Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज धार में फंसी स्कॉर्पियो, युवाओं ने बचाईं छह जिंदगियां सहारनपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में बरसाती नदी का अचानक बढ़ा जलस्तर एक स्कॉर्पियो सवार करीब छह लोगों के लिए मुसीबत बन गया। रपटे से गुजरते समय तेज बहाव के बीच स्कॉर्पियो फंस गई। पानी का दबाव बढ़ने से कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। रपटे के पास मौजूद युवाओं ने बिना देर किए जान जोखिम में डालकर उफनते पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवाओं ने कार सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में रेस्क्यू कर स्कॉर्पियो को भी तेज बहाव से बाहर निकाला गया। हादसा टलने के बाद कार सवारों ने युवाओं का आभार जताया। घटना ने बरसाती रपटों पर सुरक्षा इंतजामों और आवागमन पर सवाल खड़े कर दिए।
Jurnalist zahid
तेज धार में फंसी स्कॉर्पियो, युवाओं ने बचाईं छह जिंदगियां सहारनपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में बरसाती नदी का अचानक बढ़ा जलस्तर एक स्कॉर्पियो सवार करीब छह लोगों के लिए मुसीबत बन गया। रपटे से गुजरते समय तेज बहाव के बीच स्कॉर्पियो फंस गई। पानी का दबाव बढ़ने से कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। रपटे के पास मौजूद युवाओं ने बिना देर किए जान जोखिम में डालकर उफनते पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवाओं ने कार सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में रेस्क्यू कर स्कॉर्पियो को भी तेज बहाव से बाहर निकाला गया। हादसा टलने के बाद कार सवारों ने युवाओं का आभार जताया। घटना ने बरसाती रपटों पर सुरक्षा इंतजामों और आवागमन पर सवाल खड़े कर दिए।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- सहारनपुर। कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षित सफर को लेकर सहारनपुर पुलिस की बड़ी पहल, कांवड़ियों से नियमों के पालन की अपील सहारनपुर। रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार से बचें, सावधानी से वाहन चलाकर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचें—फतेहपुर थाना प्रभारी ने शिवभक्तों को किया जागरूक सहारनपुर | हलचल इंडिया न्यूज़ श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सहारनपुर पुलिस लगातार कांवड़ मार्गों पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी फतेहपुर द्वारा कांवड़ियों को यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा कांवड़ियों से विशेष रूप से रॉन्ग साइड में वाहन नहीं चलाने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर वाहनों और शिवभक्तों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। 🚦 सुरक्षित यातायात पर पुलिस का विशेष जोर थाना प्रभारी फतेहपुर द्वारा कांवड़ियों को समझाया जा रहा है कि वाहन चलाते समय निर्धारित दिशा और नियंत्रित गति का पालन करें। पुलिस की ओर से शिवभक्तों से अपील की जा रही है कि जल्दबाजी न करें और अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाते हुए ही गंतव्य की ओर बढ़ें। कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कांवड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। 🔱 पुलिस की अपील—सावधानी ही सुरक्षा सहारनपुर पुलिस का संदेश साफ है कि कांवड़ यात्रा आस्था के साथ-साथ अनुशासन और सुरक्षा का भी विषय है। शिवभक्त यातायात नियमों का पालन करें, रॉन्ग साइड से वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और नियंत्रित गति से यात्रा करें, ताकि सभी कांवड़िए सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। सुरक्षित यात्रा • सुगम यात्रा • सकुशल कांवड़ यात्रा सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार कांवड़ मार्गों पर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। --- 📺 हलचल इंडिया न्यूज़ — सहारनपुर “सच के साथ, हर पल आपके साथ।” अगर आपको यह खबर महत्वपूर्ण लगी हो तो हमारे Facebook Page को Follow, Like और Share जरूर करें। 📞 समाचार, सूचना एवं संपर्क — 8217554083 ✍️ विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह ब्यूरो प्रमुख — हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर संपादक — वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़2
- लवली मान का गाना डमरू तेरा ने मचायी हुई है धूम,पूरे उत्तर भारत में बज रहा है गाना1
