logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसएनए-स्पर्श 2 लागू होने से पहले शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मिलेगा अगस्त माह का मानदेय कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा और प्रतिनियुक्ति कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) मोनिका रानी ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार राज्य में जल्द ही समग्र शिक्षा योजना को नई एसएनए स्पर्श 2 प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जाएगा जिसके लिए भारत सरकार से पहली मंजूरी मिल चुकी है। राज्य सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद पोर्टल पर मैपिंग का काम शुरू होगा, जिससे आगामी दिनों में भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसी तकनीकी बदलाव को देखते हुए विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर समीक्षा कर जनपद, ब्लॉक और जिला परियोजना कार्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, केजीबीवी शिक्षकों, विशेष शिक्षकों, ईसीसीई एजुकेटरों और रा०प०का० कार्मिकों के अगस्त 2026 के वेतन तथा मानदेय का भुगतान हर हाल में 31 अगस्त 2026 से पहले अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें ताकि किसी भी कर्मचारी का मानदेय बकाया न रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात आशीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि महानिदेशक कार्यालय के आदेशानुसार जनपद में नई वित्तीय प्रणाली को सुचारू रूप से लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस तकनीकी बदलाव के दौरान किसी भी कर्मचारी को परेशानी न हो इसके लिए ब्लॉक और जनपद स्तर के सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग से जुड़े सभी शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, केजीबीवी शिक्षकों, विशेष शिक्षकों, ईसीसीई एजुकेटरों और रा०प०का० कार्मिकों के अगस्त 2026 के मानदेय का भुगतान हर हाल में 31 अगस्त 2026 से पहले अनिवार्य रूप से उनके खातों में भेज दिया जाएगा। हमने सभी संबंधित पटल प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करें, इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

2 hrs ago
user_Anand shukla
Anand shukla
अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
5fcdd886-020d-4b00-9597-11046a24ba8b

एसएनए-स्पर्श 2 लागू होने से पहले शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मिलेगा अगस्त माह का मानदेय कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदा और प्रतिनियुक्ति कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) मोनिका रानी ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार राज्य में जल्द ही समग्र शिक्षा योजना को नई एसएनए स्पर्श 2 प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जाएगा जिसके लिए भारत सरकार से पहली मंजूरी मिल चुकी है। राज्य सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद पोर्टल पर मैपिंग का काम शुरू होगा, जिससे आगामी दिनों में भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसी तकनीकी बदलाव को देखते हुए विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर समीक्षा कर जनपद, ब्लॉक और जिला परियोजना कार्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, केजीबीवी शिक्षकों, विशेष शिक्षकों, ईसीसीई एजुकेटरों और रा०प०का० कार्मिकों के अगस्त 2026 के वेतन तथा मानदेय का भुगतान हर हाल में 31 अगस्त 2026 से पहले अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें ताकि किसी भी कर्मचारी का मानदेय बकाया न रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात आशीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि महानिदेशक कार्यालय के आदेशानुसार जनपद में नई वित्तीय प्रणाली को सुचारू रूप से लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस तकनीकी बदलाव के दौरान किसी भी कर्मचारी को परेशानी न हो इसके लिए ब्लॉक और जनपद स्तर के सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग से जुड़े सभी शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, केजीबीवी शिक्षकों, विशेष शिक्षकों, ईसीसीई एजुकेटरों और रा०प०का० कार्मिकों के अगस्त 2026 के मानदेय का भुगतान हर हाल में 31 अगस्त 2026 से पहले अनिवार्य रूप से उनके खातों में भेज दिया जाएगा। हमने सभी संबंधित पटल प्रभारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करें, इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकला, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में छोटे -छोटे बच्चों व युवाओं ने अपने हाथों में इस्लामी झंडा थामे जुलूस-ए-मोहम्मदी में हिस्सा लिया।।इस अवसर सैनूर अहमद, मुस्तफा, मो0 शाहिद, जाकिर,नौशाद, अच्चु,अलमास, ऐनुल, हाफिज तौहीद, मुजीब आदि रहे।सुरक्षा के दृष्टि से चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही सुधीर छौकर व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकला, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में छोटे -छोटे बच्चों व युवाओं ने अपने हाथों में इस्लामी झंडा थामे जुलूस-ए-मोहम्मदी में हिस्सा लिया।।इस अवसर सैनूर अहमद, मुस्तफा, मो0 शाहिद, जाकिर,नौशाद, अच्चु,अलमास, ऐनुल, हाफिज तौहीद, मुजीब आदि रहे।सुरक्षा के दृष्टि से चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही सुधीर छौकर व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी ब्रिज से जाने के बजाय यात्री प्लेटफार्म पर जाने के लिए पार कर रहे पटरी रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रहे यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल जीआरपी थाना पुलिस की अनदेखी और यात्रियों की लापरवाही आ रही नजर जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कालपी रेलवे स्टेशन का मामला
