Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गंजबासौदा के जयस्तंभ चौक पर किन्नरों का 2 घंटे हंगामा और जाम, दो ने खाई चूहा मार दवाई *गंजबासौदा। आज नगर के जयस्तम चौक पर* किन्नरों के आपसी विवाद को लेकर शहर के सबसे व्यस्त जयस्तंभ चौक पर करीब 2 घंटे तक जमकर हंगामा और जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्र / बधाई को लेकर चल रहे विवाद के बाद एक पक्ष की किन्नर पूजा मिश्रा द्वारा चौक पर हंगामा किया गया। इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा *हंगामे के बाद दो किन्नरों ने खाई चूहा मार दवाई* जाम और ड्रामे के बाद मामला और गंभीर हो गया जब जानकारी सामने आई कि दो किन्नरों ने कथित तौर पर चूहा मारने की दवाई खा ली है। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।1
- बड़ी खबर-गंजबासौदा में सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 सटोरिए गिरफ्तार,2.11 लाख का मशरूका जब्त#विदिशा बड़ी खबर-गंजबासौदा में सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 सटोरिए गिरफ्तार,2.11 लाख का मशरूका जब्त#विदिशा1
- अतिक्रमण हटाते कार्रवाई को देखते हुए खुद ने हटाया आपने घर का अतिक्रमण अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर छान में खुद हटाया मकान मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे सामने आने लगे हैं प्रशासन की लगातार कार्रवाई समझाइश का असर ग्राम छान में दिखाई दिया अतिक्रमी ने खुद अतिक्रमण हटा लिया एसडीएम पुष्कर मित्तल तहसीलदार माधो लाल बेरवा ने बताया कि ग्राम छान में चारागाह भूमि पर शराफत खान पुत्र भूरेखा निवासी बामनगांव ने करीब दो से तीन बिस्वा में मकान बनाकर अतिक्रमण किया था सरकारी चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई चल रही थी राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिकर्मी को समझाइश दी गई इसके बाद शराफत खान स्वेच्छा से मकान ध्वस्त कर अतिक्रमण हटा लिया तहसीलदार माधोलाल बेरवा ने कहा कि सरकारी चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी इसके साथ जो पशु परेशानी झेल रहे हैं उन पशुओ को भी चारागाह भूमि पर राहत मिलेगी2
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 25 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *गंजबासौदा देहात पुलिस की सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई — 07 सटोरिए गिरफ्तार, कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के निर्देशानुसार तथा एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा सट्टा विरोधी अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 07 सटोरियों को गिरफ्तार कर दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। *दो अलग-अलग मामले पंजीबद्ध:* इस संबंध में थाना देहात गंजबासौदा में अपराध क्रमांक 376/26 एवं 377/26, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय गंजबासौदा के समक्ष पेश किया गया। *कार्रवाई में कुल ₹2.11 लाख का मशरूका जप्त:* पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹21,000 नगद, 01 मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹80,000, 06 एंड्रॉयड मोबाइल कीमत लगभग ₹1,10,000 तथा सट्टा पर्ची एवं लीड पेन सहित कुल ₹2,11,000 का मशरूका जप्त किया गया। *गिरफ्तार आरोपी:* 👉लखपत कुशवाह पिता मचल सिंह कुशवाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गूदनखेड़ी। 👉सोनू शर्मा पिता रामनिवास शर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर। 👉अरविन्द बघेल पिता हाकम सिंह बघेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम ऊहर। 👉मानसिंह लोधी पिता हल्कई लोधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा। 👉राजू कुशवाह पिता प्रेमसिंह कुशवाह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अमोदा। 👉दीपक सैनी पिता ब्रजलाल सैनी, उम्र 57 वर्ष, निवासी चूड़ी मोहल्ला, गंजबासौदा। 👉खिलान सिंह पिता नाथूराम सिलावट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रजौदा, बासौदा। *कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका:* थाना प्रभारी बासौदा देहात उपनिरीक्षक श्री जय कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक रवि राव, आरक्षक राकेश जाटव, प्रकाश अम्लियार, राहुल झा, ध्रुव एवं रामनिवास मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।4
