logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्राटा पंखे की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल करंट लगने के बाद परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, उपचार जारी पट्टी। कांधई थाना क्षेत्र के भैसवनी गांव में गुरुवार दोपहर फर्राटा पंखे की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।भैसवनी गांव निवासी चमेला देवी (60) पत्नी राजकुमार गुरुवार को घर पर थीं। दोपहर करीब एक बजे वह फर्राटा पंखे की चपेट में आ गईं। परिजनों के अनुसार पंखे में करंट उतरने से महिला को जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल लेकर आए।अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात केसी प्रसाद ने बताया कि महिला करंट की चपेट में आई थी। उनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं।

17 hrs ago
user_Amit Rekha News New
Amit Rekha News New
Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

फर्राटा पंखे की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल करंट लगने के बाद परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, उपचार जारी पट्टी। कांधई थाना क्षेत्र के भैसवनी गांव में गुरुवार दोपहर फर्राटा पंखे की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।भैसवनी गांव निवासी चमेला देवी (60) पत्नी राजकुमार गुरुवार को घर पर थीं। दोपहर करीब एक बजे वह फर्राटा पंखे की चपेट में आ गईं। परिजनों के अनुसार पंखे में करंट उतरने से महिला को जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल लेकर आए।अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात केसी प्रसाद ने बताया कि महिला करंट की चपेट में आई थी। उनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • प्रतापगढ़: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में राष्ट्रीय परशुराम सेना का विरोध, पीड़ित परिवार से की मुलाकात। प्रतापगढ़: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में राष्ट्रीय परशुराम सेना का विरोध, पीड़ित परिवार से की मुलाकात । प्रतापगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पट्टी कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना ने विरोध जताया है। राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला समेत संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। बताया गया कि पुलिस की ओर से लगाई गई बंदिशों के बावजूद संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिवार से बातचीत के दौरान परिजनों ने अपना दर्द संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखा। परिवार का आरोप है कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया और अब उन पर जबरन मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने पीड़ित परिवार को न्याय के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन की ओर से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस दौरान अधिवक्ता हरीश शुक्ला, आशीष शुक्ला, रविशंकर मिश्रा, आदित्य मिश्रा, सोनू उमर वैश्य, गुड्डू उमर वैश्य और वैभव पांडे समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस और पीड़ित परिवार की ओर से सामने आए दावों को लेकर आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
    2
    प्रतापगढ़: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में राष्ट्रीय परशुराम सेना का विरोध, पीड़ित परिवार से की मुलाकात।
प्रतापगढ़: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में राष्ट्रीय परशुराम सेना का विरोध, पीड़ित परिवार से की मुलाकात
।
प्रतापगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पट्टी कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना ने विरोध जताया है।
राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रदीप शुक्ला समेत संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे।
बताया गया कि पुलिस की ओर से लगाई गई बंदिशों के बावजूद संगठन के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
परिवार से बातचीत के दौरान परिजनों ने अपना दर्द संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखा। परिवार का आरोप है कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया और अब उन पर जबरन मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
वहीं, राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने पीड़ित परिवार को न्याय के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संगठन की ओर से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
इस दौरान अधिवक्ता हरीश शुक्ला, आशीष शुक्ला, रविशंकर मिश्रा, आदित्य मिश्रा, सोनू उमर वैश्य, गुड्डू उमर वैश्य और वैभव पांडे समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस और पीड़ित परिवार की ओर से सामने आए दावों को लेकर आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    11 hrs ago
