logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गुणानुवाद में छाया आस्था का गहरा रंग, भजनों से गुरू की भक्ति में डूबे श्रद्धालु* *श्री पुलकसागर महाराज के चातुर्मास के लिए कल मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन* *चित्रकूटधाम में गुरू गुणानुवाद में उमड़े देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु* भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल,1 अगस्त *गुणानुवाद में छाया आस्था का गहरा रंग, भजनों से गुरू की भक्ति में डूबे श्रद्धालु* *श्री पुलकसागर महाराज के चातुर्मास के लिए कल मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन* *चित्रकूटधाम में गुरू गुणानुवाद में उमड़े देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु* भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल,1 अगस्त भजनों व गीतों के माध्यम से श्रद्धा व आस्था से ओतप्रोत माहौल में गुरू भक्ति का ऐसा रंग छाया कि हर कोई श्रद्धालु भावों की गंगा में डूबकी लगा कर प्रभु के जयकारे लगाता नजर आया। श्रद्धा एवं भक्ति का ये अनुपम नजारा शनिवार दोपहर ओजस्वी प्रवचनकार प्रख्यात राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पूज्य गुरूदेव पुलकसागरजी म.सा. ससंघ के सानिध्य में भीलवाड़ा के चित्रकूटधाम में गुरू गुणानुवाद कार्यक्रम में नजर आया। पूज्य गुरूदेव के भीलवाड़ा में पहली बार श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आयोजित होने वाले चातुर्मास के लिए रविवार को होने वाली मंगल कलश स्थापना से पहले गुरू गुणानुवाद कार्यक्रम में देशभर से हजारों श्रद्धालु उमड़े। मंगलाचरण से प्रारंभ गुणानुवाद कार्यक्रम में मुंबई से आए गायक राहुल भट्ट एवं रेडियो जॉकी विधि जैन ने गुरू भक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस आयोजन के लिए मुंबई की टीम द्वारा विशेष रूप से सजाए गए मंच पर आकर्षक सिंहासन पर विराजे गुरूदेव पुलकसागरजी महाराज का आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्धालु उमड़े तो विशाल पांडाल भी छोटा लग रहा था। डीसा (गुजरात) के प्रसिद्ध अंजता बैंड द्वारा गुरू भक्ति से ओतप्रोत संगीत की धुन बजाई गई तो श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। आयोजन की विशिष्ट अतिथि माणिकचंद रसिकलाल धारीवाल ग्रुप पूना की शोभाताई रसिकलाल धारीवाल निजी विमान से उदयपुर पहुंचने के बाद गुरू नमन के लिए भीलवाड़ा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो उनका स्वागत अभिनंदन चातुर्मास कमेटी के अध्यख प्रवीण चौधरी ने किया। मंच का भक्ति भाव से ओतप्रोत संचालन मुंबई की एंकर विधि जैन ने किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गुरू भक्तों ने पूज्य पुलकसागरजी महाराज का गुरू भक्ति करते हुए पूजन एवं पाद प्रक्षालन के बाद शास्त्र भेंट का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन भव्य महाआरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में पुलक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांडोत, जिन शरणम तीर्थ के अध्यक्ष निर्मल गोधा, इंदौर से हेमचंद झांझरी, सूरत से अजीत विनायका, ग्वालियर से चन्द्रसेन जैन सहित सैकड़ो गुरू भक्त आयोजन में मौजूद रहे। राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के साथ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात से सैकड़ो श्रद्धालु गुरू वंदना करने के लिए पहुंचे थे। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि गुरूदेव पुलकसागरजी महाराज के भीलवाड़ा चातुर्मास का विधिवत आगाज रविवार दोपहर 1 बजे चित्रकूटधाम में चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना के साथ होगा। इस भव्य आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। कार्यक्रम से पूर्व शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल से चित्रकूटधाम तक मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्य कलश स्थापना करने वाला परिवार विंटेज कार में सवार रहेगा। शोभायात्रा में ग्यारह लाख एवं पांच लाख के पुण्यार्जक परिवार के दो सदस्य मंगलकलश लेकर बग्गियों में बैठेंगे। चातुर्मास समिति के संयोजक मनीष शाह एवं समिति के सह संयोजक लोकेश अजमेरा ने बताया कि चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम को लेकर भीलवाड़ा के सकल दिगम्बर जैन समाज में उत्साह का माहौल है ओर देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा पहुंच रहे है। चातुर्मासिक मंगलकलश स्थापना के बाद पूज्य पुलकसागरजी महाराज के सानिध्य में नियमित चातुर्मासिक प्रवचन 3 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में होंगे। चातुर्मास के दौरान 15 से 30 अगस्त तक चित्रकूटधाम में ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। *इन भक्तों ने पाया पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं गुरू पूजन का सौभाग्य* पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्रदीप प्रतिभा जैन भोपाल, निर्मल कल्पना गोधा मुंबई, विनोद सीमा फान्दोत उदयपुर, हेमचंद मीना झांझरी उदयपुर, अजीत अमन मुस्कान बिनायका सूरत, नीलकमल रेणुका अजमेरा उदयपुर, कुशलचंद गंगा मैना जयपुर, रितेश आशिमा लुहाड़िया जयपुर, दीपक वंदना पाटोदी जयपुर एवं पद्मुन रेणुका जैन बांसवाड़ा ने प्राप्त किया। गुरू चरणों में शास्त्र समपर्ण का सौभाग्य सुरज जैन, शरद मचाले, जगदीश गिरवारकर नागपुर, अनिल बीना टोंग्या जयपुर, भागचंद मंजू सेठी सीकर, सुनील निवोदिता जैन उदयपुर, चक्रेश सीमा जैन ग्वालियर, अलका जैन दिल्ली, अजय ज्योति जैन ग्वालियर, सुमेश मधु वाणावत उदयपुर, निर्मल संघी पूनम बिनायका मुंबई को मिला। गुरू पूजन का सौभाग्य नीलकमल रेणुका अजमेरा, महेन्द्र मीना निगोत्या इंदौर, प्रदीप प्रेमलता पांडया जयपुर, हेमन्त सेठ बांसवाड़ा, वंदना जैन आगरा, जितेन्द्र प्रिया अग्रवाल श्रीरामपुर, सुनील अंजना गंगवाल उदयपुर, वीरेन्द्र गीता चौधरी डबरा, संजय सरोज जैन जिनशरणम परिवार एवं चातुर्मास कमेटी भीलवाड़ा को प्राप्त हुआ।

