“प्रशासन आपके द्वार” पहल से गांवों तक पहुंचेगा सुशासन जालौन। जनपद में तकनीक आधारित सुशासन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने तहसील जालौन में “प्रशासन आपके द्वार” नामक नवाचारी पहल शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप समूह बनाए जाएंगे, जिनमें अधिकारी, कर्मचारी और आमजन सीधे जुड़ सकेंगे। प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार योजना का उद्देश्य जनसहभागिता बढ़ाना, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना है। समूहों में अधिकारी अपने भ्रमण, चौपाल और निरीक्षण कार्यक्रमों की जानकारी साझा करेंगे, जबकि ग्राम स्तर के कर्मचारी प्रतिदिन किए गए कार्यों का विवरण देंगे। नागरिक भी इन समूहों में अपनी शिकायत, सुझाव और मांग सीधे दर्ज करा सकेंगे। संबंधित विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से साझा की जाएगी। प्रशासन ने इस पहल को “मेरा गांव–मेरी जिम्मेदारी” और “मेरा मोहल्ला मेरी जिम्मेदारी” अभियान से जोड़ते हुए इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने की बात कही है। इस योजना के लिए रिंकू सिंह राही जॉइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी जालौन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें निर्धारित रोडमैप के अनुसार योजना लागू कराने के निर्देश दिए गए।
“प्रशासन आपके द्वार” पहल से गांवों तक पहुंचेगा सुशासन जालौन। जनपद में तकनीक आधारित सुशासन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने तहसील जालौन में “प्रशासन आपके द्वार” नामक नवाचारी पहल शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप समूह बनाए जाएंगे, जिनमें अधिकारी, कर्मचारी और आमजन सीधे जुड़ सकेंगे। प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार योजना का उद्देश्य जनसहभागिता बढ़ाना, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना है। समूहों में अधिकारी अपने भ्रमण, चौपाल और निरीक्षण कार्यक्रमों की जानकारी साझा करेंगे, जबकि ग्राम स्तर के कर्मचारी प्रतिदिन किए गए कार्यों का विवरण देंगे। नागरिक भी इन समूहों में अपनी शिकायत, सुझाव और मांग सीधे दर्ज करा सकेंगे। संबंधित विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण की जानकारी भी सार्वजनिक रूप से साझा की जाएगी। प्रशासन ने इस पहल को “मेरा गांव–मेरी जिम्मेदारी” और “मेरा मोहल्ला मेरी जिम्मेदारी” अभियान से जोड़ते हुए इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने की बात कही है। इस योजना के लिए रिंकू सिंह राही जॉइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी जालौन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें निर्धारित रोडमैप के अनुसार योजना लागू कराने के निर्देश दिए गए।
- *उरई कोंच बस स्टैंड चौराहे का नाम बदलने के विरोध में कोरी समाज ने सौंपा ज्ञापन / और कोंच बस स्टैंड चौराहे का नाम महान वीरांगना रखने का प्रस्ताव दिया* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व आसीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *वीरांगना झलकारी का नाम बदलने के विरोध में कोरी समाज ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा* *उरई कोंच बस स्टैंड चौराहे का नाम बदलने के विरोध में कोरी समाज ने सौंपा ज्ञापन / और कोंच बस स्टैंड चौराहे का नाम महान वीरांगना रखने का प्रस्ताव दिया* जनपद जालौन कोंच में बस स्टैंड पर बने चौराहे का नाम झलकारी चौराहा किए जाने के विरोध में कोरी समाज के तमाम लोगों ने कलेक्ट्रेटछ परिसर पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा यह ज्ञापन वीरांगना झलकारी बाई सेना के बैनर तले दिया गया वहीं ज्ञापन में समाज के लोगों ने कहा कि चौराहे का वर्तमान नाम बरकरार रखा जाए और बिना सर्वसम्मति के उसका नाम परिवर्तन न किया जाए वहीं समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि किसी भी ऐतिहासिक या सार्वजनिक स्थल का नाम बदलने से पहले स्थानीय लोगों की राय अवश्य ली जानी चाहिए आप को बता दें कि इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि झलकारी बाई वीरता और साहस की प्रतीक थीं उन्होंने झांसी की रानी के वेश में अंग्रेजों से युद्ध कर देशभक्ति और बलिदान का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया था समाज के लोगों ने कहा कि वे वीरांगना झलकारी बाई का सम्मान करते हैं लेकिन चौराहे के नाम परिवर्तन को लेकर उनकी अलग राय है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि ज्ञापन सौंपने वालों में कोरी समाज एवं वीरांगना झलकारी बाई सेना के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे वहीं प्रशासन ने ज्ञापन लेकर मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया3