  • सुल्तानपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा कई ग्रामीण इलाकों में खेत पानी से भर गए, रात से हो रही तेज बारिश सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है। भदैया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीण इलाकों में रात से ही तेज बारिश हुई है, जिससे धान के खेत पानी से भर गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसके झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 90-93 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 25-29 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 91-95 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस समय 16.6 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। कादीपुर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां पूरवा हवा चल रही है। हवा तेज होने पर बारिश रुक जाती है और हवा बंद होते ही फिर से शुरू हो जाती है। अखंडनगर में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि यह हल्की बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। कूरेभार क्षेत्र में बुधवार आधी रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। पिछले एक घंटे से यहां बारिश हो रही है। भदैया क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से यहां घने बादल छाए हैं और हल्की हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है। किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वे निराश हैं। जयसिंहपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार सुबह से यहां घने बादलों के साथ तेज पूरवा हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। लंभुआ में रात 9 बजे मौसम अचानक बदल गया। ठंडी पूर्वी हवा के साथ लंभुआ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात भर बूंदाबांदी और पूरवा हवा चलती रही। सुबह करीब 3 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दुबेपुर क्षेत्र में रात भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
    1
    सुल्तानपुर में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा
कई ग्रामीण इलाकों में खेत पानी से भर गए, रात से हो रही तेज बारिश
सुल्तानपुर जिले में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है। भदैया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीण इलाकों में रात से ही तेज बारिश हुई है, जिससे धान के खेत पानी से भर गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसके झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 90-93 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा सकती है।
शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 25-29 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 54 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकते हैं। सापेक्ष आर्द्रता 91-95 प्रतिशत और बादलों की मात्रा 100 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस समय 16.6 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है।
कादीपुर क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां पूरवा हवा चल रही है। हवा तेज होने पर बारिश रुक जाती है और हवा बंद होते ही फिर से शुरू हो जाती है। अखंडनगर में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। किसान संतोष कुमार ने बताया कि यह हल्की बारिश किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होगी।
कूरेभार क्षेत्र में बुधवार आधी रात से रिमझिम बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। पिछले एक घंटे से यहां बारिश हो रही है। भदैया क्षेत्र में बुधवार रात हल्की बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से यहां घने बादल छाए हैं और हल्की हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया है। किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन बारिश न होने से वे निराश हैं। जयसिंहपुर क्षेत्र में भी बुधवार रात रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार सुबह से यहां घने बादलों के साथ तेज पूरवा हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।
लंभुआ में रात 9 बजे मौसम अचानक बदल गया। ठंडी पूर्वी हवा के साथ लंभुआ के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात भर बूंदाबांदी और पूरवा हवा चलती रही। सुबह करीब 3 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दुबेपुर क्षेत्र में रात भर हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    1
    *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • *सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को होगा वंदे मातरम का सामूहिक गायन* सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को होगा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कादीपुर, सुलतानपुर। विद्या भारती विद्यालय के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड-कादीपुर, सुलतानपुर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 सितंबर को सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य लोगों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र के अनुसार वंदे मातरम् को राष्ट्रभक्ति एवं संस्कृति का प्रतीक बताते हुए सभी से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है। कार्यक्रम के आयोजकों में संरक्षक श्री केशव प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र कुमार सिंह, प्रबंधक श्री गजेन्द्र बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरी तथा प्रधानाचार्य श्री अशोक उपाध्याय शामिल हैं।
