जिलाधिकारी ने प्रगतिशील पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता, भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच, रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण। चम्पावत, 18 सितम्बर 2026, सूवि। जिलाधिकारी ने प्रगतिशील पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच, रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण पशुधन बीमा, घस्यारी योजना सहित पशुपालकों से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से करें समाधान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शुक्रवार को जिला सभागार में जनपद के पशुपालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पशुपालकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जीएम डेयरी को पशुपालकों के लंबित दुग्ध भुगतान का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी को भुगतान में हो रही देरी के कारणों की जांच करने को कहा। डेयरी की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए रोस्टर तैयार कर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुधन बीमा एवं पशुपालकों से संबंधित अन्य लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी पशुपालकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र पशुपालकों तक समय पर पहुंचाएं। बैठक में जिलाधिकारी ने दुग्ध मूल्य से संबंधित मांग को सक्षम स्तर पर प्रस्ताव भेजने, वन्यजीव हमले में पशुहानि के मुआवजे की प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने, न्याय पंचायत स्तर पर साइलेज, गुणवत्तायुक्त पशु आहार एवं भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक पशुपालकों को पशुधन बीमा से जोड़ने तथा पशु चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पशुपालकों की ओर से दुग्ध संगठन के सचिव राजेश सिंह बिष्ट सहित अन्य प्रगतिशील किसानों एवं पशुपालकों ने दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने, वन्यजीव हमले में पशुहानि पर मुआवजा प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने, न्याय पंचायत स्तर पर साइलेज, गुणवत्तायुक्त पशु आहार एवं भूसे की उपलब्धता, पशुधन बीमा तथा पशु चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता से संबंधित मांगें एवं सुझाव रखे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए। शासन स्तर से संबंधित मांगों एवं सुझावों को नियमानुसार उचित स्तर पर प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए पशुपालकों से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल, जीएम डेयरी जी.एस. राणा, सहायक निदेशक डेयरी सुनील अधिकारी, एसडीओ वन विभाग सुनील कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।

- ईस्टर इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री में विश्वकर्मा पूजा पर भव्य भोज। खटीमा ऊधम सिंह नगर1
- कानपुर सरकारी अस्पताल का बड़ा खुलासा! डॉक्टर की जगह ड्राइवर करता रहा इलाज, Video Viral | G Express कानपुर के कांशीराम अस्पताल से सामने आए इस हैरान कर देने वाले मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में आरोप है कि डॉक्टर की गैरमौजूदगी में उनका ड्राइवर ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच करता रहा, पर्चे पर दवाइयां लिखता रहा और कुछ मरीजों को अस्पताल के बजाय बाहर से दवा खरीदने की सलाह भी देता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए कमेटी गठित की, जबकि अस्पताल प्रशासन ने तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की जांच टीम बनाने, ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि वह उस समय कोर्ट के काम से बाहर गए थे। आखिर सवाल यही है कि अगर डॉक्टर मौजूद नहीं थे, तो उनकी कुर्सी पर ड्राइवर मरीजों का इलाज कैसे कर रहा था? इस वीडियो में जानिए पूरा मामला, प्रशासन का जवाब और अब आगे क्या कार्रवाई हो सकती है। G Express पर आपको देश की बड़ी खबरें, वायरल घटनाएं, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, अपराध, सरकारी अपडेट और ज़रूरी जानकारी सबसे पहले और आसान भाषा में देखने को मिलती है। अगर वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करना न भूलें। कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए — क्या ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?1
- मां नंदा अष्टमी कोट भ्रामरी मेले की भव्य शुरुआत 17 सितंबर की शाम धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल मां नंदा अष्टमी कोट भ्रामरी मेले की भव्य शुरुआत 17 सितंबर की शाम धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल1
- UPI पर जजिया टैक्स - व्यापारी लूट के खिलाफ कांग्रेस का गिफ्ट वार* खुल गई मोदी सरकार की व्यापारी विरोधी साजिश! केंद्र की भाजपा सरकार अब आपके UPI पर भी शुल्क वसूलने जा रही है! 2000 रुपये से ऊपर के हर लेन-देन पर MDR के नाम पर नया जजिया टैक्स! सोचिए, जिस UPI को भाजपा अपनी उपलब्धि बताती थी, आज उसी पर टैक्स लगाकर छोटे और मंझले व्यापारियों की कमर तोड़ी जा रही है! व्यापारी पहले ही GST और मंदी से मर रहा है, अब हर डिजिटल पेमेंट पर कटौती! और इसी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सीधा वार किया है! प्रदेश कांग्रेस ने ऐलान किया है - कल 18 सितंबर को, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर, प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता बाजार से 2000 से ऊपर का सामान खरीदेंगे, UPI से पेमेंट करेंगे और वो सामान BJP के सांसद, विधायक और मंत्रियों को गिफ्ट करेंगे! पीलीभीत मे कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने एकत्र होकर गिफ्ट तैयार किया,जैसे ही कार्यकर्त्ता कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकले मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के विरोध मे नारे बाजी की ताकि BJP नेताओं को पता चले कि UPI पर शुल्क का बोझ क्या होता है! साथ में वो बारकोड भी देंगे ताकि व्यापारी जान सके कि उनके हक के लिए कौन लड़ रहा है! ये गिफ्ट नहीं, ये भाजपा के मुंह पर तमाचा है! ये डिजिटल इंडिया नहीं, ये डिजिटल लूट है! बाइट:- हरप्रीत सिंह चंबा जिलाध्यक्ष कांग्रेस पीलीभीत।1
- UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होकर UPI भुगतान व्यवस्था में प्रस्तावित शुल्क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नए शुल्क ढांचे से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के माध्यम से प्रधानमंत्री को 2,100 रुपये का उपहार भेजने की बात कही। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह राशि प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश देने के लिए दी जानी थी कि UPI से जुड़े शुल्क में बढ़ोतरी से व्यापारी और आमजन प्रभावित होंगे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुल्क व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और UPI शुल्क को लेकर पार्टी का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शुल्क वापस लिए जाने तक कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, एआईसीसी सदस्य ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य यूसुफ मलिक व अनवर अनीस, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा गंगवार व मुनेन्द्र सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 🔴 पिथौरागढ़ TODAY | बड़ी खबरों पर नजर🔴 पिथौरागढ़ TODAY | बड़ी खबरों पर नजर 🔴 पिथौरागढ़ TODAY | बड़ी खबरों पर नजर1
- बैजनाथ मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा बैजनाथ मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा1
- यूपीआई पैमेंट पर चार्ज को लेकर पीलीभीत में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन। पीलीभीत।यूपीआई पैमेंट पर चार्ज लिए जाने को लेकर कांग्रेस ने पीलीभीत में विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।1
- गणेश विसर्जन शोभायात्रा के बाद दुखद हादसा, नहर में डूबा 18 वर्षीय युवक; गोताखोरों की मदद से तलाश जारी पूरनपुर, पीलीभीत। माधोटांडा कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद एक बड़ा हादसा सामने आया है। शोभायात्रा समाप्त होने के तुरंत बाद 18 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हरदोई नहर ब्रांच में गिर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। दिनांक 18 सितंबर 2026 को वार्ड नंबर 4, कस्बा व थाना माधोटांडा निवासी आयोजक राज रावत पुत्र शांति प्रकाश की देखरेख में श्री गणेश की अस्थायी प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। दोपहर लगभग एक बजे शिव मंदिर वार्ड नंबर 4 से शुरू हुई इस यात्रा में लगभग 150 से 200 श्रद्धालु, झांकियां और छोटे हाथी वाहन पर डी.जे. शामिल थे। कस्बे में भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा खटीमा रोड होते हुए हरदोई नहर ब्रांच कलीनगर पुल पहुंची, जहां दोपहर लगभग चार बजे शांतिपूर्वक प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। विसर्जन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, समय लगभग शाम 4:10 बजे शोभायात्रा में शामिल संगम उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र त्रिवेणी सहाय, निवासी मुख्य बाजार कस्बा व थाना माधोटांडा, अज्ञात कारणों के चलते नहर में गिर गया। युवक के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी तुरंत माधोटांडा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना देर किए स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतारा। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है और राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं। गणेश विसर्जन शोभायात्रा के बाद दुखद हादसा, नहर में डूबा 18 वर्षीय युवक; गोताखोरों की मदद से तलाश जारी पूरनपुर, पीलीभीत। माधोटांडा कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद एक बड़ा हादसा सामने आया है। शोभायात्रा समाप्त होने के तुरंत बाद 18 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हरदोई नहर ब्रांच में गिर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। दिनांक 18 सितंबर 2026 को वार्ड नंबर 4, कस्बा व थाना माधोटांडा निवासी आयोजक राज रावत पुत्र शांति प्रकाश की देखरेख में श्री गणेश की अस्थायी प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। दोपहर लगभग एक बजे शिव मंदिर वार्ड नंबर 4 से शुरू हुई इस यात्रा में लगभग 150 से 200 श्रद्धालु, झांकियां और छोटे हाथी वाहन पर डी.जे. शामिल थे। कस्बे में भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा खटीमा रोड होते हुए हरदोई नहर ब्रांच कलीनगर पुल पहुंची, जहां दोपहर लगभग चार बजे शांतिपूर्वक प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। विसर्जन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, समय लगभग शाम 4:10 बजे शोभायात्रा में शामिल संगम उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र त्रिवेणी सहाय, निवासी मुख्य बाजार कस्बा व थाना माधोटांडा, अज्ञात कारणों के चलते नहर में गिर गया। युवक के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी तुरंत माधोटांडा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना देर किए स्थानीय गोताखोरों को नहर में उतारा। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है और राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।3