- ब्रेकिंग न्यूज़/ भोपाल व्यापारी महासंघ का बड़ा आंदोलन.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर रघुपति राघव राजा राम गीत गाकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया.सीलिंग के विरोध मेंआवाज बुलंद करते हुए मास्टर प्लान लागू करने की मांग की गई.नगर निगम ने 60000 से ज्यादा व्यापारियों को नोटिस थमाया है.खास बात इस पर प्रदर्शन की ये हैं कि जो व्यापारी पीड़ित नहीं है वह भी इन सभी के साथ नज़र आए हैं.भोपाल चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के बैनर तले उद्योगपति गोविंद गोयल ने सभी को संबोधित किया है. पिछले 1 महीने सेशहर का व्यापारी वर्ग बहुत परेशान है.समस्या को अनदेखा किया जा रहा हैमास्टर प्लान लागू न होने से दिशा तय नहीं हो पा रही है.रक्षाबंधन का पर्व सर पर है इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में व्यापारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीकी प्रतिमा के सामनेअपना दुख प्रकट किया.देखिए इन झलकियां को1
- छात्र संघ चुनाव को लेकर मीटिंग संपन्न गीता अहिरवार को हटाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत शमशाबाद सेंट गिरधर हायर सेकेंडरी विद्यालय में आज छात्र संघ चुनाव को लेकर मीटिंग रखी गई जिसमें पालक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष नीतेश नामदेव प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा 5 सितंबर को छात्र संघ चुनाव होना है उसी को लेकर सेंट मेरी हायर सेकेंडरी विद्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया वहीं छात्र-छात्राओं से जाना कि आपके विद्यालय में किसी प्रकार की अनियमितताएं तो नहीं है वही बच्चों के द्वारा बताया गया कि हमारे विद्यालय में सीसी निर्माण न होने के कारण बरसात में सभी बच्चों की ड्रेस खराब हो जाती हैं वही एक छात्रा के द्वारा बताया गया हमारे ग्राम में सड़क निर्माण न होने के कारण हमें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है प्रदेश अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा के द्वारा छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया गया कि हम आपकी जो भी समस्याएं हैं शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे बही ग्राम बाबुल खेड़ी से आए गोलू यादव के द्वारा बताया गया हमारे यहां 15 अगस्त के समय पर विद्यालय 9:00 बजे खोला गया था जिसकी शिकायत ग्रामीण जनों ने मैडम से की तो मैडम ने मुझ पर F R I करने की धमकी देने लगीं ग्रामीण जन के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि वहां से उसे मैडम गीता अहिरवार को वहां से हटा दिया जाए ताकि बच्चों को अच्छी एवं बेहतर शिक्षा मिल सके इस मौके पर शिक्षक गण एवं प्रयास विश्वकर्मा नीलेश धाकड़ आदि लोग सम्मिलित रहे1
- शमशाबाद में छात्र महासंघ सम्मेलन, प्रदेशाध्यक्ष ने सुनी छात्रों की समस्याएं,प्रशासन से की मांग #शमशाबाद #विदिशा शमशाबाद में छात्र महासंघ सम्मेलन, प्रदेशाध्यक्ष ने सुनी छात्रों की समस्याएं,प्रशासन से की मांग #शमशाबाद #विदिशा1
- हरगानखेड़ी टपरे के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गु मूलभूत सुविधाओं की मांग लोकेशन : सिरोंज विदिशा हरगानखेड़ी टपरे के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गु मूलभूत सुविधाओं की मांग लोकेशन : सिरोंज विदिशा सिरोंज तहसील के हरगानखेड़ी टपरे के ग्रामीण आज अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, श्मशान घाट और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में अब तक किसी भी सरकारी योजना के तहत विकास कार्य नहीं हुआ है। कई बार सिरोंज एसडीएम कार्यालय में आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते ग्रामीणों ने अब कलेक्टर से जल्द समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइट बाबू केवट बाइट ग्रामीण4