नव युवक संघ टाॅंगरानी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुआ समापन* राजनगर : नव युवक संघ टाॅंगरानी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता आज दिनांक 07- सितंबर -2026 को हुआ समापन। यह प्रतियोगिता झारखंड के सरायकेला खरसावां क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाला एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट है। इस वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में जबरदस्त टीमों ने भाग लिया और अपना टीम एवं गांव का नाम के साथ कला कौशल का प्रदर्शन कर लाखों दर्शकों के दिल में अपना स्थान बना लिया। प्रतियोगिता में आसपास, दूर दराज,उड़ीसा ,बंगाल से भी टीम भाग लिए थे। प्रथम पुरस्कार ब्लैक टिम कोल्हान 1,00,000 रूपए , ट्रॉफी एवं बम्पर खस्सी, दूसरा पुरस्कार चुनकू पोल्ट्री फार्म बाना 70,000 रूपए, ट्रॉफी और बम्पर खस्सी, तीसरा पुरस्कार नेहा स्पोर्टिंग जादूगोड़ा 40,000 रुपये, ट्रॉफी और बम्पर खस्सी, चौथा पुरस्कार उर्मिला एफ .सी. कीताहातु 40,000 रुपये , ट्रॉफी और बम्पर खस्सी , दिया गया। मुख्य अतिथि माननीय दिपक विरुवा परिवहन मंत्री एवं घोषणा विभाग झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती जोबा माझी सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि श्री मुगलू सोरेन अध्यक्ष जिला युवा मोर्चा सरायकेला खरसावां, विशेष अतिथि माननीय श्री कालीपदो सोरेन, विशिष्ट अतिथि माननीय श्री गणेश महाली पूर्व प्रत्याशी सरायकेला विधानसभा सह केंद्रीय समिति सदस्य झामुमो उद्घाटनकर्त्ता श्री जवाहरलाल सरदार बना पंचायत के पूर्व मुखिया आदि। जवाहरलाल सरदार ने कहा कि टाॅंगरानी के द्वारा तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजन करने वाले समितियों को शुभकामना देता हूं और खेल रहे फुटबॉल खिलाड़ियों को भी मैं धन्यवाद देता हूं। ग्रामीण क्षेत्र में खासकर यह कोल्हान प्रमंडल में सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खेल को हमलोग मानते हैं।क्योंकि आज विश्व में खेल को वर्तमान समय में एक लोकप्रिय खेल के रूप में लोग मानते हैं। अगर इस मैदान में क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाए तो इतना खिलाड़ी एवं दर्शक देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर अपने गांव का रोशन करें। बाना पंचायत के मुखिया श्री राम सिंह हेंब्रम ने कहा कि नव युवक संघ टाॅंगरानी वर्ष 1991 से स्थापना किया गया।प्रत्येक सितंबर को धूमधाम से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया जाता है। झारखंड के अलावा उड़ीसा बंगाल से भी खिलाड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता खेल में भाग लिया। इस साल फुटबॉल खेल में 32 टीम शामिल हुई।फुटबॉल खेलने से मानसिक विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद है। फुटबॉल खेल को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष- साधू चरण महतो, सचिव - कुॅवर किस्कू (पालटन) , कोषाध्यक्ष - आम्पा किस्कू , सह कोषाध्यक्ष - चैतान किस्कू ,संचालक - राम सिंह हेंब्रम, सक्रिय सदस्य - भारत टुडू , मनसा किस्कू, बनबिहारी सोरेन, सहदेव जामुदा , मजनू महतो , बुद्धेश्वर हेम्ब्रम ,खुश मुर्मू,सिद्धों किस्कू,गोलाई सरदार, नेपाली बारिक और उद्घाटन कर्त्ता पूर्व मुखिया जवाहरलाल सरदार एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
नव युवक संघ टाॅंगरानी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुआ समापन* राजनगर : नव युवक संघ टाॅंगरानी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता आज दिनांक 07- सितंबर -2026 को हुआ समापन। यह प्रतियोगिता झारखंड के सरायकेला खरसावां क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाला एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट है। इस वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में जबरदस्त टीमों ने भाग लिया और अपना टीम एवं गांव का नाम के साथ कला कौशल का प्रदर्शन कर लाखों दर्शकों के दिल में अपना स्थान बना लिया। प्रतियोगिता में आसपास, दूर दराज,उड़ीसा ,बंगाल से भी टीम भाग लिए थे। प्रथम पुरस्कार ब्लैक टिम कोल्हान 1,00,000 रूपए , ट्रॉफी एवं बम्पर खस्सी,
