त्योहारों से पहले सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हो दुरुस्त - कलेक्टर बानमौर सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने, स्कूल वाहनों की जांच और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश मुरैना, 01 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा आगामी श्रावण मास एवं त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहायक नगर निगम आयुक्त, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बानमौर कस्बे में लगातार बनी रहने वाली यातायात जाम की समस्या पर विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बानमौर की सर्विस लेन को तत्काल पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की आवाजाही तथा आगामी त्योहारों के दौरान यातायात का दबाव बढ़ेगा, इसलिए सर्विस लेन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जाए तथा सर्विस लेन एवं शोल्डर की मरम्मत भी शीघ्र कराई जाए, जिससे आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु बना रहे। कलेक्टर ने नगर निगम को बैरियर चौराहे के समीप सड़क पर बने गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब सड़कें दुर्घटनाओं एवं जाम का प्रमुख कारण बनती हैं, इसलिए ऐसे स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराया जाए। बैठक में मैरिज गार्डनों की पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन मैरिज गार्डनों में नियमानुसार परिसर के भीतर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रत्येक मैरिज गार्डन संचालक अपने स्तर पर पार्किंग प्रबंधन के लिए कर्मचारी तैनात करे, ताकि समारोह में आने वाले वाहन सड़क पर खड़े न हों और यातायात बाधित न हो। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कलेक्टर श्री जांगिड़ ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ओवरलोड स्कूल बसों, वैन एवं ई-रिक्शाओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर सभी स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने तथा वाहन चालकों एवं संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के सामने यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने, ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए निर्धारित रूट का पुनरीक्षण करने तथा आवश्यकतानुसार रूट में संशोधन करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही बाबा देवपुरी क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट का पुनः निरीक्षण कर वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड, रोड मार्किंग तथा अन्य सड़क सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा स्कूली वाहनों के संबंध में जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बानमौर सर्विस लेन पर आवश्यक संकेतक एवं नो-पार्किंग बोर्ड लगाने, सड़कों पर रिफ्लेक्टिव पेंट कराने तथा सर्विस लेन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी संबंधित विभाग सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियां समय रहते पूर्ण करें, जिससे आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।
त्योहारों से पहले सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हो दुरुस्त - कलेक्टर बानमौर सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने, स्कूल वाहनों की जांच और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश मुरैना, 01 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा आगामी श्रावण मास एवं त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहायक नगर निगम आयुक्त, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बानमौर कस्बे में लगातार बनी रहने वाली यातायात जाम की समस्या पर विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बानमौर की सर्विस लेन को तत्काल पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की आवाजाही तथा आगामी त्योहारों के दौरान यातायात का दबाव बढ़ेगा, इसलिए सर्विस लेन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण
नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जाए तथा सर्विस लेन एवं शोल्डर की मरम्मत भी शीघ्र कराई जाए, जिससे आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु बना रहे। कलेक्टर ने नगर निगम को बैरियर चौराहे के समीप सड़क पर बने गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब सड़कें दुर्घटनाओं एवं जाम का प्रमुख कारण बनती हैं, इसलिए ऐसे स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराया जाए। बैठक में मैरिज गार्डनों की पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन मैरिज गार्डनों में नियमानुसार परिसर के भीतर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रत्येक मैरिज गार्डन संचालक अपने स्तर पर पार्किंग प्रबंधन के लिए कर्मचारी तैनात करे, ताकि समारोह में आने वाले वाहन सड़क पर खड़े न हों और यातायात बाधित न हो। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कलेक्टर श्री जांगिड़ ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ओवरलोड स्कूल बसों, वैन एवं ई-रिक्शाओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर सभी स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने तथा वाहन चालकों एवं संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के