    1
    जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी
जालौन में रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे पटरी
ब्रिज से जाने के बजाय यात्री प्लेटफार्म पर जाने के लिए पार कर रहे पटरी
रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रहे यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जीआरपी थाना पुलिस की अनदेखी और यात्रियों की लापरवाही आ रही नजर
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कालपी रेलवे स्टेशन का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • सीएमओ का सीएचसी रामपुरा में औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष—चिकित्सा अधीक्षक की कार्यशैली की भी की प्रशंसा सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण रामपुरा, जालौन। सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, दवा वितरण, पैथोलॉजी, वार्ड और लेबर रूम समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने दो मरीजों को स्वयं देखा और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की भी प्रशंसा की और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।
    2
    सीएमओ का सीएचसी रामपुरा में औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष—चिकित्सा अधीक्षक की कार्यशैली की भी की प्रशंसा
सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण
रामपुरा, जालौन। सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, दवा वितरण, पैथोलॉजी, वार्ड और लेबर रूम समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले।
सीएमओ ने दो मरीजों को स्वयं देखा और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की भी प्रशंसा की और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर के के लेन पर चली बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चों को मामूली चोटें आईं और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना खबर लगते ही अभिभावक मौके ओर पहुंचे घायल बच्चों को सामुदायक स्वस्थ केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बस का टायर क्यों फटा और वाहन की फिटनेस की जांच हुई थी या नहीं। जालौन उरई स्थित दहली वर्ड पब्लिक स्कूल की बस कालपी से बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी मौसम खराब होने के कारण बस में मात्र 7 छात्र सवार बस जैसे ही आटा से निकली तभी टोल प्लाजा के पास टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकराकर दूसरी ओर चली गई टायर की फटने के आवास और बसअनियन्त्रित होने से बच्चों चेरखने लगे बचव्हो कि चर्ख सुनकर राहगीरों ने आपानी ग्सडी रोकी ओर बचव्हो को नीचे उतारा इस कि खबर जब अभिभावकों को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने अपने बच्चे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनको प्रार्थमिक इलाज करके घर भेज दिया गया।हालांकि घटना में किसी भी बच्चे को गम्भीर चोट नही आई। अब सवाल उठ रहा के8 पिछले दिनों जालौन तोड़ पर एक विद्यालय की बस खन्दक में चली गयी थी उसके बाद प्रधासन जागा और टायर ट्यूब सहित फिटनैस प्रमाणपत्र बनवाने काआदेश दिया। इस घटना के बेस्ड फिर सिम्मेदार विभाग पर सवाल उठ रहे है। छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि हम लोग कालपी से उरई में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई।में पढ़ते जाते हैं, हम लोग रोज। की तरह आज भी गए थे हम लोग यहां से 6:20 कालपी से निकलते हैं। गाड़ी में आवाज आ रही थी उसके बाद टायर फट गया हुआ है। और डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई है, उसके बाद दूसरी साइड पर चली गई है । हमारे मुंह-चेहरे में चोट लग गई, बहुत बच्चों के किसी के पैर में लग गई है, किसी की पीठ पर लग गई है।बस में बच्चे लोग थे जो सभी कालपी के थे। घायल छात्रा आन्या ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई में पढ़ती हूँ। यह घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग हुई थी, बस में 7 बच्चे थे जब एक्सीडेंट हुआ था उससे पहले एक आवाज आई थी, जिससे हम सब थोड़े से डर गए थे कि क्या हुआ है। तो उसके बाद हमारी बस डिसबैलेंस हुई और टायर फट गया था, तो हमारी बस डिवाइडर से लगकर और दूसरी लेन में चली गई थी।सभी बच्चों को मामूली चोट आई है । ​ डक्टर सुमिश मिश्रा (प्रिंसपल दहली वर्ड पब्लिक स्कूल) ने बताया कि बस का टायर फट गया था बच्चो को हल्की चोट आई है कोई बड़ी दुर्घटना नही है।
    3
    जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक 
जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के आटा टोल प्लाज़ा ले पास एक स्कूली बस का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर के
के लेन  पर चली बस में कुल 8 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद बच्चों को मामूली चोटें आईं और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना खबर लगते ही अभिभावक मौके ओर पहुंचे  घायल बच्चों को  सामुदायक स्वस्थ केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बस का टायर क्यों फटा और वाहन की फिटनेस की जांच हुई थी या नहीं।
जालौन उरई स्थित दहली वर्ड पब्लिक स्कूल की बस कालपी से बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी मौसम खराब होने के कारण बस में मात्र 7 छात्र सवार बस जैसे ही आटा से निकली तभी टोल प्लाजा के पास टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई और डिवाईडर से टकराकर दूसरी ओर चली गई टायर की फटने के आवास और बसअनियन्त्रित होने से बच्चों चेरखने लगे  बचव्हो कि चर्ख सुनकर राहगीरों ने आपानी ग्सडी रोकी ओर बचव्हो को नीचे उतारा इस कि खबर जब अभिभावकों को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच गए और अपने अपने बच्चे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनको प्रार्थमिक इलाज करके घर भेज दिया गया।हालांकि घटना में  किसी भी बच्चे को गम्भीर चोट नही आई।
अब सवाल उठ रहा के8 पिछले दिनों जालौन तोड़ पर एक विद्यालय की बस खन्दक में चली गयी थी उसके बाद प्रधासन जागा और टायर ट्यूब सहित फिटनैस प्रमाणपत्र बनवाने काआदेश दिया। इस घटना के बेस्ड फिर सिम्मेदार विभाग पर सवाल उठ रहे है।
छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि हम लोग कालपी से उरई में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई।में पढ़ते जाते हैं, हम लोग  रोज। की तरह आज भी गए थे  हम लोग यहां से  6:20 कालपी  से निकलते हैं। गाड़ी में आवाज आ रही थी उसके बाद टायर फट गया हुआ है। और डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई है, उसके बाद दूसरी साइड पर चली गई है । हमारे मुंह-चेहरे में चोट लग गई, बहुत बच्चों के किसी के पैर में लग गई है, किसी की पीठ पर लग गई है।बस में बच्चे लोग थे  जो सभी कालपी के थे।
घायल छात्रा आन्या ने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, उरई में पढ़ती हूँ। यह घटना सुबह 7:00 बजे के लगभग हुई थी, बस में  7 बच्चे थे जब एक्सीडेंट हुआ था उससे पहले एक आवाज आई थी, जिससे हम सब थोड़े से डर गए थे कि क्या हुआ है। तो  उसके बाद हमारी बस डिसबैलेंस हुई और टायर फट गया था, तो हमारी बस डिवाइडर से लगकर और दूसरी लेन में चली गई थी।सभी बच्चों को मामूली चोट आई है ।
​
डक्टर सुमिश मिश्रा (प्रिंसपल दहली वर्ड पब्लिक स्कूल)  ने बताया कि बस का टायर फट गया था बच्चो को हल्की चोट आई है कोई बड़ी दुर्घटना नही है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • कुठौंद पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप, हत्या की धारा में कार्रवाई की मांग ​बोलेरो से कुचलकर युवक को घसीटने का मामला; इलाज के दौरान मौत के बाद भी नहीं दर्ज हुई हत्या की FIR ​ उरई (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक पर बोलेरो गाड़ी चढ़ाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर अभियुक्तों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक (कानपुर नगर) को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ​ग्राम लोहई दिवारा निवासी वीनू तिवारी पत्नी स्व. विनय कुमार ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में बताया कि बीते 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके पति विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्ट हाउस के पास से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते राजवीर सिंह, रवि दीक्षित और विवेक सिंह ने जान से मारने की नीयत से उन पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी के अगले हिस्से में फंसे विनय कुमार अपनी जान की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी और पुष्पांजलि से बस स्टैंड तिराहे तक उन्हें घसीटते ले गए। गंभीर हालत में कानपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। ​पीड़िता का आरोप है कि कुठौंद थाना अध्यक्ष ने दबंग आरोपियों के प्रभाव में आकर शुरू में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसपी व डीएम के हस्तक्षेप पर 22 अगस्त को मुकदमा दर्ज तो किया गया, लेकिन उसमें हत्या धारा 108) की बजाय हल्की धाराएं लगाई गईं। पीड़िता ने थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले को हत्या की सुसंगत धाराओं में दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कुठौंद पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप, हत्या की धारा में कार्रवाई की मांग
​बोलेरो से कुचलकर युवक को घसीटने का मामला; इलाज के दौरान मौत के बाद भी नहीं दर्ज हुई हत्या की FIR
