Shuru
Apke Nagar Ki App…
बराई माता मेले में उमड़ी आस्था, बच्चों की सलामती के लिए महिलाओं ने की पूजा.... चैत्र नवरात्र के सातवें दिन हाथरस में बराई माता मेले का आयोजन किया गया। बौहरे वाली देवी माता के मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। महिलाओं ने अपने बच्चों की सलामती के लिए पूजा-अर्चना की, पूजा के बाद बच्चों को झाड़ा लगवाया गया। मान्यता है कि इससे अनचाही बीमारियों से बचाव होता है। मेले में आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला।
Sunil kumar
बराई माता मेले में उमड़ी आस्था, बच्चों की सलामती के लिए महिलाओं ने की पूजा.... चैत्र नवरात्र के सातवें दिन हाथरस में बराई माता मेले का आयोजन किया गया। बौहरे वाली देवी माता के मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। महिलाओं ने अपने बच्चों की सलामती के लिए पूजा-अर्चना की, पूजा के बाद बच्चों को झाड़ा लगवाया गया। मान्यता है कि इससे अनचाही बीमारियों से बचाव होता है। मेले में आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला।
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंडजय माता दी3 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी के हाथरस में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर जमकर हंगामा हो गया। थाना सहपऊ क्षेत्र स्थित सुनीता इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलेंडर लेने पहुंचे एक उपभोक्ता के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक साथ कई पर्चियां देने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य उपभोक्ताओं में दहशत फैल गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- vishal devi jagran ashok vihar etah me1
- प्रतापगढ़ में मां चंडिका देवी धाम में आयोजित हुआ विशाल भंडारा, प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तगण, सिद्धपीठ मां चंडिका देवी धाम सैकड़ों वर्षों से लोगों की श्रद्धा भक्ति और आस्था का केंद्र रहा है। नवरात्रि में जनपद और गैर जनपद से श्रद्वालु देवी धाम में दर्शन करने दूर दराज से आते हैं। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज गड़वारा के प्राचार्य शेषमणि त्रिपाठी के होनहार पुत्र मयंक तिवारी का सेना की प्रतिष्ठित परीक्षा CDS में चयन हुआ है। इस दौरान बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य की तरफ से मयंक तिवारी का किया गया सम्मान, बेटे के अधिकारी बनने पर शेषमणि त्रिपाठी की तरफ से देवी धाम में विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ओंकारनाथ शुक्ला, आद्या प्रसाद तिवारी, संतराम मिश्र, अंजनी सिंह समाजसेवी, बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य, सभासद बृजेश सिंह विवेक त्रिपाठी अजय सरोज, महेश गुप्ता, सुधीर वर्मा शिवविलास वैश्य कोषाध्यक्ष, मोनू त्रिपाठी,जय बहादुर सिंह, श्रवण कुमार वैश्य, मनीष सिंह नीरज सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर उपस्थित रहे।1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- Post by Subhash Chand1
- Post by Vinay_creator1121
- हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में नई कचहरी के सामने स्थित महिंद्रा एजेंसी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पिकअप चालक अमीर का आरोप है कि उसने करीब 11 लाख रुपये में गाड़ी खरीदी थी, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उसे आरसी और नंबर प्लेट नहीं मिली। पीड़ित का कहना है कि वह लगातार महिंद्रा एजेंसी के चक्कर लगा रहा है, लेकिन हर बार उसे टालमटोल कर दिया जाता है। वहीं पुलिस से शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। मामले में महिंद्रा डीलरशिप संचालक संदीप पाल की लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- etah ashok vihar etah me vishal devi jagran ka ayojan kiya gaya devi jagran prem and praty kasganj duwara kiya gaya1
- कानपुर के नौबस्ता चौराहे से हमीरपुर रोड पर आए दिन लगातार लगने वाले जाम की स्थिति से निपटने के लिए आज अधिकारी उतरे सड़कों पर,चौराहे के चारो तरफ किया निरीक्षण। लगातार जाम की मुख्य वजह जानने का किया जा रहा है प्रयास, जिससे लगने वाले जाम की समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। इसी को ध्यान में रखकर नौबस्ता चौराहे पर एडीसीपी ट्रैफिक, ARTO कानपुर, मेट्रो के अधिकारी, NHAI के आला अधिकारी, एसीपी नौबस्ता रंजीत कुमार, साउथ T.I समीर जावेद, नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह, थाना प्रभारी हनुमंत विहार राजीव सिंह द्वारा नौबस्ता चौराहे के चारों तरफ गहन निरीक्षण किया गया, एवं इस बात पर चर्चा की गई की सड़क के दोनों तरफ जाम न लग सके और एक तरफ का ट्रैफिक सुगमता से निरंतर चलता रहे जिसको लेकर केस्को एवं PWD के अधिकारियों से भी बात करने पर चर्चा हुई की सड़क के दोनों तरफ लगे बिजली के खंबो एवं ट्रांसफॉर्मर्स को थोड़ा पीछे कर के सड़क को चौड़ा करा जा सके जिससे यातायात की स्थिति नियंत्रित रहे एवं सड़क पर चलने वाले वाहनों एवं यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।1