दूसरा पुरस्कार चुनकू पोल्ट्री फार्म बाना 70,000 रूपए, ट्रॉफी और बम्पर खस्सी, तीसरा पुरस्कार नेहा स्पोर्टिंग जादूगोड़ा 40,000 रुपये, ट्रॉफी और बम्पर खस्सी, चौथा पुरस्कार उर्मिला एफ .सी. कीताहातु 40,000 रुपये , ट्रॉफी और बम्पर खस्सी , दिया गया। मुख्य अतिथि माननीय दिपक विरुवा परिवहन मंत्री एवं घोषणा विभाग झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती जोबा माझी सांसद सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि श्री मुगलू सोरेन अध्यक्ष जिला युवा मोर्चा सरायकेला खरसावां, विशेष अतिथि माननीय श्री कालीपदो सोरेन, विशिष्ट अतिथि माननीय श्री गणेश महाली पूर्व प्रत्याशी सरायकेला विधानसभा सह केंद्रीय समिति सदस्य झामुमो उद्घाटनकर्त्ता श्री जवाहरलाल सरदार बना पंचायत के पूर्व मुखिया आदि। जवाहरलाल सरदार ने कहा कि टाॅंगरानी के द्वारा
तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजन करने वाले समितियों को शुभकामना देता हूं और खेल रहे फुटबॉल खिलाड़ियों को भी मैं धन्यवाद देता हूं। ग्रामीण क्षेत्र में खासकर यह कोल्हान प्रमंडल में सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खेल को हमलोग मानते हैं।क्योंकि आज विश्व में खेल को वर्तमान समय में एक लोकप्रिय खेल के रूप में लोग मानते हैं। अगर इस मैदान में क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाए तो इतना खिलाड़ी एवं दर्शक देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर अपने गांव का रोशन करें। बाना पंचायत के मुखिया श्री राम सिंह हेंब्रम ने कहा कि नव युवक संघ टाॅंगरानी वर्ष 1991 से स्थापना किया गया।प्रत्येक सितंबर को धूमधाम
से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया जाता है। झारखंड के अलावा उड़ीसा बंगाल से भी खिलाड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता खेल में भाग लिया। इस साल फुटबॉल खेल में 32 टीम शामिल हुई।फुटबॉल खेलने से मानसिक विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद है। फुटबॉल खेल को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष- साधू चरण महतो, सचिव - कुॅवर किस्कू (पालटन) , कोषाध्यक्ष - आम्पा किस्कू , सह कोषाध्यक्ष - चैतान किस्कू ,संचालक - राम सिंह हेंब्रम, सक्रिय सदस्य - भारत टुडू , मनसा किस्कू, बनबिहारी सोरेन, सहदेव जामुदा , मजनू महतो , बुद्धेश्वर हेम्ब्रम ,खुश मुर्मू,सिद्धों किस्कू,गोलाई सरदार, नेपाली बारिक और उद्घाटन कर्त्ता पूर्व मुखिया जवाहरलाल सरदार एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
- MGM अस्पताल में उमड़ी भारी भीड़! हर दिन 1100+ मरीजों का रजिस्ट्रेशन, इलाज के लिए लंबी कतारों से अस्पताल परिसर में बढ़ रही भीड़। जमशेदपुर | MGM अस्पताल में उमड़ी भारी भीड़! हर दिन 1100+ मरीजों का रजिस्ट्रेशन, इलाज के लिए लंबी कतारों से अस्पताल परिसर में बढ़ रही भीड़। जमशेदपुर |1
- सारंडा पीड़ के मानकी श्री लागुड़ा देवगम से गुवा शहीद दिवस सलाई में खास बात-चित गुवा गोलीकांड के 46 साल: लाल पानी आज भी लाल है, शहादत आज भी जिंदा है आज 8 सितंबर है। सारंडा के लिए आज कोई आम दिन नहीं है। ठीक 46 साल पहले आज ही के दिन 1980 में गुवा हाट में बिहार पुलिस की गोलियों ने 11 आदिवासियों को भून दिया था। गुनाह सिर्फ इतना था कि वो अपना पानी, अपनी माटी और अपनी नौकरी मांग रहे थे। वो लड़ाई झारखंड आंदोलन की सबसे बड़ी कुर्बानी बनी। उसी खून से झारखंड अलग राज्य का रास्ता बना। क्या था गुवा हाट में? 