नगर परिषद डीग अध्यक्ष पद के लिए अर्पित गुप्ता की दावेदारी, विधायक ने भाजपा प्रत्याशी घोषित किया राहुल लवानिया मालती देवी ने भी की दावेदारी अमर दीप सैन डीग। नगर परिषद डीग में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए अर्पित गुप्ता, मालती देवी और राहुल लवानिया ने उपखंड अधिकारी अमित मीणा के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। वहीं, भाजपा की ओर से डीग विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने अर्पित गुप्ता को पार्टी के सिंबल पर अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान करते हुए नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा किया। अर्पित गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे। अमर दीप सेन, डीग
नगर परिषद डीग अध्यक्ष पद के लिए अर्पित गुप्ता की दावेदारी, विधायक ने भाजपा प्रत्याशी घोषित किया राहुल लवानिया मालती देवी ने भी की दावेदारी अमर दीप सैन डीग। नगर परिषद डीग में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद
के लिए अर्पित गुप्ता, मालती देवी और राहुल लवानिया ने उपखंड अधिकारी अमित मीणा के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। वहीं, भाजपा की ओर से डीग विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह ने अर्पित गुप्ता को पार्टी के सिंबल पर अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया
है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान करते हुए नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा किया। अर्पित गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने
चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे। अमर दीप सेन, डीग
- 🔥 2027 को लेकर सवर्ण समाज की हुंकार! महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज बोले—मुद्दे नहीं सुलझे तो होगी ‘वोट की चोट’! 🚨 📍 मथुरा में सवर्ण समाज की बड़ी बैठक, 2027 चुनाव को लेकर मंथन मथुरा जनपद के एक स्थानीय होटल में सर्व ब्राह्मण महासभा की मथुरा इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, समाज से जुड़े मुद्दों और संगठन की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट, UGC से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों और समाज से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से वोट की ताकत के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज जी ने कहा कि समाज अपने अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाएगा। 🔥 अब बड़ा सवाल—क्या 2027 का विधानसभा चुनाव सवर्ण समाज के मुद्दों को लेकर नई राजनीतिक दिशा तय करेगा? 📍 मथुरा, उत्तर प्रदेश RPRNEWS TV DIGITAL | ब्रज की आवाज #RPRNEWSTV #BrajKiAwaaz #MathuraNews #Mathura #BrahminSamaj #SarvBrahminMahasabha #Brahmin #SavarnSamaj #2027Election #UPElection2027 #UPPolitics #VoteKiChot #BrahminUnity #BrahminNews #UPNews #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #PoliticalNews #NewsUpdate #ViralVideo #TrendingNews #RPRNewsथंबनेल के लिए छोटा टाइटल: 🔥 “2027 में वोट की चोट!” नवल गिरी महाराज की हुंकार 🚨1
- विश्व हिंदू परिषद की सक्रियता से रुका ऐतिहासिक हाथी टीला पर कब्जा मथुरा एएसआई द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक हाथी टीला पर कब्जे की कोशिश का विरोध करते हुए अपर नगर आयुक्त के समक्ष प्रभावशाली ढंग से पक्ष रखने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। हाथी टीला पर आज फिर से नगर निगम तथा एएसआई की टीम पहुंचेगी। विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल के निर्देशन में महानगर अध्यक्ष गोकुलेश गौतम सहित महानगर के सभी पदाधिकारी ने नगर निगम पहुंचकर मथुरा महानगर स्थित ऐतिहासिक हाथी टीला पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा किए गए अनादिकृत कब्जे पर विरोध प्रकट करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेकर समुदाय विशेष द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करवा दिया। विश्व हिन्दू परिषद मथुरा महानगर के अध्यक्ष गोकुलेश गौतम एडवोकेट द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन के अपर नगर आयुक्त से ए एस आई द्वारा संरक्षित नगर निगम मथुरा वृंदावन की मिल्कियत के अंतर्गत मौजा केशो पुर मनोहर पुर नॉन z a खेवट संख्या 35/2 हाथी टीला पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा अवैध कब्जे के प्रयास करने के आधार पर उचित कार्यवाही और पुरातन महत्व की हिन्दू धरोहर को सुरक्षित करने की मांग की गई है विहिप की मांग पर अपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। परिषद पदाधिकारियों के विरोध को देखते हुए चंद घंटे के अंदर ही अवध निर्माण को दोस्त कर दिया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से महानगर मंत्री नितिन चौधरी, वत्सल भाटिया, आशीष शर्मा, मनोज सिसोदिया, शशांक शर्मा, दीपक चौधरी, जय चौधरी, नीरज शर्मा, विष्णु चौहान, विजय चौहान, नानक चंद आदि उपस्थित रहे।1
- मथुरा में महिला बैंक कर्मी से छेड़छाड़ और stalking का आरोपी राजन रिजवी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी मथुरा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला बैंक कर्मचारी को परेशान करने और उसका पीछा करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राजन रिजवी नामक बैंक ग्राहक के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता (महिला बैंक कर्मी) ने थाना कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा था। पीड़िता का आरोप है कि बैंक ग्राहक राजन रिजवी काफी समय से उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। आरोपी ने किसी तरह पीड़िता का व्यक्तिगत मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उस पर लगातार आपत्तिजनक व अवांछित संदेश (messages) भेजने लगा महिला का यह भी आरोप है कि विरोध करने के बावजूद आरोपी बाज नहीं आया। वह लगातार उसका पीछा (stalking) कर रहा था और उसके घर के आसपास मंडराकर रेकी भी कर रहा था। आरोपी की इस हरकत से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस की शरण लीमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी राजन रिजवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।महिला बैंक कर्मी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।"पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।1
- मथुरा ब्यूरो रिपोर्ट सपा नेता और अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव डॉक्टर राजन रिजवी ने व्हाट्सएप पर 48 साल की एक महिला बैंक कर्मी को भेजा है।1
- मथुरा के कोसीकलां में प्रसिद्ध सर्राफा शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने महज 36 घंटे में सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शोरूम के ही पूर्व कर्मचारी और उसके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है।1
- मथुरा: वृंदावन में यमुना घाट पर नाविकों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 घायल और दो की हालत गंभीर1
- मथुरा गोवर्धन रोड पर सड़क हादसा अनियंत्रित आर्टिगा कार बाइक से टकराई बाइक के उड़े परखच्चे, दो बाइक सवार युवक हुए घायल एक की हालत गंभीर घटना को सूचना पर पहुंची इलाका एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया ,कार चालक फरार बाइक सवार दतिया और कार चालक खुशीपुरा का रहने वाला बताया मथुरा गोवर्धन रोड थाना हाईवे क्षेत्र के गांव सतोहा के समीप शराब के ठेके की घटना1
- मथुरा में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का सनसनीखेज खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार मथुरा में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का सनसनीखेज खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार1