सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में आयोजित ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ में पहुंचे जिलाधिकारी, विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद। राज्य के विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार के उद्देश्य से संचालित ‘विद्यार्थी सहयोग’ पहल के तहत आज Sitamarhi institute of technology गोसाईपुर में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। उक्त संस्थान में आयोजित शिविर में जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया पहुंचे तथा विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षणिक समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली। मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित रंजन एवं डीपीआरओ कमल सिंह के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य तथा अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद के दौरान महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, तकनीकी संसाधनों, छात्रावास, परीक्षा व्यवस्था, करियर एवं प्लेसमेंट सहित विभिन्न विषयों से संबंधित अपनी समस्याओं एवं सुझावों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘विद्यार्थी सहयोग’ विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे सुनने, उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने तथा शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों के सुझावों को शामिल करने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए जायज विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, बेहतर प्रयोगशाला एवं आवश्यक तकनीकी सुविधाएं विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक को महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में उपयोगी माना जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए विषयों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया है। पोर्टल के माध्यम से संबंधित सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों के वास्तविक छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संबंध में अपने सुझाव भी दे सकते हैं। ‘विद्यार्थी सहयोग’ पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों और संबंधित संस्थानों के बीच संवाद को प्रभावी बनाते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए अनुकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। जिले के कुल 61 शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। निर्धारित स्थलों पर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त ,पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा अलग-अलग शैक्षिक संस्थानों में सहयोग शिविर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया।

- सहरसा की बेटी और पटना के सिटी एसपी शैलजा ने प्रदर्शनकारियों को हड़काया, कहा पीछे हट जाओ..माँग पूरी हो रही है आप लोग पीछे हट जाए।1
- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सीतामढ़ी के हॉस्पिटल का इंस्पेक्शन करने पहुंचे. जहां युवक मंत्री के सामने हॉस्पिटल वालों की पोल खोलने लगा. युवक ने दावा किया कि दलालों की वजह से मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल में भेज दिया गया.1
- माता महारानी स्थान मंदिर बथनाहा सीतामढ़ी की खूबसूरत वीडियो1
- मुजफ्फरपुर के SSP का बड़ा खुलासा, लोजपा विधायक की बढ़ीं मुश्किलें मुजफ्फरपुर के SSP ने किया बड़ा खुलासा, लोजपा से बेलसंड के विधायक अमित रानू की बढ़ीं मुश्किलें #Muzaffarpur #MuzaffarpurPolice #BiharNews #AmitRanu #LJPR #LJPRamvilas #Belsand #BiharPolitics #BreakingNews #trending #MLA #CrimeNewsBihar #BiharPolice #sitamarhi #MuzaffarpurNews #belsand_sitamarhi1
- विद्यार्थी सहयोग शिविर: अधिकारियों ने चोरौत में छात्रों से किया सीधा संवाद, निर्भीक होकर समस्या साझा करने की दी सलाह राज्य सरकार के निर्देशानुसार चोरौत प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (वर्मा एवं चोरौत) तथा स्थानीय डिग्री कॉलेज में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नोडल अधिकारी-सह-निदेशक शशिकांत शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी बात सुनी। प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अमित कुमार अमन के कुशल संचालन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक करना और उनका मनोबल बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ अमित कुमार अमन ने बच्चों को कस्तूरबा विद्यालय में अधिकारियों का परिचय कराया तथा शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से किसी भी विकट या विपरीत परिस्थिति में बिना किसी भय के सीधे अधिकारियों तक अपनी समस्या पहुँचाने की अपील की। इस विशेष संवाद कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह तथा विद्यालय की वार्डेन सहित अनेक गणमान्य लोग एवं प्रशासनिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।3
- दरभंगा में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 अगस्त, बुधवार की सुबह किलाघाट से जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस किलाघाट स्थित मदरसा हमीदिया के मैदान में पहुंचेगा। आयोजकों के मुताबिक जुलूस में करीब 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, जुलूस में डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी। दरभंगा में हर साल की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 26 अगस्त, बुधवार की सुबह किलाघाट से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस किलाघाट से निकलकर उर्दू बाजार, फैजुल्लाह खां-रहम खां, करमगंज, दुमदुमा इमामबाड़ा, गायत्री मंदिर, दारूभट्टी चौक, जीएनगंज, लाइट हाउस सिनेमा, इस्माइलगंज, यातायात थाना, नाका नंबर-6 और रहमगंज होते हुए खान चौक पहुंचेगा। दरभंगा में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 अगस्त, बुधवार की सुबह किलाघाट से जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस किलाघाट स्थित मदरसा हमीदिया के मैदान में पहुंचेगा। आयोजकों के मुताबिक जुलूस में करीब 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, जुलूस में डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी। दरभंगा में हर साल की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 26 अगस्त, बुधवार की सुबह किलाघाट से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस किलाघाट से निकलकर उर्दू बाजार, फैजुल्लाह खां-रहम खां, करमगंज, दुमदुमा इमामबाड़ा, गायत्री मंदिर, दारूभट्टी चौक, जीएनगंज, लाइट हाउस सिनेमा, इस्माइलगंज, यातायात थाना, नाका नंबर-6 और रहमगंज होते हुए खान चौक पहुंचेगा। इसके बाद जुलूस खान चौक से आगे बढ़ते हुए मौलागंज, टेढ़ी बाजार, कोतवाली ओपी थाना, खानकाह चौक, मिर्जापुर चौक, लालबाग, दरभंगा टावर चौक, मसरफ बाजार और नगर थाना होते हुए शाही मस्जिद किलाघाट पहुंचेगा। यहां से जुलूस पुनः किलाघाट स्थित मदरसा हमीदिया के मैदान में पहुंचेगा, जहां जुलूस सभा में तब्दील हो जाएगा। अंजुमन खुद्दाम-ए-मिल्लत के अध्यक्ष मोहम्मद मोइनुद्दीन कुरैशी उर्फ मोईन कुरैशी ने बताया कि इस बार जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन 80वें वर्ष में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जुलूस में करीब 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने जुलूस में डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई है। जुलूस में शामिल होने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे डीजे न लाएं और न ही बजाएं। वहीं, कार्यालय सचिव सैयद अख्तर हुसैन ने बताया कि 26, 27 और 28 अगस्त को किलाघाट स्थित मदरसा हमीदिया के मैदान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अदब और एहतेराम के साथ जुलूस में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। इधर, जुलूस को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। यानी बुधवार को दरभंगा की सड़कों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का नजारा देखने को मिलेगा। जुलूस के बाद किलाघाट स्थित मदरसा हमीदिया मैदान में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से जुलूस में शामिल होने की अपील की है।1
- खंगुरा स्कूल में हंगामा! बच्चों की बदहाली दिखाने पहुंचे युवकों से कथित दुर्व्यवहार, वीडियो वायरल #KhnguraSchool #Muzaffarpur #BiharNews #SchoolNews #ViralVideo #Education #BiharNewsToday #MuzaffarpurNews #BreakingNews #SchoolEducation1
- जवाहर नवोदय विद्यालय मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय में 50 शिक्षक की बहाली को लेकर करीब 5000 से 7000 व्यक्ति इंटरव्यू देने आए1