    2
    *सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को होगा वंदे मातरम का सामूहिक गायन*
सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को होगा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
कादीपुर, सुलतानपुर। विद्या भारती विद्यालय के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड-कादीपुर, सुलतानपुर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 सितंबर को सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य लोगों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र के अनुसार वंदे मातरम् को राष्ट्रभक्ति एवं संस्कृति का प्रतीक बताते हुए सभी से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।
कार्यक्रम के आयोजकों में संरक्षक श्री केशव प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र कुमार सिंह, प्रबंधक श्री गजेन्द्र बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरी तथा प्रधानाचार्य श्री अशोक उपाध्याय शामिल हैं।
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🚨 रायबरेली पहुंची अखिलेश यादव की PDA यात्रा, उमड़ा जनसैलाब रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA यात्रा रायबरेली पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ नजर आई। यात्रा के दौरान लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया और पार्टी नेताओं ने सामाजिक न्याय एवं PDA के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। #AkhileshYadav #PDAयात्रा #रायबरेली #समाजवादीपार्टी #PDA #सामाजिकन्याय #उत्तरप्रदेश #RaeBareli #UPPolitics #2027
    1
    🚨 रायबरेली पहुंची अखिलेश यादव की PDA यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA यात्रा रायबरेली पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ नजर आई। यात्रा के दौरान लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया और पार्टी नेताओं ने सामाजिक न्याय एवं PDA के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।

#AkhileshYadav #PDAयात्रा #रायबरेली #समाजवादीपार्टी #PDA #सामाजिकन्याय #उत्तरप्रदेश #RaeBareli #UPPolitics #2027
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *सुल्तानपुर जिलाधिकारी ने डीजे को लेकर सख्त पहले ही एडवाइजरी की जारी* सुल्तानपुर सुल्तानपुर समाजसेवियों द्वारा दिए गए डीजे धुन प्रदूषण पर शक्ति करते हुए पहले ही एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की भी गाइडलाइन क्लियर है,हाई कोर्ट की भी है और शासन की भी क्लियर है। इसमें जो वाइब्रेशन लगाते हैं, बेस लगाते हैं इसके कारण बहुत ज्यादा प्रॉब्लम आ जाती है और एक पर्टिकुलर हाइट तक ही लग सकता है। इसको देखते हुए मेरे पास सारे शहर से जो समाजसेवी संस्थाएं हैं, पिछले एक हफ्ते में बहुत सारी रिप्रेजेंटेशन आई है कि इनको रेगुलेट किया जाए। हम लोगों ने उस पर काम किया है, एडवाइजरी जारी की है और नोटिसेस भी जारी किए हैं DJs को कि आने वाले दिनों में आप लोग जो लिमिट है सरकार द्वारा सेट की है उसका अनुपालन इंश्योर करें। वो एडवाइजरी हमारी तरफ से जारी हो चुकी है अभी एक कॉमन एडवाइजरी भी हम लोग दोबारा जारी करेंगे। जितने लोग इसके हैं उनसे हम लोग लगातार बातचीत करेंगे, उनको भी समझाएंगे, अपील करेंगे कि भाई इसको जो है आप बुकिंग मत करिए जो बेस और वाइब्रेशन को लेकर है, जिससे हमारे एनवायरनमेंट को भी नुकसान होता है। इसका साइंटिफिक रीजन है क्योंकि जो वाइब्रेशन है वो हमारे हार्ट को इम्पैक्ट डालती है जब एक लिमिट से आगे चले जाते हैं, दूसरा कानों को इम्पैक्ट डालती है। हमारे जो यंग लोग हैं जब आप बहुत ही हाई साउंड में रहते हैं तो सुनने की क्षमता कम हो जाती है और ये सारे एविडेंस हैं। यहाँ से बहुत लोग फौज में भर्ती होते हैं, फौज का जो मेडिकल टेस्ट है उसका एक इम्पोर्टेन्ट टेस्ट हियरिंग टेस्ट होता है, आप एयरफोर्स में जाते हो, नेवी में जाते हो तो कानों का अच्छे से टेस्ट होता है, अगर हियरिंग कैपेसिटी कम होती है तो आप मेडिकली डिबार होते हैं। हमें अपनी आने वाली जनरेशन को फिट रखना है। और जो हमारे बुजुर्ग हैं जिनके हार्ट के इश्यूज हैं उनके लिए ये घातक है। इवन जो बिल्डिंग पुरानी है इसकी वाइब्रेशन से गिर भी सकती है, ये पूरा साइंटिफिक प्रिंसिपल है। मेरी अपील है सबसे नगर वासियों से कि वो डीजे का जो मामला है इस पर स्वतः ही इसको रोकें, जो आयोजक हैं कि एक जो सरकार की लिमिट है उससे ऊपर हम नहीं जाएंगे। डीजे लगाना है लेकिन लिमिट के अंदर ही चलाएं। डीजे पर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और शासन की गाइडलाइन क्लियर है। बेस और वाइब्रेशन से हार्ट और कानों पर असर पड़ता है, बुजुर्गों के लिए घातक है। हमने एडवाइजरी और नोटिस जारी किए हैं। मेरी अपील है कि आयोजक सरकार की तय लिमिट में ही डीजे बजाएं।