- यमुना सन्देश न्यूज़ चैनल एन. के प्रोडक्शंस जिसकी फाउंडर नेहा खन्ना जी है जिनके पहले भी बहुत भव्य इवेंट्स हुए है और इस बार भी नेहा खन्ना ने किया इस बार भी धमाका ट्राइसिटी का सबसे बड़ा तीज़ त्योहार का किया गया भव्य सीरत कौर, आयोजन तीया दिला दिया में पहुंची 250+ महिलाओं ने लिया भाग 5 तीज क्वीन निकाली गई। सारी महिलाओं को दिये हुए सिंधारा और रिटर्न गिफ्ट्स। जैसे कि आप सब जानते ही है कि तीज पंजाब और हरियाणा में बहुत धूम धाम से मनाई जाती है। सभी महिलाओं का फुलकारी और ढोल से स्वागत किया गया और बहूत सारी मस्ती धमाल हुईं। सभी महिलाओ ने बाद चढ़ कर भाग लिया सभी एक्टिविटी में। इसमें मुख्य अतिथि रहे सुनीता खन्ना जी,सविता खींद्री जी प्रियंका यादव जी नैंसी घूमन जी,सरदार गुरदर्शन सिंह सैनी जी , राकेश गर्ग जी,डॉ. बीनू राव जी, नीहारिका गर्ग जी,अरुण ग्रोवर जी, नेहा शर्मा जी। इसमें मुख्य जजमेंट पर रहे मास्टर मैक जी, जानवी बंसल जी , प्रीति नारंग जी , विनीत जी। सेलिब्रिटी गेस्ट रहे फतेह म्यूजिक, सीता कौर, और मलकियत सिंह जी और टीम सहयोगी रहे पूजा राणा जी , गीत जी, अनीश जी , राजीव जी,मोहित सहोता जी, विष्णुपांडेय जी, तान्या मरवाहा जी, इवेंट मैनेजर1
- हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ आरोपित को धर दबोचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद द्वारा अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान पुराना पथरी पावर हाउस खण्डर बहादराबाद के पास से आरोपित दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा को अवैध चाकू के साथ पकड लिया, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । *नाम पता आरोपित* 1-दीपक पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम चीका, थाना चीका जिला कैथल हरियाणा। *बरामदगी* 01 अदद नाजायज चाकू *पुलिस टीम* 1- कानि. रणजीत सिंह, 2- कानि. विवेकानन्द,1
- मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने छपार से रामपुर तिराहा तक कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराया संपन्न क्षेत्रवासियों की पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंस *मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने छपार से रामपुर तिराहा तक कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराया संपन्न क्षेत्रवासियों की पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंस।।* *अस्थाई थाना क्षेत्र मैं पडने वाला मार्ग में शांतिपूर्वक कावड़ यात्रा को संपन्न कराया तो वहीं क्षेत्रवासियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए धन्यवाद किया* *मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की मेहनत की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सदर राजू साव, सीओ राधा रमन के निर्देशन में छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी, अस्थाई थानाध्यक्ष रामपुर तिराहा सुभाष चंद्र, उप निरीक्षक पवन चौधरी, उप निरीक्षक राजकुमार, SSI विशाल राठी, उप निरीक्षक भावना सिंह, कांस्टेबल अंकित वर्धन, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र, अजीत सहित अस्थाई थाने के पूरे स्टाफ ने लगातार ड्यूटी निभाई।* *पुलिस टीम ने छपार से रामपुर तिराहा तक लगभग 21 किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कांवड़ियों की सुविधा को लेकर लगातार मोर्चा संभाले रखा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस अधिकारियों एवं पूरे स्टाफ को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।* *क्षेत्रवासियों ने कहा—पुलिस की दिन-रात की मेहनत से कांवड़ यात्रा सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।*1
- बड़ी खबर | सावन शिवरात्रि पर सहारनपुर में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, शिवालयों से कांवड़ मार्ग तक पुलिस अलर्ट। 🚩🔱 बड़ी खबर | सावन शिवरात्रि पर सहारनपुर में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, शिवालयों से कांवड़ मार्ग तक पुलिस अलर्ट भूतेश्वर से शंक्वलेश्वर महादेव मंदिर तक कड़ी सुरक्षा, ड्रोन-CCTV से निगरानी; डाक कांवड़ के बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा सहारनपुर | हलचल इंडिया न्यूज़ सावन शिवरात्रि-2026 के पावन अवसर पर सहारनपुर जनपद पूरी तरह शिवमय और पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में नजर आया। जनपद के प्रमुख शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रही डाक कांवड़ के बढ़ते प्रवाह को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने मंदिरों से लेकर कांवड़ मार्गों तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा। 🔱 भूतेश्वर महादेव मंदिर में एसएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने थाना मंडी क्षेत्र स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किए जाने को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भूतेश्वर महादेव मंदिर और बागेश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पार्किंग, श्रद्धालुओं की कतार, सुगम दर्शन, खोया-पाया केंद्र तथा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर विशेष ध्यान दिया गया। 