कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए जिले में शुरू हुआ श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत सोनसिहारी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में “श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर” का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्री गुरु संत रविदास जी महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपनी लेखनी एवं वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने की आवाज उठाई। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने ‘बेगमपुरा’ जैसे ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जहाँ किसी प्रकार का भेदभाव, पीड़ा या अवसाद न हो। उन्होंने कहा कि श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी पंचायतों एवं महादलित टोलों तक पहुँचकर पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। विकास मित्रों के साथ-साथ पदाधिकारी एवं कर्मी क्षेत्र में पहुँचकर लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित 22 प्रकार की सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे-: 1. सार्वजनिक वितरण प्रणाली से आच्छादन (राशन कार्ड) 2. उज्ज्वला योजना से आच्छादन 3. औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला 4. आंगनबाड़ी से संबंधित सेवाएँ 5. जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से आच्छादन 6. आयुष्मान कार्ड निर्माण 7. कुशल युवा कार्यक्रम/कौशल विकास कार्यक्रम 8. मुख्यमंत्री निःशक्त स्वयं सहायता भत्ता योजना 9. ई-श्रम कार्ड एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन (श्रमिक कार्ड) 10. आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड/हेल्थ कैंप 11. प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन 12. वास-भूमि/बंधोबस्ती 13. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ—इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित 14. जीविका केंद्र से संबंधित योजनाएँ 15. हर घर नल-जल योजना से आच्छादन 16. मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नाली निश्चय योजना 17. मनरेगा जॉब कार्ड से आच्छादन 18. प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादन 19. बिजली कनेक्शन 20. जीविका समूह/सतत जीविकोपार्जन योजना से आच्छादन 21. ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित योजनाएँ एवं मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना 22. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय साथ ही क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं नई योजनाओं की आवश्यकता से संबंधित सुझावों को भी संबंधित विभाग एवं सरकार के स्तर तक पहुँचाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने पूर्व में संचालित ‘डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उस अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज कर संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निष्पादन की कार्रवाई की गई थी। इसी प्रकार इस विकास शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि की जाएगी तथा उसके निष्पादन की निरंतर निगरानी की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक आवेदन के निष्पादन का निरंतर अनुश्रवण करें। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं लाभ प्रदान किया गया। 5 लाभार्थियों को राशन कार्ड, 20 लाभार्थियों को जन्म प्रमाण-पत्र, 6 लाभार्थियों को श्रम कार्ड, 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा 2 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही आज निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले के विभिन्न पंचायतों एवं महादलित टोलों में भी श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), प्रखंड विकास पदाधिकारी, 20-सूत्री के सदस्य सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए जिले में शुरू हुआ श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत सोनसिहारी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में “श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर” का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्री गुरु संत रविदास जी महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने अपनी लेखनी एवं वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने की आवाज उठाई। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने ‘बेगमपुरा’ जैसे ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जहाँ किसी प्रकार का भेदभाव, पीड़ा या अवसाद न हो। उन्होंने कहा कि श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी पंचायतों एवं महादलित टोलों तक पहुँचकर पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को सरकार की विभिन्न
कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। विकास मित्रों के साथ-साथ पदाधिकारी एवं कर्मी क्षेत्र में पहुँचकर लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित 22 प्रकार की सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे-: 1. सार्वजनिक वितरण प्रणाली से आच्छादन (राशन कार्ड) 2. उज्ज्वला योजना से आच्छादन 3. औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला 4. आंगनबाड़ी से संबंधित सेवाएँ 5. जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से आच्छादन 6. आयुष्मान कार्ड निर्माण 7. कुशल युवा कार्यक्रम/कौशल विकास कार्यक्रम 8. मुख्यमंत्री निःशक्त स्वयं सहायता भत्ता योजना 9. ई-श्रम कार्ड एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधन (श्रमिक कार्ड) 10. आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड/हेल्थ कैंप 11. प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन 12. वास-भूमि/बंधोबस्ती 13. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ—इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित 14. जीविका केंद्र से संबंधित योजनाएँ 15. हर घर नल-जल योजना से आच्छादन 16. मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली-नाली निश्चय योजना 17.