लिए कहा। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के सामने यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने, ई-रिक्शाओं के संचालन के लिए निर्धारित रूट का पुनरीक्षण करने तथा आवश्यकतानुसार रूट में संशोधन करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही बाबा देवपुरी क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट का पुनः निरीक्षण कर वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड, रोड मार्किंग तथा अन्य सड़क सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा स्कूली वाहनों के संबंध में जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बानमौर सर्विस लेन पर आवश्यक संकेतक एवं नो-पार्किंग बोर्ड लगाने, सड़कों पर रिफ्लेक्टिव पेंट कराने तथा सर्विस लेन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी संबंधित विभाग सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियां समय रहते पूर्ण करें, जिससे आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।
- किसान बनकर खाद दुकान पर पहुंचे तहसीलदार नरेश शर्मा.. खाद वितरण मे लापरवाही और किसानो को खाद ना देने पर अम्बाह मे खाद दुकान सील्ड.. मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ द्वारा सभी निजी खाद विक्रेताओं को किसानो को तत्काल खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए है!तहसील अम्बाह मे सुबह 8 बजे से थाना परिसर मे तहसीलदार नरेश शर्मा की उपस्थिति मे मार्केफ़ेद द्वारा नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है!शनिवार को खाद वितरण की ड्यूटी के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा को एक कृषक मकरंद शर्मा द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी पत्नी के नाम का इ टोकन जारी होने के बाद भी नीरज उपाध्याय खाद बीज भंडार द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है तथा पिछले 3 दिनों से दुकान बंद है!सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसान बनकर नीरज उपाध्याय खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे जहाँ दुकान बंद मिली!जब दुकान खुलवाकर खाद देने को कहा गया तो खाद की अनुपलब्धता बताकर वापस लौटाया गया!इसके बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने एस ए डी ओ अम्बाह महेश किरार, राजस्व विभाग के पटवारी एवं थाना अम्बाह के बल के साथ दुकान खुलवाकर निरीक्षण किया जहाँ भरपूर मात्रा मे डी ए पी एवं अन्य खाद उपलब्ध था!खाद विक्रेता द्वारा दुकान बंद रखने, इ टोकन वाले किसानो को खाद प्रदान ना करने एवं खाद वितरण मे अनियमितता करने के कारण दुकान को तत्काल सील्ड किया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर मुरैना को भेजा जायेगा साथ ही तहसील अम्बाह मे कृषकों को सही समय पर और उचित मूल्य पर खाद वितरण ना करने वाले दुकानदारों एवं सोसाइटी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी!साथ ही तहसीलदार नरेश शर्मा ने तहसील अम्बाह के कृषकों के लिए अपना मोबाइल नम्बर 9174952120 भी जारी किया है जहाँ किसान खाद वितरण के अधिक मूल्य, खाद प्रदान ना करने एवं दुकान ना खुलने सम्बंधित शिकायत कर सकते है!1
- पोरसा चौराहे पर नहीं सुलभ सुविधा, खासकर महिलाओं व युवतियों को झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी, जिम्मेदारों के कानों पर नहीं रेंगती जू तक सालों पहले पोरसा चौराहे से महिला व पुरुष पेशाब घरों को हटा दिया गया था जिसकी पुनः निर्माण की किसी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि ने नहीं ली सुध , महिलाओं की गरिमा हो रही भंग, सुलभ सुविधा हेतु महिलाओं को होती है असहजता और असुरक्षा। *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह । महिलाओं की गरिमा और सम्मान हमारे शास्त्रों में भी हमेशा से ही माना गया है, और उनकी गरिमा का पालन करना हमारा नैतिक व सामाजिक धर्म भी है । ठीक इसके विपरीत अंबाह नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इसके विपरीत रवैया अपनाया है शहर के पोरसा चौराहे पर सुलभ सुविधा न होने से महिलाएं आए दिन असहजता व अपनी गरिमा का हनन महसूस करती हैं, और अपनी गरिमा को ताक पर रखकर शर्मिंदगी का शिकार हो रही है इसका मुख्य कारण है चौराहे पर सुलभ कंपलेक्स नहीं है जिससे महिलाएं सुलभ के लिए काफी काफी शर्मिंदगी महसूस करती