​ उरई (जालौन)। कुठौंद थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक पर बोलेरो गाड़ी चढ़ाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर अभियुक्तों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक (कानपुर नगर) को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ​ग्राम लोहई दिवारा निवासी वीनू तिवारी पत्नी स्व. विनय कुमार ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में बताया कि बीते 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके पति विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्ट हाउस के पास से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते राजवीर सिंह, रवि दीक्षित और विवेक सिंह ने जान से मारने की नीयत से उन पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी के अगले हिस्से में फंसे विनय कुमार अपनी जान की भीख मांगते रहे, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी और पुष्पांजलि से बस स्टैंड तिराहे तक उन्हें घसीटते ले गए। गंभीर हालत में कानपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। ​पीड़िता का आरोप है कि कुठौंद थाना अध्यक्ष ने दबंग आरोपियों के प्रभाव में आकर शुरू में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में एसपी व डीएम के हस्तक्षेप पर 22 अगस्त को मुकदमा दर्ज तो किया गया, लेकिन उसमें हत्या धारा 108) की बजाय हल्की धाराएं लगाई गईं। पीड़िता ने थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मामले को हत्या की सुसंगत धाराओं में दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    1
    गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही
गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई कानपुर देहात थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वादिनी ने दिनांक 23.08.2026 को थाना राजपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 096/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.08.2026 को दोनों अभियुक्तों रवि नायक पुत्र चन्द्रपाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट ,राममूरत पुत्र रामस्वरूप उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रवि नायक को ग्राम मुबारकपुर रोड से बदनपुर को जाने वाले इंटरलॉकिंग रोड पर बने बजरंगबली मंदिर के पास से, जबकि राममूरत को सलेमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उ0नि0 नीरज कुमार, हे0का0 प्रदीप कुमार, हे0का0 योगेन्द्र कुमार, रि0का0 उदयवीर सिंह।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई
कानपुर देहात थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि वादिनी ने दिनांक 23.08.2026 को थाना राजपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 096/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.08.2026 को दोनों अभियुक्तों रवि नायक पुत्र चन्द्रपाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट
,राममूरत पुत्र रामस्वरूप उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रवि नायक को ग्राम मुबारकपुर रोड से बदनपुर को जाने वाले इंटरलॉकिंग रोड पर बने बजरंगबली मंदिर के पास से, जबकि राममूरत को सलेमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:*
उ0नि0 नीरज कुमार, हे0का0 प्रदीप कुमार, हे0का0 योगेन्द्र कुमार, रि0का0 उदयवीर सिंह।
    user_Vikash katiyar
    Vikash katiyar
    Local News Reporter Akbarpur, Kanpur Dehat•
    22 hrs ago
  • पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं— अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई? क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई? क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई? वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है, अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी? #जालौन #उरई #कुठौंद #लोहईदिवारा #कुठौंदपुलिस #विनयकुमारतिवारी #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसपरसवाल #डीएमजालौन #एसपीजालौन #पुलिसकार्रवाई #JalaunNews #BreakingNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कानूनव्यवस्था #जालौन #कुठौंद #कुठौंदपुलिस #विनयकुमार #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #पुलिसपरसवाल #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसकार्रवाई #DGP #SPJalaun
    1
    पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। 
आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं—
अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई?
क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई?
क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई?
क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई?
वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है,
अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी?
#जालौन #उरई #कुठौंद #लोहईदिवारा #कुठौंदपुलिस #विनयकुमारतिवारी #वीनूतिवारी #न्यायकीगुहार #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसपरसवाल #डीएमजालौन #एसपीजालौन #पुलिसकार्रवाई #JalaunNews #BreakingNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कानूनव्यवस्था
#जालौन #कुठौंद #कुठौंदपुलिस #विनयकुमार #वीनूतिवारी
#न्यायकीगुहार #पुलिसपरसवाल #हत्या_का_आरोप #बोलेरो_कांड #पुलिसकार्रवाई 
#DGP #SPJalaun
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.