मनरेगा जॉब कार्ड से आच्छादन 18. प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादन 19. बिजली कनेक्शन 20. जीविका समूह/सतत जीविकोपार्जन योजना से आच्छादन 21. ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित योजनाएँ एवं मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना 22. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय साथ ही क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं नई योजनाओं की आवश्यकता से संबंधित सुझावों को भी संबंधित विभाग एवं सरकार के स्तर तक पहुँचाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने पूर्व में संचालित ‘डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उस अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज कर संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निष्पादन की कार्रवाई की गई थी। इसी प्रकार इस विकास शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि की जाएगी तथा उसके निष्पादन की निरंतर निगरानी की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों
एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक आवेदन के निष्पादन का निरंतर अनुश्रवण करें। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं लाभ प्रदान किया गया। 5 लाभार्थियों को राशन कार्ड, 20 लाभार्थियों को जन्म प्रमाण-पत्र, 6 लाभार्थियों को श्रम कार्ड, 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा 2 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इसके साथ ही आज निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले के विभिन्न पंचायतों एवं महादलित टोलों में भी श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), प्रखंड विकास पदाधिकारी, 20-सूत्री के सदस्य सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
- रजौली बख्तियार रोड NH 20 पर अति कर्मण अभियान चलाया जा रहा है सैकड़ों दुकान अति कर्मण रजौली बहादुरपुर आंध्रवारी में टूटा1
- हिसुआ में सोनू रेडियम हाउस पर विश्वकर्मा पूजा के लिए सजावट से जुड़ी सभी सामग्री उपलब्ध हिसुआ, नवादा। विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा के साथ-साथ प्रतिष्ठानों, दुकानों, वाहनों और अन्य स्थानों की सजावट के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में हिसुआ के गया रोड, पानी टंकी के निकट स्थित सोनू रेडियम हाउस में सजावट एवं रेडियम से संबंधित विभिन्न प्रकार की सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सोनू रेडियम हाउस में ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सजावट से जुड़ी कई प्रकार की सामग्री उपलब्ध है। यहां आकर्षक सजावटी सामान के साथ-साथ रेडियम एवं अन्य उपयोगी सामग्री भी उचित दर पर प्राप्त की जा सकती है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुकान, प्रतिष्ठान, वाहन एवं अन्य स्थानों को आकर्षक रूप देने के लिए ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार सामान की खरीदारी कर सकते हैं। दुकान संचालक सोनू बाबू ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां होलसेल रेट पर भी सामान उपलब्ध कराया जाता है। इससे छोटे दुकानदारों, वाहन संचालकों, व्यवसायियों तथा अधिक मात्रा में सजावट का सामान खरीदने वाले ग्राहकों को सुविधा मिल सकती है। गया रोड पर पानी टंकी के निकट दुकान स्थित होने के कारण हिसुआ सहित आसपास के क्षेत्रों और नवादा जिले के विभिन्न इलाकों से आने वाले ग्राहक यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। दुकान पर सामान की उपलब्धता, कीमत एवं अन्य जानकारी के लिए ग्राहक फोन के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। सोनू रेडियम हाउस की ओर से विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर ग्राहकों से अपनी जरूरत के अनुसार सजावट एवं अन्य सामग्री की खरीदारी करने की अपील की गई है। सोनू बाबू ने कहा कि ग्राहकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सामान उपलब्ध कराने तथा उचित दर पर बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुकान, प्रतिष्ठान और वाहनों को आकर्षक रूप देने के लिए सजावट से जुड़ी सामग्री की खरीदारी के इच्छुक ग्राहक सोनू रेडियम हाउस पहुंच सकते हैं। संपर्क : 6206 141481, 9905429629 पता : गया रोड, पानी टंकी के निकट, हिसुआ, जिला नवादा। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजावट एवं आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए सोनू रेडियम हाउस पहुंचें और अपनी पसंद के सामान की खरीदारी करें। हिसुआ में सोनू रेडियम हाउस पर विश्वकर्मा पूजा के लिए सजावट से जुड़ी सभी सामग्री उपलब्ध हिसुआ, नवादा। विश्वकर्मा पूजा को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा के साथ-साथ प्रतिष्ठानों, दुकानों, वाहनों और अन्य स्थानों की सजावट के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में हिसुआ के गया रोड, पानी टंकी के निकट स्थित सोनू रेडियम हाउस में सजावट एवं रेडियम से संबंधित विभिन्न प्रकार की सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सोनू रेडियम हाउस में ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सजावट से जुड़ी कई प्रकार की सामग्री उपलब्ध है। यहां आकर्षक सजावटी सामान के साथ-साथ रेडियम एवं अन्य उपयोगी सामग्री भी उचित दर पर प्राप्त की जा सकती है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुकान, प्रतिष्ठान, वाहन एवं अन्य स्थानों को आकर्षक रूप देने के लिए ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार सामान की खरीदारी कर सकते हैं। दुकान संचालक सोनू बाबू ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां होलसेल रेट पर भी सामान उपलब्ध कराया जाता है। इससे छोटे दुकानदारों, वाहन संचालकों, व्यवसायियों तथा अधिक मात्रा में सजावट का सामान खरीदने वाले ग्राहकों को सुविधा मिल सकती है। गया रोड पर पानी टंकी के निकट दुकान स्थित होने के कारण हिसुआ सहित आसपास के क्षेत्रों और नवादा जिले के विभिन्न इलाकों से आने वाले ग्राहक यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। दुकान पर सामान की उपलब्धता, कीमत एवं अन्य जानकारी के लिए ग्राहक फोन के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। सोनू रेडियम हाउस की ओर से विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर ग्राहकों से अपनी जरूरत के अनुसार सजावट एवं अन्य सामग्री की खरीदारी करने की अपील की गई है। सोनू बाबू ने कहा कि ग्राहकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सामान उपलब्ध कराने तथा उचित दर पर बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुकान, प्रतिष्ठान और वाहनों को आकर्षक रूप देने के लिए सजावट से जुड़ी सामग्री की खरीदारी के इच्छुक ग्राहक सोनू रेडियम हाउस पहुंच सकते हैं। संपर्क : 6206 141481, 9905429629 पता : गया रोड, पानी टंकी के निकट, हिसुआ, जिला नवादा। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजावट एवं आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए सोनू रेडियम हाउस पहुंचें और अपनी पसंद के सामान की खरीदारी करें।1
- मोहम्मद साहब की मनाई गई यौमे पैदाइश,मरहबा से गूंजता रहा गांव शहर रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की खास रिपोर्ट । फोटो : स्टार न्यूज़ बिहार बिहार : नवादा खबर। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश का पर्व ईद मिलाद उन नबी रबिउल अव्वल की 12 तारीख यानी 26 अगस्त 2026 बुधवार को बड़े शान ओ शौकत से मनाई गई। नवादा जिले केअकबरपुर,रजौली सिरदला, हिसुआ,नारदीगंज,गोविंदपुर कौवाकोल, मेसकौर नरहट छोटी शेखपूरा समेत नवादा जिले भर के दर्जनों गांव में इस मौके पर जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाला गया। छोटी शेखपुरा में अकीदतमंदों ने इस्लामिक झंडा व तिरंगा गाजे बाजे के साथ जुलूस में लहरा रहा था । जुलूस के दौरान अकीदतमंदों के लबों पर सरकार को आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा के साथ दरूदे ए मुस्तफा का नारे गूंज रहा था। तिरंगे व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से छोटी शेखपुरा पैगंबरमय हो गये। इस मौके पर मोहम्मद फैयाज मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद शाहबाज, सोनू , राजा अरबाज, परवेज ,समी, अली, फैजुन इरफान, अकबर राजा, मुन्नू समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।1
- नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय पर्यटक लापता नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 384 यात्री संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में यात्री कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे। आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित इलाकों में कई परिवारों और यात्रियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय पर्यटक लापता नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव, सड़कें, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 384 यात्री संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में यात्री कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे। आपदा के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित इलाकों में कई परिवारों और यात्रियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।1
- तेजस्वी यादव ने नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को सुनिए क्या बोले नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरतते हुए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए।1
