किया है। नतुन बाजार के पास बीएसएफ की 49वीं बटालियन के एक वाहन को स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने रोककर हमला कर दिया। इस झड़प में बीएसएफ के कंपनी कमांडर रोहित, ड्राइवर सुनील कुमार और जवान मनजीत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राप्त वीडियो फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि लाठी-डंडे लिए ग्रामीणों की भीड़ ने बीएसएफ की गाड़ी संख्या TR01L1051 को घेर लिया, शीशे तोड़े और वर्दी में तैनात जवानों के साथ हाथापाई की। एक जवान को जमीन पर गिराकर हथियार छीनने का प्रयास भी किया गया, जो बेहद गंभीर और राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंताजनक है। बीएसएफ जवानों ने संयम बरतते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया। घटना के बाद कलमचौरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। यह समझना आवश्यक है कि बीएसएफ देश की प्रथम रक्षा पंक्ति है, विशेषकर त्रिपुरा जैसे सीमावर्ती राज्य में। सीमा की सुरक्षा में तैनात जवान दिन-रात देश की सेवा करते हैं। उन पर इस प्रकार का हमला न केवल कानून-व्यवस्था का उल्लंघन है, बल्कि सैन्य मनोबल और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी आघात है। स्थानीय आक्रोश या गलतफहमी का समाधान संवाद और कानूनी प्रक्रिया से होना चाहिए, हिंसा से नहीं। प्रशासन को घटना की निष्पक्ष और सत्यता-आधारित जांच करनी चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, साथ ही ग्रामीणों की यदि कोई जायज समस्या है तो उसका भी निराकरण किया जाए। देश की सुरक्षा में लगे जवानों का सम्मान और सहयोग हर नागरिक का कर्तव्य है।1
- यूपी के DGP राजीव कृष्णा ने पुलिस और पत्रकार के रिश्तों के बीच बेहतर समन्वय और मधुर संबंधों पर जोर दिया. डीजीपी बोले लोकतंत्र के इन स्तंभों में आपसी तालमेल समाज में सुरक्षा और सही सूचनाओं को पहुंचने के लिए जरूरी है. यूपी के DGP राजीव कृष्णा ने पुलिस और पत्रकार के रिश्तों के बीच बेहतर समन्वय और मधुर संबंधों पर जोर दिया. डीजीपी बोले लोकतंत्र के इन स्तंभों में आपसी तालमेल समाज में सुरक्षा और सही सूचनाओं को पहुंचने के लिए जरूरी है.1
- मुरैना से बड़ी खबर महिला डांसर के साथ खुलेआम हो रही है फायरिंग मुरैना महिला डांसर के साथ खुलेआम हो रही है फायरिंग1
- भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यादव समाज (यदुवंशी) संगठन ने थाना मौ में दिया आवेदन कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में मंगलवार को लगभग 1 बजे यादव समाज संगठन ने थाना मौ में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने एवं उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।संगठन ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।1
- श्री मान मनोज कुमार यादव!!! अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध कमिश्नरेट आगरा द्वारा दी गयी बाइट श्री मान मनोज कुमार यादव!!! अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध कमिश्नरेट आगरा द्वारा दी गयी बाइट।1
- सबलगढ़ पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, 1.810 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त, कुल मशरूका की कीमत करीब 1.08 लाख रुपये मुरैना। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सबलगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 810 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार जब्त किए गए गांजा और मोटरसाइकिल सहित कुल मशरूका की कीमत करीब 1 लाख 8 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।1