    1
    *सुल्तानपुर जिलाधिकारी ने डीजे को लेकर सख्त पहले ही एडवाइजरी की जारी*
सुल्तानपुर सुल्तानपुर समाजसेवियों द्वारा दिए गए डीजे धुन प्रदूषण पर शक्ति करते हुए पहले ही एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की भी गाइडलाइन क्लियर है,हाई कोर्ट की भी है और शासन की भी क्लियर है। इसमें जो वाइब्रेशन लगाते हैं, बेस लगाते हैं इसके कारण बहुत ज्यादा प्रॉब्लम आ जाती है और एक पर्टिकुलर हाइट तक ही लग सकता है।
इसको देखते हुए मेरे पास सारे शहर से जो समाजसेवी संस्थाएं हैं, पिछले एक हफ्ते में बहुत सारी रिप्रेजेंटेशन आई है कि इनको रेगुलेट किया जाए। हम लोगों ने उस पर काम किया है, एडवाइजरी जारी की है और नोटिसेस भी जारी किए हैं DJs को कि आने वाले दिनों में आप लोग जो लिमिट है सरकार द्वारा सेट की है उसका अनुपालन इंश्योर करें। वो एडवाइजरी हमारी तरफ से जारी हो चुकी है अभी एक कॉमन एडवाइजरी भी हम लोग दोबारा जारी करेंगे।
जितने लोग इसके हैं उनसे हम लोग लगातार बातचीत करेंगे, उनको भी समझाएंगे, अपील करेंगे कि भाई इसको जो है आप बुकिंग मत करिए जो बेस और वाइब्रेशन को लेकर है, जिससे हमारे एनवायरनमेंट को भी नुकसान होता है।
इसका साइंटिफिक रीजन है क्योंकि जो वाइब्रेशन है वो हमारे हार्ट को इम्पैक्ट डालती है जब एक लिमिट से आगे चले जाते हैं, दूसरा कानों को इम्पैक्ट डालती है। हमारे जो यंग लोग हैं जब आप बहुत ही हाई साउंड में रहते हैं तो सुनने की क्षमता कम हो जाती है और ये सारे एविडेंस हैं। यहाँ से बहुत लोग फौज में भर्ती होते हैं, फौज का जो मेडिकल टेस्ट है उसका एक इम्पोर्टेन्ट टेस्ट हियरिंग टेस्ट होता है, आप एयरफोर्स में जाते हो, नेवी में जाते हो तो कानों का अच्छे से टेस्ट होता है, अगर हियरिंग कैपेसिटी कम होती है तो आप मेडिकली डिबार होते हैं।
हमें अपनी आने वाली जनरेशन को फिट रखना है। और जो हमारे बुजुर्ग हैं जिनके हार्ट के इश्यूज हैं उनके लिए ये घातक है। इवन जो बिल्डिंग पुरानी है इसकी वाइब्रेशन से गिर भी सकती है, ये पूरा साइंटिफिक प्रिंसिपल है।
मेरी अपील है सबसे नगर वासियों से कि वो डीजे का जो मामला है इस पर स्वतः ही इसको रोकें, जो आयोजक हैं कि एक जो सरकार की लिमिट है उससे ऊपर हम नहीं जाएंगे। डीजे लगाना है लेकिन लिमिट के अंदर ही चलाएं।
डीजे पर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और शासन की गाइडलाइन क्लियर है। बेस और वाइब्रेशन से हार्ट और कानों पर असर पड़ता है, बुजुर्गों के लिए घातक है। हमने एडवाइजरी और नोटिस जारी किए हैं। मेरी अपील है कि आयोजक सरकार की तय लिमिट में ही डीजे बजाएं।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पिता की अय्याशियों से परेशान था सुब्रत, खर्च के लिए पैसे न मिलने पर रची हत्या की साजिश कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बेटे सुब्रत ने पूछताछ में बताया कि पिता रंडीबाजी में रुपए उड़ाते थे, लेकिन उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। इसी नाराजगी के चलते उसने पिता की हत्या की साजिश रची। जिसमें पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को शामिल किया।
    1
    पिता की अय्याशियों से परेशान था सुब्रत, खर्च के लिए पैसे न मिलने पर रची हत्या की साजिश

कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बेटे सुब्रत ने पूछताछ में बताया कि पिता रंडीबाजी में रुपए उड़ाते थे, लेकिन उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। इसी नाराजगी के चलते उसने पिता की हत्या की साजिश रची। जिसमें पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को शामिल किया।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है। बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।
    1
    जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव
मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश
सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर  हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए 
वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है।
बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला* *भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान। *यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला* *भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान। ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दयानतपुर गांव के पास एक डबल डेकर एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, जबकि 9 यात्री बस के अंदर फंस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
    1
    *यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला*

*भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान।
*यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला*
*भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान।
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दयानतपुर गांव के पास एक डबल डेकर एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, जबकि 9 यात्री बस के अंदर फंस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.