Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोरना। ब्लॉक क्षेत्र के गांव करहेड़ा में किसान बच्चू सिंह के खेत में ड्रोन द्वारा कीटनाशक छिड़काव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक से समय, पानी और दवाई की बचत होती है तथा किसानों की मेहनत भी कम होती है। कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर विपिन तोमर ने बताया कि ड्रोन मात्र 6 मिनट में 5 बीघा फसल में स्प्रे कर सकता है, जबकि पारंपरिक तरीके में कई घंटे लगते हैं। साथ ही इससे किसानों को जहरीली दवाइयों के सीधे संपर्क से भी बचाव होता है। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने इस तकनीक में रुचि दिखाई और इसे अपनाने की इच्छा जताई। इस अवसर पर कई ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।
Vijay rathi
मोरना। ब्लॉक क्षेत्र के गांव करहेड़ा में किसान बच्चू सिंह के खेत में ड्रोन द्वारा कीटनाशक छिड़काव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक से समय, पानी और दवाई की बचत होती है तथा किसानों की मेहनत भी कम होती है। कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर विपिन तोमर ने बताया कि ड्रोन मात्र 6 मिनट में 5 बीघा फसल में स्प्रे कर सकता है, जबकि पारंपरिक तरीके में कई घंटे लगते हैं। साथ ही इससे किसानों को जहरीली दवाइयों के सीधे संपर्क से भी बचाव होता है। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने इस तकनीक में रुचि दिखाई और इसे अपनाने की इच्छा जताई। इस अवसर पर कई ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Vijay rathi1
- मुजफ्फरनगर में जाट महासभा के जिला महासचिव जयवीर सिंह ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि शुकतीर्थ क्षेत्र में बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं। उन्होंने कुछ तथाकथित लोगों पर अवैध और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगाए।1
- Post by SONU DISH TV = 📡1
- मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से उ0नि0 शैलेन्द्र चौधरी से छीनी गयी 01 सरकारी पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम बरामद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 20.04.2026 को थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-59 /2026 धारा 109(1),351(3),352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त मन्जीत उर्फ काला उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियुक्त द्वारा पुलिस को बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना ले जाया जा रहा था तभी अभियुक्त द्वारा बहाना बनाया कि उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तथा अभी शौचालय जाना है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की स्थिती देखकर उसे गाडी से नीचे उतारा गया, अचानक से अभियुक्त द्वारा उ0नि0 श्री शैलेन्द्र को थक्का देते हुए उनकी पिस्टल छीन ली तथा अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागकर गेंहू के खेत में छिप गया। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा जनपद की एसओजी टीम भी मौके पर आ गयी। दोनो टीम द्वारा खेत की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाश को आत्मसर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में मंडावली बागर के पास से गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश के कब्जे से छीनी गयी 01 पिस्टल मय मैगजीन मय 01 खोखा कारतूस 09 एमएम बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।1
- मुजफ्फरनगर के मीरापुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर चोर व गैंगस्टर नजर अब्बास घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।1
- *मेरठ के सनौता गांव में तेंदुआ दिखने से दहशत:* ग्रामवासी बोले- पहले भी दिखा था, वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।2
- मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर में पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राय चौधरी व थाना प्रभारी मीरापुर राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना मीरापुर पुलिस बीआईटी कालेज के सामने संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया परन्तु उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल को न रोकते हुए बाआईटी कॉलेज के सामने वाले कच्ची सडक पर भागने लगा, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया तथा आगे चलकर खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-नजर अब्बास पुत्र मौ0 अब्बास निवासी ग्राम तिस्सा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।1
- Post by Vijay rathi1