8 सितंबर 1980 को गुवा बाजार में हजारों ग्रामीण जुटे थे। मांग दो ही थी - गुवा माइंस का लाल पानी बंद करो और स्थानीय लोगों को नौकरी दो। बिहार सरकार ने बात करने की जगह गोली चलवा दी। बाजार में भगदड़ मची, फिर घायलों को अस्पताल से निकालकर भी गोली मारी गई। दफनाने तक की जगह नहीं दी गई। *46 साल बाद आज भी सवाल वही हैं* Saranda News25 की टीम जब आज गुवा पहुंची तो हालात देखकर लगा जैसे इतिहास वहीं रुक गया है। आज भी नदी में लाल पानी बहता है। आज भी चिड़िया, गुवा, मनोहरपुर के कई गांवों में शुद्ध पानी सपना है। आज भी SAIL की माइंस में स्थायी नौकरी के लिए सारंडा के युवा भटक रहे हैं। शहीद परिवारों को पेंशन तो मिली, पर उनके गांव का विकास नहीं हुआ। हर साल शहीद दिवस पर नेता आते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं और चले जाते हैं। *मनोहरपुर से गुवा तक एक ही दर्द* सारंडा के गेट मनोहरपुर से लेकर गुवा तक लोगों का दर्द एक ही है। जंगल हमारा, पानी हमारा, लोहा हमारा, पर हक आज भी अधूरा। आज शहीद स्थल पर मेला लगेगा। भीड़ जुटेगी। पर असली श्रद्धांजलि तब होगी जब गुवा को लाल पानी से मुक्ति मिलेगी और सारंडा के हर घर में नौकरी का उजाला पहुंचेगा। 11 शहीदों को Saranda News25 परिवार की ओर से शत-शत नमन। हुल जोहार! जय सारंडा!1
- रामगढ़ गोला : SIR में नाम सुधारने को लेकर ग्रामीण ने रामगढ़ प्रशासन से लगाई गुहार1
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य आपके द्वार स्वास्थ्य शिविर। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निर्देशानुसार सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ‘स्वास्थ्य आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गोविंदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को चिकित्सा परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही दंत चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, एनसीडी एवं सिकल सेल सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की गईं। जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में के एस गंगा, देवनिका एवं हंस फाउंडेशन के भी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में आभा कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रही। स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। इसी क्रम में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं ने रक्तदान को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताते हुए अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने कहा कि ‘स्वास्थ्य आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़े। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर आमजनों को सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।1
- करमा पूजा को लेकर आदिवासी 22 पड़हा सरना समिति की बैठक संपन्न आयोजन की रूपरेखा तय ओरमांझी प्रखंड के सदमा स्थित पड़हा भवन में सोमवार सुबह 7 बजे आदिवासी 22 पड़हा सरना समिति सदमा, ओरमांझी-कांके क्षेत्र की बैठक अध्यक्ष बाबूलाल महली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों, पाहन, कोटवार, पैनभोरा एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक में भादो एकादशी के अवसर पर आयोजित होने वाली करम पूजा को लेकर सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। समिति की ओर से बताया गया कि 21 सितंबर को संजोत सह उपवास, जबकि 22 सितंबर को करम पूजा का आयोजन सभी अखाड़ों में ग्राम पाहन की अगुवाई में विधिवत किया जाएगा। पूजा-अर्चना रात 10 बजे तक संपन्न करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 23 सितंबर को परना और 24 सितंबर को विसर्जन का दिन निर्धारित किया गया है। हालांकि, इस वर्ष 24 सितंबर को गुरुवार होने के कारण करम देव के विसर्जन का निर्णय संबंधित गांव अपने स्तर पर बैठक कर तय करेंगे। वहीं, महाराजा मदरा मुंडा सूतियाम्बे मदनपुर गढ़ में 24 सितंबर को ईदं जतरा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में 22 पड़हा के सभी गांवों के ग्राम पाहनों से अपने-अपने गांव में बैठक कर करम पूजा की तैयारी एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने की अपील की गई। साथ ही 11, 9, 7 या 5 दिनों का जावा उठाने का निर्णय गांव की परंपरा के अनुसार लेने की बात कही गई। समिति ने सभी ग्रामीणों से करम पूजा के दौरान अपनी पारंपरिक रीति-रिवाज और संस्कृति को संरक्षित रखने की अपील की। निर्णय लिया गया कि सभी गांवों के अखाड़ों में पारंपरिक रूप से ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर नृत्य-संगीत किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और संस्कृति जीवित रह सके। बैठक में आदिवासी 22 पड़हा सरना समिति के अध्यक्ष बाबूलाल महली, सचिव रमेश उरांव, उपाध्यक्ष ललिता पाहन, संरक्षक हरिलाल मुंडा, बीगु मुंडा, लोकन मुंडा, झिरगा पाहन, रंजीत पाहन, बतरू पाहन, बिनोद पाहन, छटू मुंडा, ललकु मुंडा, रवि पाहन, धीरेंद्र उरांव, प्रमील उरांव, कुंदन मुंडा, प्रदीप मुंडा, सनू मुंडा, राजेंद्र मुंडा, अंजन मुंडा, लछमन मुंडा, उमा करमाली, लहसन मुंडा, सुदामा उरांव, कल्लू उरांव, दिनेश कुजूर, मतीया उरांव, संदीप पाहन, नागेश्वर करमाली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- क्राकाटाऊ ज्वालामुखी का कहर! राख के विशाल बादल से इंडोनेशिया में दहशत, 7 हवाई अड्डे बंद #KrakatauVolcano #Indonesia #VolcanicEruption #BreakingNews #Volcano #AirportClosed #FlightCancelled #NaturalDisaster #WorldNews #TheDainikAawaz24News #InternationalNews #IndonesiaNews1
- 🚨गीतिलपी चेकनाका के पास दर्दनाक हादसा, टैंकर की टक्कर से युवक की मौत; गर्भवती पत्नी घायल चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग पर गीतिलपी चेकनाका के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे तेल टैंकर की चपेट में आने से केलेंडे निवासी 28 वर्षीय की मौत हो गई। हादसे में उसकी गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि बजाय अपनी पत्नी का आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए चाईबासा आया था। वापस लौटने के दौरान गीतिलपी चेकनाका के पास तेल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बजाय संवैया को मृत घोषित कर दिया। बजाय संवैया के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। वहीं, उसकी गर्भवती पत्नी मुकमुनि बोबोगा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। #Chaibasa #चाईबासा #Jhinkpani #पसिंहभूम #RoadAccident #OilTankerAccident #RoadAccidentNews #WestSinghbhum #ChaibasaNews #jharkhandnewsupdate1
- चाचा ने तो बीजेपी की पोल खोल दी 😂 #viral #shorts #PoliticalNews चाचा ने तो बीजेपी की पोल खोल दी 😂 #viral #shorts #PoliticalNews1
- Aadhaar में 1 अक्षर की गलती भी पड़ सकती है भारी ! Name, DOB और Address जरूर Check करें Aadhaar में 1 अक्षर की गलती भी पड़ सकती है भारी ! Name, DOB और Address जरूर Check करें Aadhaar Card में Name, Date of Birth, Address या Mobile Number की जानकारी गलत है तो उसे नजरअंदाज न करें। कई जगहों पर Documents के बीच Mismatch होने से Verification के दौरान परेशानी हो सकती है। Banking, Government Schemes, SIM, Exam Forms या दूसरे Verification के समय सही और Updated Details होना जरूरी है। इसलिए अपने Aadhaar और अन्य जरूरी Documents में Name, DOB, Address और Mobile Number ध्यान से Check करें। अगर किसी जानकारी में गलती है, तो Correction/Update के लिए Official Aadhaar/UIDAI process की जानकारी जरूर देखें। आपने कभी Document Mismatch की परेशानी झेली है? Comment में बताइए। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Aadhaar Card, Aadhaar Update, Aadhaar Correction, Aadhaar Name Correction, Aadhaar DOB Correction, Aadhaar Address Update, Aadhaar Mobile Number Update, Aadhaar Details Check, Aadhaar Card Mistake, Aadhaar Document Mismatch, Aadhaar Verification, Aadhaar Latest Update, UIDAI, UIDAI Update, Aadhaar Card News, Government Documents, Document Verification, Document Mismatch, Bank KYC, Government Scheme, SIM Verification, Exam Form, Aadhaar Online Update, Aadhaar Awareness, Aadhaar Tips, Digital Documents, India News, Public Awareness, Ranchi Club TV #Aadhaar #AadhaarCard #UIDAI #AadhaarUpdate #AadhaarCorrection #AadhaarVerification #DocumentMismatch #DocumentVerification #AadhaarTips #GovernmentDocuments #BankKYC #KYCUpdate #GovernmentScheme #ExamForm #PublicAwareness #IndiaUpdate #RanchiClubTV1