- एनएच-82 पर शुरू हुआ हीरो पेट्रोल पंप, जल्द मिलेगी सीएनजी की सुविधा संजय वर्मा नवादा। हिसुआ-राजगीर पथ स्थित एनएच-82 पर इंडियन ऑयल कंपनी के हीरो पेट्रोल पंप का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धूमधाम से किया गया। उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन और पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर सह हिसुआ पूर्वी के जिला परिषद सदस्य रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर पंप का उद्घाटन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर जिला पार्षद रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि एनएच-82 जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर पेट्रोल पंप शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजगीर एवं अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंप परिसर में शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि हीरो पेट्रोल पंप गुणवत्तापूर्ण सेवा देकर ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। वहीं, इंडियन ऑयल के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पंप पर जल्द ही सीएनजी सेवा भी उपलब्ध कराने की योजना है। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, हिसुआ नगर परिषद की मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, जिला पार्षद उमेश यादव, राजद नेता विनय यादव, समाजसेवी पवन कुमार गुप्ता, नारायण मोहन स्वामी, वरीय भाजपा नेता विनय सिंह, आलोक कुमार, उप प्रमुख धर्मवीर उर्फ पुकार सिंह, पूर्व मुखिया अशोक विद्यार्थी, पांचू सिंह, नृपेंद्र निप्पू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह में पहुंचे लोगों ने नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर संचालक को शुभकामनाएं दीं। एनएच-82 पर शुरू हुआ हीरो पेट्रोल पंप, जल्द मिलेगी सीएनजी की सुविधा संजय वर्मा नवादा। हिसुआ-राजगीर पथ स्थित एनएच-82 पर इंडियन ऑयल कंपनी के हीरो पेट्रोल पंप का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धूमधाम से किया गया। उद्घाटन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन और पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर सह हिसुआ पूर्वी के जिला परिषद सदस्य रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर पंप का उद्घाटन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर जिला पार्षद रंजीत कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि एनएच-82 जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर पेट्रोल पंप शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजगीर एवं अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंप परिसर में शुद्ध पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि हीरो पेट्रोल पंप गुणवत्तापूर्ण सेवा देकर ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगा। वहीं, इंडियन ऑयल के सीनियर सेल्स मैनेजर आलोक रंजन ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पंप पर जल्द ही सीएनजी सेवा भी उपलब्ध कराने की योजना है। उद्घाटन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, हिसुआ नगर परिषद की मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, जिला पार्षद उमेश यादव, राजद नेता विनय यादव, समाजसेवी पवन कुमार गुप्ता, नारायण मोहन स्वामी, वरीय भाजपा नेता विनय सिंह, आलोक कुमार, उप प्रमुख धर्मवीर उर्फ पुकार सिंह, पूर्व मुखिया अशोक विद्यार्थी, पांचू सिंह, नृपेंद्र निप्पू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह में पहुंचे लोगों ने नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर संचालक को शुभकामनाएं दीं।2
- चीन से नेपाल में आया महाप्रजल , सब कुछ बहा ले गया........1
- थाली बाजार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप *थाली बाजार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप* गोविंदपुर। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के थाली बाजार में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान थाली बाजार निवासी शंकर साव के पुत्र सूरज कुमार की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही थाली थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोलकाता में रह रहे मृतका के माता-पिता एवं अन्य परिजन थाली पहुंचे। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई सोनू कुमार ने थाली थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग को लेकर निशा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। भाई का आरोप है कि दहेज की रकम नहीं मिलने पर पति सूरज कुमार एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने निशा कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी इंद्रदेव साव की पुत्री निशा कुमारी की शादी 25 फरवरी 2026 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार थाली बाजार निवासी शंकर साव के पुत्र सूरज कुमार के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार निशा कुमारी करीब दो माह की गर्भवती भी थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के भाई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के पति सूरज कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में नवादा न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।1