- परिवार को सांत्वना देने और न्याय दिलाने का भरोसा देने समाजवादी पार्टी के कई नेता सिद्धार्थ नगर कदौरा पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष दीपराज जालौन के कदौरा कस्बे के सिद्धार्थ नगर में उस समय माहौल गमगीन हो गया , जब पुलिस प्रताड़ना और फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के डर से लापता हुए युवक का शव कालपी की यमुना नदी में बरामद हुआ। मृतक लोकेंद्र (20 वर्ष) पुत्र मुकुंदी लाल ने दिनांक 7 मई 2026 को कालपी में बस से उतरने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने पुलिस पर प्रताड़ना, 8 लाख रुपये मांगने और लक्ष्मी देवी द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया था। वीडियो में युवक ने कहा था कि अब उसके जीने का कोई मकसद नहीं बचा है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही युवक लापता चल रहा था। काफी तलाश के बाद कालपी क्षेत्र की यमुना नदी में युवक का शव पानी में उतराता मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय दिलाने का भरोसा देने समाजवादी पार्टी के कई नेता सिद्धार्थ नगर कदौरा पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, सपा नेता रश्मी पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी अजहर बैग, विजय निस्वा, मुराद बख्श मंसूरी, इस्तियाक अली, अरुण कुमार गौतम, गुड्डू महेवा सहित कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए पुलिस प्रताड़ना और आरोपित लक्ष्मी देवी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की समय रहते गंभीरता से जांच क्यों नहीं की गई? अगर शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई होती, तो क्या एक युवक की जान बच सकती थी?4
- जालौन में सुशासन आपके द्वार के तहत एसडीएम रिंकू सिंह की अनूठी पहल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र से जुड़ी एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जालौन रिंकू सिंह राही ने अनूठी पहल की है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- जालौन के सुढार शंभू धाम के पास एक तेज रफ्तार सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि सड़क पर सब्जियां बिखर गईं और यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।1
- जालौन की आटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद सद्दाम गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद उसे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।1
- कोंच,घमूरी गांव के पास सड़क हादसा: बाइक चलाते समय आई झपकी, चाचा-भतीजा गंभीर घायल, उरई रेफर कोंच,घमूरी गांव के पास सड़क हादसा: बाइक चलाते समय आई झपकी, चाचा-भतीजा गंभीर घायल, उरई रेफर1
- जालौन में SDM रिंकू सिंह की नई पहल, हर गांव का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप जालौन। तहसील प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। एसडीएम रिंकू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से ग्रामीण अब घर बैठे अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। एसडीएम ने बताया कि इन व्हाट्सएप ग्रुपों में संबंधित गांव के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी भी जोड़े जाएंगे, ताकि शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों को बिजली, पानी, सड़क, सफाई, राशन, राजस्व समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह पहल प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करेगी तथा समस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता भी आएगी। एसडीएम रिंकू सिंह की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1
- जालौन में जब खुली बैठक में नहीं हुआ आवंटन तो मामला पहुंचा एसडीएम के पास नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम जगनेवा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज खाद्यान्न वितरण की दुकान का खुली बैठक में आवंटन होना था लेकिन सचिव ने बैठक स्थगित कर दी फिर मामला उपजिलाधिकारी के पास पहुंचा देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पुलिस ने एक रात के सर्च ऑपरेशन के दौरान चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। ये मजदूर एक पशुबाड़े के अंदर बंद कमरे में पाए गए थे और उनसे मारपीट कर जबरन काम कराया जा रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है जिसकी तलाश जारी है।1