असहयोगिता महसूस करती हैं तो वहीं दूसरी ओर सवाल खड़ा होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों और जिम्मेदार नगर पालिका इस गंभीर विषय पर क्यों उदासीनता बरते हुए। जबकि विषय महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है । इस मामले को मैंने कई बार सीएम साहब को अवगत कराया है व्यवस्था कराई जाएगी जय राजोरिया स्थानीय पार्षद, अंबाह। इस गंभीर विषय और महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को समझते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधि को तुरंत इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत ही पोरसा चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुलभ कंपलेक्स का निर्माण करना चाहिए अजय जैन पूर्व संगठन मंत्री भाजपा अंबाह,। मामला गंभीर और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ विषय है मैं कई बार इसके लिए प्रयास भी कर चुका हूं और जिम्मेदारों को बोला भी है कि इस विषय को गंभीरता से लें चाहिए क्योंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है। लाखन सिंह राठौड़ चिकित्सा एवं समाजसेवी पोरसा चौराहा अंबाह पोरसा चौराहे पर नहीं सुलभ सुविधा, खासकर महिलाओं व युवतियों को झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी, जिम्मेदारों के कानों पर नहीं रेंगती जू तक सालों पहले पोरसा चौराहे से महिला व पुरुष पेशाब घरों को हटा दिया गया था जिसकी पुनः निर्माण की किसी जिम्मेदार जन प्रतिनिधि ने नहीं ली सुध , महिलाओं की गरिमा हो रही भंग, सुलभ सुविधा हेतु महिलाओं को होती है असहजता और असुरक्षा। *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह । महिलाओं की गरिमा और सम्मान हमारे शास्त्रों में भी हमेशा से ही माना गया है, और उनकी गरिमा का पालन करना हमारा नैतिक व सामाजिक धर्म भी है । ठीक इसके विपरीत अंबाह नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इसके विपरीत रवैया अपनाया है शहर के पोरसा चौराहे पर सुलभ सुविधा न होने से महिलाएं आए दिन असहजता व अपनी गरिमा का हनन महसूस करती हैं, और अपनी गरिमा को ताक पर रखकर शर्मिंदगी का शिकार हो रही है इसका मुख्य कारण है चौराहे पर सुलभ कंपलेक्स नहीं है जिससे महिलाएं सुलभ के लिए काफी काफी शर्मिंदगी महसूस करती असहयोगिता महसूस करती हैं तो वहीं दूसरी ओर सवाल खड़ा होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों और जिम्मेदार नगर पालिका इस गंभीर विषय पर क्यों उदासीनता बरते हुए। जबकि विषय महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है । इस मामले को मैंने कई बार सीएम साहब को अवगत कराया है व्यवस्था कराई जाएगी जय राजोरिया स्थानीय पार्षद, अंबाह। इस गंभीर विषय और महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को समझते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारों और जनप्रतिनिधि को तुरंत इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत ही पोरसा चौराहे पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु सुलभ कंपलेक्स का निर्माण करना चाहिए अजय जैन पूर्व संगठन मंत्री भाजपा अंबाह,। मामला गंभीर और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ विषय है मैं कई बार इसके लिए प्रयास भी कर चुका हूं और जिम्मेदारों को बोला भी है कि इस विषय को गंभीरता से लें चाहिए क्योंकि मामला महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा हुआ है। लाखन सिंह राठौड़ चिकित्सा एवं समाजसेवी पोरसा चौराहा अंबाह2
- नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो नशा मुक्ति अभियान को लेकर मेहगांव थाना प्रभारी एवं एसडीओ की लोगों से अभी थाना परिषद में सदस्य समस्त स्टाफ में मिलकर बनाया शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- *अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न* अम्बाह अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय तथा रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी गुरुजनों का पुष्पमालाओं से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन सहित समस्त शिक्षकगण ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षकों द्वारा दी गई सीख को आत्मसात कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के आधार पर मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए गए अपने यादगार पलों एवं अनुभवों को साझा करते हुए गुरुजनों एवं सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं। अंत में समूह छायाचित्र के साथ गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विदाई समारोह का आयोजन रसायन विभाग एवं एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।4