1 hr ago
user_राजकुमार गोयल
राजकुमार गोयल
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
1 hr ago
21bdecca-1481-4653-8e3b-cc58173e75d2

*गुणानुवाद में छाया आस्था का गहरा रंग, भजनों से गुरू की भक्ति में डूबे श्रद्धालु* *श्री पुलकसागर महाराज के चातुर्मास के लिए कल मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन* *चित्रकूटधाम में गुरू गुणानुवाद में उमड़े देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु* भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल,1 अगस्त *गुणानुवाद में छाया आस्था का गहरा रंग, भजनों से गुरू की भक्ति में डूबे श्रद्धालु* *श्री पुलकसागर महाराज के चातुर्मास के लिए कल मंगल कलश स्थापना का भव्य आयोजन* *चित्रकूटधाम में गुरू गुणानुवाद में उमड़े देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु* भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल,1 अगस्त भजनों व गीतों के माध्यम से श्रद्धा व आस्था से ओतप्रोत माहौल में गुरू भक्ति का ऐसा रंग छाया कि हर कोई श्रद्धालु भावों की गंगा में डूबकी लगा कर प्रभु के जयकारे लगाता नजर आया। श्रद्धा एवं भक्ति का ये अनुपम नजारा शनिवार दोपहर ओजस्वी प्रवचनकार प्रख्यात राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पूज्य गुरूदेव पुलकसागरजी म.सा. ससंघ के सानिध्य में भीलवाड़ा के चित्रकूटधाम में गुरू गुणानुवाद कार्यक्रम में नजर आया। पूज्य गुरूदेव के भीलवाड़ा में पहली बार श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज

f9ff8ef9-cbad-4a4e-a047-2a1a86a8d045

की ओर से आयोजित होने वाले चातुर्मास के लिए रविवार को होने वाली मंगल कलश स्थापना से पहले गुरू गुणानुवाद कार्यक्रम में देशभर से हजारों श्रद्धालु उमड़े। मंगलाचरण से प्रारंभ गुणानुवाद कार्यक्रम में मुंबई से आए गायक राहुल भट्ट एवं रेडियो जॉकी विधि जैन ने गुरू भक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस आयोजन के लिए मुंबई की टीम द्वारा विशेष रूप से सजाए गए मंच पर आकर्षक सिंहासन पर विराजे गुरूदेव पुलकसागरजी महाराज का आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्धालु उमड़े तो विशाल पांडाल भी छोटा लग रहा था। डीसा (गुजरात) के प्रसिद्ध अंजता बैंड द्वारा गुरू भक्ति से ओतप्रोत संगीत की धुन बजाई गई तो श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। आयोजन की विशिष्ट अतिथि माणिकचंद रसिकलाल धारीवाल ग्रुप पूना की शोभाताई रसिकलाल धारीवाल निजी विमान से उदयपुर पहुंचने के बाद गुरू नमन के लिए भीलवाड़ा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो उनका स्वागत अभिनंदन चातुर्मास कमेटी के अध्यख प्रवीण चौधरी ने किया। मंच का भक्ति भाव से ओतप्रोत संचालन मुंबई की एंकर विधि जैन ने किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गुरू भक्तों ने पूज्य पुलकसागरजी महाराज का गुरू भक्ति करते हुए पूजन एवं पाद प्रक्षालन के बाद शास्त्र भेंट का

