Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर में 7 लोगों की मौत कैसे हुई ? बिजनेसमैन मनोज पुगलिया के घर के गेट पर EV चार्ज हो रही थी। चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। घर की गैलरी में कुछ सिलेंडर और केमिकल ड्रम रखे थे। आग इन तक पहुंची। कई धमाके हुए। 3 मंजिला घर चपेट में आ गया। घर के गेट इलेक्ट्रॉनिक थे। बिजली सप्लाई बंद होने से गेट लॉक हो गए। लोग अंदर फंसे रह गए और 7 लोग जिंदा जल गए। पुलिस की शुरुआती जांच में ये सब बातें सामने आई हैं
Vikas Babu
इंदौर में 7 लोगों की मौत कैसे हुई ? बिजनेसमैन मनोज पुगलिया के घर के गेट पर EV चार्ज हो रही थी। चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। घर की गैलरी में कुछ सिलेंडर और केमिकल ड्रम रखे थे। आग इन तक पहुंची। कई धमाके हुए। 3 मंजिला घर चपेट में आ गया। घर के गेट इलेक्ट्रॉनिक थे। बिजली सप्लाई बंद होने से गेट लॉक हो गए। लोग अंदर फंसे रह गए और 7 लोग जिंदा जल गए। पुलिस की शुरुआती जांच में ये सब बातें सामने आई हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 📍 जसवंतनगर: सिद्धार्थ पुरी निवासी 30 वर्षीय सौरभ कुमार को सांप के काटने की आशंका में सीएचसी में भर्ती कराया गया। 👨⚕️ डॉक्टरों की जांच में सर्पदंश के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले। 🏥 एहतियात के तौर पर युवक को निगरानी में रखा गया है, हालत सामान्य बताई जा रही है।2
- इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम किस्त के सामने हाईवे किनारे स्थित विराट होटल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना अचानक हुई और टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू कराया। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और तेज गति से वाहन न चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।2
- 🔥 अल्मोड़ा में सिलेंडर पर हंगामा! अल्मोड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिलेंडर ब्लैक करने की सूचना पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मार दिया। 🚨 लेकिन कहानी में आया जबरदस्त ट्विस्ट… मौके पर मौजूद एक युवक ने अधिकारियों से ऐसे-ऐसे तीखे सवाल पूछ डाले कि हर कोई हैरान रह गया! 😳 👉 आखिर किसके इशारे पर हो रही थी ब्लैकिंग? 👉 क्या जिम्मेदारों की मिलीभगत है? 👉 आम जनता कब तक लुटती रहेगी? इन सवालों के सामने अधिकारी भी जवाब देने में असहज नजर आए… और मौके पर मौजूद लोग बस देखते ही रह गए। 📢 क्या आपको लगता है कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में जरूर बताएं 👇 #Almora #GasCylinder #BreakingNews #BlackMarketing #PublicVoice #Uttarakhand #NewsUpdate #HindNews24x71
- इटावा के सैफई स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सैफई में डॉ. अरुण कुमार मिश्रा (एचओडी, मानसिक रोग विभाग) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, करीब 38 वर्षीय महिला जून 2025 से अस्पताल में भर्ती थी और मानसिक स्थिति के कारण संवाद करने में असमर्थ थी। 17 मार्च 2026 को चिकित्सीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मी रविन्द्र ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। इस मामले में धारा 64(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी जनपद मैनपुरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, द्विजेंद्र कर निवासी नं० केहरी, थाना वेबर, जिला मैनपुरी की बहन रानी देवी की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व सोतियाना निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दिनांक 5 मार्च को रानी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसे वे हत्या मान रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसके अलावा, आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है कि शिकायत वापस ले लो, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा। घटना से आक्रोशित पीड़ित द्विजेंद्र कर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं। बाइट,, पीड़ित की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- *(RY) UP: महराजगंज में BJP के कार्यक्रम में एक महिला कार्यकर्ता ने पुरुष कार्यकर्ता का कॉलर पकड़ लिया, हाथापाई की, उसे चप्पल दिखाई। महिला कार्यकर्ता का आरोप था कि LIC पॉलिसी के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए लिए, लेकिन इस व्यक्ति ने वो पैसे खाते में जमा नहीं किए.....!!* रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा1
- रिपोर्टर अमित कौशिक प्राचीन शीतला माता मंदिर पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद शहर के प्राचीन शीतला माता मंदिर में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में माता के दर्शन और पूजन-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु पूरे श्रद्धा भाव से माता के जयकारे लगाते हुए पूजा में लीन नजर आए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। मौके पर अरुण कुमार (एसपी सिटी) और संतोष कुमार (सीओ सिटी) ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी सक्रिय रूप से भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रहीं। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था भी लागू की गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि शीतला माता के प्रति उनकी गहरी आस्था है और इसी वजह से हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते हैं। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे आयोजन में शांति और व्यवस्था बनी रही।2
- 🏥 वन फिजियो फॉर यू – फिजियोथेरेपी सेंटर, 📍 राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने, आईसीआईसीआई बैंक के पास, जसवंतनगर ✨ यहां आधुनिक व विदेशी मशीनों तथा कुशल चिकित्सा पद्धति द्वारा विभिन्न रोगों का बेहतर इलाज किया जाता है। अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट की देखरेख में मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार दिया जाता है। 🔹 कमर, गर्दन, कंधे व घुटनों का दर्द 🔹 स्लिप डिस्क, सियाटिका, एड़ी का दर्द 🔹 लकवा (फालिस) व चेहरे का फालिस 🔹 हाथ-पैरों में सुन्नपन व मांसपेशियों का खिंचाव 🔹 फ्रैक्चर/ऑपरेशन के बाद जोड़ों का जाम होना 🔹 अर्थराइटिस, गठिया व टेनिस एल्बो 🔹 डिप्रेशन व अन्य शारीरिक दर्द से राहत 👨⚕ डॉ. ए. एस. दुबे (फिजियोथेरेपिस्ट) डिप्लोमा व स्नातक – फिजियोथेरेपी (मणिपुर) 📞 संपर्क करें: 7060994027 👉 अगर आप लंबे समय से दर्द या शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो एक बार जरूर संपर्क करें। सही उपचार और बेहतर देखभाल के साथ स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाएं। ✨ आपकी सेहत हमारी प्राथमिकता – भरोसेमंद इलाज, बेहतर परिणाम। 📢 अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल प्रवेश विज्ञापन या प्रचार-प्रसार अथवा शुभकामनायें देना चाहते हैं तो संपर्क करें: 📞 मो. आसिफ खान – 94124 94354, जसवंतनगर1