🚔 ड्रोन-CCTV से निगरानी, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात प्रमुख मंदिरों में पुलिस चौकियां, CCTV कंट्रोल रूम और PA सिस्टम सक्रिय रखे गए। ड्रोन के जरिए मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखी गई। टप्पेबाजी, चेन स्नैचिंग और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सादे कपड़ों में पुलिस टीमें तथा एंटी रोमियो स्क्वाड भी सक्रिय रहे। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया। 🕉️ शंक्वलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित प्राचीन शंक्वलेश्वर महादेव मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग, चेकिंग और महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई। पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित जलाभिषेक कराया गया। देहात क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभालते नजर आए। 🚨 डाक कांवड़ पर विशेष नजर, तेज रफ्तार वाहनों को लेकर सतर्कता हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रही डाक कांवड़ के बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने कांवड़ मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती। अम्बेडकर चौक से राकेश केमिकल चौकी तथा गागलहेड़ी चौराहे से भगवानपुर तक मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा डाक कांवड़ वाहनों की गति नियंत्रित कराने, अधिक ऊंचाई वाले डीजे को निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने और वाहनों के ऊपर बैठे कांवड़ियों को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से कांवड़ मार्ग पर अनावश्यक रूप से खड़े नहीं होने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। 🌧️ बारिश में भी पुलिस बनी शिवभक्तों की मददगार बारिश के दौरान रामपुर मनिहारान क्षेत्र में मोटरसाइकिल फिसलने से दो दिल्ली निवासी कांवड़िए घायल हो गए। पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल सीएचसी रामपुर मनिहारान पहुंचाया और उनकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को भी ठीक कराया। वहीं नानौता क्षेत्र में PRV-5989 ने पेट्रोल खत्म होने से परेशान शिवभक्तों की मदद की। पुलिसकर्मियों ने वाहन को सुरक्षित किनारे कराया और पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाकर कांवड़ियों को उपलब्ध कराया, जिसके बाद उनकी यात्रा दोबारा शुरू हो सकी। 🚔 घंटाघर से नानौता तक पुलिस की पैनी नजर घंटाघर चौराहे पर थाना सदर बाजार पुलिस ने कांवड़ियों के वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित कराई। नानौता-रामपुर मनिहारान मार्ग पर बारिश को देखते हुए पेट्रोलिंग और पिकेट ड्यूटी बढ़ाई गई। चिलकाना थाना पुलिस ने भी कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी और शिवभक्तों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया। 👮 रामपुर तिराहा पर DIG ने संभाली कमान बढ़ते डाक कांवड़ प्रवाह को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह ने रामपुर तिराहा पहुंचकर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों को कांवड़ यातायात के दबाव के अनुसार पुलिस व्यवस्था को गतिशील रखने और किसी भी स्थिति में यातायात सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 🚩 आस्था की सुरक्षा, पुलिस की जिम्मेदारी सावन शिवरात्रि पर सहारनपुर में जहां मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजे, वहीं पुलिसकर्मी सुरक्षा, यातायात और सेवा की जिम्मेदारी निभाते नजर आए। मंदिरों से लेकर कांवड़ मार्गों तक पुलिस की मुस्तैदी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा। सहारनपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है—श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुगम यात्रा सर्वोच्च प्राथमिकता है। 🔱 हर हर महादेव! 🚩 बम-बम भोले! --- 📺 हलचल इंडिया न्यूज़ — सहारनपुर “सच के साथ, हर पल आपके साथ।” अगर आपको यह खबर महत्वपूर्ण लगी हो तो हमारे Facebook Page को Follow, Like और Share जरूर करें। 📞 समाचार, सूचना एवं संपर्क — 8217554083 ✍️ विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह ब्यूरो प्रमुख — हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर संपादक — वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़1
- मशहूर भजन गायक लवली मान पहुंचे कांवड़ शिविर में, झूमे कांवड़ियों संग1
- झारखण्ड के रांची मे क्रूरता की सारी हदे पार अंधरे मे छात्रों को पीटने के आरोप........ झारखण्ड के रांची मे क्रूरता की सारी हदे पार अंधरे मे छात्रों को पीटने के आरोप......1