जयनगर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मुख्यालय में आज रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जयनगर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मुख्यालय में आज रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी, जयनगर-बाबा पोखर की बहनों द्वारा वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के संकल्प का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था, जयनगर-बाबा पोखर से बी.के. रीना बहन, बी.के. सीमा बहन, डॉ धनीक लाल यादव, बी.के. विजय कुमार एवं बी.के. रामकुमार यादव उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सीमा जागरण मंच, जयनगर से जिला संगठन मंत्री राकेश, जिला पार्षद/जिला मंत्री अंजली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जयंत, खंड कार्यवाहक, जयनगर सहित अन्य बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर वाहिनी की महिला कार्मिकों द्वारा भी उपस्थित बहनों को राखी बांधी गई तथा पारस्परिक स्नेह, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्द एवं आत्मीयता का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में कमांडेंट राजेंद्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी हरेंद्र सिंह, उप कमांडेंट हरि नारायण जाट, उप कमांडेंट विमल गुप्ता, सहायक कमांडेंट नरेंद्र कुमार सिंह सहित वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, महिला कार्मिक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि यह समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द, सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान देशवासियों की सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहते हैं और ऐसे पर्व जवानों में आत्मीयता तथा सामाजिक जुड़ाव की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया तथा आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

- जयनगर स्टेशन परिसर से पुलिस ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई जारी1
- प्राथमिक विद्यालय सिनुआर की जर्जर हालत पर विजय श्री टुना ने उठाई आवाज, मामला उजागर होते ही डीएम आनंद शर्मा पहुंचे मौके पर, बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया बड़ा फैसला1
- विदेश जाना हुआ आसान दरभंगा में खुल गया मिथिला टेक्निकल अकैडमी1
- मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां। बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ का आगाज़, पुलिस दीदियों ने निकाला फ्लैग मार्च। अब बेटियां निडर रहेंगी, सुरक्षा के लिए साथ हैं ‘पुलिस दीदी’ मुश्किल की घड़ी में बेटियों के साथ खड़ी मिलेगी अभया ब्रिगेड : एएसपी रश्मि,बेटियों की सुरक्षा का संदेश लेकर मधुबनी की सड़कों पर उतरीं ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियां मधुबनी, महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से मधुबनी में ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों द्वारा शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महिलाओं एवं बेटियों को सुरक्षा और सहयोग का संदेश दिया। गौरतलब है कि विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड पुलिस दीदी’ की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया गया। इसी अभियान के तहत मधुबनी में भी ‘अभया ब्रिगेड’ की पुलिस दीदियों ने नई स्कूटी के साथ फ्लैग मार्च निकालकर महिलाओं और बेटियों के बीच सुरक्षा का संदेश पहुंचाया। फ्लैग मार्च का शुभारंभ पुलिस केंद्र परिसर से किया गया, जहां एएसपी रश्मि ने फीता काटकर पुलिस दीदियों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर एएसपी रश्मि ने कहा कि ‘अभया ब्रिगेड’ महिलाओं एवं बेटियों को यह विश्वास दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और उनके साथ खड़ी है। इस पहल से महिलाओं एवं बेटियों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया गया।1
- Post by Khabar halchal1
- सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने राखी पर पर जिले वासियों को हार्दिक शुभकामना देते हुए बताया यह पर्व सबों के लिए भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है। साथी उन्होंने कहा की कई अल्ट्रासाउंड केदो एवं नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई है। जिसमें विनोद नर्सिंग होम कोतवाली चौक एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र जयनगर शील किया गया है एवं प्रार्थमिकी दर्ज की गई है। सिविल सर्जन ने बताया की अवैध नर्सिंग होम और अवैध अल्ट्रासाउंड केदो पर बराबर छापेमारी की जाएगी उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम में कई तरह की घटनाएं होती रहती है विनोद नर्सिंग होम में एक महिला के प्रसाद के समय ऑपरेशन करने के बाद उनकी मृत्यु हो गई तुरंत टीम पहुंचकर जांच किया और फिर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र एवं नर्सिंग होम पर छापेमारी जारी रहेगी।1
- जिले में दो केंद्रीय विद्यालय खुल जाने से क्या मधुबनी के सभी प्रखंडों के बच्चों को नामांकन मिल जाएगा? जब हजारों बच्चे आवेदन कर रहे हैं और सीटें सीमित हैं, तो क्या हर प्रखंड के बच्चों तक केंद्रीय विद्यालय की शिक्षा पहुंच पाएगी? जन सुराज दल के नेता इंद्रशेखर झा का सरकार से बड़ा भाग उन्होंने कहा सरकार को प्रत्येक प्रखंड में नेतरहाट जैसे विद्यालय का स्थापना करना चाहिए। #Madhubani #MadhubaniNews #KendriyaVidyalaya #CentralSchool #Education #BiharNews #BiharEducation #MadhubaniUpdates #IndrashekharJha #Jansuraj #JanSurajParty #Students #SchoolAdmission #EducationForAll #MadhubaniDistrict #PrabhatTimes1
- जयनगर में अभया ब्रिगेड को मिली 3 स्कूटी और 2 बाइक, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की बढ़ी सक्रियता, स्कूल-कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर होगी नियमित गश्ती1