logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिद्धार्थनगर में अतिक्रमणकारियों के ऊपर प्रशासन का चला चाबुक सिद्धार्थनगर में स्टेशन रोड पर प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमणकारियों पर चला ‘बुलडोजर’ सिद्धार्थनगर जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्टेशन रोड पर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया और कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। प्रशासन की टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी। नगर पंचायत और पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अस्थायी दुकानों, टीनशेड और अवैध निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए अभियान जारी रखा।

4 hrs ago
user_Shyamsundar shukla
Shyamsundar shukla
डोमरियागंज, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सिद्धार्थनगर में अतिक्रमणकारियों के ऊपर प्रशासन का चला चाबुक सिद्धार्थनगर में स्टेशन रोड पर प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमणकारियों पर चला ‘बुलडोजर’ सिद्धार्थनगर जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्टेशन रोड पर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया और कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। प्रशासन की टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी। नगर पंचायत और पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अस्थायी दुकानों, टीनशेड और अवैध निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए अभियान जारी रखा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुजरात के सूरत में जैन समुदाय की महिलाओं द्वारा जैन मुनि (सागर चंद्र मुनि) के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद महिलाओं ने 29 मार्च को सूरत पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। अब स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि मामले में मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इस संबंध में की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वायरल वीडियो से पूरे जैन समाज की छवि प्रभावित हो रही है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। वहीं दूसरी ओर संबंधित मुनि ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनके खिलाफ साजिश बताया है। फिलहाल पुलिस स्तर पर जांच की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है, लेकिन FIR दर्ज होने को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।
    1
    गुजरात के सूरत में जैन समुदाय की महिलाओं द्वारा जैन मुनि (सागर चंद्र मुनि) के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद महिलाओं ने 29 मार्च को सूरत पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
अब स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि मामले में मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इस संबंध में की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वायरल वीडियो से पूरे जैन समाज की छवि प्रभावित हो रही है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। वहीं दूसरी ओर संबंधित मुनि ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनके खिलाफ साजिश बताया है।
फिलहाल पुलिस स्तर पर जांच की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है, लेकिन FIR दर्ज होने को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • बलरामपुर जिले में गैस सिलेंडर पर्ची को लेकर अव्यवस्था का मामला सामने आया है। राप्ती गैस एजेंसी, भगवतीगंज के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एजेंसी कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं को “बकरी की तरह अंदर से बाहर भगाने” जैसी बात कही जा रही है।
    1
    बलरामपुर जिले में गैस सिलेंडर पर्ची   को लेकर अव्यवस्था का मामला सामने आया है। राप्ती गैस एजेंसी, भगवतीगंज के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एजेंसी कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं को “बकरी की तरह अंदर से बाहर भगाने” जैसी बात कही जा रही है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अयोध्या जिले में थाना रौनाही अंतर्गत करेरू गांव में दिखी दिल को दहलाने वाली बड़ी घटना,परिजनों के गेहूं के खेत की तरफ निकल जाने पर पति-पत्नी शिवा व संजू के आपसी विवाद होने पर पत्नी द्वारा हथौड़े से वार करके पति शिवा की हत्या कर दिए जाने की खबर है,हत्या से जी नहीं भरा तो मृतक पति और 22 दिन के दुधमुहें बच्चे को एक कमरे में बाहर से ताला बंद किया अयोध्या लखनऊ रेल खंड के देवराकोट के पास रेलवे ट्रैक पे मिला आरोपी पत्नी का शव,साथ में एक सुसाइड नोट भी मिलाकमरे में मृतक पति के पास बंद22 दिन के नवजात शिशु की भी हुई मौत,सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी लिंक अफसर आशीष निगम व रौनाही पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजवाया गया।एसपी ग्रामीण ने मामले में दी जानकारी।
    1
    अयोध्या जिले में थाना रौनाही अंतर्गत करेरू गांव में दिखी दिल को दहलाने वाली बड़ी घटना,परिजनों के गेहूं के खेत की तरफ निकल जाने पर पति-पत्नी शिवा व संजू के आपसी  विवाद होने पर पत्नी द्वारा हथौड़े से वार करके पति शिवा की हत्या कर दिए जाने की खबर है,हत्या से जी नहीं भरा तो मृतक पति और 22 दिन के दुधमुहें बच्चे को एक कमरे में बाहर से ताला बंद किया अयोध्या लखनऊ रेल खंड के देवराकोट के पास रेलवे ट्रैक पे मिला आरोपी पत्नी का शव,साथ में एक सुसाइड नोट भी मिलाकमरे में मृतक पति के पास बंद22 दिन के नवजात शिशु की भी हुई मौत,सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी लिंक अफसर आशीष निगम व रौनाही पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजवाया गया।एसपी ग्रामीण ने मामले में दी जानकारी।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • खलीलाबाद, संत कबीर नगर ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को खलीलाबाद विकास खंड में ‘सोशल ऑडिट ब्लॉक सभा’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के सोशल ऑडिट निदेशालय (ग्राम्य विकास विभाग) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी (DDO) ने की। सभा का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा यह सुनिश्चित करना रहा कि विकास योजनाओं का लाभ पारदर्शी और ईमानदारी से ग्रामीणों तक पहुंचे। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में “जन सहभागिता, पारदर्शिता और जवाबदेही” के मूल मंत्र पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सोशल ऑडिट का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना और विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी (BDO), जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक सहित जनपद के कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभा में विभिन्न ग्राम पंचायतों से प्राप्त सोशल ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, साथ ही ग्रामीणों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता की भागीदारी आवश्यक है, ताकि “सबका साथ, सबका विकास” का लक्ष्य प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके।