032366fd-2a95-4df1-b46c-839d2352bf71

सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन भव्य महाआरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में पुलक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांडोत, जिन शरणम तीर्थ के अध्यक्ष निर्मल गोधा, इंदौर से हेमचंद झांझरी, सूरत से अजीत विनायका, ग्वालियर से चन्द्रसेन जैन सहित सैकड़ो गुरू भक्त आयोजन में मौजूद रहे। राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के साथ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात से सैकड़ो श्रद्धालु गुरू वंदना करने के लिए पहुंचे थे। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि गुरूदेव पुलकसागरजी महाराज के भीलवाड़ा चातुर्मास का विधिवत आगाज रविवार दोपहर 1 बजे चित्रकूटधाम में चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना के साथ होगा। इस भव्य आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। कार्यक्रम से पूर्व शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल से चित्रकूटधाम तक मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्य कलश स्थापना करने वाला परिवार विंटेज कार में सवार रहेगा। शोभायात्रा में ग्यारह लाख एवं पांच लाख के पुण्यार्जक परिवार के दो सदस्य मंगलकलश लेकर बग्गियों में बैठेंगे। चातुर्मास समिति के संयोजक मनीष शाह एवं समिति के सह संयोजक लोकेश अजमेरा ने बताया कि चातुर्मासिक मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम को लेकर भीलवाड़ा के सकल दिगम्बर जैन समाज में उत्साह का माहौल है ओर देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होने

1ac74502-0aa5-4ca5-a3ae-c0be49b3e4fd

के लिए भीलवाड़ा पहुंच रहे है। चातुर्मासिक मंगलकलश स्थापना के बाद पूज्य पुलकसागरजी महाराज के सानिध्य में नियमित चातुर्मासिक प्रवचन 3 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में होंगे। चातुर्मास के दौरान 15 से 30 अगस्त तक चित्रकूटधाम में ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। *इन भक्तों ने पाया पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं गुरू पूजन का सौभाग्य* पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्रदीप प्रतिभा जैन भोपाल, निर्मल कल्पना गोधा मुंबई, विनोद सीमा फान्दोत उदयपुर, हेमचंद मीना झांझरी उदयपुर, अजीत अमन मुस्कान बिनायका सूरत, नीलकमल रेणुका अजमेरा उदयपुर, कुशलचंद गंगा मैना जयपुर, रितेश आशिमा लुहाड़िया जयपुर, दीपक वंदना पाटोदी जयपुर एवं पद्मुन रेणुका जैन बांसवाड़ा ने प्राप्त किया। गुरू चरणों में शास्त्र समपर्ण का सौभाग्य सुरज जैन, शरद मचाले, जगदीश गिरवारकर नागपुर, अनिल बीना टोंग्या जयपुर, भागचंद मंजू सेठी सीकर, सुनील निवोदिता जैन उदयपुर, चक्रेश सीमा जैन ग्वालियर, अलका जैन दिल्ली, अजय ज्योति जैन ग्वालियर, सुमेश मधु वाणावत उदयपुर, निर्मल संघी पूनम बिनायका मुंबई को मिला। गुरू पूजन का सौभाग्य नीलकमल रेणुका अजमेरा, महेन्द्र मीना निगोत्या इंदौर, प्रदीप प्रेमलता पांडया जयपुर, हेमन्त सेठ बांसवाड़ा, वंदना जैन आगरा, जितेन्द्र प्रिया अग्रवाल श्रीरामपुर, सुनील अंजना गंगवाल उदयपुर, वीरेन्द्र गीता चौधरी डबरा, संजय सरोज जैन जिनशरणम परिवार एवं चातुर्मास कमेटी भीलवाड़ा को प्राप्त हुआ।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    4
    अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू

अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू
भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की।
मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।  यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई पर विशेष शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा
    1
    गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर  पंचायत समिति सभागार में आयोजित  बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए  उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई  पर  विशेष  शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम            
मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • धाकड़ व सेन का भव्य स्वागत, गौभक्तों का उमड़ा जनसैलाब 101 निराश्रित गोवंशों को बांधे गए रक्षा सूत्र, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग शाहपुरा बालाजी गौवंश हेल्पलाइन परिवार द्वारा त्रिमूर्ति स्मारक पर आयोजित भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में गुरुवार को गौभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ एवं बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन का ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे बस स्टैंड से हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा भारत त्रिमूर्ति स्मारक पहुंची, जहां रामेश्वर लाल धाकड़ द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों, गौसेवकों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई। 101 गोवंशों को बांधे रक्षा सूत्र– समारोह का मुख्य आकर्षण 101 निराश्रित गोवंशों को रक्षा सूत्र यानी रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान रहा। यह सेवा कार्य बालाजी गौवंश हेल्पलाइन अध्यक्ष खुशराज वैष्णव, मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू और जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर भटक रहे गोवंशों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करना है। *गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग* इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा ही राष्ट्रसेवा है और समाज को गौसंरक्षण के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, रवि खारोल, भगवत सिंह लूलांस, प्रतीक देव गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी, देवराज जाट सहित सैकड़ों गौभक्त मौजूद रहे। अंत में सभी ने गौसंरक्षण के लिए निरंतर सेवा का संकल्प लिया। "जय श्री राम" और "जय गौमाता" के नारों से गूंजे इस आयोजन को शाहपुरा-भीलवाड़ा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बताया गया।
    2
    धाकड़ व सेन का भव्य स्वागत, गौभक्तों का उमड़ा जनसैलाब
 
101 निराश्रित गोवंशों को बांधे गए रक्षा सूत्र, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठी मांग
शाहपुरा
बालाजी गौवंश हेल्पलाइन परिवार द्वारा त्रिमूर्ति स्मारक पर आयोजित भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में गुरुवार को गौभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ एवं बालाजी गौवंश हेल्पलाइन के राजस्थान प्रांत प्रमुख राजेश सेन का ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे बस स्टैंड से हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा भारत त्रिमूर्ति स्मारक पहुंची, जहां रामेश्वर लाल धाकड़ द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों, गौसेवकों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई।
101 गोवंशों को बांधे रक्षा सूत्र–
समारोह का मुख्य आकर्षण 101 निराश्रित गोवंशों को रक्षा सूत्र यानी रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान रहा। यह सेवा कार्य बालाजी गौवंश हेल्पलाइन अध्यक्ष खुशराज वैष्णव, मैनेजमेंट प्रभारी ओमप्रकाश साहू और जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर भटक रहे गोवंशों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित करना है।
*गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग*
इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा ही राष्ट्रसेवा है और समाज को गौसंरक्षण के लिए आगे आना होगा।
कार्यक्रम में दिनेश प्रजापत, कमल बगड़ावत, सुरेश भाट, रवि खारोल, भगवत सिंह लूलांस, प्रतीक देव गुर्जर, मुकेश प्रजापत, परमानंद धोबी, देवराज जाट सहित सैकड़ों गौभक्त मौजूद रहे। अंत में सभी ने गौसंरक्षण के लिए निरंतर सेवा का संकल्प लिया। 
"जय श्री राम" और "जय गौमाता" के नारों से गूंजे इस आयोजन को शाहपुरा-भीलवाड़ा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बताया गया।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    1
    जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद
भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है।
मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भीमपुरा में दाल-रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के 8 जनों की बिगड़ी हालत, तीन महिलाएं और तीन बच्चों समेत 8 लोग अस्पताल में भर्ती भीलवाड़ा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। परिवार के सभी सदस्यों ने शुक्रवार रात घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। रात को सभी सामान्य थे, लेकिन सुबह उठते ही एक-एक कर सभी को उल्टी, दस्त, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। परिजनों ने तत्काल सभी आठ लोगों को शाहपुरा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल में भर्ती देवा खारोल ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल में बताया कि शुक्रवार रात पूरे परिवार ने घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। सुबह उठने पर पहले एक सदस्य की तबीयत बिगड़ी और फिर देखते ही देखते सभी बीमार हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः दाल में कोई जहरीला कीड़ा या अन्य विषैला जीव गिर गया होगा, जिससे फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बनी। बीमार होने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। चिकित्सक सभी की निगरानी में उपचार कर रहे हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है।
    1
    भीमपुरा में दाल-रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के 8 जनों की बिगड़ी हालत, तीन महिलाएं और तीन बच्चों समेत 8 लोग अस्पताल में भर्ती
भीलवाड़ा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के आठ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। परिवार के सभी सदस्यों ने शुक्रवार रात घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। रात को सभी सामान्य थे, लेकिन सुबह उठते ही एक-एक कर सभी को उल्टी, दस्त, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी।
परिजनों ने तत्काल सभी आठ लोगों को शाहपुरा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
अस्पताल में भर्ती देवा खारोल ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल में बताया कि शुक्रवार रात पूरे परिवार ने घर पर बनी चने की दाल और रोटी खाई थी। सुबह उठने पर पहले एक सदस्य की तबीयत बिगड़ी और फिर देखते ही देखते सभी बीमार हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः दाल में कोई जहरीला कीड़ा या अन्य विषैला जीव गिर गया होगा, जिससे फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति बनी।
बीमार होने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। चिकित्सक सभी की निगरानी में उपचार कर रहे हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा है।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.