- किसान बनकर खाद दुकान पर पहुंचे तहसीलदार नरेश शर्मा.. खाद वितरण मे लापरवाही और किसानो को खाद ना देने पर अम्बाह मे खाद दुकान सील्ड.. मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ द्वारा सभी निजी खाद विक्रेताओं को किसानो को तत्काल खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए है!तहसील अम्बाह मे सुबह 8 बजे से थाना परिसर मे तहसीलदार नरेश शर्मा की उपस्थिति मे मार्केफ़ेद द्वारा नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है!शनिवार को खाद वितरण की ड्यूटी के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा को एक कृषक मकरंद शर्मा द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी पत्नी के नाम का इ टोकन जारी होने के बाद भी नीरज उपाध्याय खाद बीज भंडार द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है तथा पिछले 3 दिनों से दुकान बंद है!सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसान बनकर नीरज उपाध्याय खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे जहाँ दुकान बंद मिली!जब दुकान खुलवाकर खाद देने को कहा गया तो खाद की अनुपलब्धता बताकर वापस लौटाया गया!इसके बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने एस ए डी ओ अम्बाह महेश किरार, राजस्व विभाग के पटवारी एवं थाना अम्बाह के बल के साथ दुकान खुलवाकर निरीक्षण किया जहाँ भरपूर मात्रा मे डी ए पी एवं अन्य खाद उपलब्ध था!खाद विक्रेता द्वारा दुकान बंद रखने, इ टोकन वाले किसानो को खाद प्रदान ना करने एवं खाद वितरण मे अनियमितता करने के कारण दुकान को तत्काल सील्ड किया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर मुरैना को भेजा जायेगा साथ ही तहसील अम्बाह मे कृषकों को सही समय पर और उचित मूल्य पर खाद वितरण ना करने वाले दुकानदारों एवं सोसाइटी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी!साथ ही तहसीलदार नरेश शर्मा ने तहसील अम्बाह के कृषकों के लिए अपना मोबाइल नम्बर 9174952120 भी जारी किया है जहाँ किसान खाद वितरण के अधिक मूल्य, खाद प्रदान ना करने एवं दुकान ना खुलने सम्बंधित शिकायत कर सकते है!1
- अंबाह में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, 41 बीघा भूमि मुक्त कर 8 पट्टाधारियों को दिलाया कब्जा अंबाह। तहसील अंबाह में गरीब एवं पात्र भूमिस्वामियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम लुधावली में 41 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर आठ पट्टाधारियों एवं उनके वारिसों को विधिवत कब्जा सौंपा गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ तथा एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के निर्देशन में तहसीलदार नरेश शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित सीमांकन दल ने ग्राम लुधावली के सर्वे क्रमांक 302 एवं 306 की भूमि का सीमांकन किया। कार्रवाई के दौरान कुल 41 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कर वास्तविक भूमिस्वामियों को सौंपा गया। राजस्व दल में पटवारी संजीव शर्मा, भोला शर्मा, उपेंद्र सिंह तोमर, प्रवीण सिंह जादौन एवं पुष्पेंद्र कुमार शर्मा शामिल रहे। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2003 में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आजीविका के लिए पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन कई पट्टाधारियों को अब तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका था। कुछ मूल पट्टाधारियों का निधन हो जाने के कारण उनके वारिसों को सीमांकन कर भूमि का कब्जा सौंपा गया। इससे पहले 23 जुलाई 2026 को भी ग्राम लुधावली में 14 पट्टाधारियों को सीमांकन के बाद उनकी भूमि का कब्जा दिलाया गया था। तहसीलदार नरेश शर्मा ने कहा कि तहसील अंबाह में गरीब एवं असहाय लोगों की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।4
- सीजे पावर कंपनी मालनपुर में 25 जुलाई को श्रीवास समाज रिठौरा कलां मुरैना का लड़का लल्ला उर्फ विनोद श्रीवास को काम के दौरान विधुत करंट लग गया था कंपनी में सूचना होने पर ठेकेदार जीएम एचआर मैनेजर समस्त स्टाफ ने तुरंत कंपनी कि गाड़ी से वीआईएम आर विरला हांस्पीटल में भर्ती कराया और इलाज में पूर्ण सहयोग किया विनोद को तेज करन्ट लगने से उसके शरीर कि सारी त्वचा छिल गई और सिर में गंभीर चोट लग कर कान से खून निकलने लगा रात 11 बजे सिर का इंप्रेशन किया गया था घर वालों और कंपनी वालों के बहुत प्रयास करने पर भी 29 तारीख को सुबह विनोद का निधन हो गया कंपनी स्टाफ ने इलाज में 7लाख रूपए खर्च किए थे फिर भी विनोद को बचा न सके सीजे पावर कंपनी का ने 8 लाख रुपए और परिवार में एक नौकरी देने का लिखित एग्रीमेंट 30 जुलाई को बिनोद कि पत्नी तथा ससुराल वालों के सामने सौंपा गया था कंपनी स्टाफ से बात चीत करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय के श्री एम डी सविता को बुलाया गया और सविता के आर्थिक प्रयास से कंपनी स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज सभी को संतुष्ट कर दिया और पूर्ण शातीसहयोग के सभी को संतुष्ट कर दिया।1