    1
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को खलीलाबाद विकास खंड में ‘सोशल ऑडिट ब्लॉक सभा’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के सोशल ऑडिट निदेशालय (ग्राम्य विकास विभाग) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी (DDO) ने की। सभा का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा यह सुनिश्चित करना रहा कि विकास योजनाओं का लाभ पारदर्शी और ईमानदारी से ग्रामीणों तक पहुंचे।
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में “जन सहभागिता, पारदर्शिता और जवाबदेही” के मूल मंत्र पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सोशल ऑडिट का उद्देश्य भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना और विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाना है।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी (BDO), जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक सहित जनपद के कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभा में विभिन्न ग्राम पंचायतों से प्राप्त सोशल ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, साथ ही ग्रामीणों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर भी मिला।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनता की भागीदारी आवश्यक है, ताकि “सबका साथ, सबका विकास” का लक्ष्य प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिक्षा माफियाओं से परेशान हैं जनता किताबें, ड्रेस व स्टेशनरी का नाम सुनते ही छूट रहे पसीने व महंगाई की मार से टूट रही अभिभावक की कमर (अमेठी) जहां एक तरफ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों की परेशानियां बढ़ गई है। वही अभिभावकों का बड़ा आरोप है कि स्कूल मनमानी तरीके से फीस वसूल रहे हैं और किताबें, ड्रेस व स्टेशनरी एक ही तय दुकान से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। जहां कीमतें सामान्य से कई गुना अधिक हैं,उदाहरण के तौर पर एलकेजी की 6 किताबों के लिए 2300 रुपये और कक्षा 7 की किताबों के लिए 3100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट के नाम पर भी भारी शुल्क लिया जा रहा है, जबकि बच्चों की सुरक्षा में सिर्फ लापरवाही गाड़ियों में सीट से ज्यादा बच्चे वह भी एक दो बच्चे नहीं दर्जनों बच्चे आरटीओ विभाग सोता है कुंभकरणी नींद? हैरानी की बात यह है कि अब तक जिला फीस कमेटी की बैठक नहीं हो सकी है, जिससे स्कूलों पर कोई नियंत्रण लग सके अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई हो जिससे अभिभावकों को राहत प्रदान हो सके ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    शिक्षा माफियाओं से परेशान हैं जनता किताबें, ड्रेस व स्टेशनरी का नाम सुनते ही छूट रहे पसीने व महंगाई की मार से टूट रही अभिभावक की कमर
(अमेठी) 
जहां एक तरफ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से अभिभावकों की परेशानियां बढ़ गई है।
वही अभिभावकों का बड़ा आरोप है कि स्कूल मनमानी तरीके से फीस वसूल रहे हैं और किताबें, ड्रेस व स्टेशनरी एक ही तय दुकान से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
जहां कीमतें सामान्य से कई गुना अधिक हैं,उदाहरण के तौर पर एलकेजी की 6 किताबों के लिए 2300 रुपये और कक्षा 7 की किताबों के लिए 3100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
इसके अलावा ट्रांसपोर्ट के नाम पर भी भारी शुल्क लिया जा रहा है, जबकि बच्चों की सुरक्षा में सिर्फ लापरवाही गाड़ियों में सीट से ज्यादा बच्चे वह भी एक दो बच्चे नहीं दर्जनों बच्चे आरटीओ विभाग सोता है कुंभकरणी नींद?
हैरानी की बात यह है कि अब तक जिला फीस कमेटी की बैठक नहीं हो सकी है, जिससे स्कूलों पर कोई नियंत्रण लग सके 
अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई हो जिससे अभिभावकों को राहत प्रदान हो सके 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    2 hrs ago
  • जागो भारत वर्ष के लोग नहीं जागे तो रोगी बन जाओगे पर्यावरण संरक्षण करो जीवन खुशहाल बनाएं औरो को निरोग बनाए हरा भरा जीवन अनमोल बनाए सेहत आपका अनमोल जीवन खुशहाल धरोहर है ।।।। आज सुबह टाइम्स ।।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।
    1
    जागो भारत वर्ष के लोग नहीं जागे तो रोगी बन जाओगे पर्यावरण संरक्षण करो जीवन खुशहाल बनाएं औरो को निरोग बनाए हरा भरा जीवन अनमोल बनाए सेहत आपका अनमोल जीवन खुशहाल धरोहर है ।।।। आज सुबह टाइम्स ।।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Janta ki awaz 647
    1
    Post by Janta ki awaz 647
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलरामपुर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई, वहीं एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक वीरसेन सिंह द्वारा परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान यूपी-112 वाहनों में दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की गई। साथ ही यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर और पुलिस भोजनालय की व्यवस्था देखी गई। भोजन की गुणवत्ता और मेस की साफ-सफाई का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।
    8
    बलरामपुर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ लगवाई गई, वहीं एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक  वीरसेन सिंह द्वारा परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान यूपी-112 वाहनों में दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की गई। साथ ही यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर और पुलिस भोजनालय की व्यवस्था देखी गई। भोजन की गुणवत्ता और मेस की साफ-सफाई का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जागो भारत वर्ष के लोग नहीं जागे तो रोगी बन जाओगे पर्यावरण संरक्षण करो जीवन खुशहाल बनाएं औरो को निरोग बनाए हरा भरा जीवन अनमोल बनाए सेहत आपका अनमोल जीवन खुशहाल धरोहर है ।।।। आज सुबह टाइम्स ।।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।
    1
    जागो भारत वर्ष के लोग नहीं जागे तो रोगी बन जाओगे पर्यावरण संरक्षण करो जीवन खुशहाल बनाएं औरो को निरोग बनाए हरा भरा जीवन अनमोल बनाए सेहत आपका अनमोल जीवन खुशहाल धरोहर है ।।।। आज सुबह टाइम्स ।।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.