*थाना बरौर पुलिस टीम द्वारा दहेज के लिए पत्नी की मारपीट कर हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* दैनिक सार सागर जिला संवाददाता राजप्रताप सिंह बरौर (कानपुर देहात)। जनपद में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गत मंगलवार को थाना बरौर में मुकदमा वादी बच्चीलाल पाल निवासी ग्राम करगांव थाना बिवार जनपद हमीरपुर द्वारा लिखित तहरीर दी गयी थी कि उसकी पुत्री रूबी की शादी में दिये गये दहेज से उसके ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में 02 लाख रूपये नगद व मोटर साइकिल की मांग करने व अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना व गत 14 फरवरी की रात में रूबी के साथ मारपीट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय में मु0अ0स0 11/2026 धारा 85/80(2)/115(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम जितेन्द्र बाबू (पति), मन्जू (सास), गोपीचरन (ससुर), अरुण (जेठ), दीपक (जेठ), अंकित व गुड्डू निवासीगण ग्राम टुटईखान थाना बरौर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों/तथ्यों के आधार पर मुकदमा में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र बाबू उर्फ जीतू निवासी ग्राम टुटईखान थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को बुधवार को ग्राम टुटईखान तिराहा थाना बरौर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली थाना बरौर पुलिस की टीम में थाना अध्यक्ष श्रीमती अमिता वर्मा व हे0 कांसटेबल योगेन्द्र सिंह शामिल रहे। 3. चा0का0 53 दुर्गेश दुबे

- कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरी सवाई में दो पक्ष के मध्य हुई मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर, दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त वादी/पीड़ित द्वारा अपने घर जाकर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट1
- रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।1
- मंगलपुर की तरफ से झींझक की ओर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के पास नाले मे जा गिरा ट्रक मे मौरम ओवर लोड लादी गई थी किसीभी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई2
- उत्तरीपुरा मंडी समिति जल्द होंगी जाँच कई लोग दायरे मे1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*3
- कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।1
- रनिया थाना नेशनल हाईवे पर हुआ सिलेंडर गाड़ी से एक्सीडेंट ड्राइवर ने कूदकर कर बचाई जान1
- 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव निवासी अंकित (22) पुत्र अमर सिंह गांव के ही रामनरेश का खेत बटाई पर लिए थे। शनिवार को वह खेत में बोई गई सरसों की फसल देखने गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही धरमपुर नलकूप फीडर की 11 हजार वोल्टेज लाइन के ढीले तारों की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल औरैया ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।2